Stocks to Watch: Gift Nifty लाल; इंट्रा-डे में Karnataka Bank, JSW Energy और Trident समेत इन शेयरों पर रहेगी नजर
Stocks to Watch: गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू मार्केट में लाल शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। इंट्रा-डे में बात करें तो आज कर्नाटक बैंक (Karnataka Bank), जेएसडब्ल्यू एनर्जी (JSW Energy) और ट्राइडेंट (Trident) समेत कुछ शेयरों में खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते तेज हलचल रह सकती है। चेक करें पूरी लिस्ट और इंट्रा-डे के लिए बनाएं फटाफट तगड़ी स्ट्रैटेजी
एक कारोबारी दिन पहले 19 मई को निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स (Sensex) 114.19 प्वाइंट्स यानी 0.15% की गिरावट के साथ 75,200.85 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 31.95 प्वाइंट्स यानी 0.14% की फिसलन के साथ 23,618.00 पर बंद हुआ था।
Stocks to Watch: अधिकतर बाजारों से कमजोर रुझानों के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू मार्केट में लाल शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी फिलहाल 0.63% की गिरावट के साथ 23,409.00 पर है। एक कारोबारी दिन पहले 19 मई को निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स (Sensex) 114.19 प्वाइंट्स यानी 0.15% की गिरावट के साथ 75,200.85 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 31.95 प्वाइंट्स यानी 0.14% की फिसलन के साथ 23,618.00 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।
आज इन कंपनियों के आएंगे कारोबारी नतीजे
ग्रासिम इंडस्ट्रीज
अपोलो हॉस्पिटल्स एंटरप्राइज
लेंसकार्ट सॉल्यूशंस
ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी
बॉश
डॉ अग्रवाल आई हॉस्पिटल
एरिस लाइफसाइंसेज
एचसीएल इंफोसिस्टम्स
हनीवेल ऑटोमेशन इंडिया
इंटरनेशनल जेमोलॉजिकल इंस्टीट्यूट
इंडिक्यूब स्पेसेस
आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स
जेके लक्ष्मी सीमेंट
जुबिलेंट फूडवर्क्स
क्वालिटी वॉल्स (इंडिया)
मेडप्लस हेल्थ सर्विसेज
मेट्रो ब्रांड्स
समवर्धन मदरसन इंटरनेशनल
सात्विक ग्रीन एनर्जी
सम्मान कैपिटल
टीमलीज सर्विसेज
व्हर्लपूल ऑफ इंडिया
इन कंपनियों के रिजल्ट पेश
Bharat Petroleum Corporation Q4 (Standalone YoY)
मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर भारत पेट्रोलियम का स्टैंडएलोन प्रॉफिट 0.7% गिरकर ₹3,191.5 करोड़ पर आ गया लेकिन रेवेन्यू 6.7% उछलकर ₹1,18,649.4 करोड़ पर पहुंच गया।
Zee Entertainment Enterprises Q4 (Consolidated YoY)
मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज ₹188.4 करोड़ के कंसालिडेटेड प्रॉफिट से ₹102.4 करोड़ के घाटे में आ गई। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू भी 7.3% गिरकर ₹2,024.8 करोड़ पर आ गया।
Trident Q4 (Consolidated YoY)
मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर ट्राइडेंट का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 23.5% गिरकर ₹102 करोड़ और रेवेन्यू 12.4% फिसलकर ₹1,632.5 करोड़ पर आ गया।
Borosil Q4 (Consolidated YoY)
मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर बोरोसिल का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 5% गिरकर ₹10.6 करोड़ पर आ गया लेकिन इस दौरान रेवेन्यू 5.2% उछलकर ₹284.1 करोड़ पर पहुंच गया।
Orkla India Q4 (Consolidated YoY)
मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर ओर्कला इंडिया का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 108.4% बढ़कर ₹73.4 करोड़ और रेवेन्यू 5% उछलकर ₹625.8 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी का एक्सपेश्नल लॉस ₹33.6 करोड़ से ₹80 लाख पर आ गया।
Karnataka Bank Q4 (Standalone YoY)
मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर कर्नाटक बैंक का स्टैंडएलोन प्रॉफिट 61.7% बढ़कर ₹408.2 करोड़ और नेट इंटेरेस्ट इनकम (NII) 8% उछलकर ₹843 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान प्रोविजंस एंड कंटिजेंसीज भी ₹31.1 करोड़ से ₹90.3 करोड़ पर पहुंच गया। तिमाही आधार पर बैंक का ग्रास एनपीए 3.32% से 2.78% और नेट एनपीए 1.31% से 0.98% पर आ गया।
Godawari Power and Ispat Q4 (Consolidated YoY)
मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर गोदावरी पावर एंड इस्पात का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 26.8% बढ़कर ₹280.1 करोड़ और रेवेन्यू 9.7% उछलकर ₹1610.3 करोड़ पर पहुंच गया।
Hatsun Agro Product Q4 (YoY)
मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर हाटसन एग्रो प्रोडक्ट का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 18.3% बढ़कर ₹50.9 करोड़ और रेवेन्यू 14.9% उछलकर ₹2,577.6 करोड़ पर पहुंच गया।
Mankind Pharma Q4 (Consolidated YoY)
मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर मैनकाइंड फार्मा का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 31.7% बढ़कर ₹559.4 करोड़ और रेवेन्यू 11.8% उछलकर ₹3,442.9 करोड़ पर पहुंच गया।
PTC India Q4 (Consolidated YoY)
मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर पीटीसी इंडिया का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 69.3% गिरकर ₹105.3 करोड़ पर आ गया लेकिन इस दौरान रेवेन्यू 33.3% उछलकर ₹3897.5 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी का एक्सपेश्नल गेन ₹305.96 करोड़ से गिरकर जीरो रह गया।
J Kumar Infraprojects Q4 (Consolidated YoY)
मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर जे कुमार इंफ्राप्रोजेक्ट्स का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 3.4% गिरकर ₹110.3 करोड़ और रेवेन्यू 2.9% फिसलकर ₹1585.4 करोड़ पर आ गया।
PNC Infratech Q4 (Consolidated YoY)
मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर पीएनसी इंफ्राटेक का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 42.9% बढ़कर ₹107.8 करोड़ पर पहुंच गया लेकिन रेवेन्यू 5.1% फिसलकर ₹1617 करोड़ पर आ गया। इस दौरान टैक्स पर खर्च ₹75.6 करोड़ से घटकर ₹47 करोड़ पर आ गया।
Dredging Corporation of India Q4 (Standalone YoY)
मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर ड्रेजिंग कॉर्प ₹24.6 करोड़ के घाटे से उबरते हुए ₹86.9 करोड़ के स्टैंडएलोन प्रॉफिट में पहुंच गई। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू 73.2% बढ़कर ₹478.2 करोड़ पर पहुंच गया।
ASK Automotive Q4 (Consolidated YoY)
मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर आस्क ऑटोमोटिव का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 24.2% उछलकर ₹71.5 करोड़ और रेवेन्यू 35% बढ़कर ₹1,147.1 करोड़ पर पहुंच गया।
Stocks to Watch: इन स्टॉक्स पर भी रहेगी नजर
JSW Energy
जेएसडब्ल्यू एनर्जी ने तोशिबा जेएसडब्ल्यू पावर सिस्टम्स (टीजेपीएस) में अतिरिक्त इक्विटी हिस्सेदारी की खरीदारी के लिए जापान की तोशिबा कॉर्पोरेशन के साथ डेफिनिटिव एग्रीमेंट किया है। इस अधिग्रहण के बाद टीजेपीएस में कंपनी की शेयरहोल्डिंग नॉन-डाइल्यूटेड आधार पर 20.7% और पूर्ण रूप से डाइल्यूटेड आधार पर 10.7% हो जाएगी। कंपनी ने ये अतिरिक्त शेयर ₹150 करोड़ में खरीदे हैं।
Sun Pharma Advanced Research Company
सन फार्मा एडवांस्ड रिसर्च कंपनी की लाइसेंसिंग पार्टनर ओक्यूवेक्स थेरेप्यूटिक्स इंक को पीडीपी-716 न्यू ड्रग एप्लीकेशन (एनडीए) के लिए अमेरिकी दवा नियामक एफडीए से CRL (कंप्लीट रिस्पांस लेटर) मिला है। यह लेटर फिनिश्ड प्रोडक्ट मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी में जांच से जुड़े तथ्यों के आधार पर जारी किया गया है।
Aditya Birla Capital
आदित्य बिड़ला कैपिटल को फैक्टरिंग बिजनेस शुरू करने के लिए आरबीआई से रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट मिल गया है।
Sula Vineyards
अभिषेक कपूर ने 14 जुलाई से सुला वाइनयार्ड्स के मुख्य वित्तीय अधिकारी पद से इस्तीफा दे दिया है। बोर्ड ने 15 जुलाई से उनकी जगह रिंकू मोरे को नियुक्त किया है।
बल्क डील्स
Jaro Institute of Technology Management and Research
सिंगुलैरिटी ग्रोथ अपॉर्चुनिटीज फंड II प्रति शेयर ₹501.33 के भाव पर जारो एजुकेशन के 2.8 लाख शेयर (1.27% हिस्सेदारी) ₹14.08 करोड़ में बेचकर बाहर निकल गई। सिंगुलैरिटी सितंबर 2025 से जारो एजुकेशन में निवेशक थी। इनमें से 2.09 लाख शेयर (0.94% हिस्सेदारी) ₹10.5 करोड़ में प्रति शेयर ₹503.91 के भाव से प्रमोटर संजय नामदेव सालुंखे ने खरीदे हैं।
Indian Emulsifiers
सिद्धार्थ ओबेरॉय द्वारा के पोर्टफोलियो मैनेजमेंट और इक्विटी रिसर्च फर्म प्रूडेंट इक्विटी ने स्पेशलिटी केमिकल बनाने वाली इंडियन इमल्सीफायर्स के 1 लाख शेयर (0.54% हिस्सेदारी) ₹51.89 लाख में प्रति शेयर ₹51.89 के भाव पर बेच दिए।
Choksi Laboratories
नेक्सस ग्लोबल अपॉर्चुनिटीज फंड ने चोकसी लैबोरेटरीज के 68,727 इक्विटी शेयर (0.98% हिस्सेदारी) ₹70.82 लाख में प्रति शेयर ₹103.05 के भाव से खरीदे है। मार्च 2026 तक फंड की कंपनी में पहले से ही 6.03% हिस्सेदारी थी। वहीं दूसरी तरफ सीएसजी फाइनेंशियल एंड मैनेजमेंट सर्विसेज अपने 70,000 शेयर (1% हिस्सेदारी) ₹72.14 लाख में प्रति शेयर ₹103.06 के भाव से बेचकर कंपनी से बाहर निकल गई।
एक्स-डेट
आज ग्रेट ईस्टर्न शिपिंग कंपनी के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे तो आईआरबी इनविट फंड के इनकम डिस्ट्रीब्यूशन और पावरग्रिड इंफ्रास्ट्रक्चर इंवेस्टमेंट फंड के इनकम डिस्ट्रीब्यूशन की एक्स-डेट है। साथ ही चार्म्स इंडस्ट्रीज के रिडक्शन ऑफ कैपिटल की तो इंटेग्रा एसेंशिया के राइट्स और गारवेयर टेक्निकल फाइबर्स के बायबैक की एक्स-डेट है।
F&O Ban
कीन्स टेक्नोलॉजी इंडिया और SAIL में आज एफएंडओ की नई पोजिशन नहीं ले पाएंगे।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।