Stocks to Watch: एशियाई मार्केट से मिले-जुले रुझानों के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू मार्केट में सुस्त शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। एक कारोबारी दिन पहले बुधवार 13 अगस्त को सेंसेक्स (Sensex) 304.32 प्वाइंट्स यानी 0.38% की बढ़त के साथ 80,539.91 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 131.95 प्वाइंट्स यानी 0.54% के उछाल के साथ 24,619.35 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ कंपनियों के कारोबारी नतीजे आज आएंगे तो कुछ के आ चुके हैं। इसके अलावा अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।
