Stocks to Watch: सेंसेक्स की मंथली एक्सपायरी के दिन आज एशिया के अधिकतर बाजारों से पॉजिटिव संकेतों के बीच घरेलू स्टॉक मार्केट में भी खरीदारी का रुझान है। फिलहाल बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 378.41 प्वाइंट्स यानी 0.47% की बढ़त के साथ 81752.16 तो निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 0.47% यानी 116.10 प्वाइंट्स के उछाल के साथ 24832.70 पर हैं। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ कंपनियों के कारोबारी नतीजे आज आएंगे तो कुछ के आ चुके हैं। इसके अलावा अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते भी कुछ शेयरों में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।
