Stocks to Watch: जून की पहली लिस्टिंग; Indigo, IREDA, SBI Life और Lupin समेत इन स्टॉक्स पर भी इंट्रा-डे में रहेगी नजर
Stocks to Watch: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज गिफ्ट निफ्टी से घरेलू मार्केट में ग्रीन शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। इंट्रा-डे में बात करें तो आज एक लिस्टिंग समेत इंडिगो (Indigo), इरेडा (IREDA), एसबीआई लाइफ (SBI Life) और लुपिन (Lupin) समेत कुछ शेयरों में खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते तेज हलचल रह सकती है। चेक करें पूरी लिस्ट और इंट्रा-डे के लिए बनाएं फटाफट तगड़ी स्ट्रैटेजी
Stocks to Watch: अधिकतर एशियाई बाजारों से ग्रीन रुझानों के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू स्टॉक मार्केट में भी मजबूत ओपनिंग के संकेत मिल रहे हैं। एक कारोबारी दिन पहले 29 मई को निफ्टी की मंथली एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स (Sensex) 74775.74 और निफ्टी 50 (Nifty 50)23547.75 पर बंद हुआ था। इनमें करीब डेढ़ फीसदी के गिरावट आई थी। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।
मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर इंडिगो ₹3,067.5 करोड़ के कंसालिडेटेड प्रॉफिट से ₹2,536.9 करोड़ के घाटे में आ गई। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू 1.3% बढ़कर ₹22,438.4 करोड़ पर पहुंच गया लेकिन ऑपरेटिंग प्रॉफिट 67.9% फिसलकर ₹2,227.8 करोड़ पर आया तो EBITDAR मार्जिन तेजी से गिरकर 31.4% से 9.9% पर आ गया।
Gujarat Gas Q4 (Consolidated YoY)
मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर गुजरात गैस का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 11 गुना बढ़कर ₹31.2 करोड़ से ₹351.2 करोड़ पर पहुंच गया तो दूसरी तरफ रेवेन्यू 9% फिसलकर ₹5,791.8 करोड़ पर आ गया। इस दौरान कंपनी का एक्सपेश्नल लॉस ₹560.8 करोड़ से घटकर ₹146.6 करोड़ रह गया।
Concord Biotech Q4 (Consolidated YoY)
मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर कॉनकार्ड बॉयोटेक का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 36.8% गिरकर ₹88.8 करोड़ और रेवेन्यू 36.8% फिसलकर ₹326.1 करोड़ पर आ गया।
IREDA Q4 (Consolidated YoY)
मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर इरेडा (इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी) का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 1.8% गिरकर ₹492.6 करोड़ पर आ गया लेकिन ब्याज से नेट इनकम 18.4% बढ़कर ₹897.8 करोड़ पर पहुंच गया।
NMDC Q4 (Consolidated YoY)
मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर एनएमडीसी का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 36% बढ़कर ₹2,017.6 करोड़ और रेवेन्यू 61.9% उछलकर ₹11,343.1 करोड़ पर पहुंच गया।
Glenmark Pharma Q4 (Consolidated YoY)
मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर ग्लेनमार्क फार्मा का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 65 गुना बढ़कर ₹4.65 करोड़ से ₹301.4 करोड़ और रेवेन्यू 15.8% चढ़कर ₹3,770.6 करोड़ पर पहुंच गया।
Olectra Greentech Q4 (Consolidated YoY)
मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 164.4% बढ़कर ₹55.5 करोड़ और रेवेन्यू 43.6% उछलकर ₹644.7 करोड़ पर पहुंच गया।
Lumax Auto Technologies Q4 (Consolidated YoY)
मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर लुमैक्स ऑटो टेक्नोलॉजीज का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 51% बढ़कर ₹88.1 करोड़ और रेवेन्यू 25.1% उछलकर ₹1,416.9 करोड़ पर पहुंच गया।
Inox Wind Q4 (Consolidated YoY)
मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर आईनॉक्स विंड का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 51.1% घटकर ₹91.3 करोड़ और रेवेन्यू 2.4% फिसलकर ₹1,244.2 करोड़ पर आ गया।
PNC Infratech
पीएनसी इंफ्राटेक को एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया से ₹302.44 करोड़ का ईपीसी वर्क ऑर्डर मिला है।
Cyient
साइएंट ने अमेरिकी एआई डेटा और प्रोडक्ट इंजीनियरिंग सॉल्यूशंस कंपनी ताओ डिजिटल सॉल्यूशंस के अधिग्रहण के लिए $21.8 करोड़ के एंटरप्राइज वैल्यू पर एक एग्रीमेंट किया है जिसके वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही तक पूरा होने की उम्मीद है।
SBI Life Insurance Company
एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के बोर्ड ने रमेश वेंकटेशमूर्ति को डिप्टी सीईओ बनाने की मंजूरी दे दी है। यह नियुक्ति 29 मई से प्रभावी है।
Lupin
लुपिन को सोडियम सल्फेट, मैग्नीशियम सल्फेट और पोटेशियम क्लोराइड की गोलियों के लिए अमेरिकी दवा नियामक एफडीए से ANDA (एब्रेविएटेड न्यू ड्रग एप्लीकेशन) की मंजूरी मिल गई है। इनका इस्तेमाल वयस्कों में कोलोनोस्कोपी की तैयारी के रूप में आंतों की सफाई में होता है।
Hindustan Zinc
हिंदुस्तान जिंक के बोर्ड ने अमित गुप्ता को कंपनी का मुख्य वित्तीय अधिकारी नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है। यह नियुक्ति 1 जून से प्रभावी होगी। इसके अलावा बोर्ड ने अरुण मिश्रा के सीईओ के रूप में कार्यकाल को दो महीने के लिए बढ़ाने की भी मंजूरी दे दी है।
बल्क और ब्लॉक डील्स
PB Fintech
पॉलिसीबाजार की पैरेंट कंपनी पीबी फिनटेक के फाउंडर यशिश दहिया और आलोक बंसल ने ब्लॉक डील के जरिए अपने शेयर बेचे। यशिश दहिया ने 26 लाख शेयर (0.56% हिस्सेदारी) ₹455.26 करोड़ तो आलोक बंसल ने 12 लाख शेयर (0.26% हिस्सेदारी) ₹210.12 करोड़ में बेचे हैं। मार्च 2026 तक यशिस की कंपनी में हिस्सेदारी 3.86% और आलोक की 1.16% थी। यह लेन-देन प्रति शेयर ₹1,751 के भाव पर हुआ। ये शेयर गोल्डमैन सैक्स बैंक यूरोप एसई, नेशनल पेंशन सिस्टम (एनपीएस), बीएनपी पारिबास फाइनेंशियल मार्केट्स, मॉर्गन स्टेनली एशिया सिंगापुर और टाटा म्यूचुअल फंड जैसे कई निवेशकों ने खरीदे।
Anand Rathi Wealth
प्रमोटर आनंद राठी फाइनेंशियल सर्विसेज ने आनंद राठी वेल्थ के 14.46 लाख शेयर (1.74% हिस्सेदारी) ₹500 करोड़ में प्रति शेयर ₹3,457.97 के भाव से बेच दिए।।
Federal Bank
बीएनपी पारिबास फाइनेंशियल मार्केट्स ने फेडरल बैंक के 3.76 करोड़ शेयर ₹1,085.1 करोड़ में प्रति शेयर ₹288.57 के भाव पर बेचे तो इंटीग्रेटेड कोर स्ट्रैटेजीज (एशिया) पीटीई ने बैंक के 1.51 करोड़ शेयर ₹288.36 के भाव पर ₹437.4 करोड़ में बेचे हैं।
MCX India, NALCO
बीएनपी पारिबास फाइनेंशियल मार्केट्स ने एमसीएक्स के 21.79 लाख शेयर ₹642.44 करोड़ में प्रति शेयर ₹2,947.84 के भाव से और नेशनल एल्युमिनियम कंपनी (नाल्को) के 1.61 करोड़ शेयर ₹686.62 करोड़ में प्रति शेयर ₹424.21 के भाव पर बेचे।
Kalyan Jewellers, Rail Vikas Nigam
इंटीग्रेटेड कोर स्ट्रैटेजीज (एशिया) प्राइवेट लिमिटेड ने कल्याण ज्वैलर्स इंडिया के 93.81 लाख शेयर ₹333.3 करोड़ में ₹355.31 के भाव से और रेल विकास निगम के 1.27 करोड़ शेयर ₹313.71 करोड़ में ₹245.46 के भाव से खरीदे।
लिस्टिंग
आज एमआर मनिवेनी फूड्स के शेयरों की बीएसई एसएमई पर एंट्री होगी।
एक्स-डेट
आज कोलगेट पॉमोलिव (इंडिया) और एपिग्रल के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।