Stocks to Watch: इस साल 2024 के आखिरी दिन आज 31 दिसंबर को गिफ्ट निफ्टी से गिरावट के साथ कारोबार शुरू होने के संकेत मिल रहे हैं। एक कारोबारी दिन पहले यानी 30 दिसंबर को ऑटो, मेटल, पीएसयू बैंक और रियल्टी शेयरों में बिकवाली के चलते घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) आधे फीसदी से अधिक गिरावट के साथ बंद हुए थे। आज भी ऐसा ही रुझान दिख रहा है। अब इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो एक लिस्टिंग के साथ कॉरपोरेट एक्शन के चलते कुछ शेयरों में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन सभी के बारे में बताया जा रहा है। एक कारोबारी दिन पहले दिन के आखिरी में सेंसेक्स 0.57% यानी 450.94 प्वाइंट्स की गिरावट के साथ 78,248.13 और निफ्टी 0.71% यानी 168.50 प्वाइंट्स की फिसलन के साथ 23,644.90 पर बंद हुआ था।
