Stocks to Watch Today: गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू मार्केट में कमजोर शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं लेकिन एशिया के अधिकतर बाजारों से मार्केट को अपसाइड सपोर्ट मिलता दिख रहा है। एक कारोबारी दिन पहले बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 96.01 प्वाइंट्स यानी 0.13% फिसलकर 72989.93 तो निफ्टी 50 (Nifty 50) 0.17% यानी 36.65 प्वाइंट्स टूटकर 22082.65 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो एक लिस्टिंग के साथ-साथ कुछ शेयरों में अपनी खास एक्टिविटी के चलते तेज हलचल रह सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।
