Get App

Stocks to Watch: दो लिस्टिंग्स; Jio Platforms, Lemon Tree, SAIL, Maruti और L&T समेत 23 स्टॉक्स फोकस में

Stocks to Watch: आज 28 अक्टूबर को गिफ्ट निफ्टी से घरेलू मार्केट में लाल शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। इंट्रा-डे में आज जियो प्लेटफॉर्म्स (Jio Platforms) समेत दो लिस्टिंग्स के साथ-साथ लेमन ट्री (Lemon Tree), सेल (SAIL), मारुति (Maruti) और एलएंडटी (L&T) समेत कुछ स्टॉक्स में खास वजहों से तेज हलचल दिख सकती है। चेक करें पूरी लिस्ट और इंट्रा-डे के लिए बनाएं फटाफट तगड़ी स्ट्रैटेजी

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Oct 28, 2026 पर 8:13 AM
Stocks to Watch: दो लिस्टिंग्स; Jio Platforms, Lemon Tree, SAIL, Maruti और L&T समेत 23 स्टॉक्स फोकस में
एक कारोबारी दिन पहले 27 अक्टूबर को निफ्टी-बैंक निफ्टी समेत एनएसई के छह इंडेक्सेज के डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट्स के साथ-साथ स्टॉक्स के F&O कॉन्ट्रैक्ट्स की मंथली एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स (Sensex) 8.08 प्वाइंट्स यानी 0.01% की मामूली गिरावट के साथ 73,598.67 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 3.45 प्वाइंट्स यानी 0.02% की हल्की फिसलन के साथ 22,749.75 पर बंद हुआ था। (File Photo- Pexels)

Stocks to Watch: एशियाई बाजारों से मिले-जुले रुझानों के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू स्टॉक मार्केट में गहरे लाल शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी फिलहाल 219.50 प्वाइंट्स यानी 0.96% की गिरावट के साथ 22,592.50 पर है। एक कारोबारी दिन पहले 27 अक्टूबर को निफ्टी-बैंक निफ्टी समेत एनएसई के छह इंडेक्सेज के डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट्स के साथ-साथ स्टॉक्स के F&O कॉन्ट्रैक्ट्स की मंथली एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स (Sensex) 8.08 प्वाइंट्स यानी 0.01% की मामूली गिरावट के साथ 73,598.67 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 3.45 प्वाइंट्स यानी 0.02% की हल्की फिसलन के साथ 22,749.75 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।

Stocks to Watch: आज इन स्टॉक्स पर फोकस

Larsen and Toubro Q2 (Consolidated YoY)

सितंबर 2026 तिमाही में सालाना आधार पर एलएंडटी का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 33% बढ़कर ₹5,202 करोड़ और रेवेन्यू 16% चढ़कर ₹78,750 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी का ईबीआईटीडीए 1% बढ़कर ₹6,845 करोड़ और ईबीआईटीए मार्जिन 10% से गिरकर 8.7% पर आ गया। ऑर्डर इनफ्लो 28% बढ़कर ₹1.47 लाख करोड़ पर पहुंच गया।

Maruti Suzuki India Q2 (Consolidated YoY)

सब समाचार

+ और भी पढ़ें