Stocks to Watch: 18 स्टॉक्स फोकस में; Hyundai, Hindalco, Lenskart और Tata Steel लिस्ट में
Stocks to Watch: गिफ्ट निफ्टी से आज 25 नवंबर को घरेलू मार्केट में धमाकेदार शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। इंट्रा-डे में आज एबीबी (ABB), हुंडई मोटर इंडिया (Hyundai Motor India), हिंडाल्को (Hindalco) और लेंसकार्ट सॉल्यूशंस (Lenskart Solutions) समेत 18 स्टॉक्स में खास वजहों से तेज हलचल दिख सकती है। चेक करें पूरी लिस्ट और इंट्रा-डे के लिए बनाएं फटाफट तगड़ी स्ट्रैटेजी
एक कारोबारी दिन पहले 23 नवंबर को निफ्टी-बैंक निफ्टी की मंथली एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स (Sensex) 1483.72 प्वाइंट्स यानी 1.77% की गिरावट के साथ 82,435.99 और निफ्टी (Nifty) भी 450.95 प्वाइंट्स यानी 1.75% की फिसलन के साथ 25,349.65 पर बंद हुआ था।
Stocks to Watch: एशियाई बाजारों से मिले-जुले रुझानों के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू स्टॉक मार्केट में दमदार शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी फिलहाल 266.50 प्वाइंट्स यानी 1.04% की बढ़त के साथ 25,761.50 पर है। एक कारोबारी दिन पहले 23 नवंबर को निफ्टी-बैंक निफ्टी की मंथली एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स (Sensex) 1483.72 प्वाइंट्स यानी 1.77% की गिरावट के साथ 82,435.99 और निफ्टी (Nifty) भी 450.95 प्वाइंट्स यानी 1.75% की फिसलन के साथ 25,349.65 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।
Stocks to Watch: आज इन स्टॉक्स पर फोकस
ABB
एबीबी ने जील-एबेग (Ziehl-Abegg) का अधिग्रहण करने के लिए एक एग्रीमेंट किया है। जील-एबेग हाई-एफिशिएंसी इलेक्ट्रॉनिकली कम्यूटेटेड (EC) पंखे और इंटीग्रेटेड इलेक्ट्रिक मोटर बनाती है। इस सौदे में एंटरप्राइज़ वैल्यू $265 करोड़ और इक्विटी वैल्यू $222 करोड़ तय की गई है। इस अधिग्रहण से एबीबी के मौजूदा मोटर और ड्राइव पोर्टफोलियो में पंखे और इंटीग्रेटेड मोटर जुड़ जाएंगी, जिससे इसका पोर्टफोलियो और मजबूत होगा।
Brigade Enterprises
ब्रिगेड ऑटोग्राफ के पहले रेजिडेंशियल फेज फ्लोरिस को शानदार रिस्पांस मिला और लॉन्च होते ही पहले वीकेंड में ₹1,600 करोड़ की सेल्स रही। ब्रिगेड ऑटोग्राफ की ग्रॉस डेवलपमेंट वैल्यू (GDV) लगभग ₹12,000 करोड़ है और इसमें लगभग 80 लाख स्क्वेयर फुट का बिक्री लायक कमर्शियल और रेजिडेंशियल एरिया है। इस प्रोजेक्ट को आने वाली कुछ तिमाहियों में कई चरणों में लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा ब्रिगेड ग्रुप ने सिकंदराबाद में ₹180 करोड़ में 2.25 एकड़ जमीन खरीदी है। इस जमीन पर एक प्रीमियम रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट डेवलप करने की योजना है, जिससे लगभग ₹1,000 करोड़ का रेवेन्यू मिलने की उम्मीद है।
RMC Switchgears
आरएमसी स्विचगियर्स को डिस्ट्रीब्यूशन इंफ्रास्ट्रक्चर के डेवलपमेंट और सिस्टम को मजबूत करने से जुड़े काम को लेकर ₹521.84 करोड़ का प्रोजेक्ट मिला है। इसमें नए सबस्टेशन का निर्माण, मौजूदा सबस्टेशनों का विस्तार, अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर लगाना, HT लाइनें बिछाना और इससे जुड़े अन्य काम शामिल हैं।
Turtlemint Fintech Solutions
महाराष्ट्र के जीएसटी विभाग ने 23 नवंबर को मुंबई के टर्टलमिंट फिनटेक सॉल्यूशंस की अंधेरी में स्थित पूर्ण मालिकाना हक वाली सब्सिडियरी टर्टलमिंट इंश्योरेंस ब्रोकिंग सर्विसेज के रजिस्टर्ड ऑफिस में तलाशी ली।
Vascon Engineers
वासकॉन इंजीनियर्स को कनाकिया ट्रांसपेरेंट डेवलपर्स से ₹195 करोड़ का प्रोजेक्ट मिला है। इसमें मुंबई के बोरीवली में मोहन सोसाइटी रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट के लिए शेल एंड कोर से जुड़े काम पूरा करने है।
GlaxoSmithKline Pharmaceuticals
ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन फार्मा ने वयस्कों के लिए कॉम्बिनेशन थेरेपी के तौर पर भारत में ब्लेनरेप लॉन्च करने का ऐलान किया है।
Gland Pharma
अमेरिकी दवा नियामक एफडीए ने 24 अगस्त से 1 सितंबर, 2026 के बीच विशाखापत्तनम में ग्लैंड फार्मा की VSEZ स्टेराइल ऑन्कोलॉजी फॉर्मूलेशन फैसिलिटी और API फैसिलिटी में GMP (गुड मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिस) का रूटीन चेकअप किया। जांच पूरी होने के बाद इसे NAI (नो एक्शन इंडिकेटेड) कैटेगरी में रखा गया है।
Vishnu Chemicals
विष्णु केमिकल्स की सब्सिडियरी विष्णु बेरियम ने ग्रुप कैप्टिव पावर अरेंजमेंट के जरिए अपनी सोलर पावर कैपेसिटी को 4.19 MW तक बढ़ाने का ऐलान किया है। इस विस्तार के तहत विष्णु बेरियम ₹1.46 करोड़ में रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपर फ्रैक्टल नोवा में 18.69% इक्विटी हिस्सेदारी खरीदेगी। यह अधिग्रहण नवंबर 2026 तक पूरा होने की उम्मीद है।
Hyundai Motor India
हुंडई मोटर इंडिया 1 दिसंबर 2026 से अपनी कुछ कारों के दाम बढ़ाने जा रही है। इसमें ₹8,000 तक की बढ़ोतरी होगी।
Clean Max Enviro Energy Solutions
क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस के बोर्ड ने सब्सिडियरी क्लीन मैक्स गंगोत्री में 26% हिस्सेदारी गुजरात अल्कलीज एंड केमिकल्स को बेचने की मंजूरी दे दी है। इसके अलावा बोर्ड ने क्लीन मैक्स गंगोत्री और गुजरात अल्कलीज एंड केमिकल्स के साथ शेयरहोल्डर्स एग्रीमेंट करने को भी मंजूरी दी है, जिसके तहत कंपनी क्लीन मैक्स गंगोत्री में एक या अधिक किश्तों में ₹214.49 करोड़ तक का निवेश करेगी।
TBO Tek
नए मौकों की तलाश में विकास जैन ने टीबीओ टेक के सीएफओ के पद से 23 नवंबर से प्रभावी इस्तीफा दे दिया है।
Hindalco Industries
हिंडाल्को इंडस्ट्रीज के बोर्ड ने सतीश पई को फिर से एमडी बनाने की मंजूरी दे दी है। उनका नया कार्यकाल 1 जनवरी 2027 से 31 दिसंबर 2028 तक होगा। इसके अलावा बोर्ड ने हेमंत सिक्का को डिप्टी एमडी बनाने को भी मंजूरी दी है, जो 4 जनवरी 2027 से प्रभावी होगा।
Adani Enterprises
अदाणी टरप्राइजेज की सब्सिडियरी अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स ने 360 वन अल्टरनेट एसेट मैनेजमेंट के साथ एक बाइंडिंग एग्रीमेंट किया है। इसके तहत यह ₹2,790 करोड़ (करीब $30 करोड़) जुटाएगी। इस सौदे के साथ अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स अब तक लगभग $135 करोड़ इक्विटी जुटा चुकी है।
PhysicsWallah
फिजिक्सवाला ने पंजाब के पटियाला में फिजिक्सवाला डिजिटल यूनिवर्सिटी के जरिए हायर एडुकेशन सेक्टर में एंट्री की है।
Jupiter Wagons
जुपिटर वैगन्स ने दक्षिण कोरिया की कंपनी वूजिन इंडस्ट्रियल सिस्टम्स (Woojin Industrial Systems) के साथ एक जॉइंट वेंचर बनाया है। इसके जरिए कंपनी रोलिंग स्टॉक के दो सबसे अधिक तकनीक वाले सेगमेंट्स- कंप्लीट मेट्रो कोच और प्रोपल्शन सिस्टम- में एंट्री कर रही है। इस जॉइंट वेंचर में जुपिटर वैगन्स की हिस्सेदारी 80% और वूजिन की 20% होगी।
APL Apollo Tubes, Tata Steel
टाटा स्टील ने प्रमोटर एंटिटी एस गुप्ता होल्डिंग से एपीएल अपोलो ट्यूब्स के 2.77 करोड़ शेयर (9.99% होल्डिंग) ₹5,824.99 करोड़ में खरीद लिए। इसके साथ ही दोनों कंपनियों के बीच हुए हिस्सेदारी खरीद समझौते का पहला चरण पूरा हो गया है। इन शेयरों का लेन-देन पहले से तय ₹2,100 प्रति शेयर के भाव पर हुआ।
Lenskart Solutions
लंदन के स्टेडव्यू कैपिटल मैनेजमेंट की इंवेस्टमेंट वेईकल स्टेडव्यू कैपिटल मॉरीशस-FDI ने लेंसकार्ट सॉल्यूशंस के 1.15 करोड़ शेयर और एक अन्य स्कीम LTR फोकस फंड-FDI ने 11.77 लाख शेयर बेच दिए। इन दोनों ने कुल मिलाकर लगभग 1.26 करोड़ इक्विटी शेयर (0.73% होल्डिंग) ₹920.58 करोड़ में बेच दी। इन्हें प्रति शेयर ₹725 के भाव पर गोल्डमैन सैक्स और सोसिएट जेनरल ने खरीद लिया। कंपनी के लेटेस्ट शेयरहोल्डिंग पैटर्न के अनुसार स्टेडव्यू कैपिटल के पास कुल 3.31% हिस्सेदारी (यानी 5.76 करोड़ इक्विटी शेयर) थी।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।