Stocks to Watch: 4 नवंबर को आज 3 लिस्टिंग्स; NSE, Lupin, MCX और IEX समेत 19 स्टॉक्स फोकस में
Stocks to Watch: गिफ्ट निफ्टी से आज 4 नवंबर को घरेलू मार्केट में लाल शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। इंट्रा-डे में आज तीन स्टॉक्स की लिस्टिंग के साथ-साथ एनएसई (NSE), ल्यूपिन (Lupin), एमसीएक्स (MCX) और आईईएक्स (IEX) समेत 19 स्टॉक्स में खास वजहों से तेज हलचल दिख सकती है। चेक करें पूरी लिस्ट और इंट्रा-डे के लिए बनाएं फटाफट तगड़ी स्ट्रैटेजी
एक कारोबारी दिन पहले 3 नवंबर को निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स (Sensex) 1225.07 प्वाइंट्स यानी 1.62% की बढ़त के साथ 76,917.85 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 370.05 प्वाइंट्स यानी 1.58% की मजबूती के साथ 23,810.85 के डे-हाई पर बंद हुए थे।
Stocks to Watch: अधिकतर एशियाई बाजारों से कमजोर रुझानों के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू स्टॉक मार्केट में लाल शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी फिलहाल 70.00 प्वाइंट्स यानी 0.29% की गिरावट के साथ 23,690.00 पर है। एक कारोबारी दिन पहले 3 नवंबर को निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स (Sensex) 1225.07 प्वाइंट्स यानी 1.62% की बढ़त के साथ 76,917.85 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 370.05 प्वाइंट्स यानी 1.58% की मजबूती के साथ 23,810.85 के डे-हाई पर बंद हुए थे। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।
Stocks to Watch: आज इन स्टॉक्स पर फोकस
NSE Q2 (Consolidated YoY)
सितंबर 2026 तिमाही में सालाना आधार पर एनएसई का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 22.8% बढ़कर ₹2,577.6 करोड़ और रेवेन्यू 10.6% चढ़कर ₹4,066.8 करोड़ पर पहुंच गया।
Metropolis Healthcare Q2 (Consolidated YoY)
सितंबर 2026 तिमाही में सालाना आधार पर मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 42.7% बढ़कर ₹75.5 करोड़ और रेवेन्यू 15.8% चढ़कर ₹496.8 करोड़ पर पहुंच गया।
Lloyds Metals and Energy Q2 (Consolidated YoY)
सितंबर 2026 तिमाही में सालाना आधार पर लॉयड्स मेटल एंड एनर्जी का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 88% बढ़कर ₹1,045.6 करोड़ और रेवेन्यू 55.3% चढ़कर ₹5,672.1 करोड़ पर पहुंच गया। साथ ही बोर्ड ने महाराष्ट्र के कोनसारी में 360 मेगावाट का थर्मल पावर प्लांट लगाने और कैप्टिव रूट के जरिए 160 मेगावाट के प्रोक्यूरमेंट के लिए रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट्स में 30% तक हिस्सेदारी हासिल करने की मंजूरी दी है।
MCX Q2 (Consolidated YoY)
सितंबर 2026 तिमाही में सालाना आधार पर एमसीएक्स का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 130.2% बढ़कर ₹454.6 करोड़ और रेवेन्यू 113.7% चढ़कर ₹799.7 करोड़ पर पहुंच गया।
Awfis Space Solutions Q2 (Consolidated YoY)
सितंबर 2026 तिमाही में सालाना आधार पर ऑफिस स्पेस सॉल्यूशंस का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 92.8% बढ़कर ₹30.8 करोड़ और रेवेन्यू 19.6% चढ़कर ₹438.7 करोड़ पर पहुंच गया।
Aarti Drugs Q2 (Consolidated YoY)
सितंबर 2026 तिमाही में सालाना आधार पर आरती ड्रग्स का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 83.2% बढ़कर ₹82.9 करोड़ और रेवेन्यू 26.6% चढ़कर ₹826.2 करोड़ पर पहुंच गया।
Global Health (Medanta) Q2 (Consolidated YoY)
सितंबर 2026 तिमाही में सालाना आधार पर ग्लोबल हेल्थ का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 39.3% बढ़कर ₹220.7 करोड़ और रेवेन्यू 33.6% चढ़कर ₹1,469 करोड़ पर पहुंच गया।
Vijaya Diagnostic Centre Q2 (Consolidated YoY)
सितंबर 2026 तिमाही में सालाना आधार पर विजया डाइग्नॉस्टिक्स का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 37.4% बढ़कर ₹59.5 करोड़ और रेवेन्यू 26.7% चढ़कर ₹255.4 करोड़ पर पहुंच गया।
IEX (October YoY)
आईईएक्स (Indian Energy Exchange) पर अक्टूबर महीने में इलेक्ट्रिसिटी का लेन-देन सालाना आधार पर 16.5% बढ़कर 13.1 BU पर पहुंच गया। रियल-टाइम मार्केट वॉल्यूम इस दौरान 23.7% उछलकर 5.7 BU पर पहुंचा लेकिन डे-अहेड मार्केट वॉल्यूम 3.8% गिरकर 4,508 MU पर आ गया।
Lupin
सितंबर 2026 तिमाही में सालाना आधार पर ल्यूपिन का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 22.2% गिरकर ₹1,155.3 करोड़ पर आ गया लेकिन रेवेन्यू 11.1% बढ़कर ₹7,827.3 करोड़ पर पहुंच गया। इसके अलावा ल्यूपिन ने अमेरिकी दवा नियामक एफडीए से अपने ANDA (एब्रिविएटेड न्यू ड्रग एप्लिकेशन) के लिए मंजूरी मिलने के बाद अमेरिका में राल्टेग्राविर टैबलेट्स USP, 600 mg लॉन्च करने का ऐलान किया है। इस दवा का इस्तेमाल वयस्कों में एचआईवी टाइप 1 (HIV-1) के इलाज में अन्य एंटीरेट्रोवायरल दवाओं के साथ मिलाकर किया जाता है।
JNK India
जेएनके इंडिया को कोरिया की जेएनके ग्लोबल से ₹300–₹600 करोड़ का एक बड़ा ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर नाइजीरिया में एक विदेशी परियोजना के लिए हीटर पैकेज की डिजाइन, इंजीनियरिंग, सप्लाई और ट्रांसपोर्टेशन से जुड़ा है।
Highway Infrastructure
हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर को ₹198.3 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट मिला है। इसके तहत कंपनी मध्य प्रदेश के जमुनिया तालाब गांव में CISF की 12वीं रिजर्व बटालियन की स्थापना के पहले चरण में रेजिडेंशियल और नॉन-रेजिडेंशियल इंफ्रास्ट्रक्चर की प्लानिंग, डिजाइन और कंस्ट्रक्शन का काम करेगी। यह काम EPC मोड-I आधार पर होगा।
Hindustan Zinc
हिंदुस्तान जिंक ने जिंक से बने दो नए वैल्यू-एडेड प्रोडक्ट वेदएजेड (VedAZ) और वेदआयुष (VedAyush) लॉन्च किए हैं। इन्हें गैल्वनाइजिंग इंडस्ट्री के लिए अगली पीढ़ी के जिंक एलॉय के तौर पर डेवलप किया गया है।
SFC Environmental Technologies
ट्रस्ट म्यूचुअल फंड ने प्रति शेयर ₹426.10 के भाव पर ₹25.67 करोड़ में लिस्टिंग के दिन एसएफसी के 6.02 लाख शेयर खरीदे तो विकास खेमानी की कार्नेलियन एसेट मैनेजमेंट एंड एडवाइजर्स ने प्रति शेयर ₹393.01 के भाव पर ₹42.07 करोड़ में 10.7 लाख शेयर, सुनील सिंघानिया की एबेकस इन्वेस्टमेंट मैनेजर्स ने ₹379 के भाव पर 13.15 लाख शेयर ₹49.83 करोड़ में खरीदी। इन तीनों ने कुल मिलाकर ₹117.5 करोड़ में कंपनी की 3.05% हिस्सेदारी खरीदी। इसके अलावा एचएनआई (हाई-नेट-वर्थ इंडिविजुअल) निवेशक संजय पोपटलाल जैन ने प्रति शेयर ₹368.57 के भाव पर ₹18.42 करोड़ में 5 लाख शेयर खरीदे तो दूसरी तरफ राजस्थान ग्लोबल सिक्योरिटीज ने ₹355.10 के भाव पर 7.17 लाख शेयर ₹25.48 करोड़ में बेच दिए।
Womancart
नेक्सस ग्लोबल अपॉर्चुनिटीज फंड ने प्रमोटर मधुसूदन पाहवा से ₹1.16 करोड़ में 1.5 लाख और शेयर (1.82% हिस्सेदारी)₹77.60 के भाव पर खरीदे हैं।
Vardhman Polytex
पाइन ओक ग्लोबल फंड ने HNI निवेशक अनुपमा कोठारी से वर्धमान पॉलीटेक्स के 25 लाख और शेयर यानी 0.49% होल्डिंग ₹1.17 करोड़ में प्रति शेयर ₹4.71 के भाव पर खरीदे।
MK Sons Fine Jewels, Carver Roboweld, Ajwa Projects
आज एमके सन्स फाइन ज्वैल्स के शेयरों की बीएसई और एनएसई पर एंट्री होगी तो कार्वर रोबोवेल्ड और आजवा प्रोजेक्ट्स के शेयर बीएसई एसएमई पर लिस्ट होंगे।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।