Stocks to Watch: Sensex की मंथली एक्सपायरी; Vedanta, L&T और Lodha Developers समेत इन स्टॉक्स पर करें फोकस
Stocks to Watch: आज गिफ्ट निफ्टी से घरेलू मार्केट में लाल शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। इंट्रा-डे में बात करें तो एक स्टॉक की लिस्टिंग्स के साथ-साथ आज रेल विकास निगम (Rail Vikas Nigam), वेदांता (Vedanta), लार्सन एंड टुब्रो (L&T), लोढ़ा डेवलपर्स (Lodha Developers) समेत इन शेयरों पर नजर रखें। चेक करें स्टॉक्स की लिस्ट जिनमें किसी खास वजह से तेज उठा-पटक के आसार हैं और बनाएं इंट्रा-डे के लिए सॉलिड स्ट्रैटेजी
एक कारोबारी दिन पहले 28 जनवरी को सेंसेक्स (Sensex) 487.20 प्वाइंट्स यानी 0.60% के उछाल के साथ 82,344.68 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 167.35 प्वाइंट्स यानी 0.66% की बढ़त के साथ 25,342.75 पर बंद हुआ था।
Stocks to Watch: अधिकतर एशियाई बाजारों से कमजोर रुझानों के बीच गिफ्ट निफ्टी से भी आज घरेलू मार्केट में लाल शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी फेड ने लगातार तीन बार कटौती के बाद पहली बार ब्याज दरों में कटौती नहीं की तो दुनिया भर के मार्केट को झटका लगा। चूंकि आज सेंसेक्स की मंथली एक्सपायरी है तो घरेलू मार्केट में तेज उठा-पटक दिख सकती है। एक कारोबारी दिन पहले 28 जनवरी को सेंसेक्स (Sensex) 487.20 प्वाइंट्स यानी 0.60% के उछाल के साथ 82,344.68 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 167.35 प्वाइंट्स यानी 0.66% की बढ़त के साथ 25,342.75 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।
Stocks to Watch: इन शेयरों पर रहेगी निगाहें
आज इन कंपनियों के आएंगे कारोबारी नतीजे
ITC, टाटा मोटर्स, स्विगी, REC, पेटीएम, केनरा बैंक, कोलगेट पामोलिव, अदाणी पावर, एक्वस, ब्लू स्टार, कंटेनर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया, कोरोमंडल इंटरनेशनल, डाबर इंडिया, डिक्सन टेक्नोलॉजीज, IEX, इंडीजीन, जारो इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट एंड रिसर्च, केपीआईटी टेक्नोलॉजीज, मणप्पुरम फाइनेंस, निप्पॉन लाइफ इंडिया एसेट मैनेजमेंट, एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी, प्रेस्टीज एस्टेट्स प्रोजेक्ट्स, वेदांता, वोल्टास और वेबसोल एनर्जी सिस्टम आज कारोबारी नतीजे जारी करेंगी।
इन कंपनियों के कारोबारी नतीजे जारी
Larsen & Toubro Q3 (Consolidated YoY)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर एलएंडटी का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 4% गिरकर ₹3,215 करोड़ पर आ गया लेकिन रेवेन्यू 10% उछलकर ₹71,450 करोड़, ऑपरेटिंग प्रॉफिट 19% बढ़कर ₹7,417 करोड़ और ऑपरेटिंग मार्जिन 9.7% से 10.4% पर पहुंच गया। नए लेबर कोड्स का इस पर ₹1344 करोड़ का असर पड़ा।
Lodha Developers Q3 (Consolidated YoY)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर लोढ़ा डेवलपर्स का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 1.3% बढ़कर ₹956.9 करोड़ और रेवेन्यू 14.4% उछलकर ₹4,672.5 करोड़ पर पहुंच गया।
National Securities Depository Q3 (Consolidated YoY)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर NSDL (नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड) का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 4.4% बढ़कर ₹89.6 करोड़ पर पहुंच गया लेकिन रेवेन्यू 0.8% फिसलकर ₹359.6 करोड़ पर आ गया।
LT Foods Q3 (Consolidated YoY)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर एलटी फूड्स का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 9.8% बढ़कर ₹157.4 करोड़ और रेवेन्यू 23.5% उछलकर ₹2,809.2 करोड़ पर पहुंच गया।
eClerx Services Q3 (Consolidated YoY)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर ईक्लर्क्स सर्विसेज का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 39.8% बढ़कर ₹191.8 करोड़ और रेवेन्यू 25.4% उछलकर ₹1,070.3 करोड़ पर पहुंच गया।
SBI Cards and Payment Services Q3 (YoY)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर एसबीआई कार्ड्स का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 45.2% बढ़कर ₹556.6 करोड़ और रेवेन्यू 11% उछलकर ₹5,127.3 करोड़ पर पहुंच गया।
Cochin Shipyard Q3 (Consolidated YoY)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर कोचीन शिपयार्ड का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 18.3% गिरकर ₹144.7 करोड़ पर आ गया लेकिन इस दौरान रेवेन्यू 17.7% उछलकर ₹1,350.4 करोड़ पर पहुंच गया।
Sundram Fasteners Q3 (Consolidated YoY)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर सुंदरम फास्टनर्स का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 0.16% बढ़कर ₹130.6 करोड़ और रेवेन्यू 6.9% उछलकर ₹1,541.1 करोड़ पर पहुंच गया।
GPT Infraprojects Q3 (Consolidated YoY)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर जीपीटी इंफ्राप्रोजेक्ट्स का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 5.9% गिरकर ₹20.15 करोड़ पर आ गया लेकिन इस दौरान रेवेन्यू 2.1% उछलकर ₹283.9 करोड़ पर पहुंच गया।
Star Health and Allied Insurance Company Q3 (YoY)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर स्टार हेल्थ का प्रॉफिट 40.4% गिरकर ₹128.2 करोड़ पर आ गया लेकिन इस दौरान नेट प्रीमियम इनकम 11.9% उछलकर ₹4,250.4 करोड़ और नेट कमीशन 35.5% बढ़कर ₹682 करोड़ पर पहुंच गया। हालांकि ऑपरेटिंग प्रॉफिट 54.6% घटकर ₹69.2 करोड़ पर आ गया और अंडरराइटिंग घाटा ₹48.9 करोड़ से बढ़कर ₹125 करोड़ पर आ गया।
GE Vernova T&D India Q3 (YoY)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर जीई वर्नोवा टीएंडी का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 103.8% बढ़कर ₹290.8 करोड़ और रेवेन्यू 58.4% उछलकर ₹1,700.6 करोड़ पर पहुंच गया।
Balkrishna Industries Q3 (Consolidated YoY)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर बालकृष्ण इंडस्ट्रीज का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 15% गिरकर ₹382.15 करोड़ पर आ गया लेकिन इस दौरान रेवेन्यू 6.9% उछलकर ₹2,736.8 करोड़ पर पहुंच गया।
Ask Automotive Q3 (Consolidated YoY)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर आस्क ऑटोमोटिव का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 21.3% बढ़कर ₹79.9 करोड़ और रेवेन्यू 18.5% उछलकर ₹1,084.2 करोड़ पर पहुंच गया।
Sagility India Q3 (Consolidated YoY)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर सैजिलिटी इंडिया का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 23.4% बढ़कर ₹267.6 करोड़ और रेवेन्यू 35.7% उछलकर ₹1,971.1 करोड़ पर पहुंच गया।
Phoenix Mills Q3 (Consolidated YoY)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर फीनिक्स मिल्स का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 4.2% बढ़कर ₹275.8 करोड़ और रेवेन्यू 15% उछलकर ₹1,121.2 करोड़ पर पहुंच गया।
Symphony Q3 (Consolidated YoY)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर सिंपनी ₹10 करोड़ के घाटे से ₹20 करोड़ के कंसालिडेटेड प्रॉफिट में आ गई लेकिन रेवेन्यू 7.3% फिसलकर ₹179 करोड़ पर आ गया।
Gland Pharma Q3 (Consolidated YoY)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर ग्लैंड फार्मा का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 27.7% बढ़कर ₹261.5 करोड़ और रेवेन्यू 22.5% उछलकर ₹1,695.4 करोड़ पर पहुंच गया।
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 9.9% गिरकर ₹810.4 करोड़ पर आ गया लेकिन इस दौरान नेट प्रीमियम इनकम 20.6% उछलकर ₹2,304.5 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी जीरो से ₹117.3 करोड़ के एक्सपेश्नल लॉस में आ गई।
Thyrocare Technologies Q3 (Consolidated YoY)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर थायरोकोर टेक का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 51.8% बढ़कर ₹29.01 करोड़ और रेवेन्यू 17.8% उछलकर ₹195.5 करोड़ पर पहुंच गया।
Birlasoft Q3 (Consolidated YoY)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर बिड़लासॉफ्ट का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 2.5% बढ़कर ₹119.9 करोड़ पर पहुंच गया लेकिन रेवेन्यू 1.1% फिसलकर ₹1,347.5 करोड़ पर आ गया।
Maharashtra Seamless Q3 (Consolidated YoY)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर महाराष्ट्र सीमलेस का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 30.5% बढ़कर ₹242.9 करोड़ पर पहुंच गया लेकिन रेवेन्यू 22.6% फिसलकर ₹1,090.3 करोड़ पर आ गया। इस दौरान कंपनी की अदर इनकम ₹1.72 करोड़ से ₹199.95 करोड़ पर पहुंच गई।
Stocks to Watch: इन स्टॉक्स पर भी रहेगी नजरें
Rail Vikas Nigam
रेल विकास निगम और जीपीटी के ज्वाइंट वेंचर ने नॉर्थ रेलवे के ₹1,201.35 करोड़ के प्रोजेक्ट के लिए सबसे कम बोली लगाई। इस प्रोजेक्ट में काशी रेलवे स्टेशन के पास मौजूदा पुराने मालवीय पुल से 50 मीटर नीचे गंगा नदी पर 11 नए रेल-कम-रोड ब्रिज का डिजाइन और निर्माण शामिल है। इन पुलों के निचले डेक पर चार रेलवे ट्रैक और ऊपरी डेक पर छह लेन की सड़क होगी।
Vedanta, Hindustan Zinc
वेदांता ने 29 जनवरी को हिंदुस्तान जिंक के 3.35 करोड़ शेयरों के बेस ऑफर साइज के अलावा 1.4 करोड़ शेयरों की बिक्री के लिए ओवरसब्सक्रिप्शन ऑप्शन का इस्तेमाल करने का फैसला लिया है। इसके साथ ही अब ऑफर फॉर सेल का साइज बढ़कर 4.75 करोड़ शेयर हो जाएगा, जो कंपनी की कुल इक्विटी का 1.13% है।
Wipro
विप्रो ने एजेंट-नेटिव सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट प्लेटफॉर्म फैक्ट्री (Factory) के साथ साझेदारी की है। फैक्ट्री विप्रो वेंचर्स की एक पोर्टफोलियो कंपनी है। इसस साझेदारी के तहत कंपनियों को उनके इंजीनयरिंग ऑर्गेनाइजेशंस णें एजेंट-नेटिव डेवलपमेंट को अच्छे से लागू करने में मदद की जाएगी। इसके अलावा विप्रो की कॉर्पोरेट निवेश शाखा विप्रो वेंचर्स ने फैक्ट्री के हालिया फंडिंग राउंड में हिस्सा लेने का ऐलान किया है।
Union Bank of India
अविनाश वसंत प्रभु के इस्तीफे के बाद धीरेंद्र जैन को 1 फरवरी से यूनियन बैंक का मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) नियुक्त किया जाएगाष अविनाश 31 जनवरी 2026 को CFO पद से हट जाएंगे।
Max Financial Services
मैक्स फाइनेंशियल सर्विसेज के बोर्ड ने कंपनी और इसकी सहायक कंपनी एक्सिस मैक्स लाइफ इंश्योरेंस (AMLI) के बीच संभावित विलय को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है।
Akzo Nobel India
एग्जो नोबेल इंडिया के बोर्ड ने कंपनी का नाम बदलकर जेएसडब्ल्यू डुलक्स करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
बल्क डील्स
eClerx Services, Force Motors, Triveni Engineering, Excel Industries, Tamil Nadu Newsprint
अमेरिका की सोना इंडिया इन्वेस्टमेंट्स ने प्वाइंट ब्रेक कैपिटल से आईटी फर्म ईक्लर्क्स सर्विसेज के 2.09 लाख शेयर (0.44% इक्विटी) ₹4,409.7 के भाव से ₹92.5 करोड़ में खरीदे हैं। साथ ही सोना इंडिया इन्वेस्टमेंट्स ने फोर्स मोटर्स के भी 85,146 शेयर (0.64% हिस्सेदारी) ₹18,785 के भाव से ₹159.94 करोड़ में, त्रिवेनी इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रीज के 19.53 लाख शेयर (0.89% हिस्सेदारी) ₹347.9 के भाव से ₹67.95 करोड़ में, एक्सेल इंडस्ट्रीज के 72,000 शेयर (0.57% हिस्सेदारी) ₹6.5 करोड़ में खरीदे।
पॉइंट ब्रेक कैपिटल ने तमिलनाडु न्यूजप्रिंट एंड पेपर्स में अपनी पूरी हिस्सेदारी, यानी 12 लाख शेयर (1.73% हिस्सेदारी) ₹133 के भाव से ₹15.96 करोड़ में बेच दी जिसमें से सोना इंडिया इन्वेस्टमेंट्स ने 11.6 लाख शेयर (1.67% हिस्सेदारी) ₹133.61 के भाव से ₹15.51 करोड़ में हासिल की।
Landmark Cars
नॉर्जेस बैंक की गवर्नमेंट पेंशन फंड ग्लोबल ने लैंडमार्क कार्स के 5.26 लाख शेयर (1.26% हिस्सेदारी) ₹402.06 के भाव से ₹21.15 करोड़ में खरीदे हैं। वहीं बजाज फिनसर्व म्यूचुअल फंड ने 4.35 लाख शेयर ₹401.5 के भाव से ₹17.49 करोड़ में तो धुनसेरी वेंचर्स ने 2.7 लाख शेयर ₹401.53 के भाव से ₹10.87 करोड़ में बेचे, जो कुल मिलाकर कंपनी की 1.7% इक्विटी है।
Bharat Wire Ropes
रेजोनेंस अपॉर्चुनिटीज फंड ने भारत वायर रोप्स के 6.18 लाख शेयर (0.9% हिस्सेदारी) ₹174.81 के भाव से ₹10.81 करोड़ में खरीदे हैं।
लिस्टिंग
आज केआरएम आयुर्वेद की एनएसई एसएमई पर एंट्री होगी।
एक्स-डेट
आज जिंदल स्टेनलेस, गोवा ऑटोमोबाइल कॉर्पोरेशन, IIFL फाइनेंस, इंडिया मोटर पार्ट्स एंड एक्सेसरीज, ओरिएंट इलेक्ट्रिक, शांति गियर्स और जेनसर टेक्नोलॉजीज के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।