Stocks to Watch: 18 स्टॉक्स; तीन लिस्टिंग और Groww, NBCC, BHEL समेत ये शेयर फोकस में

Stocks to Watch: गिफ्ट निफ्टी से आज 16 सितंबर को घरेलू मार्केट में ग्रीन शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। इंट्रा-डे में बात करें तो आज तीन स्टॉक्स की लिस्टिंग के साथ-साथ ग्रो (Groww), ब्लू डार्ट (Blue Dart), भेल (BHEL), एनबीसीसी (NBCC) समेत कुछ शेयरों में खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते तेज हलचल रह सकती है। चेक करें पूरी लिस्ट और इंट्रा-डे के लिए बनाएं फटाफट तगड़ी स्ट्रैटेजी

अपडेटेड Sep 16, 2026 पर 8:43 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
एक कारोबारी दिन पहले 15 सितंबर को निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स (Sensex) 777.94 प्वाइंट्स यानी 1.04% की गिरावट के साथ 74,003.82 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 279.50 प्वाइंट्स यानी 1.19% की फिसलन के साथ 23,118.60 पर बंद हुआ था।

Stocks to Watch: अधिकतर एशियाई बाजारों से मजबूत रुझानों के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू मार्केट में ग्रीन शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी फिलहाल 32.50 प्वाइंट्स यानी 0.14% की बढ़त के साथ 23,235.00 पर है। एक कारोबारी दिन पहले 15 सितंबर को निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स (Sensex) 777.94 प्वाइंट्स यानी 1.04% की गिरावट के साथ 74,003.82 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 279.50 प्वाइंट्स यानी 1.19% की फिसलन के साथ 23,118.60 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।

Stocks to Watch: आज इन स्टॉक्स पर फोकस

Sunshine Pictures Q1 (YoY)

जून तिमाही में सालाना आधार पर सनशाइन पिक्चर्स ₹1.08 करोड़ के घाटे से ₹25 लाख के मुनाफे में आ गई तो इस दौरान रेवेन्यू रॉकेट की स्पीड से ₹4 लाख से ₹6.48 करोड़ पर पहुंच गया।


GMR Airports (August YoY)

अगस्त महीने में सालाना आधार पर जीएमआर एयरपोर्ट्स का पैसेंजर ट्रैफिक 0.9% बढ़कर 94.35 लाख पर पहुंच गया। इसमें डोमेस्टिक पैसेंजर ट्रैफिक 1.1% गिरकर 71 लाख पर आ गया तो इंटरनेशनल पैसेंजर ट्रैफिक 0.5% बढ़कर 24 लाख पर पहुंच गया। जहाजों की आवाजाही 6.3% बढ़कर 62,498 हो गई।

Billionbrains Garage Ventures (Groww)

सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-टीवी18 की रिपोर्ट के मुताबिक पीक XV पार्टनर्स इंवेस्टमेंट्स और सिकोईया कैपिटल ब्लॉक डील के जरिए ग्रो की पैरेंट कंपनी बिलियनब्रेन्स गैराज वेंचर्स के 10.02 करोड़ इक्विटी शेयर (1.6% हिस्सेदारी) बेच सकती है। ₹1918.3 करोड़ के इस इश्यू के लिए फ्लोर प्राइस प्रति शेयर ₹191.45 तय किया गया है।

VIP Industries

सात्विक ग्रीन एनर्जी को SECI (सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया) से सोलर पीवी मॉड्यूल की सप्लाई के लिए ₹1041.63 करोड़ का ऑर्डर मिला है।

Sonata Software

सोनाटा सॉफ्टवेयर ने देश में क्लाउड ट्रांसफॉर्मेशन के मौकों को भुनाने को लेकर एमेजॉन वेब सर्विसेज (AWS) के साथ पांच साल का स्ट्रैटेजिक कोलैबोरेशन एग्रीमेंट किया है।

Bharat Heavy Electricals Ltd (BHEL)

भेल और टीटागढ़ रेल सिस्टम्स मिलकर 50:50 ज्वाइंट वेंचर कंपनी बनाएगी जो 35 वर्षों तक सप्लाई की गई वंदे भारत स्लीपर ट्रेनसेट के मेंटेनेंस का काम संभालेगी।

NBCC (India)

एनबीसीसी (इंडिया) को नॉर्थ ईस्टर्न इलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेशन, SAIL, दामोदर वैली कॉरपोरेशन और एंफोर्समेंट डायरेक्टोरेट, भुवनेश्वर से ₹144.98 करोड़ के वर्क ऑर्डर मिले हैं।

India Pesticides

इंडिया पेस्टिसाइड्स को यूके में एक कीटनाशक प्रोडक्ट के लिए टेक्निकल इक्विवेलेंस अप्रूवल मिल गया है। इसके अलावा कंपनी को अर्जेंटीना में भी खरपतवार खत्म करने वाले एक प्रोडक्ट के लिए भी रजिस्ट्रेशन मिल गया है।

Blue Star

डब्ल्यूजे टोवेल एंड कंपनी यानी WJT ने दुबई कोर्ट ऑफ अपील में ब्लू स्टार के पक्ष में आए आर्बिट्रेशन अवार्ड को रद्द करने की मांग की है। इसे लेकर कंपनी का कहना है कि WJT ने बेबुनियाद आधार पर यह अपील की है और वह कोर्ट में इसके खिलाफ अपना पक्ष रखेगी।

GMM Pfaudler

अलेक्जेंडर पोम्पनर ने जीएमएफ फॉडलर के ग्रुप सीएफओ पद से इस्तीफा दे दिया है, जो 4 नवंबर, 2026 से प्रभावी होगा। बोर्ड ने 4 नवंबर से अंकित नय्यर को कंपनी का ग्रुप सीएफओ नियुक्त किया है।

VIP Industries

इक्विटी शेयर, डेट सिक्योरिटीज और कन्वर्टिबल सिक्योरिटीज जारी करके एक या इससे अधिक किश्तों में फंड जुटाने के प्रस्ताव पर विचार करने के लिए 18 सितंबर को वीआईपी इंडस्ट्रीज के बोर्ड की बैठक होनी है।

Aurobindo Pharma

अमेरिकी दवा नियामक एफडीए ने 7 से 15 सितंबर, 2026 के बीच तेलंगाना में अरबिंदो फार्मा की सब्सिडियरी एपिटोरिया फार्मा की एपीआई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट-II का निरीक्षण किया, और इसके बाद एक ऑब्जर्वेशन जारी हुआ।

Tata Communications

टाटा कम्युनिकेशंस, कनाडा और कनाडा रेवेन्यू एजेंसी के बीच कंपनी के इंटरनेशनल टेलीकम्युनिकेशंस सर्विस बिजनेस से होने वाली कमाई पर टैक्स के दावों से जुड़े मामले को सुलझाने के लिए सैद्धांतिक रूप से सहमति बन गई है।

Blue Dart Express

बाल्फोर मैनुअल ने ब्लू डार्ट के एमडी पद से इस्तीफा दे दिया है, जो 29 नवंबर, 2026 से प्रभावी होगा। उनकी जगह आरएस सुब्रमण्यन 30 नवंबर से पद संभालेंगे।

Welspun Enterprises

ऑथम इन्वेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर ने ₹183.8 करोड़ में प्रति शेयर ₹765.02 के भाव पर वेलस्पन एंटरप्राइजेज के 24.02 लाख शेयर (1.73% हिस्सेदारी) बेच दी। वहीं फिडेलिटी सिक्योरिटीज फंड ने फिडेलिटी ब्लू चिप ग्रोथ फंड के जरिए प्रति शेयर ₹765 के भाव पर कंपनी के 19.23 लाख शेयर (1.38% हिस्सेदारी) ₹147.15 करोड़ में खरीदे।

Kanohar Electricals, Prasol Chemicals, Glass Wall Systems

आज बीएसई और एनएसई पर कनोहर इलेक्ट्रिकल्स, प्रसोल केमिकल्स और ग्लास वाल सिस्टम्स के शेयरों की एंट्री होगी।

Stocks to Watch: इन पर भी रहेगी नजर

आज आएगा रिजल्ट: टेंपसेंस इंस्ट्रूमेंट्स (इंडिया)

एक्स-डिविडेंड: 63 मून्स टेक्नोलॉजीज, एक्सेडेरे, अजमेरा रियल्टी एंड इंफ्रा इंडिया, एरेक्स इंडस्ट्रीज, एएसआई इंडस्ट्रीज, एटम वॉल्व्स, बेद फिनसर्व, बजाज स्टील, बन्नारी अम्मान शुगर्स, BLS इंटरनेशनल सर्विसेज, सिनेलाइन इंडिया, डी डेवलपमेंट इंजीनियर्स, डी नोरा इंडिया, डेंटा वॉटर एंड इंफ्रा सॉल्यूशंस, एल्डेको हाउसिंग एंड इंडस्ट्रीज, एम्बी इंडस्ट्रीज, गरवारे हाई-टेक फिल्म्स, गुजरात क्राफ्ट इंडस्ट्रीज, हिंदुस्तान कॉपर, इंडो टेक ट्रांसफॉर्मर्स, जश इंजीनियरिंग, मंगल कम्प्यूसॉल्यूशन, नॉर्दर्न स्पिरिट्स, द फॉस्फेट कंपनी, प्रकाश पाइप्स, प्रकाश इंडस्ट्रीज, रीगल रिसोर्सेज, राजपूताना स्टेनलेस, सलोना कॉटस्पिन, शिल्प ग्रेव्यूर्स, सिग्मा सॉल्व, स्टेलेंट सिक्योरिटीज (इंडिया), टैनफैक इंडस्ट्रीज, यूनाइटेड ड्रिलिंग टूल्स, विजया डायग्नोस्टिक सेंटर, विनती ऑर्गेनिक्स, वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर्स, डब्ल्यूएसएफएक्स ग्लोबल पे, जोडिएक एनर्जी

एक्स-राइट्स: टुनी टेक्सटाइल मिल्स

F&O बैन: आज बंधन बैंक, आईनॉक्स विंड, कीन्स टेक्नोलॉजी इंडिया, मणप्पुरम फाइनेंस, SAIL

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।