Stocks to Watch: एक लिस्टिंग, इंट्रा-डे में RVNL, LIC, Tata Capital और L&T समेत इन स्टॉक्स पर खास वजहों से फोकस
Stocks to Watch: गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू मार्केट में ग्रीन शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। इंट्रा-डे में बात करें तो एक स्टॉक की लिस्टिंग के साथ-साथ आज टाटा कैपिटल (Tata Capital), एलएंडटी (L&T), रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL), एलआईसी (LIC) और डीसीएम श्रीराम (DCM Shriram) समेत कुछ शेयरों में तेज हलचल रह सकती है। चेक करें पूरी लिस्ट और इंट्रा-डे के लिए बनाएं फटाफट तगड़ी स्ट्रैटेजी
एक कारोबारी दिन पहले 28 जुलाई को निफ्टी की मंथली एक्सपायरी को सेंसेक्स (Sensex) 69.86 प्वाइंट्स यानी 0.09% की हल्की गिरावट के साथ 76,765.92 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 10.60 प्वाइंट्स यानी 0.09% की मामूली फिसलन के साथ 23,985.35 पर बंद हुआ था।
Stocks to Watch: एशियाई बाजारों से मिले-जुले रुझानों के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू मार्केट में मजबूत शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी फिलहाल 159.00 प्वाइंट्स यानी 0.66% की बढ़त के साथ 24,251.00 पर है। एक कारोबारी दिन पहले 28 जुलाई को निफ्टी की मंथली एक्सपायरी को सेंसेक्स (Sensex) 776.01 प्वाइंट्स यानी 1.02% की बढ़त के साथ 76,835.78 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 228.50 प्वाइंट्स यानी 0.96% के उछाल के साथ 23,995.95 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।
जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर एलएंडटी का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 14% बढ़कर ₹4,123 करोड़ और रेवेन्यू 7% उछलकर ₹67,942 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी का ईबीआईटीडीए 3% गिरकर ₹6,116 करोड़ और मार्जिन 9.9% से टूटकर 9% पर आ गया। ग्रुप ऑर्डर इनफ्लो इस दौरान 14% बढ़कर ₹1.08 लाख करोड़ पर पहुंच गया। कंपनी का कंसालिडेटेड ऑर्डर बुक मार्च 2026 से 5% बढ़कर अब ₹7.79 लाख करोड़ पर पहुंच गया।
Tata Capital Q1 (Consolidated YoY)
जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर टाटा कैपिटल का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 56% बढ़कर ₹1,547 करोड़, टोटल इनकम 23% उछलकर ₹4,455 करोड़ और एयूएम 22% बढ़कर ₹2.90 लाख करोड़ पर पहुंच गया।
Phoenix Mills Q1 (Consolidated YoY)
जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर फीनिक्स मिल्स का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 23.3% बढ़कर ₹296.9 करोड़ और रेवेन्यू 12.8% उछलकर ₹1,074.9 करोड़ पर पहुंच गया।
Paradeep Phosphates Q1 (Consolidated YoY)
जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर पारादीप फॉस्फेट्स का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 23.9% बढ़कर ₹392.5 करोड़ और रेवेन्यू 36% उछलकर ₹6124.3 करोड़ पर पहुंच गया। बोर्ड ने पारादीप में एलुमिनियम फ्लूराइड प्लांट लगाने के लिए ₹250 करोड़ के निवेश को मंजूरी दी है।
Birlasoft Q1 (Consolidated YoY)
जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर बिड़लासॉफ्ट का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 51.3% बढ़कर ₹161 करोड़ और रेवेन्यू 7.4% उछलकर ₹1,379.4 करोड़ पर पहुंच गया।
DCM Shriram Q1 (Consolidated YoY)
जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर डीसीएम श्रीराम का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 6 गुना बढ़कर ₹113.4 करोड़ से ₹692.8 करोड़ और रेवेन्यू 9.5% उछलकर ₹3,784.7 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी जीरो से ₹79.42 करोड़ के एक्सपेश्नल गेन में आ गई। सालाना आधार पर यह ₹56.34 करोड़ के टैक्स एक्सपेंसेज से ₹418.02 करोड़ के टैक्स राइट-बैक में आ गई।
VST Industries Q1 (YoY)
जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर वीएसटी इंडस्ट्रीज का प्रॉफिट 24.4% गिरकर ₹42.4 करोड़ और रेवेन्यू 13.9% फिसलकर ₹256.5 करोड़ पर आ गया।
RPG Life Sciences Q1 (Consolidated YoY)
जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर आरपीजी लाइफ साइंसेज का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 17% बढ़कर ₹30.8 करोड़ और रेवेन्यू 15.8% उछलकर ₹195.7 करोड़ पर पहुंच गया।
Sanofi Consumer Healthcare India Q2 (YoY)
जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर सनोफी कंज्यूमर हेल्थकेयर का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 13.3% बढ़कर ₹68.8 करोड़ और रेवेन्यू 6.7% उछलकर ₹235.7 करोड़ पर पहुंच गया।
Stocks to Watch: इन स्टॉक्स पर भी रहेगी नजर
LIC
एलआईसी ने एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (फाइनेंस एंड अकाउंट्स) शतमन्यु श्रीवास्तव को 28 जुलाई से सीएफओ बनाया है।
NTPC
सरकार ने एनटीपीसी के चेयरमैन औऱ एमडी के तौर पर गुरदीप सिंह का कॉन्ट्रैक्ट छह महीने के लिए और बढ़ा दिया है। उनका मौजूदा कार्यकाल 31 जुलाई 2026 को समाप्त हो रहा है।
Rail Vikas Nigam Ltd (RVNL)
रेल विकास को ईस्ट सेंट्रल रेलवे से ₹358.97 करोड़ का LoA (लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस) मिला है। इसके तहत ईस्ट सेंट्रल रेलवे के समस्तीपुर डिवीजन में सीतामढ़ी-रक्सौल सेक्शन को डबल करने का काम है।
बल्क डील्स
Gandhar Oil Refinery India
यूरोपीय लेंडर सोसिएट जेनरल ने गांधार ऑयल रिफाइनरी इंडिया के 5.22 लाख शेयर (0.53% हिस्सेदारी) ₹12.62 करोड़ में प्रति शेयर ₹241.88 के भाव पर बेच दिए। बता दें कि सोसिएट जेनरल ने कंपनी के जून तिमाही के मजबूत नतीजों के बाद 23-24 जुलाई को कंपनी में 1.59% हिस्सेदारी खरीदी थी।
Aqylon Nexus
मॉरीशस की आर्बिट्राज फंड पाइन ओक ग्लोबल फंड ने एक्विलॉन नेक्सस के अतिरिक्त 25 लाख शेयर (0.98% हिस्सेदारी) ₹6.29 करोड़ में प्रति शेयर ₹25.19 के भाव पर खरीदे। वहीं सेरा इन्वेस्टमेंट्स एंड फाइनेंस इंडिया ने एक्विलॉन नेक्सस के 18.63 लाख शेयर ( 0.73% हिस्सेदारी) ₹4.69 करोड़ में प्रति शेयर ₹25.20 के भाव पर बेच दिए। जून 2026 तक पाइन ओक ग्लोबल फंड की कंपनी में 3.94% तो सेरा इन्वेस्टमेंट्स एंड फाइनेंस इंडिया की 14.2% हिस्सेदारी थी।
Asian Granito India
नोवा ग्लोबल अपॉर्चुनिटीज फंड पीसीसी-टचस्टोन ने एशियन ग्रेनिटो इंडिया में 0.67% हिस्सेदारी वाले 20 लाख शेयर ₹12 करोड़ में प्रति शेयर ₹60 के भाव पर खरीदे।
Raajmarg Infra Investment
एक्सिस बैंक ने राजमार्ग इंफ्रा इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट की 34.33 लाख यूनिट्स ₹40 करोड़ में ₹116.50 के भाव पर बेच दी।
लिस्टिंग
आज श्री बालाजी माला टेक्सटाइल्स के शेयर बीएसई एसएमई पर लिस्ट होंगे।
एक्स-डेट
एलेम्बिक फार्मा, एएसएम टेक्नोलॉजीज, गोदरेज एग्रोवेट, आईएफजीएल रिफ्रैक्टरीज, राणे (मद्रास), रूट मोबाइल, शक्ति पंप्स इंडिया, सीमेंस, टीटीके प्रेस्टीज और उगर शुगर वर्क्स के शेयर आज एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।