Stocks to Watch: Bharat Coking Coal, HDFC Bank, और Vedanta समेत ये स्टॉक्स; होगी हफ्ते की शानदार शुरुआत!

Stocks to Watch: गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू मार्केट में गिरावट के साथ शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। इंट्रा-डे में बात करें तो आज भारत कोकिंग कोल (Bharat Coking Coal) समेत दो लिस्टिंग्स के साथ-साथ एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank), आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank), वेदांता (Vedanta) और रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) समेत इन शेयरों पर नजर रखें। चेक करें स्टॉक्स की लिस्ट जिनमें किसी खास वजह से तेज उठा-पटक के आसार हैं और बनाएं इंट्रा-डे के लिए सॉलिड स्ट्रैटेजी

अपडेटेड Jan 19, 2026 पर 9:11 AM
Story continues below Advertisement
एक कारोबारी दिन पहले शुक्रवार 16 जनवरी को सेंसेक्स (Sensex) 187.64 प्वाइंट्स यानी 0.23% के उछाल के साथ 83,570.35 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 28.75 प्वाइंट्स यानी 0.11% की बढ़त के साथ 25,694.35 पर बंद हुआ था।

Stocks to Watch: दुनिया के अधिकतर बाजारों से कमजोर रुझानों के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज हफ्ते के पहले कारोबारी दिन घरेलू मार्केट में बिकवाली के दबाव के संकेत मिल रहे हैं। एक कारोबारी दिन पहले शुक्रवार 16 जनवरी को सेंसेक्स (Sensex) 187.64 प्वाइंट्स यानी 0.23% के उछाल के साथ 83,570.35 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 28.75 प्वाइंट्स यानी 0.11% की बढ़त के साथ 25,694.35 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।

Stocks to Watch: इन शेयरों पर रहेगी निगाहें

आज इन कंपनियों के आएंगे कारोबारी नतीजे

एलटीआई माइंडट्री, पंजाब नेशनल बैंक, टाटा कैपिटल, आरती सरफैक्टेंट्स, भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), सीएट, हैटसन एग्रो प्रोडक्ट, हैवल्स इंडिया, हिंदुस्तान जिंक, इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉर्पोरेशन (IRFC), ओबेरॉय रियल्टी, अपोलो टेक्नो इंडस्ट्रीज और अटलांटा इलेक्ट्रिकल्स आज कारोबारी नतीजे जारी करेंगी।


इन कंपनियों के कारोबारी नतीजे जारी

Reliance Industries Q3 (Consolidated YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर रिलायंस का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 1.6% बढ़कर ₹22,290 करोड़, रेवेन्यू 10% उछलकर ₹2.93 लाख करोड़, ऑपरेटिगं प्रॉफिट 6.1% बढ़कर ₹50,932 करोड़ पर पहुंच गया। हालांकि इस दौरान ऑपरेटिंग मार्जिन 18% से 17.3% पर आ गया।

Jio Platforms Q3 (Consolidated YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर जियो प्लेटफॉर्म्स का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 11.2% बढ़कर ₹7,629 करोड़, रेवेन्यू 12.7% उछलकर ₹43,683 करोड़, ऑपरेटिगं प्रॉफिट 16.4% बढ़कर ₹19,303 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी का ऑपरेटिंग मार्जिन भी 50.1% से 51.8% पर पहुंच गया। कंपनी का एआरपीयू (प्रति यूजर औसतन रेवेन्यू 5.1% बढ़कर ₹213.70 पर पहुंच गया।

HDFC Bank Q3 (Standalone YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर एचडीएफसी बैंक का प्रॉफिट 11.5% बढ़कर ₹18,653.8 करोड़, नेट इंटेरेस्ट इनकम (NII) 6.4% उछलकर ₹32,615 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान बैंक का प्रोविजन्स एंड कंटिजेंसीज 10% गिरकर ₹2,837.9 करोड़ पर आ गया। तिमाही आधार पर बैंक का नेट एनपीए 0.42% और ग्रास एनपीए 1.24% पर स्थिर बना रहा।

ICICI Bank Q3 (Standalone YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर आईसीआईसीआई बैंक का प्रॉफिट 4% गिरकर ₹11,317.9 करोड़ पर आ गया लेकिन नेट इंटेरेस्ट इनकम (NII) 7.7% उछलकर ₹21,932.2 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान बैंक का प्रोविजन्स एंड कंटिजेंसीज 108.3% उछलकर ₹2,555.6 करोड़ पर पहुंच गया। तिमाही आधार पर बैंक का नेट एनपीए 0.39% से 0.37% और ग्रास एनपीए 1.58% से 1.53% पर आ गया। नतीजे के साथ-साथ बोर्ड ने संदीप बख्शी को 4 अक्टूबर, 2026 से दो साल के लिए फिर से सीएमडी बनाने की मंजूरी दी है।

Wipro Q3 (YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर विप्रो का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 7% गिरकर ₹3,119 करोड़ पर आ गया लेकिन आईटी सर्विसेज रेवेन्यू 4.9% बढ़कर ₹23,378.1 करोड़ और आईटी सर्विसेज डॉलर रेवेन्यू 0.2% बढ़कर $2,63.54 करोड़ और आईटी सर्विसेज ऑपरेटिंग मार्जिन 10 बीपीएस बढ़कर 17.5% से 17.6% पर पहुंच गया। साथ ही बोर्ड ने हर शेयर पर ₹6 के डिविडेंड का ऐलान किया है। मार्च 2026 तिमाही के गाइंडेस की बात करें तो कंपनी का मानना है कि आईटी सर्विसेज रेवेन्यू $263.5-$268.8 की रेंज में रह सकता है जोकि कॉन्स्टैंट करेंसी टर्म में 0%-2.0% की रफ्तार से बढ़ सकती है।

Tech Mahindra Q3 (Consolidated YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर टेक महिंद्रा का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 14.1% बढ़कर ₹1,122 करोड़ और रेवेन्यू 8.3% उछलकर ₹14,393.2 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी का ईबीआईटी 40.1% बढ़कर ₹1,891.9 करोड़ और ईबीआईटी मार्जिन 10.16% से 13.14% पर पहुंच गया। कंपनी का डॉलर रेवेन्यू 2.7% बढ़कर $161.0 करोड़ पर पहुंच गया।

IDBI Bank Q3 (Standalone YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर आईडीबीआई बैंक का प्रॉफिट 1.4% बढ़कर ₹1,935.5 करोड़ पर पहुंच गया लेकिन नेट इंटेरेस्ट इनकम (NII) 24% फिसलकर ₹3,209.4 करोड़ पर आ गया। इस दौरान बैंक का प्रोविजन्स एंड कंटिजेंसीज ₹165.6 करोड़ से उछलकर ₹541.6 करोड़ पर पहुंच गया। तिमाही आधार पर बैंक का नेट एनपीए 0.21% से 0.18% और ग्रास एनपीए 2.65% से 2.57% पर आ गया।

Yes Bank Q3 (Standalone YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर यस बैंक का प्रॉफिट 55.4% बढ़कर ₹952 करोड़ और नेट इंटेरेस्ट इनकम (NII) 10.9% उछलकर ₹2,466 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान बैंक का प्रोविजन्स एंड कंटिजेंसीज 91.5% गिरकर ₹22 करोड़ पर आ गया। तिमाही आधार पर बैंक का ग्रास एनपीए 1.6% से 1.5% पर आ गया तो नेट एनपीए 0.3% पर स्थिर रहा।

RBL Bank Q3 (Standalone YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर आरबीएल बैंक का प्रॉफिट 555% बढ़कर ₹214 करोड़ और नेट इंटेरेस्ट इनकम (NII) 5% उछलकर ₹1,657 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान बैंक का प्रोविजन्स एंड कंटिजेंसीज 46.2% घटकर ₹639.3 करोड़ पर आ गया। तिमाही आधार पर बैंक का नेट एनपीए 0.57% से 0.55% और ग्रास एनपीए 2.32% से 1.88% पर आ गया।

UCO Bank Q3 (YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर यूको बैंक का प्रॉफिट 15.8% बढ़कर ₹739.5 करोड़ और नेट इंटेरेस्ट इनकम (NII) 11.3% उछलकर ₹2,646.1 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान बैंक का प्रोविजन्स 10.9% घटकर ₹525.1 करोड़ पर आ गया। तिमाही आधार पर बैंक का नेट एनपीए 0.43% से 0.36% और ग्रास एनपीए 2.56% से 2.41% पर आ गया।

Punjab & Sind Bank Q3 (YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर पंजाब एंड सिंध बैंक का प्रॉफिट 19.3% बढ़कर ₹336.4 करोड़ और नेट इंटेरेस्ट इनकम (NII) 5% उछलकर ₹986.2 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान बैंक का प्रोविजन्स 26% भी बढ़कर ₹137.8 करोड़ पर पहुंच गया। तिमाही आधार पर बैंक का नेट एनपीए 0.83% से 0.74% और ग्रास एनपीए 2.92% से 2.60% पर आ गया।

Rossari Biotech Q3 (Consolidated YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर रोजरी बॉयोटेक का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 3.4% बढ़कर ₹32.8 करोड़ और रेवेन्यू 13.4% उछलकर ₹581.7 करोड़ पर पहुंच गया।

L&T Finance Q3 (Consolidated YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर एलएंडटी फाइनेंस का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 17.9% बढ़कर ₹738.6 करोड़ और नेट इंटेरेस्ट इनकम (NII) 13.4% उछलकर ₹2,537 करोड़ पर पहुंच गया।

Indosolar Q3 (YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर इंडोसोलर का प्रॉफिट 305.2% बढ़कर ₹41.5 करोड़ और रेवेन्यू 93.7% उछलकर ₹199.5 करोड़ पर पहुंच गया। कंपनी के सीईओ अमित पैठंकर (Amit Paithankar) ने 16 जनवरी से इस्तीफा दे दिया और उनकी जगह 17 जनवरी से जिग्नेश राठौड़ कंपनी संभाल रहे हैं।

JB Chemicals and Pharmaceuticals Q3 (Consolidated YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर जेबी केमिकल्स का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 21.8% बढ़कर ₹197.9 करोड़ और रेवेन्यू 10.5% उछलकर ₹1,064.7 करोड़ पर पहुंच गया।

Bajaj Healthcare Q3 (YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर बजाज हेल्थकेयर का प्रॉफिट 33.7% बढ़कर ₹15.7 करोड़ और रेवेन्यू 31.3% उछलकर ₹161.2 करोड़ पर पहुंच गया।

SML Mahindra Q3 (YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर एसएमएल महिंद्रा का प्रॉफिट करीब 33 गुना बढ़कर ₹53 लाख से ₹17.54 करोड़ और रेवेन्यू 62.5% उछलकर ₹539.3 करोड़ पर पहुंच गया।

Sobha Q3 (Consolidated YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर सोभा का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 29% गिरकर ₹15.4 करोड़ और रेवेन्यू 23% फिसलकर ₹943.1 करोड़ पर आ गया।

JSW Infrastructure Q3 (Consolidated YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर जेएसडब्ल्यू इंफ्रा का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 8.9% बढ़कर ₹359.1 करोड़ और रेवेन्यू 14.2% उछलकर ₹1,349.7 करोड़ पर पहुंच गया।

Poonawalla Fincorp Q3 (Consolidated YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर पूनावाला फिनकॉर्प का कंसालिडेटेड प्रॉफिट करीब 8 गुना बढ़कर ₹18.7 करोड़ से ₹150.2 करोड़ और रेवेन्यू 50% उछलकर ₹920.9 करोड़ पर पहुंच गया।

Jindal Saw Q3 (Consolidated YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर जिंदल शॉ का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 49% गिरकर ₹258 करोड़ और रेवेन्यू 6.2% फिसलकर ₹4,943.4 करोड़ पर आ गया।

Himadri Speciality Chemical Q3 (Consolidated YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर हिमाद्रि स्पेशल्टी केमिकल का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 35.3% बढ़कर ₹192.2 करोड़ और रेवेन्यू 3.8% उछलकर ₹1,183.6 करोड़ पर पहुंच गया।

Stocks to Watch: इन स्टॉक्स पर भी रहेगी नजरें

Vedanta

वेदांता की सहायक कंपनी ईएसएल स्टील को ओडिशा सरकार से ₹1,255.37 करोड़ के दो नोटिस मिले हैं। ये नोटिस दो माइनिंग लीज-बीआईसीओ और फीग्रेड माइन-के ऑपरेशन के चौथे वर्ष में मिनिमम प्रोडक्शन और डिस्पैच से जुड़े टारगेट में कमी से जुड़े हैं।

CG Power and Industrial Solutions

सीजी पावर को अमेरिका में एक बड़े डेटा सेंटर प्रोजेक्ट के लिए टॉलग्रास इंटीग्रेटेड लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशंस एलएलसी, यूएसए से ₹900 करोड़ के पावर ट्रांसफॉर्मर की सप्लाई का ऑर्डर मिला है।

Rail Vikas Nigam

रेल विकास निगम ने दक्षिण पूर्वी रेलवे से ₹87.55 करोड़ के ऑर्डर के लिए सबसे कम बोली लगाई है। इस ऑर्डर में चार कैमरों के साथ एलएचबी कोचों में आईपी-बेस्ड वीडियो सर्विलांस सिस्टम की सप्लाई, इंस्टॉलेशन और कमीशनिंग का काम शामिल है।

Protean eGov Technologies

सुरेश सेठी ने 31 मार्च, 2026 से प्रोटियन ईगव टेक के एमडी और सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे के बाद अंतरिम तौर पर 1 अप्रैल, 2026 से यह जिम्मेदारी एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और सीओओ वी ईश्वरन संभालेंगे।

बल्क डील्स

Poly Medicure

स्मॉलकैप वर्ल्ड फंड इंक ने पॉली मेडिक्योर के 18.37 लाख शेयर (1.81% इक्विटी होल्डिंग) प्रति शेयर ₹1,645 के भाव से ₹302.19 करोड़ में बेच दिए। सितंबर 2025 तक इसकी कंपनी में 2.02% हिस्सेदारी थी।

SPML Infra

दिग्गज निवेशक विजय केडिया के स्वामित्व वाली केडिया सिक्योरिटीज ने एसपीएमएल इंडस्ट्रीज से एसपीएमएल इंफ्रा के 14.98 लाख शेयर (1.95% हिस्सेदारी) ₹25.01 करोड़ में खरीदे हैं।

Antony Waste Handling Cell

हेज फंड मिरी स्ट्रेटेजिक इमर्जिंग मार्केट्स फंड ने प्रति शेयर ₹536.97 की दर से एंटोनी वेस्ट हैंडलिंग सेल के 3 लाख शेयर (1.0% हिस्सेदारी) ₹16.1 करोड़ में खरीदे हैं। दिसंबर 2025 तक मिरी कैपिटल मैनेजमेंट के पास इस कंपनी में पहले से ही 1.14% हिस्सेदारी थी।

लिस्टिंग

आज भारत कोकिंग कोल की बीएसई और एनएसई पर एंट्री होगी तो डीफ्रेल टेक के शेयर बीएसई एसएमई पर लिस्ट होंगे।

F&O Ban

आज सेल (SAIL) और सम्मान कैपिटल में एफएंडओ की नई पोजिशन नहीं ले पाएंगे।

स्टॉक मार्केट में आज के लाइव अपडेट्स के लिए यहां जुड़ें

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल, नेटवर्क18 ग्रुप का हिस्सा है। नेटवर्क18 का नियंत्रण इंडिपेंडेट मीडिया ट्रस्ट करता है, जिसकी एकमात्र लाभार्थी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।