Stocks to Watch: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन इन शेयरों में रहेगी तेज हलचल, फटाफट अपडेट करें वॉचलिस्ट
Stocks to Watch Today: घरेलू स्टॉक मार्केट में आज ग्रीन शुरुआत के संकेत है। इससे पहले लगातार चार कारोबारी दिनों में 3.5 फीसदी से अधिक रिकवरी के चलते इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) रिकॉर्ड हाई से अब 12 फीसदी से कम ही नीचे हैं। पिछले साल 27 सितंबर को इंट्रा-डे में सेंसेक्स 86 हजार के काफी करीब 85,978.25 और निफ्टी भी 26300 के करीब 26,277.35 के रिकॉर्ड हाई तक पहुंचा था। जानिए कि आज किन शेयरों में तेज हलचल रह सकती है?
एक कारोबारी दिन पहले यानी निफ्टी 50 की वीकली एक्सपायरी के दिन बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 899.01 प्वाइंट्स यानी 1.19% उछलकर 76348.06 तो निफ्टी 50 (Nifty 50) 1.24% यानी 283.05 प्वाइंट्स की तेजी के साथ 23190.65 पर बंद हुआ था।
Stocks to Watch: वैश्विक मार्केट से मिले-जुले रुझानों के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू मार्केट में सुस्त शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। एक कारोबारी दिन पहले यानी निफ्टी 50 की वीकली एक्सपायरी के दिन निफ्टी के सभी सेक्टर के इंडेक्स ग्रीन जोन में बंद हुए थे। दिन के आखिरी में घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 899.01 प्वाइंट्स यानी 1.19% उछलकर 76348.06 तो निफ्टी 50 (Nifty 50) 1.24% यानी 283.05 प्वाइंट्स की तेजी के साथ 23190.65 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ शेयरों में अपनी खास एक्टिविटी के चलते तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।
Stocks To Watch: इन शेयरों पर रहेगी निगाहें
Manappuram Finance
वैश्विक प्राइवेट इंवेस्टमेंट फर्म बेन कैपिटल ने मणप्पुरम फाइनेंस का ज्वाइंट कंट्रोल हासिल करने के लिए डेफिनिटिव एग्रीमेंट किया है। हालांकि मौजूदा प्रमोटर्स बने रहेंगे। बेन कैपिटल 236 रुपये प्रति शेयर के भाव पर इक्विटी और वारंट के प्रिफरेंशियल अलॉटमेंट के जरिए कंपनी में 18% हिस्सेदारी हासिल करने के लिए 4,385 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। ओपन ऑफर सब्सक्रिप्शन के आधार पर निवेश के बाद बेन कैपिटल की हिस्सेदारी 18% से 41.7% के बीच होगी, जबकि मौजूदा प्रमोटरों के पास कंपनी में 28.9% हिस्सेदारी होगी।
Hindustan Unilever
हिंदुस्तान यूनीलीवर के बोर्ड ने रिसाइकल्ड फ्लेक्सिबल प्लास्टिक्स कंपनी लुक्रो प्लास्टसाइकिल में 14.3 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के लिए निवेश को मंजूरी दे दी है।
Hero MotoCorp
यूलर मोटर्स की 32.5% हिस्सेदारी के लिए हीरो मोटोकॉर्प एक या अधिक किश्तों में 525 करोड़ रुपये तक का रणनीतिक निवेश करेगी। अधिग्रहण 30 अप्रैल 2025 तक पूरा होने की उम्मीद है। इसके अलावा बोर्ड ने सीएसआर पहल के लिए एक कंपनी की स्थापना को मंजूरी दे दी है।
Hindalco Industries
हिंडालको इंडस्ट्रीज ने अपने अपस्ट्रीम और नेक्स्ट-जेनेरेशन हाई-प्रिसिशन इंजीनियर्ड प्रोडक्ट्स की डिलीवरी को लेकर एलुमिनियम, कॉपर और स्पेशल्टी एलुमिना बिजनेसेज में 45 हजार करोड़ रुपये के निवेश की योजना तैयार की है।
Glenmark Pharmaceuticals
ग्लेनमार्क फार्मा यूएसए को ओलोपाटाडाइन हाइड्रोक्लोराइड ऑप्थेलमिक सॉल्यूशन के लिए अमेरिकी दवा नियामक एफडीए से अंतिम मंजूरी मिल गई है। ओलोपाटाडाइन ऑप्थेलमिक का उपयोग गुलाबी आंख के कारण होने वाली आंख की खुजली के इलाज के लिए किया जाता है।
Tata Consultancy Services
टीसीएस ने यूके की कंबरलैंड बिल्डिंग सोसायटी के कोर बैंकिंग इकोसिस्टम को मॉडर्न करने के लिए साझेदारी किया है। इस साझेदारी के तहत टीसीएस इसके कोर बैंकिंग के लिए अपने डिजिटल बैंकिंग सॉल्यूशन TCS BaNCSTM, कंप्लॉयंस के लिए क्वार्ट्स और टीसीएस डिजिटल होम लेंडिंग सॉल्यूशन तैनात करेगी।
RailTel Corporation of India
रेलटेल को ओएफसी बिछाने के काम के लिए रक्षा मंत्रालय से 16.89 करोड़ रुपये का वर्क ऑर्डर मिला है।
Lloyds Metals and Energy
लॉयड्स मेटल्स एंड एनर्जी को महाराष्ट्र के चंद्रपुर में 1.2 एमटीपीए वायर रॉड परियोजना और 4.0 एमटीपीए पेलेट प्लांट परियोजना के लिए पर्यावरण मंजूरी मिल गई है।
Ashoka Buildcon
अशोका बिल्डकॉन के बोर्ड ने 1 अप्रैल से तीन साल के लिए एमडी के रूप में सतीश परख और 1 अप्रैल से तीन साल के लिए पूर्णकालिक निदेशक के रूप में संजय लोंढे की फिर से नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।
CG Power and Industrial Solutions
सीजी पावर ने अपनी जेटचिल तकनीक के साथ एयर कूलर मार्केट में प्रवेश किया है।
Unichem Laboratories
यूनिकेम लैब ने 200 करोड़ रुपये के निवेश के साथ पीथमपुर में एपीआई प्लांट का क्षमता विस्तार (चरण I) पूरा कर लिया है।
Central Depository Services (CDSL)
सीडीएसएल की सहायक कंपनी सेंट्रिको इंश्योरेंस रिपॉजिटरी ने इंश्योरेंस रिपॉजिटरी सर्विसेज मुहैया कराने के लिए एलआईसी के साथ एक समझौता किया है।
Piramal Pharma
पीरामल फार्मा की सहायक कंपनियों ब्रेप्को बायोफार्मा (बीपीसीओ) और पीरामल क्रिटिकल केयर (पीसीसी) को यूके मेडिसिन्स एंड हेल्थकेयर प्रोडक्ट्स रेगुलेटरी एजेंसी (एमएचआरए) से नियोएट्रिकॉन के लिए मार्केट ऑथराइजेशन मिल गया है।
Power Finance Corporation (PFC)
पीएफसी की सहायक कंपनी पीएफसी कंसल्टिंग ने मुंद्रा आई ट्रांसमिशन लिमिटेड को अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस को स्थानांतरित कर दिया है। मुंद्रा I ट्रांसमिशन की स्थापना गुजरात के मुंद्रा क्षेत्र में ग्रीन हाइड्रोजन/अमोनिया मैन्युफैक्चरिंग क्षमता के लिए बिजली की सप्लाई के लिए ट्रांसमिशन सिस्टम के विकास के लिए की गई थी।
Asian Paints
एशियन पेंट्स की सहायक कंपनी एशियन पेंट्स इंटरनेशनल, सिंगापुर (एपीआईपीएल) ने पीटी एशियन पेंट्स इंडोनेशिया (पीटीएपीआई) और पीटी एशियन पेंट्स कलर इंडोनेशिया (पीटीएपीसीआई) में अपनी पूरी हिस्सेदारी 68 लाख सिंगापुर डॉलर (44 करोड़ रुपये) में बेचकर अपने इंडोनेशियाई कारोबार का विनिवेश पूरा कर लिया है। पीटीएपीआई और पीटीएपीसीआई 20 मार्च से एपीआईपीएल की सहायक कंपनियां नहीं रह गई हैं। फरवरी में एपीआईपीएल ने पीटीएपीआई और पीटीएपीसीआई में अपनी 100% हिस्सेदारी की बिक्री के लिए ऑस्ट्रेलिया की ओमेगा प्रॉपर्टी इन्वेस्टमेंट्स पीटीई की सहायक कंपनी बर्जर पेंट्स सिंगापुर पीटीई के साथ एक शेयर पर्चेज एग्रीमेंट किया था।
Container Corporation of India (CCI)
सीसीआई ने 10 साल के लिए ऑपरेटिंग लीज पर BLSS वैगनों के 10 रेक की सप्लाई के लिए GATX इंडिया को 192 करोड़ रुपये का ऑर्डर दिया है।
Tamilnad Mercantile Bank
संजय कुमार गोयल ने 20 मार्च से तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक के मुख्य वित्तीय अधिकारी के रूप में कार्यभार संभाला है।
Zomato
कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय ने 20 मार्च से जोमैटो को नाम बदलकर इटरनल लिमिटेड करने की मंजूरी दे दी।
Endurance Technologies
एंड्योरेंस टेक की सहायक कंपनी एंड्योरेंस ओवरसीज एसपीए, इटली (ईओएसपीए) ने एंड्योरेंस जीएमबीएच, जर्मनी की होल्डिंग से अपने 5% इक्विटी शेयरों को 85 लाख यूरो में वापस खरीद लिया है। एंड्योरेंस जीएमबीएच, जर्मनी भी एंड्योरेंस टेक्नोलॉजीज की सहायक कंपनी है।
TVS Motor
टीवीएस मोटर ने 1 अप्रैल से प्रभावी इंटरनेशनल बिजनेस हेड के रूप में पेमैन कारगर (Peyman Kargar) की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। इसके अलावा बोर्ड ने प्रति शेयर 10 रुपये के अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी दी है।
Goodyear India
गुडईयर इंडिया के पूर्ण कालिक निदेशक गजेंदर सिंह औप अंतरिम सीएफओ सुनील मोदी ने व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दे दिया है, जो 6 अप्रैल से प्रभावी होगा। हालांकि गजेंद्र सिंह कंपनी के साथ डायरेक्टर-सप्लाई चेन (इंडिया) और सुनील मोदी फाइनेंस कंट्रोलर (इंडिया) के रूप में काम करना जारी रखेंगे।
Bajaj Finance
बजाज फाइनेंस के बोर्ड ने तीन साल के लिए कार्यकारी निदेशक के रूप में राजीव जैन को वाइस चेयरमैन के रूप में प्रमोट करने और 1 अप्रैल से अनूप कुमार साहा को फिर एमडी बनाने की मंजूरी दे दी है। अभी अनूप कुमार साहा डिफ्टी एमडी है हैं, और उनका कार्यकाल 31 मार्च, 2028 को खत्म होगा।
JSW Energy
जेएसडब्ल्यू एनर्जी के बोर्ड ने दो किश्तों में 800 करोड़ रुपये के 80,000 एनसीडी के आवंटन को मंजूरी दे दी है।
Bulk Deals
National Highways Infra Trust
विद्यानीति एलएलपी ने नेशनल हाईवेज इंफ्रा ट्रस्ट की 3.74 करोड़ यूनिट्स और लार्सन एंड टुब्रो ने 133.5 रुपये प्रति यूनिट की औसत कीमत पर 2.24 करोड़ यूनिट्स खरीदीं। वहीं एसबीआई म्यूचुअल फंड ने इसी कीमत पर 6.1 करोड़ यूनिट्स बेची हैं।
एक्स-डेट
एनएमडीसी, सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस, आईआरएफसी, एक्सेलेरटेब्स इंडिया के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे। आज ग्रीनलैम इंडस्ट्रीज, गैमको, रोनी हाउसहोल्ड्स के शेयर एक्स-बोनस जबकि लास्ट माइल इंटरप्राइजेज, ऑप्टिमस फाइनेंस, शुक्र फार्मा, सॉफ्ट्रैक वेंचर इंवेस्टमेंट के शेयर एक्स-स्प्लिट ट्रेड करेंग। वहीं राठी ग्राफिक टेक्नोलॉजीज के रिजॉल्यूशन प्लान-सस्पेंशन की आज एक्स-डेट है।
F&O ban
आज इंडसइंड बैंक, हिंदुस्तान कॉपर, मणप्पुरम फाइनेंस, पॉलीकैब इंडिया और सेल में एफएंडओ की नई पोजिशन नहीं ले पाएंगे।