Stocks to Watch: Nifty की एक्सपायरी पर मार्केट ग्रीन! Dixon, Lemon Tree और Bajaj Finserv समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर
Stocks to Watch: गिफ्टी निफ्टी से आज घरेलू स्टॉक मार्केट में ग्रीन शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। इंट्रा-डे में बात करें तो आज पावर ग्रिड (Power Grid), डिक्सन टेक (Dixon Tech), लेमन ट्री होटल्स (Lemon Tree Hotels) और बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv) जैसे स्टॉक्स में खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते तेज हलचल रह सकती है। चेक करें पूरी लिस्ट और इंट्रा-डे के लिए बनाएं फटाफट तगड़ी स्ट्रैटेजी
एक कारोबारी दिन पहले सोमवार 09 मार्च को सेंसेक्स (Sensex) 1352.74 प्वाइंट्स यानी 1.71% की गिरावट के साथ 77,566.16 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 422.40 प्वाइंट्स यानी 1.73% की फिसलन के साथ 24,028.05 पर बंद हुआ था।
Stocks to Watch: एशियाई मार्केट में चौतरफा रौनक के बीच गिफ्ट निफ्टी से भी आज घरेलू मार्केट में ग्रीन शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। चूंकि आज निफ्टी की वीकली एक्सपायरी है तो तेज उठा-पटक दिख सकती है। एक कारोबारी दिन पहले सोमवार 09 मार्च को सेंसेक्स (Sensex) 1352.74 प्वाइंट्स यानी 1.71% की गिरावट के साथ 77,566.16 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 422.40 प्वाइंट्स यानी 1.73% की फिसलन के साथ 24,028.05 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।
Stocks to Watch: इन स्टॉक्स पर रहेगी नजरें
F&O में 6 नए स्टॉक्स
एनएसई ने 1 अप्रैल से छह स्टॉक्स-अदाणी पावर, कोचीन शिपयार्ड, हुंडई मोटर इंडिया, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज, निप्पॉन लाइफ इंडिया एसेट मैनेजमेंट और विशाल मेगा मार्ट को एफएंडओ सेगमेंट में शामिल करने का ऐलान किया है।
Minda Corporation
मिंडा कॉर्पोरेशन की सहायक कंपनी स्पार्क मिंडा ग्रीन मोबिलिटी सिस्टम्स ने यूनाइटेड किंगडम की टर्नटाइड ड्राइव्स के साथ एक ज्वाइंट वेंचर एग्रीमेंट किया है। यह साझेदारी थर्मल एप्लीकेशंस के लिए एडवांस्ड नेक्स्ट-जेनेरेशन मोटर कंट्रोलर्स, एक्सियल फ्लक्स मोटर्स, पम्प्स बनाने और ईवी सेगमेंट के लिए कस्टमाइज्ड कंट्रोलर बनाने को लेकर हुआ है। इसके तहत स्पार्क मिंडा ग्रीन मोबिलिटी सिस्टम्स भारत में एक नई एंटिटी बनाएगी जिसमें दोनों की हिस्सेदारी 49:51 के अनुपात में होगी।
Solex Energy
सोलेक्स एनर्जी को मिनिस्ट्री ऑफ न्यू एंड रिन्यूएनबल एनर्जी से क्षमता बढ़ाने की मंजूरी मिल गई है।
Hinduja Global Solutions
हिंदुजा ग्लोबल सॉल्यूशंस की ब्रॉडबैंड वर्टिकल वनओटीटी एंटरटेनमेंट ने यूपी सरकार के स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के साथ प्रोजेक्ट गंगा को लेकर एक एमओयू किया है।
Power Grid Corporation of India
पावर ग्रिड के बोर्ड ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया से अनसिक्योर्ड रुपी टर्म लोन/लाइन ऑफ क्रेडिट के जरिए ₹5,000 करोड़ तक का फंड जुटाने और सबस्टेशनों के सिक्योरिटी ऑपरेशंस (OT SOC) के लिए ₹234 करोड़ के निवेश को मंजूरी दी है। इसके अलावा बोर्ड ने पावर ग्रिड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी सेंट्रल ट्रांसमिशन यूटिलिटी ऑफ इंडिया (सीटीयूआईएल) में अपनी पूरी इक्विटी हिस्सेदारी ग्रिड कंट्रोलर ऑफ इंडिया (ग्रिड-इंडिया) को बेचने के लिए सैद्धांतिक मंजूरी भी दी है। वहीं बोर्ड ने अफ्रीका50 और युगांडा डेवलपमेंट बैंक के साथ रणनीतिक साझेदारी और इंडिपेडेंट पावर ट्रांसमिशन (आईपीटी) मॉडल के जरिए युगांडा में एक ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट के डेवलपमेंट के लिए साझेदारी करने को भी मंजूरी दी है।
Dixon Technologies India
डिक्सन को इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय से एचकेसी कॉर्पोरेशन की सहयोगी कंपनी एचकेसी ओवरसीज (एचकेओ) की तरफ से डिक्सन डिस्प्ले टेक्नोलॉजीज में निवेश की मंजूरी मिल गई है। डिक्सन डिस्प्ले टेक्नोलॉजीज इस लेन-देन के बाद डिक्सन की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी से ज्वाइंट वेंचर कंपनी बन जाएगी, जिसमें डिक्सन और एचकेओ की हिस्सेदारी 74:26 के अनुपात में होगी।
Lemon Tree Hotels
लेमन ट्री होटल्स ने उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में 76 कमरों वाले एक नए होटल के लिए लाइसेंस एग्रीमेंट किया है। इस नए होटल का काम इसकी सहायक कंपनी कार्नेशन होटल्स देखेगी।
Bajaj Finserv
बजाज फिनसर्व की सहायक कंपनी बजाज एलियांज जनरल इंश्योरेंस को फरवरी में ₹1,094 करोड़ का ग्रास डायरेक्ट प्रीमियम अंडररिटेन हासिल हुआ तो एक और सहायक कंपनी बजाज एलियांज लाइफ इंश्योरेंस ने इसी महीने में ₹1,281.28 करोड़ का टोटल प्रीमियम हासिल किया।
Torrent Power
टोरेंट पावर ने प्राइवेट प्लेसमेंट के जरिए सालाना 7.97% की कूपन दर पर ₹2,000 करोड़ के सीरीज 14 के 2 लाख NCD (नॉन-कंवर्टिबल डिबेंचर्स) एलॉट किए।
Akzo Nobel India
एग्जो नोबेल इंडिया को एसेसमेंट वर्ष 2023-24 के लिए कॉरपोरेट टैक्स और ट्रांसफर प्राइसिंग प्रोविजंस के तहत कंपनी की इनकम ₹111.63 करोड़ बढ़ाने के लिए आयकर विभाग से आदेश मिला है।
बल्क डील्स
Anthem Biosciences
प्राइवेट इक्विटी फर्म ट्रू नॉर्थ के स्वामित्व वाली विरिडिटी टोन एलएलपी ने एंथम बायोसाइंसेज के 2.03 करोड़ इक्विटी शेयर (3.6% इक्विटी) ₹621.11 के भाव से ₹1,261.7 करोड़ में बेच दिए। वहीं एसबीआई म्यूचुअल फंड ने एंथम के 32.26 लाख शेयर (0.57% हिस्सेदारी) ₹200.36 करोड़ में तो एचडीएफसी म्यूचुअल फंड ने 60.75 लाख शेयर (1.08% हिस्सेदारी) ₹377.3 करोड़ में प्रति शेयर ₹621.1 के भाव से खरीदे। दिसंबर 2025 तक विरिडिटी टोन की एंथम बायोसाइंसेज में 3.8% हिस्सेदारी थी।
Arvind SmartSpaces
गोदरेज प्रॉपर्टीज के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन पिरोजशा आदि गोदरेज ने एचडीएफसी कैपिटल अफोर्डेबल रियल एस्टेट फंड-1 से रियल एस्टेट डेवलपर कंपनी अरविंद स्मार्टस्पेस के 8.17 लाख शेयर (1.78% हिस्सेदारी) ₹40.71 करोड़ में प्रति शेयर ₹498 के भाव पर खरीद लिए। दिसंबर 2025 तक एचडीएफसी कैपिटल अफोर्डेबल रियल एस्टेट फंड-1 की अरविंद स्मार्टस्पेस में 8.79% हिस्सेदारी थी।
एक्स-डेट
आज मैकफोस के बोनस की एक्स-डेट है।
F&O Ban
सेल (SAIL) और सम्मान कैपिटल में आज एफएंडओ (फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस) की नई पोजिशन नहीं ले पाएंगे।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।