Get App

Stocks to Watch: पांच लिस्टिंग समेत इन शेयरों पर रखें नजर, इंट्रा-डे में तेज हलचल की उम्मीद

Stocks to Watch: वैश्विक मार्केट से आज बिकवाली का दबाव दिख रहा है। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज पांच एसएमई स्टॉक्स की लिस्टिंग्स है। इसके अलावा इंट्रा-डे में अल्ट्राटेक सीमेंट (UltraTech Cement) और ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक (Olectra Greentech) समेत इन शेयरों पर नजर रखें। चेक करें स्टॉक्स की लिस्ट जिनमें किसी खास वजह से तेज उठा-पटक के आसार हैं और बनाएं इंट्रा-डे के लिए सॉलिड स्ट्रैटेजी

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Jul 07, 2025 पर 8:57 AM
Stocks to Watch: पांच लिस्टिंग समेत इन शेयरों पर रखें नजर, इंट्रा-डे में तेज हलचल की उम्मीद
Trade Setup : ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 43 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली

Stocks to Watch: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन वैश्विक मार्केट में बिकवाली के दबाव के बीच गिफ्ट निफ्टी से मुनाफावसूली का संकेत मिल रहा है। एक कारोबारी दिन पहले की बात करें तो शुक्रवार 4 जुलाई को सेंसेक्स (Sensex) 193.42 प्वाइंट्स यानी 0.23% के उछाल के साथ 83,432.89 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 55.70 प्वाइंट्स यानी 0.22% की बढ़त के साथ 25,461.00 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो आज पांच एसएमई स्टॉक्स की लिस्टिंग है, और अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।

जून तिमाही के कारोबारी अपडेट

IndusInd Bank Q1 (YoY)

जून तिमाही में सालाना आधार पर इंडसइंड बैंक का नेट एडवांसेज 3.9% गिरकर ₹3.34 लाख करोड़, डिपॉजिट्स 0.3% गिरकर ₹3.97 लाख करोड़ और सीएएसए रेश्यो 36.67% से 31.49% पर आ गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें