Stocks to Watch: NBCC, Sun Pharma, Infosys और Polycab समेत ये स्टॉक्स; वीकेंड बनाएंगे शानदार
Stocks to Watch: गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू मार्केट में फ्लैट शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। इंट्रा-डे में बात करें तो आज एनबीसीसी (NBCC), सन फार्मा (Sun Pharma), इंफोसिस (Infosys) और पॉलीकैब (Polycab) समेत इन शेयरों पर नजर रखें। चेक करें स्टॉक्स की लिस्ट जिनमें किसी खास वजह से तेज उठा-पटक के आसार हैं और बनाएं इंट्रा-डे के लिए सॉलिड स्ट्रैटेजी
एक कारोबारी दिन पहले बुधवार 14 जनवरी को सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स (Sensex) आज 244.98 प्वाइंट्स यानी 0.29% की फिसलन के साथ 83,382.71 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 66.70 प्वाइंट्स यानी 0.26% की गिरावट के साथ 25,665.60 पर बंद हुआ था।
Stocks to Watch: वैश्विक बाजारों से मिले-जुले रुझानों के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन घरेलू मार्केट में फ्लैट शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। एक कारोबारी दिन पहले बुधवार 14 जनवरी को सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स (Sensex) आज 244.98 प्वाइंट्स यानी 0.29% की फिसलन के साथ 83,382.71 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 66.70 प्वाइंट्स यानी 0.26% की गिरावट के साथ 25,665.60 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।
Stocks to Watch: इन शेयरों पर रहेगी निगाहें
आज इन कंपनियों के आएंगे कारोबारी नतीजे
रिलायंस इंडस्ट्रीज, विप्रो, टेक महिंद्रा, टाटा टेक्नोलॉजीज, बजाज हेल्थकेयर, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, फेडरल बैंक, जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज, जेबी केमिकल्स एंड फार्मा, जिंदल सॉ, जेएसडब्ल्यू इंफ्रास्ट्रक्चर, केसोराम इंडस्ट्रीज, एलएंडटी फाइनेंस, पॉलीकैब इंडिया, पूनावाला फिनकॉर्प, सोभा और लीला पैलेसेस होटल्स एंड रिसॉर्ट्स आज कारोबारी नतीजे जारी करेंगे।
कल 17 जनवरी को इन कंपनियों के आएंगे कारोबारी नतीजे
एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, आईडीबीआई बैंक, आरबीएल बैंक, यस बैंक, यूको बैंक, कैन फिन होम्स, जेके सीमेंट, नेटवेब टेक्नोलॉजीज इंडिया, पीएनबी गिल्ट्स, पंजाब एंड सिंध बैंक और रॉसारी बायोटेक कल 17 जनवरी को कारोबारी नतीजे जारी करेंगे।
इन कंपनियों के कारोबारी नतीजे पेश
Infosys Q3 (Consolidated YoY)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर इंफोसिस का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 2.2% गिरकर ₹6,654 करोड़ पर आ गया लेकिन रुपये के टर्म में रेवेन्यू 8.9% बढ़कर ₹45,479 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी का ईबीआईटी यानी ऑपरेटिंग प्रॉफिट 6.4% बढ़कर ₹9,479 करोड़ पर पहुंच गया लेकिन ईबीआईटी मार्जिन गिरकर 21.3% से 20.8% पर आ गया। डॉलर टर्म में कंपनी का रेवेन्यू 3.2% उछलकर $509.9 करोड़ पर पहुंच गया। नए लेबर कोड्स के चलते कंपनी को दिसंबर तिमाही में ₹1289 करोड़ का झटका लगा। पूरे वित्त वर्ष 2026 के गाइडेंस की बात करें तो कंपनी ने कॉन्स्टेंट करेंसी रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस को बढ़ाकर 2-3% से 3-3.5$ कर दिया है लेकिन ईबीआईटी मार्जिन के गाइडेंस को 20-22% पर बरकरार रखा है।
Jio Financial Services Q3 (Consolidated YoY)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर जियो फाइनेंशियल सर्विसेज का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 8.75% गिरकर ₹268.98 करोड़ पर आ गया लेकिन टोटल इनकम 10.7% उछलकर ₹901.05 करोड़ पर पहुंच गया। साथ ही प्री-प्रोविजनिंग ऑपरेटिंग प्रॉफिट 7% बढ़कर ₹354 करोड़ और एयूएम 4.5 गुना होकर ₹19,049 करोड़ पर पहुंच गया।
ICICI Prudential Asset Management Company Q3 (YoY)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर ICICI प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी का मुनाफा 45.1% बढ़कर ₹917.1 करोड़ और रेवेन्यू 23.5% उछलकर ₹1,514.7 करोड़ पर पहुंच गया। कंपनी हर शेयर पर ₹14.85 का डिविडेंड भी बांट रही है।
HDB Financial Services Q3 (YoY)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज का मुनाफा 36.3% बढ़कर ₹643.9 करोड़ और रेवेन्यू 22% उछलकर ₹2,285 करोड़ पर पहुंच गया।
L&T Technology Services Q3 (Consolidated YoY)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर एलएंडटी टेक सर्विसेज का मुनाफा 6.1% गिरकर ₹302.6 करोड़ पर आ गया लेकिन रेवेन्यू 10.2% उछलकर ₹2,923.5 करोड़ पर पहुंच गया। नए लेबर कोड के चलते कंपनी को ₹35.4 करोड़ का झटका लगा।
Nuvoco Vistas Corporation Q3 (Consolidated YoY)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर नुवोको विस्तास ₹61.4 करोड़ के घाटे से ₹49 करोड़ के मुनाफे में आ गई। रेवेन्यू भी इस दौरान 12.1% उछलकर ₹2,701.3 करोड़ पर पहुंच गया।
Angel One Q3 (Consolidated YoY)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर एंजेल वन का मुनाफा 4.5% गिरकर ₹268.7 करोड़ पर आ गया लेकिन रेवेन्यू 5.8% उछलकर ₹1,334.9 करोड़ पर पहुंच गया। कंपनी के बोर्ड ने 1:10 के रेश्यो में स्टॉक स्प्लिट और हर शेयर पर ₹23 के अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी भी दी है।
360 ONE WAM Q3 (Consolidated YoY)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर 360 वन डब्ल्यूएएम का मुनाफा 20.3% बढ़कर ₹331 करोड़ और रेवेन्यू 33.2% उछलकर ₹806 करोड़ पर पहुंच गया।
South Indian Bank Q3 (Standalone YoY)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर साउथ इंडियन बैंक का स्टैंडएलोन प्रॉफिट 9.5% उछलकर ₹374.3 करोड़, नेट इंटेरेस्ट इनकम 1.3% बढ़कर ₹880.7 करोड़ और प्रोविजंस एंड कंटिजेंसीज 21.8% बढ़कर ₹80.4 करोड़ पर पहुंच गया। तिमाही आधार पर ग्रास एनपीए 2.93% से 2.67% और नेट एनपीए 0.56% से सुधरकर 0.45% पर आ गया।
DB Corp Q3 (Consolidated YoY)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर डीबी कॉर्प का मुनाफा 19.2% गिरकर ₹95.5 करोड़ और रेवेन्यू 5.8% फिसलकर ₹605.3 करोड़ पर पहुंच गया।
Swaraj Engines Q3 (YoY)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर स्वराज इंजन्स का मुनाफा 31.8% बढ़कर ₹42.1 करोड़ और रेवेन्यू 37% उछलकर ₹473.2 करोड़ पर पहुंच गया।
NELCO Q3 (Consolidated YoY)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर नेल्को ₹4.95 करोड़ के मुनाफे से ₹1.2 करोड़ के घाटे में आ गई। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू भी 3% फिसलकर ₹78.3 करोड़ पर आ गया।
Sterling and Wilson Renewable Energy Q3 (Consolidated YoY)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर स्टर्लिंग एंड विल्सन रिन्यूएबल एनर्जी ₹14.83 करोड़ के मुनाफे से ₹2.8 करोड़ के घाटे में आ गई। हालांकि इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू 13.9% उछलकर ₹2,092.2 करोड़ पर पहुंच गया।
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर वारी रिन्यूएबल टेक का मुनाफा 124.7% बढ़कर ₹120.2 करोड़ और रेवेन्यू 136.2% उछलकर ₹851 करोड़ पर पहुंच गया। साथ ही बोर्ड ने महाराष्ट्र के Buldhana में 80 MWac/120 MWp सोलर पावर पार्क के सेटअप प्रोजेक्ट को भी मंजूरी दी है।
Stocks to Watch: इन स्टॉक्स पर भी रहेगी नजरें
Biocon
बॉयोकान का ₹4150 करोड़ का क्यूआईपी इश्यू बंद हो चुका है। इसके तहत कंपनी ने प्रति शेयर ₹368.35 के भाव पर 11.26 करोड़ इक्विटी शेयर जारी किए हैं। इस इश्यू के तहत जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल बॉयोकान बॉयोलाजिक्स में मिलान इंक (वायाट्रिस) की हिस्सेदारी खरीदने में होगा।
Zydus Lifesciences
ज़ाइडस लाइफसाइंसेज को अमेरिकी दवा नियामक एफडीए से एल्ट्रोम्बोपैग टैबलेट को मंजूरी मिल गई है। इसका इस्तेमाल कम प्लेटलेट्स से जुड़ी बीमारी थ्रोम्बोसाइटोपेनिया के इलाज में होता है। एट्रोम्बोपैग टैबलेट की अमेरिका में सालाना बिक्री $126.25 डॉलर थी। इसके अलावा कंपनी ने एजेनस इंक की बायोलॉजिक्स मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटीज के अधिग्रहण के पूरा होने का भी ऐलान किया और साथ ही कंपनी में अमेरिका में जाइलिडैक बायो एलएलसी की शुरुआत भी की है।
Dr Reddy's Laboratories
डॉ रेड्डीज ने अमेरिकी दवा नियामक एफडीए से मंजूरी के बाद एक्स्ट्रा स्ट्रेंथ पैटाडे वंस-डेली रिलीफ की जेनेरिक इक्विवैलेंट OTC (ओवर-द-काउंटर) ओलोपैटाडाइन हाइड्रोक्लोराइड ऑप्थेल्मिक सॉल्यूशन को अमेरिकी बाजार में लॉन्च करने का ऐलान किया है। यह एक आई ड्रॉप है।
RailTel Corporation of India
रेलटेल को सेंट्रल रेलवे के मुंबई, पुणे, सोलापुर, भुसावल और नागपुर डिवीजनों के कई स्टेशनों पर आईपी-एमपीएलएस नेटवर्क इक्विपमेंट की सप्लाई, इंस्टॉलेशन, टेस्टिंग और कमीशनिंग को लेकर ₹88.66 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट मिला है।
NBCC (India)
एनबीसीसी (इंडिया) को रायपुर में आईओबी के नए रीजनल ऑफिस के लिए इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) से ₹55.02 करोड़ का ऑर्डर मिला है।
Sun Pharma Advanced Research Company
सन फार्मा एडवांस्ड रिसर्च कंपनी के बोर्ड ने प्रमोटर ग्रुप सांघवी फाइनेंस को प्रति शेयर ₹155.8 के भाव पर ₹599.98 करोड़ के 3.85 करोड़ वारंट जारी करने को मंजूरी दे दी है।
Bharat Heavy Electricals Ltd (BHEL)
भेल ने टीआरएसएल के साथ कंसोर्टियम के जरिए वंदे भारत स्लीपर ट्रेन प्रोजेक्ट के तहत सेमी-हाई-स्पीड अंडरस्लंग ट्रैक्शन ट्रांसफॉर्मर की सप्लाई शुरू कर दी है।
NTPC Green Energy
एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी के बोर्ड ने रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट्स के लिए गेल (इंडिया) के साथ 50:50 ज्वाइंट वेंचर कंपनी बनाने की मंजूरी दे दी है।
Godrej Properties
वर्ष 2025 में गोदरेज प्रॉपर्टीज की बुकिंग वैल्यू सालाना आधार पर 19% बढ़कर ₹34,171 करोड़ और कलेक्शंस 28% उछलकर ₹18,979 करोड़ पहुंच गई।
NITCO
निटको के बोर्ड ने 16 जनवरी से बिकास जैन को सीएफओ बनाने की मंजूरी दे दी।
TVS Supply Chain Solutions
टीवीएस सप्लाई चेन सॉल्यूशंस के बोर्ड ने विकास चड्ढा को 22 जनवरी से कंपनी का ग्लोबल सीईओ नियुक्त किया है।
DLF
एनसीएलटी, चंडीगढ़ ने डीएलएफ और उसकी 16 पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनियों के विलय की योजना को मंजूरी दे दी है, जिसकी निर्धारित तिथि 1 अप्रैल, 2024 है।
Apeejay Surrendra Park Hotels
अपीजय सुरेंद्र पार्क होटल्स ने पटना में जोन कनेक्ट बाय द पार्क होटल के जरिए बिहार में अपना पहला होटल शुरू किया है।
Zaggle Prepaid Ocean Services
जैगल प्रीपेड ओशन सर्विसेज ने जियो क्रेडिट के साथ एक रेफरल एग्रीमेंट किया है। इस समझौते के तहत जैगल अपने कॉरपोरेट ग्राहकों को जैगल के डिवाइस लीजिंग प्रोग्राम के तहत लीजिंग सॉल्यूशंस के लिए जियो क्रेडिट को रेफर करेगी।
बल्क डील्स
Aavas Financiers
वैश्विक इंवेस्टमेंट मैनेजमेंट फर्म कैपिटल ग्रुप की स्मॉल कैप वर्ल्ड फंड इंक ने आवास फाइनेंसियर्स के अपने पूरे 19.64 लाख शेयर (2.48% हिस्सेदारी) ₹1,440 के भाव पर ₹282.81 करोड़ में बेच दिया। वहीं एचडीएफसी म्यूचुअल फंड ने समान भाव पर आवास फाइनेंसियर्स के 19.5 लाख शेयर (2.46% हिस्सेदारी के बराबर) ₹280.87 करोड़ में खरीदे हैं।
IndiaMART InterMESH
स्मॉलकैप वर्ल्ड फंड ने इंडियामार्ट इंटरमेश के 6.26 लाख शेयर (1.04% हिस्सेदारी) ₹132.17 करोड़ में बेच दिए। सितंबर 2025 तक इस फंड की कंपनी में 1.83% हिस्सेदारी थी। वहीं दूसरी तरफ सिंगापुर की इंवेस्टमेंट ऑर्गेनाइजेशन नालंदा कैपिटल की नालंदा इंडिया इक्विटी फंड ने ₹236.05 करोड़ में 11.18 लाख शेयर (1.86% हिस्सेदारी) खरीदे हैं। यह लेन-देन प्रति शेयर ₹2110 के भाव पर हुआ।
Polycab India
मोतीलाल ओसवाल म्यूचुअल फंड ने पॉलीकैब के 7.61 लाख शेयर (0.5% हिस्सेदारी) प्रति शेयर ₹7,350.02 के भाव से ₹559.4 करोड़ में बेचे हैं। सितंबर 2025 तक मोतीलाल ओसवाल निफ्टी इंडिया मैन्युफैक्चरिंग ईटीएफ की पॉलीकैब में 3.85% हिस्सेदारी थी।
एक्स-डेट
आज टीसीएस, एचसीएलटेक, जारो इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट एंड रिसर्च और TAAL टेक के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे। वहीं बेस्ट एग्रोलाइफ के स्प्लिट और बोनस की भी आज एक्स-डेट है।
F&O Ban
आज सेल (SAIL) और सम्मान कैपिटल में एफएंडओ की नई पोजिशन नहीं ले पाएंगे।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल, नेटवर्क18 ग्रुप का हिस्सा है। नेटवर्क18 का नियंत्रण इंडिपेंडेट मीडिया ट्रस्ट करता है, जिसकी एकमात्र लाभार्थी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।