Stocks to Watch: Nifty की एक्सपायरी; इंट्रा-डे में Vedanta, PNB Housing और JSW Steel समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

Stocks to Watch: निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन आज गिफ्टी निफ्टी से घरेलू स्टॉक मार्केट में ग्रीन शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। इंट्रा-डे में बात करें तो आज पीएनबी हाउसिंग (PNB Housing), जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) और वेदांता (Vedanta) समेत कुछ स्टॉक्स में खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते तेज हलचल रह सकती है। चेक करें पूरी लिस्ट और इंट्रा-डे के लिए बनाएं फटाफट तगड़ी स्ट्रैटेजी

अपडेटेड Apr 21, 2026 पर 8:26 AM
Story continues below Advertisement
एक कारोबारी दिन पहले 20 अप्रैल को सेंसेक्स (Sensex) 26.76 प्वाइंट्स यानी 0.03% की मामूली तेजी के साथ 78,520.30 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 11.30 प्वाइंट्स यानी 0.05% की मामूली बढ़त के साथ 24,364.85 पर बंद हुआ था।

Stocks to Watch: अमेरिका-ईरान के बीच शांति की उम्मीदों पर कच्चा तेल नरम पड़ा तो वैश्विक बाजारों में रौनक छा गई। गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू स्टॉक मार्केट में भी ग्रीन शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। चूंकि आज निफ्टी की वीकली एक्सपायरी है तो इंट्रा-डे में तेज हलचल दिख सकती है। एक कारोबारी दिन पहले 20 अप्रैल को सेंसेक्स (Sensex) 26.76 प्वाइंट्स यानी 0.03% की मामूली तेजी के साथ 78,520.30 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 11.30 प्वाइंट्स यानी 0.05% की मामूली बढ़त के साथ 24,364.85 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।

Stocks to Watch: आज इन स्टॉक्स पर रहेगी नजरें

आज इन कंपनियों के आएंगे कारोबारी नतीजे

एचसीएल टेक्नोलॉजीज, नेस्ले इंडिया, 360 वन डब्ल्यूएएम, सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टीट्यूट, साइएंट डीएलएम, महिंद्रा ईपीसी इरिगेशन, पर्सिस्टेंट सिस्टम्स, पॉवरिका, राजरतन ग्लोबल वायर, सनटेक रियल्टी, ट्रांसफॉर्मर्स एंड रेक्टिफायर्स (इंडिया), टाटा एल्क्सी और टाटा इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन आज कारोबारी नतीजे जारी करेंगी।


इन कंपनियों के कारोबारी नतीजे पेश

PNB Housing Finance Q4 (Standalone YoY)

मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस का स्टैंडएलोन प्रॉफिट 14.4% बढ़कर ₹648.7 करोड़ और ब्याज से नेट इनकम 8.2% उछलकर ₹796 करोड़ पर पहुंच गया। साथ ही हर शेयर पर ₹8 के फाइनल डिविडेंड का भी ऐलान हुआ है।

NELCO Q4 (Consolidated YoY)

मार्च 2025 तिमाही में सालाना आधार पर नेल्को ₹4.08 करोड़ के कंसालिडेटेड लॉस से ₹1.09 करोड़ के कंसालिडेटेड प्रॉफिट में आ गई और साथ ही रेवेन्यू भी 17.3% बढ़कर ₹79.2 करोड़ पर पहुंच गया।

Ugro Capital Q4 (Standalone YoY)

मार्च 2025 तिमाही में सालाना आधार पर उग्रो कैपिटल का स्टैंडएलोन प्रॉफिट 27.1% गिरकर ₹29.55 करोड़ पर आ गया लेकिन इस दौरान ब्याज से नेट इनकम 12.6% बढ़कर ₹93.7 करोड़ पर पहुंच गया। इसके अलावा बोर्ड ने शचिंद्रनाथ को फिर से वाइस चेयरमैन और एमडी बनाया है।

Indosolar Q4 (YoY)

मार्च 2025 तिमाही में सालाना आधार पर इंडोसोलर का प्रॉफिट 4.9% बढ़कर ₹42 करोड़ पर पहुंच गया तो दूसरी तरफ रेवेन्यू 56.7% गिरकर ₹83.1 करोड़ पर आ गया। इसके अलावा बोर्ड ने 20 अप्रैल से अभिषेक पारीक को सीएफओ बनाया है।

SML Mahindra Q4 (YoY)

मार्च 2025 तिमाही में सालाना आधार पर एसएमएल महिंद्रा का प्रॉफिट 2.4% बढ़कर ₹54.2 करोड़ और रेवेन्यू 16.4% उछलकर ₹897.65 करोड़ पर पहुंच गया।

सालाना बिजनेस अपडेट

Muthoot Microfin FY26 (YoY)

वित्त वर्ष 2026 में मुथूट माइक्रोफाइनेंस का एयूएम 13% बढ़कर ₹14,006 करोड़, डिस्बर्समेंट्स 6% उछलकर 9,418 करोड़, कलेक्शन एफिसिएंसी 93.07% से 96.43% पर पहुंच गया।

Stocks to Watch: इन स्टॉक्स पर भी रहेगी नजरें

TVS Motor Company

टीवीएस मोटर कंपनी ने इलेक्ट्रिक माइक्रोमोबिलिटी थ्री-व्हीलर्स के डेवलपमेंट, मैन्युफैक्चरिंग और कमर्शियलाइजेशन को लेकर हुंडई मोटर कंपनी के साथ एक ज्वाइंट डेवलपमेंट एग्रीमेंट किया है। इसके अलावा कंपनी ने जाम्बिया के बाजार में आधिकारिक तौर पर एंट्री की है।

JSW Steel

जेएसडब्ल्यू स्टील ने दक्षिण कोरिया की पॉस्को के साथ ओडिशा में सालाना 6 टन क्षमता वाला एक नया स्टील प्लांट बनाने के लिए एक ज्वाइंट वेंचर एग्रीमेंट किया है।

RPP Infra Projects

आरपीपी इंफ्रा प्रोजेक्ट्स के बोर्ड ने वेंकटेशन इलिया नायडू को 20 अप्रैल से एक साल के लिए कंपनी का सीईओ नियुक्त किया है।

Apeejay Surrendra Park Hotels

अपीजय सुरेंद्र पार्क होटल्स ने अयोध्या और उज्जैन में जोन कनेक्ट बाय द पार्क के डेवलपमेंट के लिए दो होटल मैनेजमेंट एग्रीमेंट्स किया है।

AU Small Finance Bank

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के बोर्ड की 27 अप्रैल को होने वाली बैठक में रिजल्ट, डिविडेंड के अलावा QIP के जरिए फंड जुटाने के प्रस्ताव पर भी चर्चा होगी।

Vedanta

वेदांता का कहना है कि उसकी डीमर्जर योजना 1 मई से प्रभावी होगी। डीमर्जर के बाद यह वेदांता के रूप में काम करेगी, जिसमें इसका बेस मेटल्स बिजनेस रहेगा। डीमर्जर के बाद वेदांता एलुमिनियम, तलवंडी साबो पावर, वेदांता स्टील एंड आयरन और माल्को एनर्जी- चार अलग-अलग कंपनियों के रूप में काम करेंगी। इसके अलावा बाल्को में कंपनी के शेयर वेदांता एलुमिनियम को दे दिए जाएंगे।

बल्क डील्स

Ind-Swift Laboratories

एचसीपी इन्वेस्टमेंट्स ने बीएसई पर इंड-स्विफ्ट लैबोरेटरीज के 7 लाख शेयर (0.8%हिस्सेदारी) ₹131.14 के भाव पर ₹9.17 करोड़ में बेचे। इसके साथ ही एचसीपी इन्वेस्टमेंट्स ने तीन दिनों में फार्मा कंपनी में अपनी 7.45% हिस्सेदारी बेच दी है, जबकि 24 फरवरी, 2026 तक उसकी हिस्सेदारी 8.65% थी।

HEG

जीडीएन वेंचर्स ने एचईजी के 10 लाख शेयर (0.51% हिस्सेदारी) ₹631.02 के भाव से ₹63.1 करोड़ में बेच दिए।

F&O Ban

सेल में आज एफएंडओ की नई पोजिशन नहीं ले पाएंगे तो दूसरी तरफ सम्मान कैपिटल एफएंडओ की बैन लिस्ट से बाहर हो गया है।

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।