Stocks to Watch on Monday: भारतीय शेयर बाजार लगातार तीसरे कारोबारी हफ्ते (15 से 19 सितंबर) बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स में इस हफ्ते करीब 1 प्रतिशत तक की नजरें देखने को मिली। अब निवेशकों की नजरे अगले कारोबारी हफ्ते उन चुनिंदा शेयरों पर रहेगी, जिनमें खबरों के दम पर हलचल देखने को मिल सकती है। इनमें रेडिंगटन, नेटवेब टेक्नोलॉजीज, एनबीसीसी, ल्यूपिन और शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया जैसे कई स्टॉक शामिल हैं। आइए इन शेयरों पर एक नजर डालते हैं-
आईटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी रेडिंगटन ने शनिवार को बताया कि उसकी तुर्की स्थित स्टेप-डाउन सब्सिडियरी Arena Bilgisayar ने करीब 8 मिलियन डॉलर का एक समझौता किया है। इसके तहत उसकी यूनिट Arena Connect का डिवाइस डिस्ट्रीब्यूशन और सप्लाई एग्रीमेंट तुर्की की कंपनी Datagate Bilgisayar को सौंपा जाएगा।
एनबीसीसी इंडिया को हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (HUDCO) से लगभग ₹117 करोड़ का वर्क ऑर्डर मिला है। इसके लिए दोनों कंपनियों के बीच 19 सितंबर, 2025 को एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर हुआ। वर्क ऑर्डर में कौशाम्बी (गाजियाबाद), पंचकुला (हरियाणा), अहमदाबाद (गुजरात) और नई दिल्ली में डेवलपमेंट प्रोजेक्ट शामिल हैं।
3. नेटवेब टेक्नोलॉजीज (Netweb Technologies)
नेटवेब टेक्नोलॉजीज ने लगभग 450 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिलने की जानकारी दी है। कंपनी ने बताया कि उसे यह ऑर्डर टायरोन एआई जीपीयू-एक्सीलेरेटेड सिस्टम (Tyrone AI GPU-accelerated systems) की सप्लाई के लिए मिला है। हालांकि कंपनी ने ऑर्डर देने वाली फर्म के नाम का खुलासा नहीं किया है।
फार्मा सेक्टर की दिग्गज कंपनी ल्यूपिन (Lupin) को उसके पुणे स्थित बायोटेक प्लांट के लिए अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर, फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (US FDA) से चार आपंत्तियां मिली हैं। यह आपत्तियां एक विशेष दवा को मंजूरी देने से पहले की गई जांच के दौरान सामने आईं।
5. स्वान डिफेंस एंड हेवी इंडस्ट्रीज (Swan Defence And Heavy Industries)
रक्षा और भारी उद्योग क्षेत्र की इस कंपनी ने गुजरात मेरीटाइम बोर्ड (GMB) के साथ एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। ₹4,250 करोड़ के इस निवेश का मकसद भारत के शिपबिल्डिंग सेक्टर को नई ऊंचाई तक ले जाना है।
6. पीएनसी इंफ्राटेक (PNC Infratech)
कंस्ट्रक्शन और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की कंपनी PNC इंफ्राटेक को बिहार में बड़ा ऑर्डर मिला है। कंपनी ने शुक्रवार 19 सितंबर को कारोबार बंद होने के बाद शेयर बाजारों को भेजी जानकारी में बताया कि उसे बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (BSRDC) से ₹495.5 करोड़ का लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस (LoA) मिला है।
7. पिरामल एंटरप्राइजेज (Piramal Enterprises)
कंपनी ने जानकारी दी है कि इसकी चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) और की मैनेजेरियल पर्सन (KMP) उपमा गोयल 30 सितंबर 2025 को पद छोड़ देंगी। उन्होंने जुलाई में अपने करियर लक्ष्यों का हवाला देते हुए इस्तीफा दिया था। यह विकास उस समय आया है जब हाल ही में NCLT की मुंबई बेंच ने पिरामल फाइनेंस लिमिटेड के साथ कंपनी के मर्जर को मंजूरी दी है।
8. शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (Shipping Corporation of India)
सरकारी शिपिंग कंपनी ने भारत की तीन बड़ी ऑयल कंपनियों- भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (BPCL), हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (HPCL) और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह साझेदारी ऊर्जा लॉजिस्टिक्स को मजबूत करने में अहम साबित हो सकती है।
डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।