Stocks to Watch: Sensex की एक्सपायरी, Tejas Networks-Delhivery समेत इन स्टॉक्स पर रहेगी खास नजर

Stocks to Watch: गिफ्टी निफ्टी से आज घरेलू स्टॉक मार्केट में ग्रीन शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। इंट्रा-डे में बात करें तो आज तेजस नेटवर्क्स (Tejas Networks), डेल्हीवरी (Delhivery) और अरबिंदो फार्मा (Aurobindo Pharma) समेत कुछ स्टॉक्स में खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते तेज हलचल रह सकती है। चेक करें पूरी लिस्ट और इंट्रा-डे के लिए बनाएं फटाफट तगड़ी स्ट्रैटेजी

अपडेटेड Apr 16, 2026 पर 8:12 AM
Story continues below Advertisement
एक कारोबारी दिन पहले 15 अप्रैल को सेंसेक्स (Sensex) 1263.67 प्वाइंट्स यानी 1.64% की तेजी के साथ 78,111.24 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 388.65 प्वाइंट्स यानी 1.63% की बढ़त के साथ 24,231.30 पर बंद हुआ था।

Stocks to Watch: दुनिया के अधिकतर बाजारों से मजबूत रुझानों के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू मार्केट में भी रौनक के संकेत मिल रहे हैं। चूंकि आज सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी है तो मार्केट में तेज उठा-पटक दिख सकती है। एक कारोबारी दिन पहले 15 अप्रैल को सेंसेक्स (Sensex) 1263.67 प्वाइंट्स यानी 1.64% की तेजी के साथ 78,111.24 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 388.65 प्वाइंट्स यानी 1.63% की बढ़त के साथ 24,231.30 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।

Stocks to Watch: आज इन स्टॉक्स पर रहेगी नजरें

आज इन कंपनियों के आएंगे कारोबारी नतीजे

विप्रो, एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी एसेट मैनेजमेंट कंपनी, एंजेल वन, क्रिसिल, आलोक इंडस्ट्रीज, आमिर चंद जगदीश कुमार (निर्यात), नकोडा ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज, एसजी फिनसर्व, वीएसटी इंडस्ट्रीज और वारी रिन्यूएबल टेक्नोलॉजीज आज कारोबारी नतीजे जारी करेंगी।


इन कंपनियों के नतीजे पेश

ICICI Lombard General Insurance Company Q4 (YoY)

मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी का मुनाफा 7.25% बढ़कर ₹546.6 करोड़, ग्रास प्रीमियम रिटेन 16.94% चढ़कर ₹8,073.7 करोड़, प्रीमियम से नेट कमाई 10.8% बढ़कर ₹5,790.5 करोड़, ऑपरेटिंग प्रॉफिट 31.2% बढ़कर ₹545.8 करोड़ पर पहुंच गया। हालांकि इस दौरान अंडरराइटिंग लॉस ₹209.7 करोड़ से बढ़कर ₹282.4 करोड़ पर पहुंच गया।

HDB Financial Services Q4 (YoY)

मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज का प्रॉफिट 41.4% बढ़कर ₹750.6 करोड़ और ब्याज से नेट इनकम 21.6% बढ़कर ₹2,398.8 करोड़ पर पहुंच गया।

GTPL Hathway Q4 (Consolidated YoY)

मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर जीटीपीएल हाथवे ₹10.6 करोड़ के मुनाफे से ₹15 करोड़ के घाटे में आ गई लेकिन इस दौरान कंपनी का कंसालिडेटेड रेवेन्यू 3.7% बढ़कर ₹923.8 करोड़ पर पहुंच गया।

Tejas Networks Q4 (Consolidated YoY)

मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर तेजस नेटवर्क्स का कंसालिडेटेड घाटा ₹71.8 करोड़ से बढ़कर ₹211.3 करोड़ पर पहुंच गया और रेवेन्यू भी 82.6% गिरकर ₹332.7 करोड़ पर आ गया।

बिजनेस अपडेट

GMR Airports Q4 (YoY)

मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर जीएमआर एयरपोर्ट्स का पैसेंजर ट्रैफिक 0.9% बढ़कर 3.18 करोड़, डोमेस्टिक ट्रैफिक 1.6% बढ़कर 2.41 करोड़ और जहाजों की आवाजाही 1.9% बढ़कर 1.92 लाख पर पहुंच गई लेकिन इंटरनेशनल ट्रैफिक इस दौरान 1.3% गिरकर 77 लाख पर आ गया।

Stocks to Watch: इन स्टॉक्स पर भी रहेगी नजरें

Aurobindo Pharma

अरबिंदो फार्मा की सहायक कंपनी थेरानिम बायोलॉजिक्स ने एक एडीशनल प्रोडक्ट शेड्यूल के जरिए सिंगापुर की मर्क शार्प एंड डोहम सिंगापुर ट्रेडिंग के साथ अपने मौजूदा सीएमओ एग्रीमेंट को आगे बढ़ाया है।

GHV Infra Projects

जीएचवी इंफ्रा प्रोजेक्ट्स ने सड़क निर्माण और अन्य सिविल वर्क्स को लेकर एपीसीओ इंफ्राटेक के साथ ₹815 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट किया है। कंस्ट्रक्शन पीरियड 30 महीने का होगा।

John Cockerill India

जॉन कॉकरिल इंडिया को जेएसडब्ल्यू स्टील कोटेड प्रोडक्ट्स से खोपोली प्लांट में एक लगातार जारी रहने वाली गैल्वनाइजिंग लाइन के डिजाइन से लेकर इसे चालू करने तक के लिए ₹300 करोड़ का ऑर्डर मिला है।

Brigade Enterprises

ब्रिगेड एंटरप्राइजेज ने बेंगलुरु में 8.63 एकड़ भूमि पर फैले एक रेजिडेंशियल टाउनशिप प्रोजेक्ट के लिए ज्वाइंट डेवलपमेंट एग्रीमेंट किया है, जिसका अनुमानित GDV (ग्रास डेवलपमेंट वैल्यू) लगभग ₹7,200 करोड़ है।

Container Corporation of India

कंटेनर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने ब्रेथवेट एंड कंपनी को नौ बीएलएसएस (स्पाइन कार) रेक के निर्माण और सप्लाई के लिए ₹175.36 का कॉन्ट्रैक्ट दिया है।

Rubicon Research

रुबिकॉन रिसर्च ने एरिना लाइफसाइंसेज में 85% इक्विटी हिस्सेदारी ₹175.92 करोड़ में हासिल कर ली है, जिससे भारतीय सीएनएस फॉर्मूलेशन बाजार में इसकी एंट्री हो गई है।

Suraj Estate Developers

सूरज एस्टेट डेवलपर्स ने मुंबई के दादर में ₹8.53 करोड़ में एक जमीन खरीदी है। चूंकि जमीन के मालिकों को सौंपने के लिए 2,200 स्क्वेयर फुट का अतिरिक्त एरिया भी लिया है जिससे कुल अधिग्रहण लागत ₹18 करोड़ हो गई है। कंपनी का इरादा जमीन पर करीब 0.18 लाख स्क्वेयर फीट का बिक्री लायक कारपेट एरिया तैयार करने की है। इसमें करीब ₹100 करोड़ के ग्रास डेवलपमेंट वैल्यू का अनुमान है।

Fino Payments Bank

फिनो बैंक ने अपने कोर बैंकिंग सिस्टम (सीबीएस) को फिनैकल नाम के एक टेक प्लेटफॉर्म पर ट्रांसफर कर दिया है, ताकि स्मॉल फाइनेंस बैंक में बदलने समेत विकास के अगले चरण में ₹200 करोड़ के निवेश के साथ सहायता मिल सके।

UFO Moviez India

यूएफओ मूवीज इंडिया ने चाइना फिल्म ग्रुप की सिनिटी के साथ साझेदारी का ऐलान किया है।

Allcargo Terminals

मार्च 2026 में कुल वॉल्यूम 58.6 हजार टीईयू रहा, जो मासिक आधार पर 2% और सालाना आधार पर 4% अधिक है।

बल्क और ब्लॉक डील्स

Delhivery

नेक्सस अपॉर्चुनिटी फंड ने डेल्हीवेरी के 5.37 लाख शेयर ₹25.01 करोड़ में बेचे, जबकि नेक्सस वेंचर्स III ने 34.62 लाख शेयर ₹160.98 करोड़ में बेचे। कुल मिलाकर 0.53% हिस्सेदारी प्रति शेय ₹465 के भाव से ₹186 करोड़ में बिकी। ये शेयर गोल्डमैन सैक्स, मॉर्गन स्टेनली, एडलवाइस म्यूचुअल फंड, निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड और विरिडियन एशिया अपॉर्चुनिटीज मास्टर फंड ने खरीदे हैं।

Repco Home Finance

व्हाइटओक कैपिटल म्यूचुअल फंड ने रेप्को होम फाइनेंस के अतिरिक्त 3.47 लाख शेयर (0.55% हिस्सेदारी) ₹13.33 करोड़ में प्रति शेयर ₹384.04 के भाव पर खरीदे हैं। मार्च 2026 तक फंड हाउस की फ्लेक्सी कैप फंड के जरिए रेप्को में 2.86% हिस्सेदारी थी।

एक्स-डेट

आज एनर्जी इंफ्रा ट्रस्ट के इनकम डिस्ट्रीब्यूशन की एक्स-डेट है।

F&O Ban

सेल और सम्मान कैपिटल में आज एफएंडओ की नई पोजिशन नहीं ले पाएंगे।

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

Global Market:US-ईरान शांति समझौते की उम्मीद से चढ़े एशियाई बाजार

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।