Stocks to Watch: ईरान के साथ चल रहे युद्ध को रोकने के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के संकेतों पर दुनिया के अधिकतर बाजारों में रौनक लौटी है। घरेलू मार्केट में भी आज गिफ्ट निफ्टी से जोरदार बढ़त के साथ शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। इस वित्त वर्ष 2027 के पहले दिन आज मार्केट में खरीदारी का शानदार रुझान दिख सकता है। एक कारोबारी दिन पहले सोमवार 30 मार्च को निफ्टी की मंथली एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स (Sensex) 1635.67 प्वाइंट्स यानी 2.22% की फिसलन के साथ 71,947.55 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 488.20 प्वाइंट्स यानी 2.14% की फिसलन के साथ 22,331.40 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।
