Stocks to Watch: इंट्रा-डे में यहां बनेगा फटाफट पैसा, चेक करें स्टॉक्स की लिस्ट और बनाएं स्ट्रैटेजी
Stock Radar: पिछले दो महीने से घरेलू स्टॉक मार्केट में काफी उठा-पटक दिख रही है। रिकॉर्ड हाई से सेंसेक्स और निफ्टी 9 फीसदी से अधिक नीचे हैं। 27 सितंबर को इंट्रा-डे में सेंसेक्स 86 हजार के काफी करीब 85,978.25 और निफ्टी भी 26300 के करीब 26,277.35 तक पहुंचा था। आज इंट्रा-डे में इन शेयरों में तेज हलचल दिख सकती है। चेक करें लिस्ट और बनाएं इंट्रा-डे में फटाफट तगड़े मुनाफे की स्ट्रैटेजी
शुक्रवार 27 दिसंबर को दिन के आखिरी में सेंसेक्स 0.29% यानी 226.59 प्वाइंट्स की बढ़त के साथ 78,699.07 और निफ्टी 0.27% यानी 63.20 प्वाइंट्स की तेजी के साथ 23,813.40 पर बंद हुआ था।
Stocks to Watch: वैश्विक मार्केट से मिले-जुले संकेतों के बीच घरेलू मार्केट में आज मार्केट की चाल सुस्त रह सकती है। इससे पहले क्रिसमस के बाद से लगातार दो दिन घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) ग्रीन जोन में बंद हुए थे। शुक्रवार 27 दिसंबर को दिन के आखिरी में सेंसेक्स 0.29% यानी 226.59 प्वाइंट्स की बढ़त के साथ 78,699.07 और निफ्टी 0.27% यानी 63.20 प्वाइंट्स की तेजी के साथ 23,813.40 पर बंद हुआ था। अब इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो तीन लिस्टिंग के साथ कॉरपोरेट एक्शन के चलते कुछ शेयरों में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन सभी के बारे में बताया जा रहा है।
Stocks To Watch: इन शेयरों पर रहेगी निगाहें
Ola Electric Mobility
ओला इलेक्ट्रिक के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर अंशुल खंडेलवाल और चीफ टेक्नोलॉजी एंड प्रोडक्ट ऑफिसर सुवोनील चटर्जी ने अपने पद से 27 दिसंबर से इस्तीफा दे दिया।
Prestige Estates Projects
दक्षिण भारत की रियल एस्टेट डेवलपर प्रेस्टिज एस्टेट्स प्रोजेक्ट्स ने अपने तीन हॉस्पिटैलिटी अंडरटेकिंग्स को 313 करोड़ रुपये में अपनी सहायक कंपनी प्रेस्टीज हॉस्पिटैलिटी वेंचर्स को दे दिया है। ये तीन अंडरटेकिंग्स - मलबेरी शेड्स बेंगलुरु नंदी हिल्स,ए ट्रिब्यूट पोर्टफोलियो रिजॉर्ट; मोक्सी आउटर रिंग रोड पर स्थित जमीन और प्रेस्टीज लीजर रिजॉर्ट्स में 57.45% इक्विटी हिस्सेदारी हैं और कंपनी ने ऐसा अपने हॉस्पिटैलिटी अंडरटेकिंग्स को एक वर्टिकल के तहत लाने की नीति के तहत किया है।
Computer Age Management Services (CAMS)
कैम्स के चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर पुल्लाकुर्ती श्रीनिवास (Pullakurthi Srinivasa) ने 27 दिसंबर से अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इसके अलावा बोर्ड ने एक या अधिक किस्तों में राइट्स इश्यू के जरिए सहायक कंपनी CAMS फाइनेंशियल इंफॉर्मेशन सर्विसेज में 8 करोड़ रुपये के अतिरिक्त निवेश को मंजूरी दे दी है।
Hero MotoCorp
हीरो मोटोकॉर्प ने हार्ले-डेविडसन X440 के नए वेरिएंट के लिए हार्ले-डेविडसन मोटर के साथ साझेदारी बढ़ा दी है।
Aerpace Industries
एयरवोल्ट ने 50 MWp उच्च दक्षता वाले 595 Wp TOPCon प्रौद्योगिकी स्मार्ट सौर पैनलों की सप्लाई के लिए 97.5 करोड़ रुपये का ऑर्डर हासिल किया है। इस टेंडर के तहत सौर पैनलों की डिलीवरी अप्रैल 2025 में शुरू होगी।
Coforge
कॉफोर्ज के बोर्ड ने सिग्निटी टेक को कॉफोर्ज के साथ मिलाने की योजना को मंजूरी दे दी है। अभी कॉफोर्ज के पास सिग्निटी के एक्सटेंडेड शेयर कैपिटल का 54% हिस्सा है। सिग्निटी के शेयरहोल्डर्स को पांच शेयरों पर कॉफोर्ज का एक इक्विटी शेयर मिलेगा।
PNC Infratech
पीएनसी इंफ्राटेक को अपनी सहायक कंपनी पीएनसी इंफ्रा होल्डिंग्स की पीएनसी चित्रतलुरगा हाईवे (स्पेशल पर्पस व्हीकल) में रखे गए 100% हिस्सेदारी हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट को देने के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया से इन-प्रिंसिपल अप्रूवल मिल गई है।
Fortis Healthcare
फोर्टिस हेल्थकेयर के बोर्ड ने लियो पुरी को एडीशनल इंडिपेंडेंट डायरेक्टर बनाने की मंजूरी दे दी है। वह 27 दिसंबर से कंपनी के चेयरमैन भी बन गए।
Utkarsh Small Finance Bank
उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक के बोर्ड ने ₹355 करोड़ के एनपीए और रिटेन-ऑफ लोन को एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी (ARC) को बेचने की मंजूरी दी है। इसमें स्ट्रेस्ड माइक्रोफाइनेंस लोन भी शामिल है जिसका रिजर्व प्राइस ₹52 करोड़ तय किया गया है।
SJVN
एसजेवीएन के बोर्ड ने संजय कुमार को चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर बनाया है जो 1 जनवरी से पद संभालेंगे।
Reliance Infrastructure
रिलायंस इंफ्रा की सब्सिडियरी पीएस टोल रोड (PSTR) को एक्सिस बैंक और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक से नोटिस मिला है। महाराष्ट्र में एनएच-44 के पुणे-सतारा सेक्शन के छह लेन के निर्माण के लिए कंसेशन एग्रीमेंट में राइट ऑफ सब्सिट्यूशन के तहत डेट सर्विस रिजर्व अकाउंट (DSRA) डिफॉल्ट को लेकर नोटिस मिला है। कंपनी इस मामले में कानूनी रास्ता तलाश रही है।
Reliance Industries
रिलायंस ने कैंसर के इलाज से जुड़े हेल्थकेयर प्लेटफॉर्म कारकिनोस को 375 करोड़ रुपये में खरीज लिया है। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि इसकी सहायक कंपनी रिलायंस स्ट्रैटेजिक बिजनेस वेंचर्स ने 10 रुपये के 1 करोड़ इक्विटी शेयर मिले हैं और 10 रुपये के 36.5 करोड़ ऑप्शनली फुल्ली कंवर्टिबल डिबेंचर्स भी मिले हैं। यह लेन-देन कैश में हुआ है।
Max Financial Services
एक्सिस मैक्स लाइफ इंश्योरेंस और मैक्स लाइफ पेंशन फंड मैनेजमेंट के बोर्ड्स ने मैक्स लाइफ पेंशन फंड मैनेजमेंट के पेंशन फंड मैनेजर के रूप में कारोबार को बंद करने का फैसला लिया है। ऐसा इसलिए क्योंकि मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी का नाम हाल ही में बदलकर एक्सिस मैक्स लाइफ इंश्योरेंस हो गया तो समान ब्रांडिंग वाले दो अलग-अलग पेंशन फंड मैनेजमेंट एंटिटीज से लोगों को गलतफहमियां हो सकती हैं। एक्सिस बैंक की एक पेंशन फंड मैनेजमेंट कंपनी एक्सिस पेंशन फंड मैनेजमेंट भी है।
Alkyl Amines Chemicals
एल्किल एमीन्स केमिकल्स के पुणे में स्थित डेरिवेटिव प्लांट में रेजिड्यू टैंक में धमाके के चलते वहां मौजूद एक अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुणे के सूर्या बर्न्स अस्पताल में इलाज के बाद चोटों के कारण दम तोड़ दिया। इसके चलते प्लांट में अस्थायी तौर पर काम बंद हो गया है। हालांकि कंपनी जल्द से जल्द यहां काम शुरू करने की तैयारी कर रही है। जो नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई के लिए कंपनी इंश्योरेंस क्लेम फाइल करने की भी तैयारी कर रही है।
Godrej Consumer Products
प्रमोटर शेयरहोल्डर्स के फिर से क्लासिफिकेशन के चलते गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स में पब्लिक शेयरहोल्डिंग बढ़कर 46.96% और प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 63 फीसदी से घटकर 53.04% पर आ गई है।
IOL Chemicals and Pharmaceuticals
आईओएल केमिकल्स एंड फार्मा के शेयर पांच हिस्सों में टूटेंगे। बोर्ड ने इस स्टॉक स्प्लिट को मंजूरी दे दी है।
Adani Enterprises
झार मिनरल रिसोर्सेज के शेयरों के अतिरिक्त अलॉटमेंट के बाद अदाणी एंटरप्राइजेज की हिस्सेदारी अब इसमें घटकर 51 फीसदी रह गई है।
Gujarat Fluorochemicals
गुजरात के दहेज में स्थित CMS-1 प्लांट में 28 दिसंबर को हादसे के चलते गुजरात फ्लोरोकेमिकल्स ने अस्थायी यहां काम रोक दिया है। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। कंपनी के सभी एसेट्स को इंश्योरेंस कवर मिला हुआ था।
बल्क डील्स
Star Cement
अल्ट्राटेक सीमेंट ने 227.7 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर 765.68 करोड़ रुपये में स्टार सीमेंट में 8.3% हिस्सेदारी हासिल कर ली है। प्रमोटर राहुल चमरिया, राजेंद्र चमरिया, रेनू चमरिया और सचिन चमरिया ने अपनी पूरी व्यक्तिगत होल्डिंग बेच दी है। अल्ट्राटेक ने पहले 235 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर स्टार सीमेंट के 3.7 करोड़ इक्विटी शेयरों की नॉन-कंट्रोलिंग माइनॉरिटी हिस्सेदारी हासिल करने के लिए निवेश को मंजूरी दी थी।
Universal Autofoundry
हिमालय फाइनेंस एंड इन्वेस्टमेंट कंपनी ने यूनिवर्सल ऑटोफाउंड्री में 2.4% हिस्सेदारी 98 रुपये प्रति शेयर और दिग्गज निवेशक आशीष रमेशचंद्र कचोलिया ने 98.01 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर 2.46% हिस्सेदारी बेच दी। वहीं प्रमोटर विक्रम जैन और विनीत जैन ने कंपनी में 98 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर 4.8% हिस्सेदारी खरीदी है।
Garuda Construction and Engineering
निवेशक उत्पल एच शेठ ने गरुड़ कंस्ट्रक्शन में 128.49 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर 0.51% हिस्सेदारी खरीदी है।
Newmalayalam Steel
नियोमाइल कॉरपोरेट एडवाइजरी और नियोमाइल ग्रोथ फंड-सीरीज I ने न्यूमलयालम स्टील में 90 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर 1.7% हिस्सेदारी खरीदी।
Sanathan Textiles
सोसाइटी जनरल ने सनाटन टेक्सटाइल्स में 401.42 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर 0.77% नेट हिस्सेदारी खरीदी है।
Concord Enviro Systems
मॉर्गन स्टेनली एशिया सिंगापुर पीटीई ने कॉनकॉर्ड एनवायरो में 0.53% हिस्सेदारी 827.51 रुपये प्रति शेयर और एसबीआई ने 1.33% हिस्सेदारी 820.59 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर बेची।
लिस्टिंग
सेनोरेस फार्मा, वेंटिव हॉस्पिटैलिटी और कर्रारो इंडिया के शेयरों की आज बीएसई और एनएसई पर एंट्री होगी।
एक्स-बोनस
बैंको प्रोडक्ट्स इंडिया के शेयर आज एक्स-बोनस ट्रेड करेंगे। वहीं एसआर इंडस्ट्रीज के रिजॉल्यूशन प्लान-सस्पेंशन की आज एक्स-डेट है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल, नेटवर्क18 ग्रुप का हिस्सा है। नेटवर्क18 का नियंत्रण इंडिपेंडेट मीडिया ट्रस्ट करता है, जिसकी एकमात्र लाभार्थी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।