Stocks to Watch: Paytm, Meesho, LIC और SBI Funds समेत इन स्टॉक्स पर फोकस; Nifty की एक्सपायरी पर धमाल!

Stocks to Watch: निफ्टी की वीकली एक्सपायरी को आज गिफ्ट निफ्टी से घरेलू मार्केट में सुस्त शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। इंट्रा-डे में बात करें तो एक एसएमई की लिस्टिंग के साथ-साथ आज मीशो (Meesho), एलआईसी (LIC) और पेटीएम (Paytm) समेत कुछ शेयरों में तेज हलचल रह सकती है। चेक करें पूरी लिस्ट और इंट्रा-डे के लिए बनाएं फटाफट तगड़ी स्ट्रैटेजी

अपडेटेड Aug 04, 2026 पर 8:26 AM
एक कारोबारी दिन पहले 03 अगस्त को सेंसेक्स (Sensex) 544.39 प्वाइंट्स यानी 0.70% के उछाल के साथ 78,639.03 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 390.70 प्वाइंट्स यानी 1.60 के बढ़त के साथ 24,774.30 पर बंद हुआ था। (File Photo- Pexels)

Stocks to Watch: एशियाई बाजारों से मिले-जुले रुझानों के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू मार्केट में सुस्त शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी फिलहाल 7.50 प्वाइंट्स यानी 0.03% की मामूली गिरावट के साथ 24,657.50 पर है। चूंकि आज निफ्टी की वीकली एक्सपायरी है तो मार्केट में तेज हलचल दिख सकती है। एक कारोबारी दिन पहले 03 अगस्त को सेंसेक्स (Sensex) 544.39 प्वाइंट्स यानी 0.70% के उछाल के साथ 78,639.03 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 390.70 प्वाइंट्स यानी 1.60 के बढ़त के साथ 24,774.30 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।

आज इन कंपनियों के आएंगे कारोबारी नतीजे

ओएनजीसी, भारती एयरटेल, नायका की एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स, भारती हेक्साकॉम, एलेम्बिक फार्मा, इमामी, गोदरेज प्रॉपर्टीज, ग्रेफाइट इंडिया, ग्रीव्स कॉटन, कल्याण ज्वैलर्स, मैरिको, एमसीएक्स, मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर, पिडिलाइट इंडस्ट्रीज, पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस, यूनाइटेड ब्रुअरीज और यूनो मिंडा आज कारोबारी नतीजे पेश करेंगी।

इन कंपनियों के रिजल्ट पेश


SBI Funds Management Q1 (Consolidated YoY)

जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 3.7% बढ़कर ₹880.3 करोड़ और रेवेन्यू 15.2% उछलकर ₹1,152.7 करोड़ पर पहुंच गया।

Kalpataru Q1 (Consolidated YoY)

जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर कल्पतरू का कंसालिडेटेड घाटा ₹49.4 करोड़ से घटकर ₹26.5 करोड़ पर आ गया और रेवेन्यू भी इस दौरान 6.5% उछलकर ₹472.2 करोड़ पर पहुंच गया।

Krishna Institute of Medical Sciences Q1 (Consolidated YoY)

जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 47.2% घटकर ₹41.5 करोड़ रह गया लेकिन इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू 35.3% उछलकर ₹1,179.5 करोड़ पर पहुंच गया।

Torrent Power Q1 (Consolidated YoY)

जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर टोरेंट पावर का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 12.7% घटकर ₹638.9 करोड़ रह गया लेकिन इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू 2.8% उछलकर ₹8,124.2 करोड़ पर पहुंच गया।

Great Eastern Shipping Company Q1 (Consolidated YoY)

जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर ग्रेट ईस्टर्न शिपिंग कंपनी का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 159.4% बढ़कर ₹1308.8 करोड़ और रेवेन्यू 66.9% उछलकर ₹2,005.4 करोड़ पर पहुंच गया।

DLF Q1 (Consolidated YoY)

जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर डीएलएफ का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 4.1% बढ़कर ₹793.9 करोड़ पर पहुंच गया लेकिन इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू 52.9% घटकर ₹1,280.3 करोड़ रह गया।

IREDA Q1 (Consolidated YoY)

जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर इरेडा (इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी) का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 37.1% बढ़कर ₹338.5 करोड़ और नेट इंटेरेस्ट इनकम 24.1% उछलकर ₹857.5 करोड़ पर पहुंच गया।

Texmaco Rail and Engineering Q1 (Consolidated YoY)

जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर टेक्समैको रेल एंड इंजीनियरिंग का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 66.8% बढ़कर ₹50 करोड़ पर पहुंच गया लेकिन रेवेन्यू 16.9% उछलकर ₹756.7 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी की अदर इनकम ₹8.01 करोड़ से बढ़कर ₹18.5 करोड़ हो गई तो कंपनी ₹14.3 करोड़ के टैक्स एक्सपेंसेज से ₹7.57 करोड़ के टैक्स राइट-बैक में पहुंच गई।

Kansai Nerolac Paints Q1 (Consolidated YoY)

जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर कंसई नेरोलैक पेंट्स का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 4.8% बढ़कर ₹231.6 करोड़ और रेवेन्यू 9.8% उछलकर ₹2,373.6 करोड़ पर पहुंच गया।

GlaxoSmithKline Pharmaceuticals Q1 (Consolidated YoY)

जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर ग्लैक्सोस्मिथक्लिने फार्मा का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 15.7% बढ़कर ₹237.2 करोड़ और रेवेन्यू 16.6% उछलकर ₹938.4 करोड़ पर पहुंच गया।

KEI Industries Q1 (Consolidated YoY)

जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर केईआई इंडस्ट्रीज का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 40% बढ़कर ₹274.1 करोड़ और रेवेन्यू 23% उछलकर ₹3,185.3 करोड़ पर पहुंच गया।

Gulf Oil Lubricants Q1 (Consolidated YoY)

जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर गल्फ ऑयल लुब्रिकेंट्स का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 28.4% बढ़कर ₹123.2 करोड़ और रेवेन्यू 30.6% उछलकर ₹1,327.2 करोड़ पर पहुंच गया।

DOMS Industries Q1 (Consolidated YoY)

जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर डोम्स इंडस्ट्रीज का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 22.3% गिरकर ₹44.5 करोड़ रह गया लेकिन इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू 19.2% उछलकर ₹670.5 करोड़ पर पहुंच गया।

Thomas Cook (India) Q1 (Consolidated YoY)

जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर थामस कुक का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 0.2% घटकर ₹71.9 करोड़ और रेवेन्यू 13.1% फिसलकर ₹2,091.9 करोड़ पर आ गया।

Restaurant Brands Asia Q1 (Consolidated YoY)

जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर रेस्टोरेंट्स ब्रांड्स एशिया का कंसालिडेटेड घाटा ₹41.9 करोड़ से घटकर ₹28.3 करोड़ पर आ गया और रेवेन्यू भी इस दौरान 17.9% उछलकर ₹822.6 करोड़ पर पहुंच गया।

Stocks to Watch: इन स्टॉक्स पर भी रहेगा फोकस

One 97 Communications (Paytm)

सीएनबीसी-टीवी18 को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक SAIF Partners ब्लॉक डील के जरिए पेटीएम में 2.3% हिस्सेदारी बेच सकती है। इस डील का साइज ₹2,002 करोड़ और फ्लोर प्राइस प्रति शेयर ₹1,339.65 तय किया गया है।

Meesho

सीएनबीसी-टीवी18 को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक Peak XV Partners और Elevation Capital ब्लॉक डील के जरिए Meesho में 2.3% हिस्सेदारी (10.5 करोड़ शेयर) बेच सकती हैं। इस डील का साइज ₹1,900 करोड़ और फ्लोर प्राइस प्रति शेयर ₹182.08 तय किया गया है।

LIC

सरकार ने 4-5 अगस्त को ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए एलआईसी में 6.5% तक हिस्सेदारी बेचने का ऐलान किया है। बेस ऑफर साइज पेड-अप इक्विटी शेयर कैपिटल का 2.5% (31.62 करोड़ इक्विटी शेयर) है, और ग्रीन शू ऑप्शन के तहत अतिरिक्त 4% हिस्सेदारी (50.59 करोड़ शेयर) भी ऑफर फॉर सेल में उपलब्ध है। इस इश्यू के लिए फ्लोर प्राइस प्रति शेयर ₹382 तय किया गया है।

Arvind

अरविंद ने फंड जुटाने के लिए 3 अगस्त को अपना क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशंस प्लेसमेंट (QIP) इश्यू लॉन्च किया, जिसका फ्लोर प्राइस प्रति शेयर ₹518.58 तय किया गया है।

VVIP Infratech

वीवीआईपी इंफ्राटेक को दिल्ली में मोहम्मदपुर माजरी और कंझावला में प्रस्तावित घरेलू सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से जुड़े सीवरेज के काम के लिए लेटर ऑफ इंटेंट (LOI) मिला है। यह प्रोजेक्ट ₹198.50 करोड़ का है और इस पर 24 महीनों में काम पूरा करना है।

UPL

यूपीएल के सीईओ और यूपीएल ग्रुप के सीनियर मैनेजमेंट टीम के सदस्य माइक फ्रैंक ने निजी वजहों से अमेरिका जाने के फैसले पर इस्तीफा दे दिया है। साढ़े चार साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद 31 अगस्त, 2026 से यूपीएल ग्रुप से उनका संबंध खत्म हो जाएगा।

लिस्टिंग

आज पूजा प्रिसिजन के शेयरों की बीएसई एसएमई पर एंट्री होगी।

एक्स-डिविडेंड

एलेम्बिक

आंध्रा पेपर

बालकृष्ण इंडस्ट्रीज़

बॉश

कंटेनर कॉर्पोरेशन ऑफ़ इंडिया

एवररेडी इंडस्ट्रीज़ इंडिया

ग्रीनप्लाई इंडस्ट्रीज़

हिंद रेक्टिफायर्स

सीई इन्फो सिस्टम्स

मैसूर पेट्रो केमिकल्स

पीसीबीएल केमिकल

टीसीपीएल पैकेजिंग

यूपीएल

एम्बेसी ऑफिस पार्क्स आरईआईटी

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।