Stocks to Watch on Muhurat Trading: एक घंटे के कारोबार के लिए करें तैयारी, इन स्टॉक्स पर रखें नजर

Stocks to Watch on Muhurat Trading: आज मुहूर्त ट्रेडिंग के दिन घरेलू स्टॉक मार्केट में भारी उठा-पटक दिख सकती है क्योंकि एक ही घंटे मार्केट खुला रहेगा और अधिकतर ट्रेडर्स और निवेशक इस दिन मार्केट में हिस्सा लेने की कोशिश करते हैं। वैश्विक मार्केट से आज मार्केट के ऊपर जाने के संकेत मिल रहे हैं। चेक करें स्टॉक्स की लिस्ट जिनमें किसी खास वजह से तेज उठा-पटक के आसार हैं और बनाएं इंट्रा-डे के लिए सॉलिड स्ट्रैटेजी

अपडेटेड Oct 21, 2025 पर 10:30 AM
Story continues below Advertisement
Stocks to Watch on Muhurat Trading: एक कारोबारी दिन पहले यानी दिवाली के दिन मार्केट में अच्छी-खासी रौनक दिखी थी। आज भी ऐसी रौनक के आसार हैं।

Stocks to Watch on Muhurat Trading: वैश्विक मार्केट से मजबूत रुझानों के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू मार्केट में मुहूर्त ट्रेडिंग की ग्रीन शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। आज महज एक घंटे के लिए ही मार्केट खुला रहेगा तो तेज उठा-पटक दिख सकती है। एक कारोबारी दिन पहले यानी दिवाली के दिन मार्केट में अच्छी-खासी रौनक दिखी थी। दिन के आखिरी में सेंसेक्स (Sensex) 84363.37 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 25843.15 पर बंद हुआ था और दोनों में करीब आधे फीसदी की तेजी आई थी। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।

आज इन कंपनियों के आएंगे कारोबारी नतीजे

जैन रिसोर्स रीसाइक्लिंग, जूलियन एग्रो इंफ्राटेक और नेट्रिपल्स सॉफ्टवेयर आज सितंबर तिमाही के कारोबारी नतीजे जारी करेंगे


22 अक्टूबर को इन कंपनियों के आएंगे कारोबारी नतीजे

ईपैक प्रीफैब टेक्नोलॉजीज, और गैम्को कल यानी 22 अक्टूबर को कारोबारी नतीजे जारी करेंगी।

Stocks to Watch: इन शेयरों पर भी रहेगी नजर

Geojit Financial Services Q2 (Consolidated YoY)

जून तिमाही में सालाना आधार पर जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 59.1% गिरकर ₹23.5 करोड़ और रेवेन्यू 22.3% टूटकर ₹169.8 करोड़ पर आ गया।

State Bank of India

भारतीय स्टेट बैंक ने 6.93% के कूपन रेट पर ₹1 करोड़ की फेस वैल्यू वाले डिबेंचर्स के रूप में नॉन-कंवर्टिबल टियर 2 बॉन्ड जारी करके ₹7,500 करोड़ जुटाए हैं।

National Securities Depository Ltd (NSDL)

सेबी ने एनएसडीएल की हाई-पावर्ड एडवायजरी कमेटी (HPAC) की रिवाइज्ड सेटलमेंट टर्म्स को मान लिया है। इसके बाद अब सेबी ने कंपनी को अगर कोई नॉन-मॉनीटरी टर्म्स हैं तो इसके लिए 30 दिनों के भीतर ₹15.57 करोड़ का सेटलमेंट के रूप में जमा करने को कहा है। यह सेटलमेंट वित्त वर्ष 2024 में सेबी की जांच में सामने आई कुछ नॉन-कंप्लॉयंस को लेकर है।

Axis Bank

आरबीआई ने नीरज गंभीर को एक्सिस बैंक के कार्यकारी निदेशक के रूप में 20 अक्टूबर से तीन साल के लिए नियुक्ति को मंज़ूरी दे दी है।

Marathon Nextgen Realty

मैराथन नेक्स्टजेन रियल्टी ने अदाणी रियल्टी के साथ एक ज्वाइंट वेंचर में मुंबई के भायखला (Byculla) में एक मोंटे साउथ कमर्शियल का ऐलान किया। यह प्रोजेक्ट 12 लाख स्क्वेयर फीट में फैला हुआ है और इसकी अनुमानित ग्रास डेवलपमेंट वैल्यू (GDV) ₹3400 करोड़ है।

Manali Petrochemicals

मनाली पेट्रोकेमिकल्स की पूर्ण स्वामित्व वाली मैटेरियल विदेशी सहायक कंपनी एएमकेम एसजी ने नोटडोम, यूके में अपनी पूरी हिस्सेदारी की प्रस्तावित बिक्री के लिए सीओआईएम एसपीए-चिमिका ऑर्गेनिका इंडस्ट्रियल मिलानीज के साथ एक शेयर खरीद समझौता (एसपीए) किया है। नोटडोम भी मनाली पेट्रोकेमिकल्स की पूर्ण स्वामित्व वाली मैटेरियल स्टेप-डाउन सहायक कंपनी है।

Unimech Aerospace and Manufacturing

यूनिमेक एयरोस्पेस एंड मैन्युफैक्चरिंग ने बेंगलुरु में दो नई मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटीज- प्रिसिजन इंजीनियरिंग फैसिलिटी (यूनिट 3) और फैब्रिकेशन फैसिलिटी (यूनिट 4) चालू की हैं।

Precision Wires India

प्रिसिजन वायर्स इंडिया के बोर्ड ने नॉन-प्रमोटर ग्रुप में वारंट्स के कंवर्जन पर ₹151 के भाव पर ₹41.78 करोड़ 27.67 लाख इक्विटी शेयर एलॉट करने की मंजूरी दे दी है। यह कंवर्जन ₹31.33 करोड़ की बकाया राशि मिलने के बाद किया गया जो वारंट के इश्यू प्राइस का 75% है।

बल्क डील्स

RBL Bank

बीएनपी पारिबा फाइनेंशियल मार्केट्स ने आरबीएल बैंक में ₹317.85 के भाव पर 1.9% हिस्सेदारी यानी (1.18 करोड़ इक्विटी शेयर) ₹377.35 करोड़ में खरीदी है।

Bliss GVS Pharma

मैटियस ने एरियन इन्वेस्टमेंट से ब्लिस जीवीएस फार्मा के 26 लाख शेयर ₹150.6 के भाव पर ₹39.15 करोड़ में खरीदा है। सितंबर 2025 तक एरियन इन्वेस्टमेंट के पास ब्लिस जीवीएस फार्मा में 7.43% हिस्सेदारी (78.53 लाख शेयर) थी।

DCB Bank

इनफिनिटी एसेट एडवाइजर्स ने डीसीबी बैंक के 16.54 लाख शेयर (0.52% हिस्सेदारी के बराबर) ₹145.18 के भाव पर ₹24.01 करोड़ में बेचा है।

South Indian Bank

आदित्य कुमार हलवासिया ने साउथ इंडियन बैंक के 2.01 करोड़ शेयर (0.76% हिस्सेदारी के बराबर) ₹35.24 के भाव पर ₹70.83 करोड़ में खरीदा है।

LT Elevator

इंडिया मैक्स इन्वेस्टमेंट फंड ने एलटी एलिवेटर के 1.44 लाख शेयर (0.75% हिस्सेदारी के बराबर) ₹134.08 की दर से ₹1.93 करोड़ में बेचा है। सितंबर 2025 तक इंडिया मैक्स इन्वेस्टमेंट फंड के पास एलटी एलिवेटर के 2.88 लाख शेयर (1.5% हिस्सेदारी के बराबर) थे।

F&O Ban

आज सम्मान कैपिटल में एफएंडओ की नई पोजिशन नहीं ले पाएंगे। वहीं आरबीएल बैंक एफएंडओ बैन लिस्ट से बाहर हो गया है।

Muhurat trading 2025 Timing: लगा लें अलार्म, शाम में नहीं, आज दोपहर ही होगी मुहूर्त ट्रेडिंग

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।