Stocks to Watch: DMart, Infosys, Meesho और Lenskart समेत 30 स्टॉक्स फोकस में; दो शेयरों का पहला दिन आज

Stocks to Watch: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज 12 अक्टूबर को गिफ्ट निफ्टी से घरेलू मार्केट में ग्रीन शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। इंट्रा-डे में आज दो स्टॉक्स की लिस्टिंग्स के साथ-साथ डीमार्ट (DMart), मीशो (Meesho), लेंसकार्ट (Lenscart) और इंफोसिस (Infosys) समेत कुछ स्टॉक्स में खास वजहों से तेज हलचल दिख सकती है। चेक करें पूरी लिस्ट और इंट्रा-डे के लिए बनाएं फटाफट तगड़ी स्ट्रैटेजी

अपडेटेड Oct 12, 2026 पर 8:20 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
एक कारोबारी दिन पहले 09 अक्टूबर को सेंसेक्स (Sensex) 879.09 प्वाइंट्स यानी 1.23% की बढ़त के साथ 72,472.33 और निफ्टी (Nifty) भी 288.65 प्वाइंट्स यानी 1.30% के उछाल के साथ 22,520.45 पर बंद हुआ था। (File Photo- Pexels)

Stocks to Watch: एशियाई बाजारों से मिले-जुले रुझानों के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू स्टॉक मार्केट में हल्की ग्रीन शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी फिलहाल 32.50 प्वाइंट्स यानी 0.14% की बढ़त के साथ 22,635.00 पर है। एक कारोबारी दिन पहले 09 अक्टूबर को सेंसेक्स (Sensex) 879.09 प्वाइंट्स यानी 1.23% की बढ़त के साथ 72,472.33 और निफ्टी (Nifty) भी 288.65 प्वाइंट्स यानी 1.30% के उछाल के साथ 22,520.45 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।

Stocks to Watch: आज इन स्टॉक्स पर फोकस

Avenue Supermarts (DMart) Q2 (Consolidated YoY)

सितंबर 2026 तिमाही में सालाना आधार पर डीमार्ट की पैरेंट कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट्स का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 8.5% बढ़कर ₹743.6 करोड़ और रेवेन्यू 17.8% उछलकर ₹19,644 करोड़ पर पहुंच गया।


Canara Robeco Asset Management Company Q2 (YoY)

सितंबर 2026 तिमाही में सालाना आधार पर केनरा रोबेको एएमसी का प्रॉफिट 21.5% बढ़कर ₹59.2 करोड़ और रेवेन्यू 17% उछलकर ₹121.6 करोड़ पर पहुंच गया।

Can Fin Homes Q2 (YoY)

सितंबर 2026 तिमाही में सालाना आधार पर कैन फिन होम्स का प्रॉफिट 9.2% बढ़कर ₹274.6 करोड़ और ब्याज से शुद्ध कमाई (NII) 6.65% उछलकर ₹431.5 करोड़ पर पहुंच गया।

Anand Rathi Wealth Q2 (Consolidated YoY)

सितंबर 2026 तिमाही में सालाना आधार पर आनंद राठी वेल्थ का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 10.4% घटकर ₹88.96 करोड़ रह गया लेकिन इस दौरान रेवेन्यू 15.7% उछलकर ₹344 करोड़ पर पहुंच गया।

Ajmera Realty & Infra India Q2 (YoY)

सितंबर 2026 तिमाही में सालाना आधार पर अजंता रियल्टी एंड इंफ्रा इंडिया का प्रॉफिट 5.5% बढ़कर ₹43.5 करोड़ और प्रीमियम से शुद्ध कमाई 13% उछलकर ₹2,553.2 करोड़ पर पहुंच गया।

Poonawalla Fincorp Q2 (Consolidated YoY)

सितंबर 2026 तिमाही में सालाना आधार पर पूनावाला फिनकॉर्प का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 5 गुना बढ़कर ₹74.2 करोड़ से ₹374.85 करोड़ और ब्याज से शुद्ध कमाई 75.7% उछलकर ₹1,589 करोड़ पर पहुंच गया।

Waterways Leisure Tourism Q2 (Consolidated YoY)

सितंबर 2026 तिमाही में सालाना आधार पर वाटरवेज लेजर टूरिज्म ₹8.9 करोड़ के घाटे से ₹58.5 करोड़ के कंसालिडेटेड प्रॉफिट में आ गई और इस दौरान रेवेन्यू 30.9% उछलकर ₹132.9 करोड़ पर पहुंच गया।

Kalpataru Q2 (YoY)

सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर कल्पतरू की प्री-सेल्स 5% गिरकर ₹1,258 करोड़ पर आ गया लेकिन कलेक्शंस हल्का सा बढ़कर ₹1182 करोड़ से ₹1,189 करोड़ पर पहुंच गया।

Ajmera Realty & Infra India Q2 (YoY)

सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर अजमेरा रियल्टी एंड इंफ्रा इंडिया का सेल्स एरिया 68% गिरकर 72,883 स्क्वेयर फीट और सेल्स वैल्यू 69% फिसलकर ₹224 करोड़ और कलेक्शंस भी 14% गिरकर ₹190 करोड़ पर पहुंच गया।

Mahindra and Mahindra (September YoY)

महिंद्रा एंड महिंद्रा का सितंबर महीने में सालाना आधार पर प्रोडक्शन वॉल्यूम 19.2% बढ़कर 1.21 लाख यूनिट्स और सेल्स वॉल्यूम 16.3% उछलकर 1.13 लाख यूनिट्स पर पहुंच गया लेकिन एक्सपोर्ट वॉल्यूम 8.5% गिरकर 4,081 यूनिट्स पर आ गया।

Lenskart Solutions

सीएनबीसी-टीवी18 को सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि अल्फा वेव वेंचर्स ब्लॉक डील्स के जरिए लेंसकार्ट सॉल्यूशंस में अपनी करीब 1.6% हिस्सेदारी हल्की कर सकती है। यह डील करीब ₹1691 करोड़ का हो सकता है और इसके लिए फ्लोर प्राइस प्रति शेयर ₹640 तय किया गया है। जून 2026 के आखिरी में अल्फा वेव वेंचर्स एलपी और अल्फा वेव वेंचर्स II एलपी की कंपनी में कुल मिलाकर 4.64% हिस्सेदारी थी।

KEC International

केईसी इंटरनेशनल को देश में ₹1014 करोड़ का नया T&D (ट्रांसमिशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन बिजनेस) मिला है। इनमें पश्चिमी भारत में एक पंप-स्टोरेज प्लांट (PSP) से बिजली पहुंचाने के लिए 765 kV ट्रांसमिशन लाइन लगाने का पहला ऑर्डर भी शामिल है। इन ऑर्डर्स के साथ इस साल अब तक कंपनी को कुल ₹9,600 करोड़ से अधिक के ऑर्डर्स मिल चुके हैं।

Viviana Power Tech

विवियाना पावर टेक को अपने मौजूदा क्लाइंट मध्य गुजरात विज कंपनी (MGVCL) से ₹466.73 करोड़ के नए टर्न्की कॉन्ट्रैक्ट मिले हैं। इसमें कंपनी को 11 kV ओवरहेड हाई-टेंशन (HT) लाइनों को MVCC (मीडियम-वोल्टेज कवर्ड कंडक्टर) ओवरहेड लाइनों में बदलना है और अंडरग्राउंड नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करना है।

Bajel Projects

बजेल प्रोजेक्ट्स को टाटा पावर कंपनी से मुंबई के सालसेट और पवई में 220 kV गैस-इंसुलेटेड स्विचगियर (GIS) सबस्टेशन की सप्लाई और इंस्टॉलेशन के लिए ₹200 करोड़ से अधिक का बड़ा EPC ऑर्डर मिला है।

Shilpa Medicare

ऑस्ट्रिया की AGES (एजेंसी फॉर हेल्थ एंड फूड सेफ्टी) ने शिल्पा मेडिकेयर की तेलंगाना के जदचेर्ला में स्थित यूनिट 4 की 27-30 जुलाई 2026 तक जांच की थी। अब ऑस्ट्रियन एजेंसी ने GMP (गुड मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिसेज) जारी किया है।

Rubicon Research

अमेरिकी दवा नियामक एफडीए ने 5-9 अक्टूबर के बीच रुबिकॉन रिसर्च की महाराष्ट्र के सतारा में एडिशनल MIDC में स्थित मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी की बिना ऐलान किए जांच की। जांच के बाद एफडीए ने 1 ऑब्जर्वेशन के साथ फॉर्म 483 जारी किया है।

Cohance Lifesciences

कोहेंस लाइफसाइंसेज के बोर्ड ने 12 अक्टूबर से अभिमन्यु ओझा को कंपनी का चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर और मुख्य मैनेजरियल अधिकारी नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है।

Ideaforge Technology

आइडियाफोर्ज टेक्नोलॉजी ने टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट बोर्ड के साथ एक लोन एग्रीमेंट किया है। इसके तहत कंपनी अपने YETI हेवी-लिफ्ट, लॉन्ग-रेंज ऑटोनॉमस एरियल लॉजिस्टिक्स वेईकल के लिए किश्तों में ₹151 करोड़ का लोन लेगी।

CSM Technologies

सीएसएम टेक्नोलॉजीज की सब्सिडियरी सीएसएम टेक को ट्रेडमार्क अफ्रीका से लगभग ₹1.65 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट मिला है। यह कॉन्ट्रैक्ट बेइरा कॉरिडोर के लिए मोजाम्बिक TTO (ट्रांसपोर्ट एंड ट्रेड ऑब्जर्वेटरी) के डिजाइन, डेवलपमेंट और डिप्लॉयमेंट के लिए है।

Blue Dart Express

ब्लू डार्ट एक्सप्रेस ने इंडिया पोस्ट के साथ एक एमओयू किया है। इसके तहत ब्लू डार्ट अपना बिजनेस टियर III और टियर IV शहरों और दूर-दराज के इलाकों में चरणबद्ध तरीके से फैलाएगी।

Embassy Developments

सचिन शाह ने एंबेसी डेवलपमेंट्स के सीईओ और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पद से इस्तीफा दे दिया है, जो 31 दिसंबर, 2026 से प्रभावी होगा। बोर्ड ने 1 जनवरी, 2027 से एमडी आदित्य विरवानी को सीईओ भी बनाने की मंजूरी दे दी है।

Meesho

मीशो की मेगा ब्लॉकबस्टर सेल 2026 की शुरुआत धमाकेदार रही। इसमें पहले दिन का ऑर्डर पिछले साल की तुलना में लगभग 75% बढ़ गई। सेल शुरू होने के सिर्फ 15 मिनट के भीतर ही ऑर्डर की संख्या प्रति मिनट 75,000 से ज्यादा हो गई। ग्राहकों की संख्या भी सालाना आधार पर लगभग 60% बढ़ी।

Infosys

अमेरिका के लेबर डिपार्टमेंट ने PERM (परमानेंट लेबर सर्टिफिकेशन) प्रोग्राम के तहत एप्लीकेशंस को रद्द कर दिया है लेकिन इंफोसिस का मानना है कि इसका उसके कामकाज पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ेगा।

Awfis Space Solutions

पीक XV पार्टनर्स इंवेस्टमेंट्स V ने ऑफिस स्पेस सॉल्यूशंस के 19.2 लाख शेयर (2.68% हिस्सेदारी) ₹47.04 करोड़ में प्रति शेयर ₹245 के भाव पर बेच दिए। जून 2026 तक कंपनी में इसकी 3.24% हिस्सेदारी थी। वहीं कृतज्ञता ट्रस्ट ने 1.6%हिस्सेदारी के बराबर यानी कंपनी के 11.5 लाख शेयर ₹28.17 करोड़ में प्रति शेयर ₹244.97 के भाव पर खरीदे हैं।

Anthem Biosciences

पोर्टस्माउथ टेक ने कॉन्ट्रैक्ट रिसर्च फर्म एंथेम बॉयोसाइंसेज के 30 लाख शेयर (0.53% हिस्सेदारी) ₹249.9 करोड़ में प्रति शेयर ₹833 के भाव पर बेच दिए। जून 2026 तक कंपनी में इसकी 2.73% हिस्सेदारी थी।

GSPL Transmission

गवर्नमेंट पेंशन फंड ग्लोबल की तरफ से नॉर्गस बैंक ने जीएसपीएल ट्रांसमिशन के 19.98 लाख शेयर (0.63% हिस्सेदारी) ₹21.22 करोड़ में प्रति शेयर ₹106.23 के भाव पर बेच दिए। इसके शेयर हाल ही में गुजरात स्टेट पेट्रोनेट के गैस ट्रांसमिशन बिजनेस के डीमर्जर के बाद लिस्ट हुए थे।

IC Electricals Company

हेम ग्रोथ अपॉर्च्यूनिटीज फंड ने आईसी इलेक्ट्रिकल्स कंपनी के 1.05 लाख शेयर (0.57% हिस्सेदारी) ₹1.2 करोड़ में प्रति शेयर ₹114.35 के भाव पर बेच दिए।

Acme India Industries

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने एक्मे इंडिया इंडस्ट्रीज के अतिरिक्त 5.21 लाख शेयर (2.22% हिस्सेदारी) ₹11.67 करोड़ में प्रति शेयर ₹223.85 के भाव पर तो पंकज वासुदेव छपरवाल ने ₹2.68 करोड़ में 1.17 लाख शेयर (0.5% हिस्सेदारी) ₹228.67 के भाव पर खरीदे हैं। शेयरहोल्डिंग के लेटेस्ट पैटर्न के अनुसार मोतीलाल ओसवाल फिनवेस्ट के पास पहले से ही एक्मे इंडिया इंडस्ट्रीज में 1.84% हिस्सेदारी थी।

Triveni Power Transmission

त्रिवेणी इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रीज से अलग होकर आज त्रिवेणी पावर ट्रांसमिशन के शेयर बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होंगे। त्रिवेणी इंजीनियरिंग के शेयरहोल्डर्स को ₹1 की फेस वैल्यू वाले हर तीन शेयर पर ₹1 की फेस वैल्यू वाले त्रिवेणी पावर के एक शेयर मिले हैं।

R K Fashion Accessories

आज आरके फैशन एक्सेसरीज के शेयरों की आज एनएसई एसएमई पर एंट्री होगी।

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।