Stocks to Watch: हफ्ते का पहला दिन; 3 लिस्टिंग समेत RVNL, Lenskart और VIP समेत ये 26 शेयर फोकस में

Stocks to Watch: गिफ्ट निफ्टी से हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज 21 सितंबर को घरेलू मार्केट में फ्लैट शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। इंट्रा-डे में बात करें तो आज तीन स्टॉक्स की लिस्टिंग के साथ-साथ लेंसकार्ट (Lenskart), रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL), वीआईपी (VIP) और मझगांव डॉक (Mazagon Dock) समेत कुछ शेयरों में खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते तेज हलचल रह सकती है। चेक करें पूरी लिस्ट और इंट्रा-डे के लिए बनाएं फटाफट तगड़ी स्ट्रैटेजी

अपडेटेड Sep 21, 2026 पर 8:24 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
एक कारोबारी दिन पहले 18 सितंबर को सेंसेक्स (Sensex) 19.63 प्वाइंट्स यानी 0.03% की हल्की फिसलन के साथ 74,294.96 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 75.80 प्वाइंट्स यानी 0.33% के उछाल के साथ 23,346.40 पर बंद हुआ था। (File Photo- Pexels)

Stocks to Watch: वैश्विक बाजारों से मिले-जुले रुझानों के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू स्टॉक मार्केट में सुस्त शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। एक कारोबारी दिन पहले 18 सितंबर को सेंसेक्स (Sensex) 19.63 प्वाइंट्स यानी 0.03% की हल्की फिसलन के साथ 74,294.96 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 75.80 प्वाइंट्स यानी 0.33% के उछाल के साथ 23,346.40 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।

Stocks to Watch: आज इन स्टॉक्स पर फोकस

Hy-Tech Engineers Q1 (YoY)

जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर हाई-टेक इंजीनियर्स का प्रॉफिट 10.9% बढ़कर ₹4.6 करोड़ और रेवेन्यू 13.4% उछलकर ₹43.04 करोड़ पर पहुंच गया।


Lenskart Solutions

सीएनबीसी-टीवी18 को सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक प्लैटिनम जैसमिन ए 2018 ट्रस्ट ब्लॉक डील के जरिए लेंसकार्ट में 1.7% हिस्सेदारी यानी 3 करोड़ इक्विटी शेयर बेच सकती है। ₹2,047.4 करोड़ के ऑफर साइज के लिए फ्लोर प्राइस प्रति शेयर ₹682.45 तय किया गया है। जून 2026 तक लेंसकार्ट में इसकी हिस्सेदारी 9.77% थी।

Rail Vikas Nigam Ltd (RVNL)

रेल विकास को ईस्ट कोस्ट रेलवे से से ₹404.88 करोड़ के प्रोजेक्ट के लिए LoA (लेटर ऑफ एस्सेप्टेंस) मिला है।

Welspun Enterprises

वेलस्पन एंटरप्राइजेज की सब्सिडियरी वेलस्पन मिशीगन इंजीनियर्स को अहमदाबाद म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन से कुल मिलाकर ₹351.24 करोड़ के दो सीवर रिहैबिलिटेशन प्रोजेक्ट मिले हैं। इन दोनों प्रोजेक्ट्स की फंडिंग वर्ल्ड बैंक से होगी।

Refex Industries

रिफेक्स इंडस्ट्रीज को मध्य प्रदेश में एक सरकारी कंपनी से RCR (रोड-कम-रेल) मोड के तहत 10 लाख मीट्रिक टन (MT) पॉन्ड ऐश और फ्लाई ऐश उठाने का ₹160 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट मिला है।

GR Infraprojects

जीआर इंफ्राप्रोजेक्ट्स को NHAI से एक लेटर मिला है, जिसमें आगरा-ग्वालियर ग्रीनफील्ड रोड के निर्माण से जुड़े ₹4,262.78 करोड़ के प्रोजेक्ट के लिए 7 सितंबर को अपॉइंटेड डेट यानी काम शुरू होने की तारीख घोषित की गई है।

Knowledge Marine & Engineering Works

नॉलेज मरीन को मुंबई पोर्ट अथॉरिटी से अपना तीसरा ग्रीन टग कॉन्ट्रैक्ट मिला है। ₹279.33 करोड़ के इस कॉन्ट्रैक्ट में 15 साल की अवधि के लिए बैटरी से चलने वाले ग्रीन टग का निर्माण और उसे किराए पर देना शामिल है।

HEG

एचईजी की सब्सिडियरी रिप्लस इंजीटेक (Replus Engitech) को इंडस टावर्स से लिथियम-आयन बैटरी बैंक की सप्लाई के लिए ₹217.56 करोड़ के ऑर्डर मिले हैं।

Nibe

निबे ग्रुप ने फ्रांस के नेवल ग्रुप के साथ एक एमओयू किया है।

VIP Industries

वीआईपी इंडस्ट्रीज के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2027 में एक या अधिक किस्तों में ₹500 करोड़ तक का फंड जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। यह फंड इक्विटी शेयर, डेट सिक्योरिटीज, कन्वर्टिबल सिक्योरिटीज, डिपॉजिटरी रिसीट (ADR/GDR), फॉरेन करेंसी कन्वर्टिबल बॉन्ड (FCCB), वारंट, प्रेफरेंस शेयर या अन्य सिक्योरिटीज जारी करके जुटाया जा सकता है।

Mazagon Dock Shipbuilders

मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स ने आंध्र प्रदेश के दुगाराजपटनम में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड शिपबिल्डिंग इंडस्ट्रियल क्लस्टर में एंकर शिपयार्ड के तौर पर शामिल होने के लिए नेशनल शिपबिल्डिंग एंड हेवी इंडस्ट्रीज पार्क आंध्र प्रदेश (NSHIPAP) के साथ एक MoU किया है। इस शिपयार्ड की जहाज बनाने की सालाना क्षमता कम से कम 1.2 मिलियन ग्रॉस टन होने की उम्मीद है।

Utkarsh Small Finance Bank

उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक के बोर्ड ने 19 सितंबर से मनमोहन शेट्टी को बैंक का सीएफओ नियुक्त करने को मंजूरी दी है।

Manipal Health Enterprises

मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज ने अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी मणिपाल हॉस्पिटल्स के ₹5,310 करोड़ की नॉमिनल वैल्यू वाले बकाया लिस्टेड नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर्स (NCDs) का पूरा पेमेंट कर दिया है। कंपनी ने आईपीओ के पैसों से यह पेमेंट किया है।

Entero Healthcare Solutions

एचडीएफसी म्यूचुअल फंड ने एंटेरो हेल्थकेयर के 13.9 लाख शेयर (3.19% होल्डिंग) ₹235.6 करोड़ में प्रति शेयर ₹1,695 के भाव पर खरीद लिए। ये शेयर पब्लिक शेयरहोल्डर सुरभि सिंह ने प्रसीद यूनो फैमिली ट्रस्ट के जरिए बेचे। शुक्रवार को इस बिक्री के साथ ट्रस्ट ने सितंबर तिमाही में कंपनी के 32.18 लाख शेयर (7.39% हिस्सेदारी) बेचे हैं। जून 2026 तक उनके पास कंपनी में 10.45% हिस्सेदारी (45.5 लाख शेयर) थी।

Sigachi Industries

अमेरिका के बोस्टन की स्टेट स्ट्रीट ग्लोबल एडवाइजर्स ने एसडीपीआर पोर्टफोलियो एमर्जिंग मार्केट्स ईटीएफ के जरिए फार्मा कंपनी सिगाची इंडस्ट्रीज के 37.32 लाख शेयर (0.97% हिस्सेदारी) ₹11.13 करोड़ में प्रति शेयर ₹29.83 के भाव पर बेच दी।

Mazda

अमेरिकी कंपनी क्रॉल रेनॉल्ड्स इंटरनेशनल इंक ने प्रति शेयर ₹261.07 के भाव पर मजदा के 1.5 लाख शेयर (0.74% हिस्सेदारी) ₹3.91 करोड़ में बेच दिए। जून 2026 तक मज्दा में क्रॉल रेनॉल्ड्स इंटरनेशनल इंक की हिस्सेदारी 7.23% थी।

Welspun Enterprises

ऑथम इन्वेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर ने वेल्सपन एंटरप्राइजेज के 7.34 लाख अतिरिक्त शेयर (0.53% हिस्सेदारी) ₹57.28 करोड़ में प्रति शेयर ₹780.03 के भाव पर बेच दिए। इससे पहले बुधवार को भी ऑथम इन्वेस्टमेंट ने वेल्सपन ग्रुप की इस कंपनी में 1.73% हिस्सेदारी बेची थी। शुक्रवार के सौदे के साथ ऑथम इन्वेस्टमेंट ने पिछले हफ्ते कुल 2.26% हिस्सेदारी कम कर दी। जून 2026 तक वेल्सपन एंटरप्राइजेज में इसकी हिस्सेदारी 3.59% थी।

Veegaland Developers

फाउंडर और प्रमोटर चिट्टिलाप्पिली थॉमस कोचुओसेफ ने ₹11.7 करोड़ में प्रति शेयर ₹146.37 के भाव पर वीगालैंड डेवलपर्स के 8 लाख अतिरिक्त शेयर (1.64% हिस्सेदारी) खरीद लिए। 17 सितंबर तक कोचुओसेफ के पास वीगालैंड डेवलपर्स में 46.56% हिस्सेदारी थी, जबकि प्रमोटर्स की कुल हिस्सेदारी 63.69% थी।

इसके अलावा एस्टोर्न कैपिटल VCC अर्वेन ने ₹21.3 करोड़ में प्रति शेयर ₹154 के भाव पर वीगालैंड डेवलपर्स के 13.85 लाख शेयर तो नियो एपेक्स शेयर ब्रोकिंग सर्विसेज LLP ने प्रति शेयर ₹146.3 के भाव पर 3 लाख शेयर ₹4.38 करोड़ में खरीदे। वहीं दूसरी तरफ कुबेर इंडिया अपॉर्चुनिटी फंड ने ₹154 के भाव पर ₹4.5 करोड़ में 2.92 लाख शेयर बेचे, तो LRSD सिक्योरिटीज ने प्रति शेयर ₹148.63 के भाव पर ₹5.7 करोड़ में 3.85 लाख शेयर बेच दिए। इससे पहले 17 सितंबर तक, LRSD सिक्योरिटीज के पास वीगालैंड डेवलपर्स में 1.1% हिस्सेदारी (5.37 लाख शेयर) थी

Avalon Technologies, Pine Labs, SJS Enterprises, SKF India (Industrial)

वैनगार्ड ग्रुप ने अपनी दो स्कीमों - वैनगार्ड टोटल इंटरनेशनल स्टॉक इंडेक्स फंड और वैनगार्ड इमर्जिंग मार्केट्स स्टॉक इंडेक्स फंड के जरिए ₹177.45 करोड़ में प्रति शेयर ₹2,527.69 के भाव पर एवलॉन टेक्नोलॉजीज के 7.02 लाख शेयर (1.05% हिस्सेदारी) खरीदी। इसके अलावा दोनों स्कीमों ने प्रति शेयर ₹191.85 के भाव पर ₹321.7 करोड़ में पाइन लैब्स के 1.67 करोड़ इक्विटी शेयर (1.45% हिस्सेदारी) तो $96.26 करोड़ में प्रति शेयर ₹2,425.8 के भाव पर ₹96.26 करोड़ में SJS एंटरप्राइजेज के 3.96 लाख शेयर (1.24% हिस्सेदारी) खरीदी। साथ ही वैनगार्ड की स्कीमों ने SKF इंडिया (इंडस्ट्रियल) के भी 5.15 लाख शेयर (1.04% हिस्सेदारी) ₹153.81 करोड़ में प्रति शेयर ₹2,984.6 के भाव पर हासिल किए।

Lords Mark Industries

प्रमोटर सच्चिदानंद हरिराम उपाध्याय ने लॉर्ड्स मार्क इंडस्ट्रीज के 81 लाख शेयर ₹68.04 करोड़ प्रति शेयर ₹84 के भाव पर तो ₹84.86 के भाव पर 1.03 करोड़ अतिरिक्त शेयर भी बेचे। उन्होंने कुल 4.32% होल्डिंग ₹155.92 करोड़ में बेच दी। वहीं गोल्डमैन सैक्स इन्वेस्टमेंट्स मॉरीशस I ने ₹42.84 करोड़ में 51 लाख शेयर (1.2% इक्विटी) तो हिसारिया ग्रुप की कंपनी AT ट्रेड ओवरसीज ने ₹25.2 करोड़ में 30 लाख अतिरिक्त शेयर (0.7% इक्विटी होल्डिंग) प्रति शेयर ₹84 के भाव पर खरीदे।

Manika Plastech, Injecto Polymers, Century Business Media

मणिका प्लास्टेक के शेयरों की आज बीएसई और एनएसई पर एंट्री होगी। इसके अलावा इंजेक्टो पॉलीमर्स और सेंचुरी बिजनेस इंडिया के शेयर बीएसई एसएमई पर लिस्ट होंगे।

Stocks to Watch: इन पर भी रहेगी नजर

आज इन कंपनियों के आएंगे रिजल्ट: ऑगमॉन्ट एंटरप्राइजेज, ल्यूमिनो इंडस्ट्रीज, सिम्बायोटेक फार्मालैब, एलीटकॉन इंटरनेशनल

एक्स-डिविडेंड: भारत डायनामिक्स, बजाज होल्डिंग्स एंड इन्वेस्टमेंट, कंटेनर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया, डिक्सन टेक्नोलॉजीज (इंडिया), एबीसी इंडिया, एबी इन्फ्राबिल्ड, एलिकॉन कास्टएलॉय, एशियन स्टार कंपनी, ब्राइट आउटडोर मीडिया, कार्गोट्रांस मैरिटाइम, सीजी वैक सॉफ्टवेयर एंड एक्सपोर्ट्स, चमन लाल सेठिया एक्सपोर्ट्स, कार्ड्स केबल इंडस्ट्रीज, कॉन्टिनेंटल सिक्योरिटीज, साइबरटेक सिस्टम्स एंड सॉफ्टवेयर, दिव्यशक्ति, जेम एनवायरो मैनेजमेंट, जीटीपीएल हैथवे, गुजरात अपोलो इंडस्ट्रीज, आईएसजीईसी हैवी इंजीनियरिंग, आईटीकॉन्स ई-सॉल्यूशंस, जय कॉर्प, जयसिंथ ऑर्गोकेम, जीना सीखो लाइफकेयर, कजारिया सिरेमिक्स, कीनोट फाइनेंशियल सर्विसेज, किंगफा साइंस एंड टेक्नोलॉजी (इंडिया), केजेएमसी फाइनेंशियल सर्विसेज, कृषिवाल फूड्स, लैंकर होल्डिंग्स, महाराष्ट्र स्कूटर्स, मैथन एलॉयज, मनाली पेट्रोकेमिकल्स, वेदांत फैशन्स, मर्करी लेबोरेटरीज, मोंटे कार्लो फैशन्स, इंडो नेशनल, ओरिकॉन एंटरप्राइजेज, पी की कॉस्मा सोप, पीएनबी गिल्ट्स, रासी इलेक्ट्रोड्स, रिद्धि कॉर्पोरेट सर्विसेज, रोलकॉन इंजीनियरिंग कंपनी, रोटो पंप्स, शिवालिक रसायन, शुक्र फार्मास्यूटिकल्स, साउदर्न पेट्रोकेमिकल्स इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन, श्रीलेदर्स, सिलिकॉन रेंटल सॉल्यूशंस, सुगल एंड दमानी शेयर ब्रोकर्स, उदय ज्वेलरी इंडस्ट्रीज, वेटो स्विचगियर्स एंड केबल्स, साउदर्न गैस

F&O बैन: आज बंधन बैंक, आईनॉक्स विंड, मणप्पुरम फाइनेंस, SAIL

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।