Stocks to Watch: RailTel, Hindustan Zinc और LIC समेत ये स्टॉक्स; इन खास वजहों से तेज धमाल की उम्मीद

Stocks to Watch: गिफ्टी निफ्टी से आज घरेलू स्टॉक मार्केट में धांसू शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। इंट्रा-डे में बात करें तो आज एलआईसी (LIC), रेलटेल (RailTel) और हिंदुस्तान जिंक (Hindustan Zinc) समेत कुछ स्टॉक्स में खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते तेज हलचल रह सकती है। चेक करें पूरी लिस्ट और इंट्रा-डे के लिए बनाएं फटाफट तगड़ी स्ट्रैटेजी

अपडेटेड Apr 15, 2026 पर 9:06 AM
Story continues below Advertisement
एक कारोबारी दिन पहले 13 अप्रैल को निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स (Sensex) 702.68 प्वाइंट्स यानी 0.91% की गिरावट के साथ 76,847.57 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 207.95 प्वाइंट्स यानी 0.86% की फिसलन के साथ 23,842.65 पर बंद हुआ था।

Stocks to Watch: अमेरिका और ईरान के बीच सुलह की उम्मीदों ने दुनिया भर के मार्केट में फिर रौनक लौटा दी। कच्चे तेल की तेज गिरावट पर गिफ्ट निफ्टी करीब डेढ़ फीसदी उछलकर 24200 के पार चला गया। ऐसे में घरेलू स्टॉक मार्केट में भी आज खरीदारी के माहौल का संकेत मिल रहा है। एक कारोबारी दिन पहले 13 अप्रैल को निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स (Sensex) 702.68 प्वाइंट्स यानी 0.91% की गिरावट के साथ 76,847.57 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 207.95 प्वाइंट्स यानी 0.86% की फिसलन के साथ 23,842.65 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।

Stocks to Watch: आज इन स्टॉक्स पर रहेगी नजरें

आज इन कंपनियों के आएंगे कारोबारी नतीजे

एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज, आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी, बॉम्बे वायर रोप्स, एलेकॉन इंजीनियरिंग कंपनी, जीटीपीएल हैथवे, लोटस चॉकलेट कंपनी, रिलायंस इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर, एसपीईएल सेमीकंडक्टर और तेजस नेटवर्क्स आज कारोबारी नतीजे पेश करेंगी।


इन कंपनियों के तिमाही नतीजे जारी

ICICI Prudential Asset Management Company Q4 (YoY)

मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर ICICI प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी का मुनाफा 10.4% बढ़कर ₹763.4 करोड़ और रेवेन्यू 19.5% उछलकर ₹1,517 करोड़ पर पहुंच गया। कंपनी ने ₹12.40 के फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया है।

ICICI Prudential Life Insurance Company Q4 (Consolidated YoY)

मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी का कंसालिडेटेड मुनाफा 61.9% बढ़कर ₹623.9 करोड़, नेट प्रीमियम इनकम 17.2% चढ़कर ₹19,180 करोड़, नेट कमीशन 16.3% उछलकर ₹1,795.5 करोड़ और VNB (वैल्यू ऑफ न्यू बिजनेस) 21.4% बढ़कर ₹965 करोड़ पर पहुंच गया। कंपनी ने हर शेयर पर ₹1.65 के फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया है।

Anand Rathi Share and Stock Brokers Q4 (Consolidated YoY)

मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर आनंद राठी शेयर एंड स्टॉक ब्रोकिंग का कंसालिडेटेड मुनाफा 125.7% बढ़कर ₹41.5 करोड़, रेवेन्यू 28% उछलकर ₹255.65 करोड़ और नेट इंटेरेस्ट इनकम 58.3% चढ़कर ₹69.8 करोड़ पर पहुंच गया।

Swaraj Engines Q4 (YoY)

मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर स्वराज इंजन्स का मुनाफा 20.1% बढ़कर ₹54.6 करोड़ और रेवेन्यू 20.2% उछलकर ₹545.8 करोड़ पर पहुंच गया। बोर्ड ने हर शेयर पर ₹110 के डिविडेंड को मंजूरी दी है।

Stocks to Watch: इन स्टॉक्स पर भी रहेगा फोकस

RailTel Corporation of India

रेलटेल को रेल विकास निगम से ₹564.5 करोड़ के दो ऑर्डर के लिए एलओए (लेटर ऑफ एस्सेप्टेंस) मिला है। इसके अलावा कंपनी को उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड से भर्ती परीक्षा के दौरान सुरक्षा से जुड़ी हायक सेवाएं मुहैया कराने के लिए ₹43.96 करोड़ का वर्क ऑर्डर भी मिला है। वहीं दूसरी तरफ नवोदय विद्यालय समिति अहम प्रशासनिक परिस्थितियों के चलते रेलटेल को आईटी इंफ्रा प्रोजेक्ट्स की खरीद और रखरखाव के लिए दिए गए ₹17.12 करोड़ के ऑर्डर को रद्द कर दिया है।

HG Infra Engineering

एचजी इंफ्रा इंजीनियरिंग को उत्तर प्रदेश में रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर विकास कार्य के लिए मिर्जापुर थर्मल एमर्जी (यूपी) प्राइेट लिमिटेड से ₹519.33 करोड़ का ऑर्डर मिला है।

LIC

एलआईसी के बोर्ड ने एक शेयर की होल्डिंग पर एक बोनस शेयर जारी करने की मंजूरी दे दी है। देश की सबसे बड़ी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी एलआईसी लिस्टिंग के बाद पहली बार बोनस इश्यू जारी करने जा रही है।

Hindustan Zinc

हिंदुस्तान जिंक ने राजस्थान में झंडावाली–सतीपुरा पोटाश और हैलाइट ब्लॉक के लिए सफल बोली लगाई है। कंपनी ने यह बोली मिनिस्ट्री ऑफ माइन्स की क्रिटिकल मिनरल ब्लॉक नीलामी के ट्रेंच V के तहत लगाई थी।

ArisInfra Solutions

एरिसइंफ्रा सॉल्यूशंस ने ARIS प्लेटफॉर्म के जरिए पांच साल में ₹800 करोड़ के कंस्ट्रक्शन मैटेरियल्स की की खरीदारी को लेकर कैपेसाइट इंफ्राप्रोजेक्ट्स के साथ एक एमओयू किया है।

Ujjivan Small Finance Bank

आरबीआई ने उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक के लोन पोर्टफोलियो को डाईवर्सिफाई करने की कोशिशों पर गौर किया लेकिन केंद्रीय बैंक का मानना है कि अभी और डेवलपमेंट हो सकता है तो RBI ने स्मॉल फाइनेंस बैंक से यूनिवर्सल बैंक में वालंटरी ट्रांजिशन के लिए उज्जीवन के एप्लीकेशन को वापस कर दिया है। आरबीआई ने सलाह दी है कि बैंक एक अधिक डाईवर्सिफाई लोन पोर्टफोलियो दिखाने के बाद फिर से आवेदन करे।

Indoco Remedies

इंडोको रेमेडीज की छत्रपति संभाजी नगर (औरंगाबाद) में स्थित टेस्टिंग फैसिलिटी की अमेरिकी दवा नियामक एफडीए की प्री-अप्रूवल जांच पूरी हो गई है और जीरो ऑब्जर्वेशंस के साथ फॉर्म 483 जारी हुआ है। यह निरीक्षण 8 अप्रैल से 10 अप्रैल 2026 के बीच किया गया था।

Minda Corporation

मिंडा कॉर्पोरेशन ने टर्नटाइड टेक के साथ एक रणनीतिक ज्वाइंट वेंचर का ऐलान किया है जिसमें मिंडा अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली एसपीवी के जरिए 49% हिस्सेदारी रखेगी, जबकि Turntide के पास 51% हिस्सेदारी होगी। यह ज्वाइंट वेंचर ईवी इंडस्ट्री के लिए अगली पीढ़ी के पावरट्रेन सॉल्यूशंस पर काम करेगी।

GAIL (India)

गेल उत्तर प्रदेश में 600 मेगावाट के ग्रीनफील्ड सोलर प्रोजेक्ट पर ₹3,294.86 करोड़ का निवेश करेगी।

F&O Ban

सेल और सम्मान कैपिटल में आज एफएंडओ की नई पोजिशन नहीं ले पाएंगे।

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।