Stocks to Watch: FY27 की धांसू शुरुआत के संकेत; Airtel, IREDA, Manappuram और RailTel समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

Stocks to Watch: गिफ्टी निफ्टी से इस वित्त वर्ष 2027 के पहले कारोबारी दिन आज घरेलू स्टॉक मार्केट में जोरदार बढ़त के साथ शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। इंट्रा-डे में बात करें तो एक स्टॉक की लिस्टिंग के साथ-साथ आज ऑटो स्टॉक्स के साथ-साथ एयरटेल (Airtel), इरेडा (IREDA), मणप्पुरम फाइनेंस (Manappuram Finance) और रेलटेल (RailTel) समेत कुछ स्टॉक्स में खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते तेज हलचल रह सकती है। चेक करें पूरी लिस्ट और इंट्रा-डे के लिए बनाएं फटाफट तगड़ी स्ट्रैटेजी

अपडेटेड Apr 01, 2026 पर 8:59 AM
Story continues below Advertisement
एक कारोबारी दिन पहले सोमवार 30 मार्च को निफ्टी की मंथली एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स (Sensex) 1635.67 प्वाइंट्स यानी 2.22% की फिसलन के साथ 71,947.55 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 488.20 प्वाइंट्स यानी 2.14% की फिसलन के साथ 22,331.4 पर बंद हुआ था।

Stocks to Watch: ईरान के साथ चल रहे युद्ध को रोकने के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के संकेतों पर दुनिया के अधिकतर बाजारों में रौनक लौटी है। घरेलू मार्केट में भी आज गिफ्ट निफ्टी से जोरदार बढ़त के साथ शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। इस वित्त वर्ष 2027 के पहले दिन आज मार्केट में खरीदारी का शानदार रुझान दिख सकता है। एक कारोबारी दिन पहले सोमवार 30 मार्च को निफ्टी की मंथली एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स (Sensex) 1635.67 प्वाइंट्स यानी 2.22% की फिसलन के साथ 71,947.55 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 488.20 प्वाइंट्स यानी 2.14% की फिसलन के साथ 22,331.40 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।

Stocks to Watch: इन शेयरों पर रहेगी नजर

Auto Stocks

मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, हीरो मोटोकॉर्प, हुंडई मोटर इंडिया, अशोक लेलैंड, आयशर मोटर्स, बजाज ऑटो और टीवीएस मोटर जैसी ऑटो कंपनियों के शेयरों पर आज नजर रहेगी क्योंकि ये मार्च महीने में अपनी बिक्री के आंकड़े पेश करने वाली हैं।


NTPC Green Energy

एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी ने पीटीसी इंडिया के साथ एक एमओयू किया है। इसके अलावा सहायक कंपनी एनटीपीसी रिन्यूएबल एनर्जी ने सोलर एनर्जी कॉर्पोरेशन के साथ ग्रीन अमोनिया की सप्लाई के लिए एक ग्रीन अमोनिया पर्चेज एग्रीमेंट किया है।

Sammaan Capital

आईएचसी ने अपनी सहयोगी कंपनी एवेनिर इन्वेस्टमेंट आरएससी के जरिए सम्मान कैपिटल में 41.5% हिस्सेदारी हासिल की है। ओपन ऑफर और वारंट्स के शेयरों में बदलने के बाद इसकी होल्डिंग 63.3% हो जाएगी और इसे प्रमोटर कैटेगरी में रखा जाएगा।

InterGlobe Aviation (Indigo)

इंटरग्लोब एविएशन के बोर्ड ने विलियम वॉल्श को सीईओ बनाया है। आईएटीए में उनका कार्यकाल 31 जुलाई 2026 को समाप्त हो रहा है तो इंटरग्लोब एविएशन की कमान वह 3 अगस्त 2026 तक संभाल सकते हैं।

Bharti Airtel

भारती एयरटेल ने अपनी सहायक कंपनी एनएक्सट्रा डेटा में अल्फा वेव ग्लोबल, कार्लाइल और एंकरेज कैपिटल की सहयोगी कंपनियों के जरिए $100 करोड़ के निवेश का ऐलान किया है। एयरटेल भी इस निवेश दौर में हिस्सा लेगी। अल्फा वेव ग्लोबल $43.5 करोड़, कार्लाइल $24.0 करोड़ और एंकरेज कैपिटल $3.5 करोड़ का निवेश करेगी तो बाकी पैसे एयरटेल निवेश करेगी।

Corona Remedies

कोरोना रेमेडीज ने डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज से वोकाडाइन के अधिग्रहण का ऐलान किया है। इसके साथ ही कोरोना रेमेडीज ने ₹648 करोड़ के पोविडोन-आयोडीन मार्केट में एंट्री की है।

Kwality Wall’s

मैग्नम आइसक्रीम कंपनी होल्डको 1 नीदरलैंड्स बीवी ने 25 जून 2025 को यूनिलीवर के साथ हुए शेयर खरीद समझौते के तहत क्वालिटी वॉल्स (इंडिया) में 61.9% हिस्सेदारी का अधिग्रहण पूरा कर लिया है।

Jubilant Ingrevia

जुबिलेंट इंग्रेविया ने रेमिडेक्स फार्मा के साथ हुए शेयर खरीद समझौते के तहत रेमिडेक्स फार्मा में 100% इक्विटी हिस्सेदारी हासिल कर ली है।

Pace Digitek

पेस डिजिटेक को एनटीपीसी से ₹494.5 करोड़ का काम मिला है।

Jubilant FoodWorks

जुबिलेंट फूडवर्क्स के बोर्ड ने भारत में डंकिन ब्रांड के लिए मल्टीपल यूनिट डेवलपमेंट फ्रैंचाइज एग्रीमेंट (एमयूडीएफए) के तहत दिए गए डेवलपमेंट राइट्स को 31 दिसंबर, 2026 को वर्तमान अवधि की समाप्ति पर रिन्यू नहीं करने की मंजूरी दे दी है।

G R Infraprojects

जीआर इन्फ्राप्रोजेक्ट्स को गुजरात में एनएच-56 के एक सेक्शन पर मौजूदा दो-लेन वाली सड़क को चार-लेन वाली डिवाइडेड कैरिजवे में अपग्रेड करने के लिए एचएएम मॉडल के तहत LoA (लेटर ऑफ एस्सेप्टेंस) मिला है।

Swaraj Engines

स्वराज इंजन्स के बोर्ड ने संजय क्षीरसागर को 10 अप्रैल से सीईओ (डेजिनेट) बनाया है।

Hindustan Oil Exploration Company

निजी कारणों से हिंदुस्तान ऑयल एक्सप्लोरेशन कंपनी के सीएफओ एन शिवलाई सेंथिलनाथन ने 28 मार्च 2026 से प्रभावी इस्तीफा दे दिया है।

Diamond Power Infrastructure

डायमंड पावर इंफ्रास्ट्रक्चर को गुजरात एनर्जी ट्रांसमिशन कंपनी से 66 केवी एक्स्ट्रा हाई वोल्टेज (ईएचवी) केबल की सप्लाई का एक अहम ऑर्डर मिला है।

Matrimony

मैट्रिमोनी के वाइस प्रेसिडेंट (पर्सनलाइज्ड सर्विसेज) वैथीस्वरन एस ने 31 मार्च से प्रभावी इस्तीफा दे दिया है।

Oil India

ऑयल इंडिया ने क्रिटिकल मिनरल्स पर मिलकर रिसर्च और डेवलपमेंट्स प्रोजेक्ट्स को लेकर सीएसआईआर-इंस्टीट्यूट ऑफ मिनरल्स एंड मैटेरियल्स टेक्नोलॉजी (आईएमएमटी) के साथ एक एमओयू किया है।

Indian Renewable Energy Development Agency (IREDA)

इरेडा ने सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कॉर्पोरेशन (एसएमबीसी) से 28 अरब जापानी पेंस का कर्ज जुटाने के लिए एग्रीमेंट किया, जिसमें 12 अरब जापानी पेंस का ग्रीनशू विकल्प भी शामिल है।

Hindustan Copper

हिंदुस्तान कॉपर के बोर्ड ने मध्य प्रदेश के मलंजखंड कॉपर प्रोजेक्ट (एमसीपी) में सालाना 3.0 टन की क्षमता वाले नए कॉपर कंसंट्रेट प्लांट के निर्माण के लिए अर्डी इंजीनियरिंग को वर्क ऑर्डर देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह काम 27 महीनों की अवधि में टर्न्की आधार पर किया जाएगा और इसकी वित्तीय लागत ₹469.55 करोड़ होगी।

Coforge

कोफोर्ज को एनकोरा के अधिग्रहण के लिए फेमा नियमों के तहत $100 करोड़ तक के विदेशी प्रत्यक्ष निवेश के लिए आरबीआई से मंजूरी मिल गई है।

Manappuram Finance

मणप्पुरम फाइनेंस के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2027 में ₹7,400 करोड़ तक के नॉन-कंवर्टिबल डिबेंचर्स जारी करने की मंजूरी दी है। इसके अलावा बोर्ड ने अपनी सहायक कंपनी आशीर्वाद माइक्रो फाइनेंस के इक्विटी शेयरों में ₹790.59 करोड़ और मणप्पुरम होम फाइनेंस में ₹150 करोड़ के अतिरिक्त निवेश को भी मंजूरी दी।

RailTel Corporation of India

रेलटेल को झारखंड एडुकेशन प्रोजेक्ट काउंसिल से ₹29.69 करोड़ और झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन से ₹21.92 करोड़ के ऑर्डर मिले हैं।

Texmaco Rail and Engineering

टेक्समैको रेल एंड इंजीनियरिंग को जेएसडब्ल्यू ग्रुप से बीएलएसएस, बीएलसीएस, बीएफएनवी रेक और बीवीसीएम वैगनों की सप्लाई के लिए ₹357.11 करोड़ का ऑर्डर मिला है। इसके अलावा कंपनी को दक्षिण मध्य रेलवे से विजयवाड़ा डिवीजन के स्टेशनों पर पैनल इंटरलॉकिंग को इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग और आउटडोर गियर से बदलने के लिए ₹41.31 करोड़ का ऑर्डर मिला है।

Servotech Renewable Power System

सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम ने प्रेम प्रकाश को सीओओ बनाया है और और विपिन कौशिक को प्रमोट कर सीएफओ बनाया है। ये नियुक्तियां 1 अप्रैल से प्रभावी है।

Nazara Technologies

नजारा टेक्नोलॉजीज ने ₹500 करोड़ के वारंट्स के प्रिफरेंशियल इश्यू का ऐलान किया है। इस फंडिंग राउंड में रियाम्बेल कैपिटल पीसीसी, एस गुप्ता फैमिली इन्वेस्टमेंट्स, प्लूटस इन्वेस्टमेंट एंड होल्डिंग, क्लासिक एंटरप्राइजेज और फाउंडर्स ने हिस्सा लिया।

Cipla

सिप्ला के एमडी और ग्लोबल सीईओ उमंग वोहरा ने 1 अप्रैल से प्रभावी इस्तीफा दे दिया है। उनकी जगह अचिन गुप्ता लेंगे।

KSH International

केएसएच इंटरनेशनल ने हुकुमचंद लखोटिया को 2 अप्रैल से प्रभावी सीईओ नियुक्त किया है।

बल्क और ब्लॉक डील्स

Cube Highways Trust

आई स्क्वायर्ड कैपिटल की सिंगापुर में स्थित एक इंफ्रास्ट्रक्चर प्लेटफॉर्म क्यूब मोबिलिटी इन्वेस्टमेंट्स ने क्यूब हाइवेज ट्रस्ट के 2.33 करोड़ यूनिट ₹340.91 करोड़ रुपये में बेच दी तो आई स्क्वायर्ड कैपिटल और इंटरनेशनल फाइनेंस कॉर्पोरेशन के स्वामित्व वाली क्यूब हाइवेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर III ने 1.32 करोड़ यूनिट ₹192.72 करोड़ में बेच दी। कुल मिलाकर उन्होंने 2.7% हिस्सेदारी ₹533.6 करोड़ में बेची है। वहीं दूसरी तरफ इंफ्रास्ट्रक्चर एंड रियल एसेट्स फंड ने 61.75 लाख यूनिट ₹90.15 करोड़ में, कोटक महिंद्रा बैंक ने 1.9 करोड़ यूनिट ₹278.49 करोड़ में खरीदीं और एएसके फाइनेंशियल होल्डिंग्स ने 41.5 लाख यूनिट ₹60.59 करोड़ में खरीदीं है। इसके अलावा नियो रियल एसेट यील्ड फंड ने 37.5 लाख यूनिट ₹54.75 करोड़ में और महिंद्रा एंड महिंद्रा ने 34 लाख यूनिट ₹49.64 करोड़ में खरीदी है।

Shree Digvijay Cement Company

ट्रू नॉर्थ फंड VI एलएलपी ने प्रति शेयर ₹64 के भाव पर श्री दिग्विजय सीमेंट कंपनी के 65.95 लाख शेयर (4.46% होल्डिंग) ₹42.2 करोड़ में बेच दी। दिसंबर 2025 तक इसकी कंपनी में 9.54% हिस्सेदारी थी। इसके अलावा मौजूदा प्रमोटर इंडिया रिसर्जेंस फंड ने अतिरिक्त 4.2% हिस्सेदारी हासिल की है। ​​इंडिया रिसर्जेंस फंड-स्कीम 1 ने ₹63.91 के भाव पर 12.19 लाख शेयर ₹7.79 करोड़ में और इंडिया रिसर्जेंस फंड 2-स्कीम 2 ने प्रति शेयर ₹63.99 के भाव पर 50.32 लाख शेयर ₹32.2 करोड़ में खरीदे।

IRM Energy

प्रमोटर एंटिटी आईआरएम ट्रस्ट ने प्रति शेयर ₹177.31 के भाव पर आईआरएम एनर्जी के अतिरिक्त 2.56 लाख शेयर (0.62% हिस्सेदारी) ₹4.5 करोड़ में हासिल किए।

लिस्टिंग

टिपको इंजीानियरिंग इंडिया (Tipco Engineering India) के शेयरों की आज बीएसई एसएमई पर एंट्री होगी। इसके ₹61 करोड़ के आईपीओ को 1.70 गुना बोली मिली थी।

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचलों के लिए यहां जुड़ें

Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर

Donald Trump: ट्रंप का बड़ा ऐलान- 'ईरान से जल्द होगी अमेरिकी सैनिकों की वापसी'; युद्ध खत्म होने की आहट से झूमे बाजार

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।