Stocks to Watch: तीन लिस्टिंग्स; Sensex की मंथली एक्सपायरी पर Vedanta Power और PNB समेत इन शेयरों पर फोकस
Stocks to Watch: गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू मार्केट में लाल शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। इंट्रा-डे में बात करें तो लोहिया कॉर्प (Lohia Corp) समेत तीन स्टॉक्स की लिस्टिंग के साथ-साथ आज वेदांता पावर (Vedanta Power), आयशर मोटर्स (Eicher Motors) और पंजाब नेशनल बैंक (PNB) समेत कुछ शेयरों में तेज हलचल रह सकती है। चेक करें पूरी लिस्ट और इंट्रा-डे के लिए बनाएं फटाफट तगड़ी स्ट्रैटेजी
एक कारोबारी दिन पहले 29 जुलाई को सेंसेक्स (Sensex) 888.68 प्वाइंट्स यानी 1.16% की बढ़त के साथ 77,654.60 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 264.85 प्वाइंट्स यानी 1.10% के उछाल के साथ 24,250.20 पर बंद हुआ था। (File Photo- Pexels)
Stocks to Watch: एशियाई बाजारों से मिले-जुले रुझानों के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू मार्केट में लाल शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी फिलहाल 83.50 प्वाइंट्स यानी 0.33% की गिरावट के साथ 24,223.00 पर है। चूंकि आज सेंसेक्स की मंथली एक्सपायरी है जिससे आज मार्केट में तेज उठा-पटक के संकेत मिल रहे हैं। इसके अलावा अमेरिकी फेड के ब्याज दरें स्थिर रखने के फैसले का भी मार्केट पर असर दिख सकता है। एक कारोबारी दिन पहले 29 जुलाई को सेंसेक्स (Sensex) 888.68 प्वाइंट्स यानी 1.16% की बढ़त के साथ 77,654.60 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 264.85 प्वाइंट्स यानी 1.10% के उछाल के साथ 24,250.20 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।
जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर आयशर मोटर्स का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 21.3% बढ़कर ₹1,462.5 करोड़ और रेवेन्यू 31.5% उछलकर ₹6,632.4 करोड़ पर पहुंच गया।
Dabur India Q1 (Consolidated YoY)
जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर डाबर इंडिया का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 15.3% बढ़कर ₹586.2 करोड़ और रेवेन्यू 10.6% उछलकर ₹3,764.4 करोड़ पर पहुंच गया।
MOIL Q1 (YoY)
जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर एमओआईएल का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 70.1% बढ़कर ₹87.6 करोड़ और रेवेन्यू 6.6% उछलकर ₹370.9 करोड़ पर पहुंच गया।
MTAR Technologies Q1 (Consolidated YoY)
जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर एमटीएआर टेक का कंसालिडेटेड प्रॉफिट ₹10.8 करोड़ से करीब 6 गुना बढ़कर ₹50.2 करोड़ और रेवेन्यू 130.4% उछलकर ₹360.7 करोड़ पर पहुंच गया।
Bajaj Housing Finance Q1 (YoY)
जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर बजाज हाउसिंग फाइनेंस का प्रॉफिट 22.6% बढ़कर ₹715.3 करोड़ और रेवेन्यू 17.2% उछलकर ₹3,063 करोड़ पर पहुंच गया।
Vedanta Oil and Gas Q1 (Consolidated YoY)
जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर वेदांता ऑयल एंड गैस ₹103 करोड़ के घाटे से ₹945 करोड़ के कंसालिडेटेड प्रॉफिट में पहुंच गई तो कंपनी का रेवेन्यू भी इस दौरान 8.5% उछलकर ₹2,507 करोड़ पर पहुंच गया।
Hexaware Technologies Q1 (Consolidated YoY)
जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर हेग्जावेयर टेक का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 13% गिरकर ₹330.2 करोड़ पर आ गया लेकिन रेवेन्यू 17.9% बढ़कर ₹3,845.2 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी ₹1.3 करोड़ के अदर इनकम से ₹50.1 करोड़ के घाटे में आ गई।
Waaree Energies Q1 (Consolidated YoY)
जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर वारी एनर्जीज का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 14.1% बढ़कर ₹850.2 करोड़ और रेवेन्यू 79.2% उछलकर ₹7,931.8 करोड़ पर पहुंच गया।
ACME Solar Holdings Q1 (Consolidated YoY)
जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर एसीएमई सोलर का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 80% बढ़कर ₹235.3 करोड़ और रेवेन्यू 67.8% उछलकर ₹857.5 करोड़ पर पहुंच गया।
Piramal Pharma Q1 (Consolidated YoY)
जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर पिरामल फार्मा का घाटा कंसालिडेटेड लेवल पर ₹81.7 करोड़ से घटकर ₹69.39 करोड़ रह गया तो इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू 17.4% बढ़कर ₹2,269.9 करोड़ पर पहुंच गया।
TBO Tek Q1 (Consolidated YoY)
जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर टीबीओ टेक का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 32.4% बढ़कर ₹83.4 करोड़ और रेवेन्यू 81.1% उछलकर ₹925.8 करोड़ पर पहुंच गया।
Redington Q1 (Consolidated YoY)
जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर रेडिंगटन का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 76.5% बढ़कर ₹486 करोड़ और रेवेन्यू 34.6% उछलकर ₹34,922.5 करोड़ पर पहुंच गया।
Prestige Estates Projects Q1 (Consolidated YoY)
जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर प्रेस्टिज एस्टेट प्रोजेक्ट्स का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 19.4% गिरकर ₹235.9 करोड़ पर आ गया लेकिन रेवेन्यू 15.9% फिसलकर ₹2,675.1 करोड़ पर पहुंच गया।
Vedanta Power Q1 (Consolidated YoY)
जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर वेदांता पावर ₹88 करोड़ के मुनाफे से ₹423 करोड़ के घाटे में आ गई लेकिन इस दौरान रेवेन्यू 31.3% उछलकर ₹2,607 करोड़ पर पहुंच गया।
Vedanta Iron and Steel Q1 (Consolidated YoY)
जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर वेदांता आयरन एंड स्टील ₹145 करोड़ के घाटे से ₹121 करोड़ के मुनाफे में पहुंच गई और रेवेन्यू 18.3% बढ़कर ₹3,662 करोड़ पर पहुंच गया।
TeamLease Services Q1 (Consolidated YoY)
जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर टीमलीज सर्विसेज का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 31.4% बढ़कर ₹34.9 करोड़ और रेवेन्यू 5.8% उछलकर ₹3,034.7 करोड़ पर पहुंच गया।
Quess Corp Q1 (Consolidated YoY)
जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर क्वेस कॉर्प का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 60.9% बढ़कर ₹81.9 करोड़ और रेवेन्यू 14.5% उछलकर ₹4,187.7 करोड़ पर पहुंच गया।
Chalet Hotels Q1 (Consolidated YoY)
जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर चलेत होटल्स का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 57.6% गिरकर ₹86.1 करोड़ और रेवेन्यू 42.7% फिसलकर ₹512.3 करोड़ पर आ गया।
Stocks to Watch: इन स्टॉक्स पर भी रहेगी नजरें
Punjab National Bank (PNB)
पीएनबी के बोर्ड ने $150 करोड़ तक के मीडियम-टर्म नोट (MTN) प्रोग्राम के जरिए विदेशी मुद्रा में फंड जुटाने और गिफ्ट सिटी में बैंक की आईएफएससी बैंकिंग यूनिट के जरिए बॉन्ड जारी करने को मंज़ूरी दे दी है।
NBCC (India)
एनबीसीसी ने सेशेल्स में $7.5 करोड़ की लागत वाले इल ऑरोर हाउसिंग प्रोजेक्ट बनाने के लिए सेशेल्स सरकार के साथ एक एग्रीमेंट किया है। इस प्रोजेक्ट में 1,008 किफायती हाउसिंग यूनिट और उनसे जुड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर शामिल है।
Hirect
हिरेक्ट को ट्रैक्शन मोटर असेंबली को लेकर अमेरिका से अपना पहला ऑर्डर मिला है। इसके साथ ही कंपनी की अमेरिकी मार्केट में एंट्री हुई है और इसकी ऑर्डर की डिलीवरी FY27 में होनी है।
Vikran Engineering
विक्रान इंजीनियरिंग ने अरुणाचल प्रदेश में रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण 132 kV मियाओ-नामसाई ट्रांसमिशन लाइन को चालू कर दिया है।
बल्क और ब्लॉक डील्स
Go Digit General Insurance
हर शेयर ₹243 के भाव पर ICICI प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड ने गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस के 57.21 लाख शेयर (0.61% होल्डिंग) पीक XV पार्टनर्स ग्रोथ इंवेस्टमेंट्स III से ₹139.02 करोड़ में खरीद लिए।
TIL
दिग्गज निवेशक मधुसूदन केला के मेंटरशिप वाले सिंगुलैरिटी एएमसी के सिंगुलैरिटी इक्विटी फंड I ने मटीरियल हैंडलिंग इक्विपमेंट बनाने वाली कंपनी टीआईएल में ₹11.78 करोड़ में 5.26 लाख शेयर (0.63% हिस्सेदारी) ₹223.72 के भाव पर खरीदे। वहीं महान एग्जिम्प (Mahan Eximp) ने 4.35 लाख शेयर ₹9.42 करोड़ में प्रति शेयर ₹216.18 के भाव पर बेचे। इसके अलावा सालगर्न मर्चेंट्स (Salgurn Merchants) ने टीआईएल में अपनी पूरी 1.33% हिस्सेदारी (10.98 लाख शेयर) बेचकर कंपनी से बाहर निकलने का फैसला किया। उसने ₹23.7 करोड़ में प्रति शेयर ₹215.82 के भाव पर अपनी पूरी हिस्सेदारी बेच दी।
KPIT Technologies
मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ने केपीआईटी टेक्नोलॉजीज में अपनी हिस्सेदारी हल्की की है। इसने ₹243.6 करोड़ में कंपनी के 40 लाख शेयर (1.45% हिस्सेदारी) ₹609.09 के भाव पर बेचे हैं। जून 2026 तक कंपनी में इसकी हिस्सेदारी 3.11% थी।
Maple Infrastructure Trust
इन्वेस्टेक इंडिया फंड मैनेजमेंट ने फैमी स्टेरी से मेपल इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट की 20.75 लाख यूनिट्स ₹29.88 करोड़ में प्रति यूनिट 144 के भाव पर हासिल की।
लिस्टिंग
आज इंडो-एमआईएम, लोहिया कॉर्प और एक्स्ट्रानेट टेक के शेयरों की बीएसई और एनएसई पर एंट्री होगी।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।