Stocks to Watch: 3 जुलाई को फोकस में रहेंगे ये 13 स्टॉक्स, दिख सकती है बड़ी हलचल
Stocks to Watch: गुरुवार, 3 जुलाई को शेयर बाजार में 13 कंपनियों के स्टॉक्स पर खास नजर रहेगी। इनमें वेदांता, वोल्टास, पतंजलि, मैक्स लाइफ जैसे नाम प्रमुख हैं। इनसे जुड़े अहम बिजनेस अपडेट आए हैं। चेक करें पूरी लिस्ट
नेस्ले इंडिया ने गुजरात के साणंद फैक्ट्री में मैगी नूडल्स की नई प्रोडक्शन लाइन शुरू की है।
Stocks to Watch: शेयर बाजार में गुरुवार, 3 जुलाई को 13 प्रमुख कंपनियों के स्टॉक्स पर खास नजर रहेगी। इन कंपनियों से जुड़ी हालिया खबरें शेयरों में तेजी या गिरावट की वजह बन सकती हैं। इनमें कानूनी विवाद, वित्तीय घोषणाएं, अधिग्रहण, नए प्रोडक्ट लॉन्च या कॉर्पोरेट एक्शन जैसे बिजनेस अपडेट शामिल हैं। यहां हम आपको उन 13 कंपनियों के बारे में बता रहे हैं, जिनके शेयर गुरुवार के कारोबारी सत्र में निवेशकों और ट्रेडर्स के रडार पर रह सकते हैं।
Vedanta
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने वेदांता के प्रस्तावित डिमर्जर पर आपत्ति जताई है। यह मामला नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) के समक्ष उठाया गया। बुधवार, 2 जुलाई को ट्रिब्यूनल में डिमर्जर प्रक्रिया को अंतिम रूप देने के लिए सुनवाई हुई।
Voltas
वोल्टास को वित्त वर्ष 2018-19 से 2020-21 के बीच कम जीएसटी भुगतान के चलते 265.25 करोड़ रुपये का कारण बताओ नोटिस और डिमांड ऑर्डर मिला है। कंपनी को यह नोटिस टैक्स अथॉरिटी की ओर से भेजा गया है।
Indigo
इंडिगो एयरलाइंस ने मुंबई और एम्सटर्डम के बीच सीधी उड़ान सेवा शुरू कर दी है। यह कंपनी के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क विस्तार का हिस्सा है। एक दिन पहले ही उसने मैनचेस्टर के लिए भी उड़ान की शुरुआत की थी।
Patanjali foods
पतंजलि फूड्स लिमिटेड को कस्टम विभाग ने जुर्माना और रिडेम्पशन फाइन भरने का आदेश दिया है। मामला रुचि हेल्थ फूड्स लिमिटेड से जुड़ा है, जिसे 2006 में पतंजलि फूड्स में मर्ज किया गया था। कुल देनदारी करीब 27 लाख रुपये की है।
Hindustan zinc
हिंदुस्तान जिंक के Q1 अपडेट के अनुसार, माइंड मेटल प्रोडक्शन में 1 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। वहीं रिफाइंड जिंक, लेड और सिल्वर प्रोडक्शन में क्रमशः 4%, 6% और 11% की गिरावट दर्ज की गई है। सेलेबल प्रोडक्शन भी 5% घटा है।
Pavna industries
पावना इंडस्ट्रीज ने स्टॉक स्प्लिट का एलान किया है। इसके तहत ₹10 फेस वैल्यू वाला एक शेयर ₹1 फेस वैल्यू के 10 शेयरों में बदला जाएगा। यह कदम निवेशकों के लिए तरलता बढ़ाने की दिशा में देखा जा रहा है।
Avenue supermarkets
एवेन्यू सुपरमार्ट्स की मार्च तिमाही में स्टैंडअलोन आय ₹13,712 करोड़ से बढ़कर ₹15,932 करोड़ हो गई। कंपनी ने बताया कि 30 जून 2025 तक उसके स्टोर्स की संख्या 424 हो चुकी है।
Coromandel international
कोरोमंडल इंटरनेशनल को nacl इंडस्ट्रीज की 53.13% हिस्सेदारी (10.69 करोड़ शेयर) के अधिग्रहण के लिए भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) से मंजूरी मिल गई है।
Max Financial Services Ltd
मैक्स फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड ने बताया कि उसकी सहयोगी कंपनी मैक्स लाइफ इंश्योरेंस को शक है कि उसके कुछ ग्राहकों का डेटा लीक हुआ है। कंपनी को एक अनजान स्रोत से इस बारे में जानकारी मिली।
Nestle India
नेस्ले इंडिया ने गुजरात के साणंद फैक्ट्री में मैगी नूडल्स की नई प्रोडक्शन लाइन शुरू की है। इस पर कंपनी ने 105 करोड़ रुपये का निवेश किया है। यह कदम भविष्य की मांग को देखते हुए उठाया गया है।
Indian bank
इंडियन बैंक ने कई टेन्योर के MCLR में 0.05% की कटौती की है। नई दरें गुरुवार से प्रभाव में आ गई हैं। इससे लोन लेने वालों को कुछ राहत मिल सकती है।
Aurobindo pharma
दिग्गज दवा कंपनी की सब्सिडियरी cura teQ को HER2 पॉजिटिव ब्रेस्ट कैंसर की दवा dazublys की मार्केटिंग के लिए यूरोपीय कमीशन से मंजूरी मिल गई है।
Le lavoir
le lavoir ने श्री व्रजेन्द्र फूड्स में 51% हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया है। इस अधिग्रहण से कंपनी के फूड बिजनेस में विस्तार की उम्मीद है।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।