Stocks to Watch: CMR Green की लिस्टिंग; HDFC Bank-NLC India समेत इन स्टॉक्स पर रहेगी इंट्रा-डे में नजर

Stocks to Watch: आज गिफ्ट निफ्टी से घरेलू मार्केट में ग्रीन शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। इंट्रा-डे में बात करें तो सीएमआर ग्रीन (CMR Green) की लिस्टिंग के साथ-साथ एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank), डिक्सन टेक (Dixon Tech) और एनएलसी इंडिया (NLC India) समेत कुछ शेयरों में खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते तेज हलचल रह सकती है। चेक करें पूरी लिस्ट और इंट्रा-डे के लिए बनाएं फटाफट तगड़ी स्ट्रैटेजी

अपडेटेड Jun 10, 2026 पर 8:39 AM
एक कारोबारी दिन पहले 10 जून को निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स (Sensex) 394.50 प्वाइंट्स यानी 0.54% के उछाल के साथ 73,918.76 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 119.10 प्वाइंट्स यानी 0.52% की बढ़त के साथ 23,242.10 पर बंद हुआ था।

Stocks to Watch: अधिकतर एशियाई बाजारों में बिकवाली के दबाव के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू स्टॉक मार्केट में ग्रीन शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी फिलहाल 53.50 प्वाइंट्स यानी 0.23% की बढ़त के साथ 23,238.00 पर है। एक कारोबारी दिन पहले 10 जून को निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स (Sensex) 394.50 प्वाइंट्स यानी 0.54% के उछाल के साथ 73,918.76 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 119.10 प्वाइंट्स यानी 0.52% की बढ़त के साथ 23,242.10 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।

Stocks to Watch: इन स्टॉक्स पर रहेगी नजर

HDFC Bank

बॉम्बे हाई कोर्ट ने लीलावती कीर्तिलाल मेहता मेडिकल ट्रस्ट की एक अंतरिम अर्जी को खारिज कर दिया है। इसमें HDFC बैंक, उसके एमडी और सीएओ शशिधर जगदीशन और अन्य लोगों को ट्रस्ट और उसके सदस्यों के खिलाफ कथित तौर पर मानहानि वाली बातें कहने से रोकने की मांग की गई थी। यह अंतरिम अर्जी ₹1,000 करोड़ के मानहानि के मुकदमे के तहत दायर की गई थी। ट्रस्ट का आरोप था कि बैंक और उसके सीनियर अधिकारियों ने मीडिया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जो बयान दिए, उनसे उसकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है।


Welspun Corp

वेल्सपन कॉर्प की सब्सिडियरी वेल्सपन मॉरीशस होल्डिंग्स ने सऊदी अरब की ईस्ट पाइप्स इंटीग्रेटेड कंपनी फॉर इंडस्ट्री (EPIC) में अपनी 4.5% इक्विटी हिस्सेदारी कुछ फाइनेंशियल इन्वेस्टर्स को 28.35 करोड़ सऊदी रियाल (करीब $7.56 करोड़) में बेच दी है। हिस्सेदारी बेचने के बाद कंपनी की पूर्ण मालिकाना हक वाली सब्सिडियरी वेल्सपन पाइप्स इंक, यूएसए के पास EPIC में 22% इक्विटी हिस्सेदारी है।

Quality Power Electrical Equipments

क्वालिटी पावर इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट्स ने विशाखापत्तनम स्थित हाई-वोल्टेज सिरेमिक और पॉलिमेरिक इंसुलेटर बनाने वाली कंपनी विनविन स्पेशलिटी इंसुलेटर्स की 100% इक्विटी शेयर कैपिटल खरीदने के लिए एक एग्रीमेंट किया है।

Hinduja Global Solutions

हिंदुजा ग्लोबल सॉल्यूशंस ने 'प्रोजेक्ट गंगा' शुरू करने का ऐलान किया है। यह ऐलान उत्तर प्रदेश सरकार के स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन, OneOTT इंटरटेनमेंट (OIL) और HGS के ब्रॉडबैंड वर्टिकल के बीच मार्च 2026 में हुए MoU के बाद हुआ है। इस प्रोजेक्ट का लक्ष्य अगले 2-3 वर्षों में उत्तर प्रदेश में 20 लाख से ज्यादा घरों को हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड से जोड़ना है।

NLC India

सरकार ने एनएलसी इंडिया के ऑफर फॉर सेल में 2% हिस्सेदारी के बेस ऑफर साइज के अलावा 1.38 करोड़ शेयरों (1% हिस्सेदारी) के लिए ओवरसब्सक्रिप्शन ऑप्शन का इस्तेमाल करने का फ़ैसला किया है। ऑफर फॉर सेल 10 जून को बंद होगा।

Dredging Corporation of India

ड्रेजिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के बोर्ड ने जसमीत सिंह बिंद्रा को 9 जून से कंपनी का एडिशनल डायरेक्टर और चेयरमैन नियुक्त किया है।

Dixon Technologies (India)

डिक्सन टेक्नोलॉजीज (इंडिया) और उसकी सब्सिडियरी डिक्सन इलेक्ट्रोकनेक्ट और जेमटेक टेक्नोलॉजी कंपनी ने डिक्सन और जेमटेक के बीच आपसी सहमति से तय स्ट्रक्चर के जरिए एक जॉइंट वेंचर बनाने के लिए एक बाइंडिंग टर्म शीट पर साइन किए हैं। इसमें कंपनी की 60% हिस्सेदारी होगी, तो जेमटेक के पास बाकी 40% हिस्सेदारी होगी। यह ज्वाइंट वेंचर ऑप्टिकल ट्रांससीवर्स, SFPs और BOSA (बायडायरेक्शनल ऑप्टिकल सब-असेंबलीज) के साथ-साथ अन्य टेलीकॉम प्रोडक्ट्स की मैन्युफैक्चरिंग और सप्लाई का काम करेगी।

बल्क और ब्लॉक डील्स

Emcure Pharmaceuticals

कोटक महिंद्रा म्यूचुअल फंड ने बेन कैपिटल की प्राइवेट इक्विटी इन्वेस्टमेंट होल्डिंग कंपनी बीसी इन्वेस्टमेंट्स IV से एमक्योर फार्मा के 36 लाख शेयर (1.89% हिस्सेदारी) ₹612 करोड़ में प्रति शेयर ₹1,700 के भाव पर खरीद लिए। मार्च 2026 तक बीसी इन्वेस्टमेंट्स के पास एमक्योर फार्मा में 3.87% हिस्सेदारी थी।

Ajanta Pharma

प्रमोटर एंटिटी रवि अग्रवाल ट्रस्ट ने अजंता फार्मा के 34.5 लाख शेयर (2.76% हिस्सेदारी) ₹1,023.96 करोड़ में बेच दिए। इनमें से 21.02 लाख अतिरिक्त शेयर कोटक महिंद्रा म्यूचुअल फंड ने ₹623.95 करोड़ में तो 13.47 लाख अतिरिक्त शेयर आदित्य बिड़ला सन लाइफ म्यूचुअल फंड ने ₹400 करोड़ में प्रति शेयर ₹2,968 के भाव पर खरीद लिए।

BlueStone Jewellery and Lifestyle

आइवीकैप वेंचर्स ट्रस्ट, एक्सेल इंडिया और 360 ONE स्पेशल अपॉर्चुनिटीज फंड ने कुल मिलाकर ब्लूस्टोन ज्वेलरी एंड लाइफस्टाइल के ₹243 करोड़ के शेयर बेचे हैं। आइवीकैप वेंचर्स ट्रस्ट ने ब्लूस्टोन ज्वेलरी एंड लाइफस्टाइल के 26.04 लाख शेयर ₹136.7 करोड़ में प्रति शेयर ₹524.97 के भाव में, एक्सेल इंडिया III (मॉरीशस) ने 9.76 लाख शेयर ₹51 करोड़ में प्रति शेयर ₹522.08 और 360 वन स्पेशल अपॉर्चुनिटीज फंड – सीरीज 12 ने ₹10.55 लाख शेयर ₹55.09 करोड़ में प्रति शेयर ₹522.2 के भाव पर बेचे। वहीं दूसरी तरफ निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड ने ब्लूस्टोन ज्वेलरी एंड लाइफस्टाइल के 25 लाख शेयर (1.64% हिस्सेदारी) ₹130.51 करोड़ में प्रति शेयर ₹522.05 के भाव पर खरीदे हैं।

Capital Small Finance Bank

इंवेस्टमेंट फर्म वेस्टबोर्न इन्वेस्टमेंट मैनेजर्स की लिप्टस पंच-कार्ड फंड ने ओमान इंडिया जॉइंट इन्वेस्टमेंट फंड II से कैपिटल स्मॉल फाइनेंस बैंक के 13.62 लाख शेयर (3% हिस्सेदारी) ₹36.78 करोड़ में प्रति शेयर ₹270 के भाव पर हासिल किए।

लिस्टिंग

आज सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीज के शेयरों की बीएसई और एनएसई पर एंट्री होगी।

एक्स-डेट

आज इंफोसिस, इंडियन बैंक, सेशसायी पेपर एंड बोर्ड्स, टाटा केमिकल्स, टाटा एलेक्सी और टाटा इंवेस्टमेंट कॉरपोरेशन के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे को गौतम एग्जिम के बोनस की भी आज एक्स-डेट है।

F&O Ban

अंबर एंटरप्राइजेज इंडिया और कीन्स टेक्नोलॉजी इंडिया में आज एफएंडओ की नई पोजिशन नहीं ले पाएंगे।

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।