Get App

Stocks to Watch: वॉचलिस्ट में डालें ये स्टॉक्स, इंट्रा-डे में फटाफट कमाई का मौका

Stock Radar: नए साल में लगातार दो दिन रिकवरी हुई। Sensex और Nifty अब रिकॉर्ड हाई से ये 8 फीसदी से कम ही नीचे हैं। 27 सितंबर को इंट्रा-डे में सेंसेक्स 86 हजार के काफी करीब 85,978.25 और निफ्टी भी 26300 के करीब 26,277.35 तक पहुंचा था और इसके बाद बिकवाली के चलते ये 10 फीसदी से अधिक नीचे तक आ गए थे। आज की बात करें तो इंट्रा-डे में कुछ शेयरों में तेज हलचल दिख सकती है। चेक करें लिस्ट और बनाएं इंट्रा-डे में फटाफट तगड़े मुनाफे की स्ट्रैटेजी

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jan 03, 2025 पर 8:10 AM
Stocks to Watch: वॉचलिस्ट में डालें ये स्टॉक्स, इंट्रा-डे में फटाफट कमाई का मौका
एक कारोबारी दिन पहले सेंसेक्स 1436.30 प्वाइंट्स यानी 1.83% फीसदी के उछाल के साथ 79,943.71 और निफ्टी 1.88% यानी 445.75 प्वाइंट्स के उछाल के साथ 24,188.65 पर बंद हुआ था।

Stocks to Watch: लगातार दो कारोबारी दिनों की तेजी के बाद आज मार्केट में गिरावट दिख सकती है। गिफ्ट निफ्टी से तो ऐसे ही संकेत मिल रहे हैं। इस साल के पहले दो कारोबारी दिनों में घरेलू बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) दो फीसदी से अधिक मजबूत हुए। एक कारोबारी दिन पहले यानी 2 जनवरी को इनमें डेढ़ फीसदी से अधिक तेजी आई थी। एक कारोबारी दिन पहले सेंसेक्स 1436.30 प्वाइंट्स यानी 1.83% फीसदी के उछाल के साथ 79,943.71 और निफ्टी 1.88% यानी 445.75 प्वाइंट्स के उछाल के साथ 24,188.65 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो एक स्टॉक की लिस्टिंग के साथ कॉरपोरेट एक्शन के चलते कुछ शेयरों में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इनके बारे में बताया जा रहा है।

तिमाही नतीजे (प्रोविजिन आंकड़े)

Bank of Maharashtra 

बैंक ऑफ महाराष्ट्र का बिजनेस दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर 16.9 फीसदी बढ़कर 5.08 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस दौरान बैंक का ग्रॉस एडवांसेज 21.2 फीसदी उछलकर 2.29 लाख करोड़ रुपये, टोटल डिपॉजिट्स 13.5 फीसदी बढ़कर 2.79 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया लेकिन सीएएसए (करंट अकाउंट सेविंग्स अकाउंट) रेश्यो 50.19 फीसदी से गिरकर 49.28 फीसदी पर आ गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें