Stocks to Watch: अधिकतर एशियाई बाजारों से मजबूत रुझानों के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू मार्केट में ग्रीन शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। चूंकि आज निफ्टी 50 समेत एनएसई के इंडेक्सेज के डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट्स की मंथली एक्सपायरी है और साथ ही स्टॉक्स के डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट्स की भी एक्सपायरी है तो आज मार्केट में तेज हलचल के आसार हैं। एक कारोबारी दिन पहले 23 जनवरी को सेंसेक्स (Sensex) 769.67 प्वाइंट्स यानी 0.94% की गिरावट के साथ 81,537.70 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 241.25 प्वाइंट्स यानी 0.95% की फिसलन के साथ 25,048.65 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।
