Stocks to Watch: फटाफट वॉचलिस्ट से जोड़ें ये 13 स्टॉक्स, इंट्रा-डे में दिखेगा तगड़ा मूवमेंट
Stocks to Watch: लगातार चार कारोबारी दिनों में ढाई फीसदी से अधिक गिरावट के बाद लगातार दो दिनों में (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) आधे फीसदी से अधिक रिकवर हुए। हालांकि रिकॉर्ड हाई से अभी भी ये 11 फीसदी से अधिक नीचे हैं। 27 सितंबर को इंट्रा-डे में सेंसेक्स 86 हजार के काफी करीब 85,978.25 और निफ्टी भी 26300 के करीब 26,277.35 तक पहुंचा था
बुधवार को बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 224.45 प्वाइंट्स यानी 0.29% की बढ़त के साथ 76,724.08 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 0.16% यानी 37.15 प्वाइंट्स के उछाल के साथ 23,213.20 पर बंद हुआ था।
Stocks to Watch: चार कारोबारी दिनों की गिरावट के बाद आज लगातार तीसरे दिन घरेलू मार्केट में बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत हो रही है। बुधवार को बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 224.45 प्वाइंट्स यानी 0.29% की बढ़त के साथ 76,724.08 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 0.16% यानी 37.15 प्वाइंट्स के उछाल के साथ 23,213.20 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ कंपनियों के कारोबारी नतीजे आज आएंगे तो कुछ के नतीजे आ चुके हैं जिसके चलते इनमें हलचल दिख सकती है और कुछ में कॉरपोरेट एक्शन के चलते तेज हलचल दिख सकती है। यहां इनके बारे में बताया जा रहा है।
आज इन कंपनियों के आएंगे नतीजे
रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंफोसिस, एक्सिस बैंक, एलटीआईमाइंडट्री, आलोक इंडस्ट्रीज, हैवेल्स इंडिया, भंसाली इंजीनियरिंग पॉलिमर, डीबी कॉर्प, हैटसन एग्रो प्रोडक्ट, केसोराम इंडस्ट्रीज, मास्टेक, मेट्रो ब्रांड्स, मुद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज, प्लास्टिबलेंड्स इंडिया, शेमारू एंटरटेनमेंट, स्पेंसर्स रिटेल, स्टर्लिंग एंड विल्सन रिन्यूएबल एनर्जी और वारी रिन्यूएबल टेक्नोलॉजीज आज दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी करेंगी।
इनके आए तिमाही नतीजे
HDFC Life Insurance Company Q3 (Standalone YoY)
दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी का स्टैंडएलोन प्रॉफिट 13.66% बढ़कर ₹414.9 करोड़, नेट प्रीमियम इनकम 10% बढ़कर ₹16,771.3 करोड़, नेट कमीशन 55.1% उछलकर ₹1,932.5 करोड़, टोटल प्रीमियम इक्विवैलेंट (APE) 11.9% बढ़कर ₹3,569 करोड़, वैल्यू ऑफ न्यू बिजनेस (VNB) 8.6% बढ़कर ₹930 करोड़ पर पहुंच गया। हालांकि इस दौरान वीएनबी मार्जिन 26.8% से गिरकर 26.06% पर आ गया।
L&T Technology Services Q3 (Consolidated QoQ)
दिसंबर तिमाही में तिमाही आधार पर एलएंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 0.87% बढ़कर ₹322.4 करोड़, रेवेन्यू 3.1% उछलकर ₹2,653 करोड़, EBIT भी 8.8% बढ़कर ₹421.9 करोड़ और EBIT मार्जिन 0.80 फीसदी उछलकर 15.9% पर पहुंच गया। इस दौरान डॉलर रेवेन्यू 1.7% बढ़कर $31.19 करोड़ पर पहुंच गया।
CEAT Q3 (Consolidated YoY)
दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर सीईएटी का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 46.5% गिरकर ₹97.1 करोड़ पर आ गया लेकिन रेवेन्यू 11.4% उछलकर ₹3,300 करोड़ पर पहुंच गया। EBITDA भी इस दौरान 18.3% गिरकर ₹340.9 करोड़ पर आ गया और मार्जिन 14.1% से 3.80 फीसदी फिसलकर 10.3% पर आ गया।
Punjab & Sind Bank Q3 (YoY)
दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर पंजाब एंड सिंध बैंक का प्रॉफिट 146.7% बढ़कर ₹282 करोड़, नेट इंटेरेस्ट इनकम 27% बढ़कर ₹938.8 करोड़, प्री-प्रोविजन ऑपरेटिंग प्रॉफिट 74.7% उछलकर ₹484 करोड़, प्रोविजन एंड कंटिजेंसीज ₹96.3 करोड़ से बढ़कर ₹109.3 करोड़ पर पहुंच गया तिमाही आधार पर ग्रॉस एनपीए 4.21% से गिरकर 3.83% और नेट एनपीए 1.46% से फिसलकर 1.25% पर आ गया।
दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर ओरेकल फाइनेंशियल सर्विसेज सॉफ्टवेयर का कंसालिडेटेड मुनाफा 27% गिरकर ₹541.3 करोड़ और रेवेन्यू 5.9% गिरकर ₹1,715.2 करोड़ पर आ गया।
Stocks To Watch: इन शेयरों पर रहेगी नजरें
Rail Vikas Nigam Ltd (RVNL)
रेल विकास को भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) से भारतनेट के मिडिल माइल नेटवर्क के डेवलपमेंट के लिए डिजाइन, बिल्ड, ऑपरेट एंड मेंटेनेंस (DBOM) मॉडल के तहत 3,622 करोड़ रुपये के ऑर्डर का लेटर ऑफ एस्सेप्टेंस मिला है।
GAIL India
गेल इंडिया ने एसईएफई मार्केटिंग एंड ट्रेडिंग सिंगापुर प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक सेटलमेंट एग्रीमेंट किया है। इसकी शर्तों के तहत गेल को SEFE मार्केटिंग एंड ट्रेडिंग सिंगापुर 28.5 करोड़ डॉलर देगी और यह लंदन कोर्ट ऑफ इंटरनेशनल ऑर्बिट्रेशन के पास से अपनी याचिका भी वापस लेगी।
Azad Engineering
आज़ाद इंजीनियरिंग ने पावर जेनेरेशन इंडस्ट्री की वैश्विक मांग को पूरा करने के लिए एडवास्ड गैस टर्बाइन इंजनों के लिए एयरफॉइल की सप्लाई के लिए जीई वर्नोवा इंटरनेशनल एलएलसी, यूएसए के साथ एक दीर्घकालिक आपूर्ति समझौते पर साइन किए हैं। अभी यह सौदा $11.2 करोड़ (लगभग 960 करोड़ रुपये) का है।
Happiest Minds Technologies
हैप्पीएस्ट माइंड्स टेक्नोलॉजीज ने एक खास जेनएआई कंवर्जेशनल इंटरफेस तैनात करने के लिए कोका-कोला बेवरेजेज वियतनाम के साथ साझेदारी का ऐलान किया है।
Rashi Peripherals
राशि पेरिफिरेल्स ने साइबरसिक्योरिटी सॉल्यूशंस की डिस्ट्रीब्यूटर सैटकॉम इंफोटेक में 70% इक्विटी हिस्सेदारी खरीदने की योजना का ऐलान किया है।
Dhampur Bio Organics
धामपुर बायो ऑर्गेनिक्स के वाइस प्रेसिडेंट (गन्ना) राजीव कुमार ने व्यक्तिगत कारणों से 15 जनवरी से इस्तीफा दे दिया।
Puravankara
ग्रुप सीएफओ के आने के बाद इसकी अतिरिक्त जिम्मेदारी संभाल रहे अभिषेक कपूर ने 15 जनवरी से पूर्वांकर के ग्रुप सीएफओ (अतिरिक्त प्रभार) के पद से इस्तीफा दे दिया है।
Gland Pharma
श्यामाकांत गिरि 16 जनवरी से ग्लैंड फार्मा के सीईओ बने हैं। श्रीनिवास सदु एग्जेक्यूटिव चेयरमैन बने रहेंगे।
Exide Industries
एक्साइड इंडस्ट्रीज ने राइट्स बेसिस पर अपनी सहायक कंपनी एक्साइड एनर्जी सॉल्यूशंस में 150 करोड़ रुपये का इक्विटी निवेश किया है। इस निवेश के साथ एक्साइड एनर्जी सॉल्यूशंस में कंपनी का कुल निवेश 3,302.23 करोड़ रुपये हो गया है। हालांकि एक्साइड एनर्जी सॉल्यूशंस में कंपनी के शेयरहोल्डिंग पर्सेंटेज में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
RBL Bank
आरबीएल बैंक के बोर्ड ने 15 जनवरी से चार साल की अवधि के लिए आरबीएल बैंक के (अतिरिक्त) नॉन-एग्जेक्यूटिव इंडिपेंडेंट डायरेक्टर के रूप में सोमा शंकर प्रसाद की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। सोमा शंकर प्रसाद ने इससे पहले यूको बैंक के एमडी और सीईओ रह चुके हैं।
Swiggy
कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय ने स्विगी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी स्विगी स्पोर्ट्स बनाने को मंजूरी दे दी है।
Man Industries (India)
मैन इंडस्ट्रीज (भारत) के बोर्ड की 18 जनवरी को होने वाली बैठक में प्रिफरेंशियल बेसिस पर सिक्योरिटीज जारी कर पैसे जुटाने के प्रस्ताव पर विचार होगा।
Indian Railway Finance Corporation (IRFC)
आईआरएफसी ने पहले चरण में 250 करोड़ रुपये की आठ बीओबीआर रेक के लिए एनटीपीसी के साथ एक लीज एग्रीमेंट किया है। इसके बोर्ड ने अक्टूबर 2024 में भारतीय रेलवे की जनरल पर्पज वैगन इंवेस्टमेंट स्कीम (जीपीडब्ल्यूआईएस) के तहत खरीदे गए 20 बीओबीआर रेक के लिए एनटीपीसी को फाइनेंस लीज बेसिस पर 700 करोड़ रुपये तक के फाइनेंसिंग को मंजूरी दी थी।
बल्क डील्स
Nureca
कॉप्थॉल मॉरीशस इन्वेस्टमेंट ने 401.94 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर न्यूरेका में 1.16% हिस्सेदारी खरीदी।
One Mobikwik Systems
क्वांट म्यूचुअल फंड स्मॉल कैप फंड ने मोबिक्विक में 33.4 करोड़ रुपये में 0.84% हिस्सेदारी 513.57 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर बेची। इसके अलावा एसएसपीएल सिक्योरिटीज ने भी 19.88 करोड़ रुपये में 497.16 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर 0.51% हिस्सेदारी बेची।
एक्स-डेट
आज अल्ट्राकैब (इंडिया) के राइट इश्यू की एक्स-डेट है तो सीईएससी और पीसीबीएल के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे। वहीं रेगिस इंडस्ट्र्जी के स्टॉक स्प्लिट की एक्स-डेट है।
F&O Ban
आज आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल, कल्याण ज्वैलर्स, मणप्पुरम फाइनेंस, आरती इंडस्ट्रीज, एंजेल वन, बंधन बैंक, हिंदुस्तान कॉपर, एलएंडटी फाइनेंस, आरबीएल बैंक में एफएंडओ की नई पोजिशन नहीं ले पाएंगे।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल, नेटवर्क18 ग्रुप का हिस्सा है। नेटवर्क18 का नियंत्रण इंडिपेंडेट मीडिया ट्रस्ट करता है, जिसकी एकमात्र लाभार्थी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।