Stocks to Watch: Nifty की एक्सपायरी; RVNL, IRB Infra और Airtel-VI समेत इन स्टॉक्स पर खास वजहों से रहेगा फोकस
Stocks to Watch: निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन आज गिफ्ट निफ्टी से घरेलू मार्केट में लाल शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। इंट्रा-डे में बात करें तो आज आरवीएनएल (RVNL), आईआरबी इंफ्रा (IRB Infra), एयरटेल (Airtel) और वोडा आइडिया (Voda Idea-VI) समेत कुछ शेयरों में खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते तेज हलचल रह सकती है। चेक करें पूरी लिस्ट और इंट्रा-डे के लिए बनाएं फटाफट तगड़ी स्ट्रैटेजी
एक कारोबारी दिन पहले 09 जून को सेंसेक्स (Sensex) 719.08 प्वाइंट्स यानी 0.97% की गिरावट के साथ 73,524.26 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 243.70 प्वाइंट्स यानी 1.04% की फिसलन के साथ 23,123.00 पर बंद हुआ था।
Stocks to Watch: दुनिया के अधिकतर बाजारों में रौनक के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू स्टॉक मार्केट में लाल शुरुआत के साथ ओपनिंग के संकेत मिल रहे हैं। चूंकि आज निफ्टी की वीकली एक्सपायरी है तो मार्केट में तेज उठा-पटक दिख सकती है। एक कारोबारी दिन पहले 09 जून को सेंसेक्स (Sensex) 719.08 प्वाइंट्स यानी 0.97% की गिरावट के साथ 73,524.26 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 243.70 प्वाइंट्स यानी 1.04% की फिसलन के साथ 23,123.00 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।
Stocks to Watch: इन स्टॉक्स पर रहेगी नजर
NLC India
सरकार एनएलसी इंडिया में 3% तक की हिस्सेदारी ऑफर-फॉर-सेल (ओएफएस) के जरिए बेचेगी, जिसका फ्लोर प्राइस प्रति शेयर ₹303 है। यह इश्यू आज 9 जून को नॉन-रिटेल इंवेस्टर्स के लिए और कल यानी 10 जून को खुदरा निवेशकों के लिए खुलेगा।
IRB Infrastructure Developers
आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स का टोल रेवेन्यू मई में सालाना आधार पर 25% बढ़कर ₹843 करोड़ पर पहुंच गया।
Grasim Industries
ग्रासिम इंडस्ट्रीज ने कर्नाटक के हरिहर में स्थित अपने लियोसेल प्लांट की क्षमता सालाना 110 किलो टन तक बढ़ाने के लिए दूसरे चरण के विस्तार में ₹3,094 करोड़ के निवेश का ऐलान किया है। इस विस्तार में सालाना 55 किलो टन की दो प्रोडक्शन लाइनें शामिल होंगी। पहली लाइन के 2028 तक चालू होने की उम्मीद है, जबकि दूसरी लाइन के 2030 तक चालू होने की उम्मीद है।
HCL Technologies
एचसीएल टेक्नोलॉजीज ने गूगल क्लाउड के साथ मिलकर एआई इनोवेशन जोन लॉन्च किया है।
Rail Vikas Nigam Ltd (RVNL)
रेल विकास निगम को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से ₹221.33 करोड़ का ईपीसी ऑर्डर मिला है।
JNK India
जेएनके इंडिया को यूएई की सीसी7 एमिरेट्स इंजीनियरिंग सॉल्यूशंस एलएलसी से वेस्ट गैस हैंडलिंग सिस्टम्स को लेकर ₹100-₹300 करोड़ का एक बड़ा ऑर्डर मिला है।
JSW Energy
जेएसडब्ल्यू एनर्जी ने गुजरात के हलोल में अपने विंड ब्लेड मैन्युफैक्चरिंग प्लांट को चालू कर दिया है।
Bharti Airtel,Vodafone Idea
बॉम्बे उच्च न्यायालय ने भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया पर केंद्र सरकार के लगाए गए एकमुश्त स्पेक्ट्रम शुल्क को रद्द कर दिया है। हाईकोर्ट का कहना है कि टेलीकॉम लाइसेंस जारी होने के वर्षों बाद उनकी वित्तीय शर्तों में पिछले दिनों से बदलाव का अधिकार सरकार के पास नहीं है।
बल्क और ब्लॉक डील्स
Motilal Oswal Financial Services
एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी ने प्रति शेयर 842.5 के भाव पर मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के 18.2 लाख शेयर (0.3% हिस्सेदारी) ₹153.3 करोड़ में खरीदे। इनमें से 3.65 लाख शेयर मोतीलाल ओसवाल हेल्थकेयर फाउंडेशन ने ₹30.75 करोड़ में तो 14.55 लाख शेयर मोतीलाल ओसवाल फाउंडेशन ने ₹122.58 करोड़ में बेचे।
NRB Bearings
प्रमोट एंटिटी त्रिलोचन सिंह साहनी ट्रस्ट 1 ने प्रति शेयर ₹390 के भाव पर एनआरबी बेयरिंग्स के 43.7 लाख शेयर (4.5% हिस्सेदारी) ₹170.43 करोड़ में बेचे। ये शेयर सिंगापुर की निवेश फर्म आरोही एसेट मैनेजमेंट की इरोहा इमर्जिंग इंडिया फंड-I, आरोही इमर्जिंग एशिया मास्टर फंड और आरोही इमर्जिंग इंडिया मास्टर फंड ने खरीद लिए।
Cera Sanitaryware
गोल्डमैन सैक्स फंड्स ने गोल्डमैन सैक्स इंडिया इक्विटी पोर्टफोलियो के जरिए सेरा सैनिटरीवेयर के 1.18 लाख शेयर (0.9% हिस्सेदारी) ₹64.92 करोड़ में प्रति शेयर ₹5480 के भाव पर खरीदे। वहीं एचडीएफसी स्टैंडर्ड लाइफ इंश्योरेंस कंपनी ने 1.5 लाख शेयर (1.16% हिस्सेदारी) ₹82.2 करोड़ में बेच दी। मार्च 2026 तक एचडीएफसी स्टैंडर्ड लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के पास सेरा के 1.51 लाख शेयर (1.17% हिस्सेदारी)थे। .
Vertoz
दिग्गज निवेशक शंकर शर्मा ने वर्टोज में 0.65% हिस्सेदारी के बराबर 5.57 लाख इक्विटी शेयर ₹2.05 करोड़ में प्रति शेयर ₹36.85 के भाव पर बेचे।
एक्स-डेट
आज आईनॉक्स इंडिया और नेल्को के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे तो विम प्लास्ट के अमलगमेशन की भी आज एक्स-डेट है।
F&O Ban
अंबर एंटरप्राइजेज इंडिया और कीन्स टेक्नोलॉजी इंडिया में आज एफएंडओ की नई पोजिशन नहीं ले पाएंगे।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।