Stocks To Watch: 3 सितंबर को इन शेयरों पर रखें नजर; लिस्ट में Meesho, Hexaware Tech, Power Grid समेत कई नाम

Stocks To Watch: एक दिन पहले कई कंपनियों ने नई डील, कॉन्ट्रैक्ट, एग्रीमेंट या अन्य तरह के ​डेवलपमेंट्स की जानकारी बाजार को दी थी। 3 सितंबर को मेनबोर्ड सेगमेंट और SME सेगमेंट में एक—एक कंपनी लिस्ट होने वाली है

अपडेटेड Sep 03, 2026 पर 8:09 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
गुरुवार को 10 से ज्यादा कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करने वाले हैं।

Stocks to Watch, 3 Sept: भारतीय शेयर बाजार में 3 सितंबर को कारोबार के दौरान कई प्रमुख कंपनियों के शेयर नए अपडेट्स या डेवलपमेंट्स और कॉरपोरेट एक्शंस की वजह से इनवेस्टर्स के रडार पर रहेंगे। ब्लॉक डील, नई नियुक्तियों, बड़े ऑर्डर्स, फाइनेंशियल एग्रीमेंट और लिस्टिंग से जुड़ी खबरों की वजह से मीशो, पावर ग्रिड, हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज, HUDCO, ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस, पाइन लैब्स और Altius Telecom Infrastructure Trust समेत कई स्टॉक्स में तेज हलचल देखने को मिल सकती है। शेयर बाजार में 2 नई लिस्टिंग होंगी, साथ ही 10 से ज्यादा कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे। आइए जानते हैं डिटेल...

ये स्टॉक्स फोकस में

Meesho: सॉफ्टबैंक विजन फंड की SVF II Meerkat (DE) LLC एक ब्लॉक डील के जरिए मीशो में अपनी 1.5 फीसदी पेड-अप इक्विटी के बराबर 7 करोड़ इक्विटी शेयर बेचने की तैयारी में है। इसके लिए फ्लोर प्राइस 205 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। इसके आधार पर इस सौदे की कुल वैल्यू करीब 1435 करोड़ रुपये बनती है। जून 2026 तक मीशो में सॉफ्टबैंक की हिस्सेदारी 8.6 फीसदी थी।


Hexaware Technologies: कंपनी ने विवेक जेटली को नया डेजिगनेट सीईओ नियुक्त करने की घोषणा की है। वह 28 अक्टूबर को कंपनी से जुड़ेंगे और सीईओ का पदभार संभालेंगे। मौजूदा सीईओ श्रीकृष्ण रामाकार्तिकेयन 28 अक्टूबर को अपने पद और कंपनी के बोर्ड से इस्तीफा देंगे। हालांकि वह वरिष्ठ सलाहकार के रूप में कंपनी से जुड़े रहेंगे।

ICICI Prudential Life Insurance Company: आईसीआईसीआई बैंक ने 22 जुलाई से 2 सितंबर के बीच कई चरणों में करीब 1470 करोड़ रुपये में आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के 2.9 करोड़ इक्विटी शेयर (लगभग 2 फीसदी हिस्सेदारी) की खरीद पूरी कर ली है। इस अधिग्रहण के बाद कंपनी में बैंक की हिस्सेदारी बढ़कर लगभग 52.8 फीसदी हो गई है।

Housing & Urban Development Corporation (HUDCO): हुडको ने बिहार सरकार के साथ एक MoU साइन किया है। इसके तहत राज्य में प्रोजेक्ट्स के लिए जमीन की खरीद समेत इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर के डेवलपमेंट के लिए 5 वर्षों की अवधि में 25000 करोड़ रुपये तक की वित्तीय मदद दी जाएगी।

Power Grid Corporation of India: पावर ग्रिड को राजस्थान REZ फेज-IV से इलेक्ट्रिसिटी इवैक्युएशन के लिए 'बिल्ड, ओन, ऑपरेट एंड ट्रांसफर' (BOOT) बेसिस पर लेटर ऑफ इंटेंट (LoI) मिला है। यह एक इंटर स्टेट ट्रांसमिशन सिस्टम प्रोजेक्ट के लिए है। इसके तहत सालाना ट्रांसमिशन शुल्क 3244.33 करोड़ रुपये तय किया गया है। इस प्रोजेक्ट में राजस्थान के बाड़मेर-II और महाराष्ट्र के साउथ कलांब सबस्टेशन पर 6000 मेगावाट ±800 केवी एचवीडीसी टर्मिनलों की स्थापना और साउथ कलांब सबस्टेशन का विस्तार शामिल है।

Page Industries: पेज इंडस्ट्रीज को दुबई की येलो फ्लावर ट्रेडिंग एलएलसी (YFT) द्वारा यूएई में डिस्ट्रिब्यूटशन की व्यवस्था से जुड़े एक दावे के संबंध में दुबई कोर्ट से नोटिस मिला है। नोटिस में दावे की राशि 10 अक्टूबर 2025 से फुल पेमेंट डेट तक 9 प्रतिशत सालाना ब्याज के साथ 11.35 करोड़ एईडी बताई गई है।

Trading Ideas: बाजार में कंसोलीडेशन की उम्मीद, शॉर्ट टर्म में जोरदार कमाई के लिए आज इन शेयरों पर रहे नजर

बल्क और ब्लॉक डील

Pine Labs: अल्फा वेव वेंचर्स II एलपी ने पाइन लैब्स में 549.92 करोड़ रुपये के 3.54 करोड़ शेयर (3.07 फीसदी हिस्सेदारी) बेचे हैं। इन शेयरों को आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस, सोसाइटे जेनरल, एडलवाइस म्यूचुअल फंड, गोल्डमैन सैक्स इनवेस्टमेंट्स मॉरीशस, मॉर्गन स्टेनली एशिया सिंगापुर समेत 9 घरेलू और वैश्विक निवेशकों ने खरीदा है।

Altius Telecom Infrastructure Trust: CDPQ Infrastructures Asia III Inc ने अल्टीयस टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट में 12067 करोड़ रुपये में 73.13 करोड़ यूनिट्स (24 फीसदी हिस्सेदारी) खरीदी हैं। दूसरी तरफ अनाहेरा इन्वेस्टमेंट ने 6.92 फीसदी हिस्सेदारी या 21.11 करोड़ यूनिट 3,483.15 करोड़ रुपये में और BIF IV जार्विस इंडिया पीटीई ने 17.07 फीसदी हिस्सेदारी या 52.02 करोड़ यूनिट 8584.53 करोड़ रुपये में बेची हैं।

Aster DM Quality Care: यूनियन (मॉरीशस) होल्डिंग्स ने 760 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 350.34 करोड़ रुपये में 0.52 फीसदी हिस्सेदारी (46.09 लाख शेयर) खरीदी है। विक्रेता सेंटेला मॉरीशस होल्डिंग्स थी।

Wonder Electricals: नेक्सस ग्लोबल अपॉर्चुनिटीज फंड ने 75.85 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 11.55 करोड़ रुपये में अतिरिक्त 15.22 लाख शेयर (1.13 फीसदी हिस्सेदारी) खरीदे हैं।

Shreeji Shipping Global: यूनिटी एसोसिएट्स ने लॉजिस्टिक्स कंपनी श्रीजी शिपिंग ग्लोबल के प्रमोटरों (अशोक कुमार हरिदास लाल और लाल जितेंद्र हरिदास) से 70.85 करोड़ रुपये में 0.67 फीसदी हिस्सेदारी (10.98 लाख शेयर) खरीदी है।

मेनबोर्ड लिस्टिंग

ल्यूमिनो इंडस्ट्रीज

SME लिस्टिंग

क्विक फोरेंसिक सॉल्यूशंस

ये शेयर करेंगे एक्स-डिविडेंड ट्रेड

एक्शन कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट

बिड़ला प्रिसिजन टेक्नोलॉजीज

कारारो इंडिया

धूत इंडस्ट्रियल फाइनेंस

बंसल रूफिंग प्रोडक्ट्स

इंटरआर्च बिल्डिंग सॉल्यूशंस

निर्लोन

पुणे ई-स्टॉक ब्रोकिंग

लहर फुटवियर्स

वाडीलाल इंडस्ट्रीज

हिंदुस्तान हार्डी

रोज मर्क

Market cues : खतरे में 23800 का लेवल, यह सपोर्ट टूटने पर निफ्टी में 23,600 तक की गिरावट मुमकिन

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।