Stocks to Watch: 21 स्टॉक्स पर फोकस; चार लिस्टिंग्स और ONGC, Groww, Paytm, Railtel समेत इनमें तेज हलचल की उम्मीद

Stocks to Watch: गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू मार्केट में ग्रीन शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। इंट्रा-डे में बात करें तो चार स्टॉक्स की लिस्टिंग के साथ-साथ आज पेटीएम (Paytm), ओएनजीसी (ONGC), रेलटेल (RailTel) और ग्रो (Groww) समेत कुछ शेयरों में खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते तेज हलचल रह सकती है। चेक करें पूरी लिस्ट और इंट्रा-डे के लिए बनाएं फटाफट तगड़ी स्ट्रैटेजी

अपडेटेड Aug 19, 2026 पर 8:34 AM
एक कारोबारी दिन पहले 18 अगस्त को निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स (Sensex) 492.70 प्वाइंट्स यानी 0.63% की गिरावट के साथ 77,235.46 और निफ्टी 132.75 प्वाइंट्स यानी 0.55% की फिसलन के साथ 24,154.90 पर बंद हुआ था। (File Photo- Pexels)

Stocks to Watch: एशियाई बाजारों से मिले-जुले रुझानों के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू मार्केट में ग्रीन शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी फिलहाल 29.00 प्वाइंट्स यानी 0.12% की बढ़त के साथ 24,208.00 पर है। एक कारोबारी दिन पहले 18 अगस्त को निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स (Sensex) 492.70 प्वाइंट्स यानी 0.63% की गिरावट के साथ 77,235.46 और निफ्टी 132.75 प्वाइंट्स यानी 0.55% की फिसलन के साथ 24,154.90 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।

Stocks to Watch: आज इन स्टॉक्स पर फोकस

RailTel Corporation of India

रेलटेल को EPFO (एम्प्लॉइज प्रोविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन) से ₹166.8 करोड़ का वर्क ऑर्डर मिला है।


Krystal Integrated Services

क्रिस्टल इंटीग्रेटेड सर्विसेज को महाराष्ट्र स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन से ₹134 करोड़ का वर्क ऑर्डर मिला है। इसके तहत कंपनी को मुंबई और छत्रपति संभाजी नगर के तय इलाकों में तीन साल के लिए इंटीग्रेटेड फैसिलिटी मैनेजमेंट सर्विसेज देनी होंगी।

Exide Industries

एक्साइड इंडस्ट्रीज ने राइट्स इश्यू के जरिए अपनी पूर्ण मालिकाना हक वाली सब्सिडियरी कंपनी एक्साइड एनर्जी सॉल्यूशंस (EESL) में ₹200 करोड़ का निवेश किया है। इस निवेश के साथ EESL में कंपनी का कुल निवेश ₹5,102.23 करोड़ हो गया है। यह निवेश एक्साइड इंडस्ट्रीज के बोर्ड की तीन साल की अवधि के लिए मंजूर किए गए ₹1,400 करोड़ तक के अतिरिक्त फंडिंग का हिस्सा है।

Atlanta Electricals

अटलांटा इलेक्ट्रिकल्स को ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन ऑफ आंध्र प्रदेश (APTRANSCO) से ₹193.92 करोड़ के ऑर्डर के लिए LoI (लेटर ऑफ इंटेंट) मिला है। इस ऑर्डर में 160 MVA, 220/132 kV ऑटो-ट्रांसफॉर्मर की 12 यूनिट का डिजाइन, मैन्युफैक्चरिंग, टेस्टिंग और सप्लाई शामिल है।

Interarch Building Solutions

इंटरआर्च बिल्डिंग सॉल्यूशंस को दुनिया भर में मशहूर एक FMCG कंपनी के लिए प्री-इंजीनियर्ड स्टील बिल्डिंग सिस्टम की मैन्युफैक्चरिंग, सप्लाई और इरेक्शन के लिए ₹128 करोड़ का ऑर्डर मिला है। इस प्रोजेक्ट में होमकेयर, ब्यूटी और वेलनेस प्रोडक्ट्स के लिए एक मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी का निर्माण शामिल है।

HG Infra Engineering

एचजी इंफ्रा इंजीनियरिंग को आरईसी पावर डेवलपमेंट एंड कंसल्टेंसी से उत्तर प्रदेश के रानीपुर (मऊ) और चुनार (मिर्जापुर) में 220/132/33 kV एयर-इंसुलेटेड सबस्टेशन और उनसे जुड़ी ट्रांसमिशन लाइनों के निर्माण के लिए लेटर ऑफ इंटेंट (LoI) मिला है।

Hindustan Zinc

हिंदुस्तान जिंक की कुल बिजली खपत में रिन्यूएबल पावर की हिस्सेदारी 18% से बढ़कर 22% हो गई है। कंपनी का लक्ष्य वित्त वर्ष 2028 तक इसे करीब 70% तक ले जानी की है। इसे लेकर यह अपने माइनिंग और स्मेल्टिंग ऑपरेशन्स में क्लीन एनर्जी के इस्तेमाल को बढ़ा रही है।

Jubilant Ingrevia

जुबिलेंट इंग्रेविया ने जेटावन टेक्नोलॉजीज इंडिया में ₹189.2 करोड़ में 40% रणनीतिक हिस्सेदारी खरीदने के लिए एक बाइंडिंग एग्रीमेंट किया है।

Ducon Infratechnologies

ड्यूकॉन इंफ्राटेक्नोलॉजीज को देश के सबसे बड़े सिंगल एल्युमीनियम स्मेल्टर प्लांट्स में शुमार एक पॉटलाइन्स के लिए फोर्स्ड कूलिंग नेटवर्क (FCN) सिस्टम की सप्लाई और सर्विसिंग का एंड-टू-एंड कॉन्ट्रैक्ट मिला है।

ONGC

ओएनजीसी ने असम के गोलाघाट में खोराघाट GGS-1 पर गैस निकालने की फैसिलिटीज शुरू की है। इससे अपर असम शेल्फ से निकलने वाली अतिरिक्त नेचुरल गैस को प्रोसेस करके नॉर्थ ईस्ट गैस ग्रिड (NEGG) के जरिए भेजा जा सकेगा। NEGG को इंद्रधनुष गैस ग्रिड ने डेवलप किया है। इसने डेरगांव-दीमापुर पाइपलाइन के साथ मिलकर नागालैंड को नॉर्थ ईस्ट गैस ग्रिड और नेशनल गैस ग्रिड से जोड़ दिया है। इस नई कनेक्टिविटी से ONGC के जोरहाट एसेट से हर दिन लगभग 1 लाख स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर (SCM) गैस का इस्तेमाल करना आसान हो जाएगा।

One 97 Communications (Paytm)

पेटीएम के फाउंडर विजय शेखर शर्मा की कंपनी रीसिलिएंट एसेट मैनेजमेंट बीवी ने पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन 97 कम्युनिकेशंस के 1.92 करोड़ इक्विटी शेयर (3% इक्विटी) ब्लॉक डील के जरिए ₹2,948.94 करोड़ में बेच दी। जून 2026 तक कंपनी में रीसिलिएंट की हिस्सेदारी 10.2% थी। फाउंडर विजय शेखर शर्मा और रीसिलिएंट एसेट मैनेजमेंट की कुल मिलाकर अब पेटीएम में हिस्सेदारी 16.23% है। इस ब्लॉक डील के तहत SBI म्यूचुअल फंड, गोल्डमैन सैक्स बैंक यूरोप, टाटा AIA लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, आदित्य बिड़ला सन लाइफ म्यूचुअल फंड, कोटक महिंद्रा एएमसी, एचडीएफसी एएमसी, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, सुंदरम म्यूचुअल फंड, टाटा म्यूचुअल फंड समेत 19 निवेशकों ने शेयर खरीदे।

Billionbrains Garage Ventures (Groww)

वाई कॉम्बिनेटर की वाईसी होल्डिंग्स II LLC ने ग्रो की पैरेंट कंपनी बिलियनब्रेन्स गैराज वेंचर्स के 7.46 करोड़ इक्विटी शेयर (1.19% इक्विटी) ₹1,435.2 करोड़ में प्रति शेयर ₹192.16 के भाव पर बेच दिए। जून 2026 के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के अनुसार YCCG21 LP और YC होल्डिंग्स II LLC के पास बिलियनब्रेन्स गैराज वेंचर्स में कुल मिलाकर 9.8% हिस्सेदारी थी।

Zaggle Prepaid Ocean Services

दिग्गज निवेशक विजय केडिया की कंपनी केडिया सिक्योरिटीज ने जैगल प्रीपेड ओशन सर्विसेज के 20 लाख शेयर (1.48% हिस्सेदारी) ₹32.94 करोड़ में प्रति शेयर ₹164.72 के भाव पर खरीदे हैं।

Cyient

एचडीएफसी म्यूचुअल फंड ने प्रति शेयर ₹854.01 के भाव पर ₹45.47 करोड़ में साइंट के 5.32 लाख इक्विटी शेयर (0.5% होल्डिंग) बेच दिए। जून 2026 तक HDFC AMC के पास HDFC डिविडेंड यील्ड फंड के जरिए साइंट में 5.7% हिस्सेदारी थी।

Welspun Investments & Commercials

लॉयड्स एंटरप्राइजेज ने वेल्सपन इन्वेस्टमेंट्स एंड कमर्शियल्स के 97,622 शेयर (2.67% होल्डिंग) ₹17.47 करोड़ में प्रति शेयर ₹1,790 के भाव पर खरीदे।

Nxt-Infra Trust

एलएंडटी ने Nxt-इन्फ्रा ट्रस्ट के 2.08 करोड़ यूनिट ₹199 करोड़ में प्रति यूनिट ₹95.33 के भाव पर खरीद लिए। वहीं एके कैपिटल फाइनेंस ने इसी भाव पर InvIT के 2.1 करोड़ यूनिट ₹200.67 करोड़ में बेच दिए।

PG Foils

प्रमोटर एंटिटीज पिपालिया केबल्स एंड वायर्स ने PG Foils के 1 लाख शेयर ₹1.96 करोड़ में प्रति शेयर ₹196.28 के भाव और फॉइल्स इंडिया लैमिनेट्स ने 1.5 लाख शेयर ₹2.93 करोड़ में प्रति शेयर ₹195.65 के भाव पर खरीदे। दोनों ने कुल मिलाकर 2.11% इक्विटी होल्डिंग हासिल की। वहीं दूसरी तरफ स्टोन कलर एक्सिम अपने पूरे 2.5 लाख शेयर ₹195.90 के भाव पर ₹4.89 करोड़ में बेच दिए।

Shiprocket, Behari Lal Engineering

शिपरॉकेट और बेहरी लाल इंजीनियरिंग के शेयरों की आज बीएसई और एनएसई पर एंट्री होगी।

Pramodini Medicare, Q&T Foods

प्रमोदिमी मेडीकेयर की की एनएसई एसएमई और क्यूएंडटी फूड्स की बीएसई एसएमई पर एंट्री होगी।

इन स्टॉक्स पर भी फोकस

एक्स-डिविडेंड: बाटा इंडिया, CESC, डायनाकॉन्स सिस्टम्स एंड सॉल्यूशंस, फ्लेयर राइटिंग इंडस्ट्रीज, फोसेको क्रूसिबल (इंडिया), जीपी पेट्रोलियम्स, होंडा इंडिया पावर प्रोडक्ट्स, जय भारत मारुति, जेके पेपर, कोवई मेडिकल सेंटर एंड हॉस्पिटल, एलजी बालकृष्णन एंड ब्रदर्स, पेज इंडस्ट्रीज, पृथ्वी एक्सचेंज (इंडिया), तांबोली इंडस्ट्रीज

इनकम डिस्ट्रीब्यूशन की एक्स-डेट: क्यूब हाईवेज ट्रस्ट

F&O Ban: बंधन बैंक, एलआईसी, मणप्पुरम फाइनेंस और SAIL

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।