Stocks to Watch Post Budget: कोहराम के बाद होगी रिकवरी? Hero MotoCorp, MPhasis और Hyundai समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

Stocks to Watch: बजट के दिन कोहराम के बाद आज घरेलू स्टॉक मार्केट में रिकवरी दिख सकती है। इंट्रा-डे में बात करें तो हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp), एमफेसिस (MPhasis) और हुंडई मोटर इंडिया (Hyundai Motor India) समेत इन शेयरों पर नजर रखें। चेक करें स्टॉक्स की लिस्ट जिनमें किसी खास वजह से तेज उठा-पटक के आसार हैं और बनाएं इंट्रा-डे के लिए सॉलिड स्ट्रैटेजी

अपडेटेड Feb 05, 2026 पर 8:22 AM
Story continues below Advertisement
एक कारोबारी दिन पहले बजट की आंच में 1 फरवरी को सेंसेक्स (Sensex) 1546.84 प्वाइंट्स यानी 1.88% की गिरावट के साथ 80,722.94 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 495.20 प्वाइंट्स यानी 1.96% की फिसलन के साथ 24,825.45 पर बंद हुआ था।

Stocks to Watch after Budget Day: अधिकतर एशियाई बाजारों में हाहाकार के बीच गिफ्ट निफ्टी से घरेलू स्टॉक मार्केट में आज रौनक के संकेत मिल रहे है। वैसे एक कारोबारी दिन पहले बजट में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने F&O (फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस) पर एसटीटी को बढ़ाने का ऐलान किया तो कोहराम मच गया और सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम हो गए और 2-2% से अधिक टूट गए। अब आज रिकवरी होती है या नहीं, इस पर नजरें रहेंगी। एक कारोबारी दिन पहले बजट की आंच में 1 फरवरी को सेंसेक्स (Sensex) 1546.84 प्वाइंट्स यानी 1.88% की गिरावट के साथ 80,722.94 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 495.20 प्वाइंट्स यानी 1.96% की फिसलन के साथ 24,825.45 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।

आज इन कंपनियों के आएंगे कारोबारी नतीजे

हुंडई मोटर इंडिया, इंडस टावर्स, पीबी फिनटेक, आरती इंडस्ट्रीज, एग्जो नोबेल इंडिया, एथर एनर्जी, ऑफिस स्पेस सॉल्यूशंस, बजाज हाउसिंग फाइनेंस, शैलेट होटल्स, सिटी यूनियन बैंक, महिंद्रा लाइफस्पेस डेवलपर्स, ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक, पीजी इलेक्ट्रोप्लास्ट, रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया, टाटा केमिकल्स, थर्मैक्स, यूपीएल और उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक आज कारोबारी नतीजे जारी करेंगी।


Stocks to Watch: इन शेयरों पर रखें नजर

Hero MotoCorp (January YoY)

जनवरी महीने में हीरो मोटोकॉर्प की टोटल सेल्स सालाना आधार पर 26% बढ़कर 5.57 लाख यूनिट्स पर पहुंच गई। इसमें घरेलू बिक्री 26.1% बढ़कर 5.20 लाख यूनिट्स तो निर्यात 23.5% उछलकर 37,663 यूनिट्स पर पहुंच गया।

Mphasis

एमफैसिस के प्रेसिडेंट (एंटरप्राइज 5, उत्तरी अमेरिका) एलंगो आर (Elango R) ने इस्तीफा दे दिया है।

Gabion Technologies India

गैबियन टेक्नोलॉजीज इंडिया को मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल (MAHSR) प्रोजेक्ट के पैकेज C3 में इस्तेमाल के लिए अपने रॉक कैच फेंस/बैरियर सिस्टम के लिए वेंडर अप्रूवल मिल गया है। इस प्रोजेक्ट का पैकेज C3 लार्सन एंड टुब्रो (L&T) कंस्ट्रक्शन को दिया गया है और इसमें वायाडक्ट्स, टनर्स, अर्थवर्क और स्लोप प्रोटेक्शन सिस्टम जैसे काम करने हैं।

बल्क डील्स

India Homes

लॉयड्स एंटरप्राइजेज ने इंडिया होम्स के 71 लाख शेयर (1.78% इक्विटी) ₹13.8 के भाव से ₹9.79 करोड़ में खरीदे हैं। वहीं, एमके बांका (HUF) ने इसी भाव पर 68.25 लाख शेयर बेचे। दिसंबर 2025 के शेयरधारिता पैटर्न के मुताबिक लॉयड्स एंटरप्राइजेज की इंडिया होम्स में 3.43% इक्विटी हिस्सेदारी थी।

Onward Technologies

वॉलमार्ट के पूर्व भारतीय सीईओ कृष्णमूर्ति नारायणन अय्यर की रैशनल इक्विटी फ्लैगशिप फंड I ने ऑनवर्ड टेक्नोलॉजीज के 1.14 लाख शेयर (0.5% हिस्सेदारी) ₹348.16 के भाव से ₹3.99 करोड़ में खरीदे हैं।

लिस्टिंग

आज हाना जोसेफ हॉस्पिटल (Hannah Joseph Hospital) के शेयरों की बीएसई एसएमई पर एंट्री होगी।

एक्स-डेट

आज बालकृष्ण इंडस्ट्रीज, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन, गोपाल स्नैक्स, एलटी फूड्स, मेट्रो ब्रांड्स, शेयर इंडिया सिक्योरिटीज और सियाराम सिल्क मिल्स के शेयर आज एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे।

F&O ban

सम्मान कैपिटल में आज एफएंडओ (फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस) पोजिशंस नहीं ले पाएंगे।

स्टॉक मार्केट में आज के लाइव अपडेट्स के लिए यहां जुड़ें

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।