Get App

Stocks to Watch: SBI और Tata Power समेत इन शेयरों पर रखें नजर, चार लिस्टिंग भी, चेक करें स्टॉक्स की लिस्ट

Stocks to Watch: गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू स्टॉक मार्केट में मजबूत शुरुआत का संकेत मिल रहा है। आज चार लिस्टिंग्स के साथ-साथ इंट्रा-डे में SBI, टाटा पावर (Tata Power), आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) और वोडा आइडिया (Voda Idea) समेत इन शेयरों पर नजर रखें। चेक करें स्टॉक्स की लिस्ट जिनमें किसी खास वजह से तेज उठा-पटक के आसार हैं और बनाएं इंट्रा-डे के लिए सॉलिड स्ट्रैटेजी

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Aug 18, 2025 पर 8:48 AM
Stocks to Watch: SBI और Tata Power समेत इन शेयरों पर रखें नजर, चार लिस्टिंग भी, चेक करें स्टॉक्स की लिस्ट
एक कारोबारी दिन पहले निफ्टी 50 की वीकली एक्सपायरी के दिन गुरुवार 14 अगस्त तो सेंसेक्स (Sensex) 57.75 प्वाइंट्स यानी 0.07% की मामूली बढ़त के साथ 80,597.66 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 11.95 प्वाइंट्स यानी 0.05% के हल्के उछाल के साथ 24,631.30 पर बंद हुआ था।

Stocks to Watch: एशियाई मार्केट से मिले-जुले रुझानों के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू मार्केट में मजबूत शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। एक कारोबारी दिन पहले निफ्टी 50 की वीकली एक्सपायरी के दिन गुरुवार 14 अगस्त तो सेंसेक्स (Sensex) 57.75 प्वाइंट्स यानी 0.07% की मामूली बढ़त के साथ 80,597.66 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 11.95 प्वाइंट्स यानी 0.05% के हल्के उछाल के साथ 24,631.30 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ कंपनियों के कारोबारी नतीजे आज आएंगे तो कुछ के आ चुके हैं। इसके अलावा चार लिस्टिंग्स के साथ-साथ अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।

आज इन कंपनियों के आएंगे कारोबारी नतीजे

Glenmark Pharmaceuticals Q1 (Consolidated YoY)

जून तिमाही में सालाना आधार पर ग्लेनमार्क फार्मा का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 86.2% गिरकर ₹47 करोड़ पर आ गया लेकिन रेवेन्यू 0.6% उछलकर ₹3,264.4 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी जीरो एक्सपेश्नल आइटम से ₹323.2 करोड़ के एक्सपेश्नल लॉस में आ गई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें