Stocks to Watch: आज 10 अप्रैल को TCS, Wipro, SpiceJet समेत इन शेयरों पर रहेगा फोकस, दिख सकती है बड़ी उठापटक
Stocks to Watch: कई कंपनियों की ओर से नई डील, कॉन्ट्रैक्ट्स, बिजनेस अपडेट और अन्य तरह के डेवलपमेंट्स पर की गई ताजा घोषणाओं पर बाजार आज प्रतिक्रिया देगा। शुक्रवार और शनिवार को जो कंपनियां तिमाही नतीजे जारी करने वाली हैं, उनके शेयरों पर भी नजर रहेगी
TCS ने एक दिन पहले बाजार बंद होने के बाद मार्च 2026 तिमाही के नतीजे जारी किए थे।
शुक्रवार, 10 अप्रैल को TCS, विप्रो, स्पाइसजेट, आयशर मोटर्स, HDFC लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, पूनावाला फिनकॉर्प समेत कई शेयर फोकस में रहने वाले हैं। TCS ने एक दिन पहले बाजार बंद होने के बाद मार्च 2026 तिमाही के नतीजे जारी किए थे। वहीं विप्रो ने 16 अप्रैल की बोर्ड मीटिंग में शेयर बायबैक पर विचार करने का ऐलान किया है। इसके साथ ही कई दूसरी कंपनियों की ओर से नई डील, कॉन्ट्रैक्ट्स, बिजनेस अपडेट और अन्य तरह के डेवलपमेंट्स पर की गई ताजा घोषणाओं पर बाजार आज प्रतिक्रिया देगा। कुछ कंपनियों के तिमाही नतीजे भी सामने आएंगे। किन शेयरों में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, आइए जानते हैं...
TCS: जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में कंसोलिडेटेड मुनाफा सालना आधार पर 12.2% बढ़कर ₹13,718 करोड़ हो गया। एक साल पहले यह ₹12,224 करोड़ था। रेवेन्यू 9.6% बढ़कर ₹70,698 करोड़ हो गया, जबकि मार्च 2025 तिमाही में ₹64,479 करोड़ था। कंपनी के बोर्ड ने प्रति शेयर ₹31 के फाइनल डिविडेंड को मंजूरी दी।
Wipro: कंपनी का बोर्ड 16 अप्रैल को मार्च 2026 तिमाही के नतीजों की घोषणा करेगा। साथ ही शेयर बायबैक के प्रस्ताव पर विचार करेगा।
JSW Steel: मार्च 2026 तिमाही में कंसोलिडेटेड क्रूड स्टील उत्पादन सालाना आधार पर 3% घटकर 7.43 मिलियन टन (MT) रहा, जबकि एक साल पहले 7.63 MT था। भारत के ऑपरेशंस में क्रूड स्टील उत्पादन 1% घटकर 7.34 MT रहा। कुल क्रूड स्टील उत्पादन एक साल पहले के मुकाबले 2% घटकर 7.49 MT रहा।
Poonawalla Fincorp: कंपनी ने 9 अप्रैल को अपना क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) लॉन्च किया है। इस ऑफर के लिए फ्लोर प्राइस 390.26 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।
HDFC Life Insurance Company: कंपनी का बोर्ड 16 अप्रैल को प्रेफरेंशियल इश्यू के जरिए इक्विटी शेयर जारी करके फंड जुटाने के प्रस्ताव पर विचार करेगा। इसके साथ ही मार्च 2026 तिमाही और वित्त वर्ष 2026 के नतीजों की घोषणा भी की जाएगी। फाइनल डिविडेंड के प्रस्ताव पर भी चर्चा होगी।
Tata Steel: कंपनी ने सब्सिडियरी Tata Steel Colors में बचे हुए 10,000 इक्विटी शेयर ब्लूस्कोप स्टील एशिया होल्डिंग्स Pty Ltd से 3 लाख रुपये में खरीद लिए हैं। इस सौदे के बाद, Tata Steel Colors में कंपनी की हिस्सेदारी 99.99 प्रतिशत से बढ़कर पूरी 100 प्रतिशत हो गई है।
Saatvik Green Energy: कंपनी की सब्सिडियरी सात्विक सोलर इंडस्ट्रीज को सोलर PV मॉड्यूल्स की सप्लाई के लिए स्वतंत्र EPC प्लेयर्स से 108.75 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है।
SpiceJet: UK के एक कोर्ट ने स्पाइसजेट को 3 इंजनों के लिए बकाया किराए और रखरखाव शुल्क के मद में विमान इंजन लीज पर देने वाली एक कंपनी को लगभग 80 लाख डॉलर का भुगतान करने का आदेश दिया है। लंदन की कमर्शियल कोर्ट ने बुधवार को Sunbird France 02 SAS के पक्ष में एक समरी जजमेंट दिया। यह फैसला बकाया किराए और मेंटेनेंस के पैसों के मामले में आया, जिसमें कोर्ट ने पाया कि स्पाइसजेट के पास बचाव का कोई ठोस आधार नहीं था।
IRB Infrastructure Developers: कंपनी ने मार्च 2026 के लिए 783.5 करोड़ रुपये का टोल रेवेन्यू दर्ज किया है। यह एक साल पहले के 648.9 करोड़ रुपये के मुकाबले 20.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी दिखाता है।
Eicher Motors: रॉयल एनफील्ड ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Flying Flea C6 लॉन्च की है, जिसकी कीमत 2.79 लाख रुपये है। FF.C6 10 अप्रैल से बेंगलुरु के जयनगर में पहले Flying Flea स्टोर पर उपलब्ध होगी। डिलीवरी मई 2026 के आखिर में शुरू होने की उम्मीद है।
IFB Industries: कंपनी के बोर्ड ने मनोज कुमार विजय को 9 अप्रैल से अगले दो साल की अवधि के लिए नॉन-एग्जीक्यूटिव इंडिपेंडेंट डायरेक्टर की कैटेगरी में एक एडिशनल डायरेक्टर के रूप में नियुक्त करने की मंजूरी दी है। बोर्ड ने संदीप जोसेफ अब्राहम को 9 अप्रैल से अगले 5 साल की अवधि के लिए मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर नियुक्त किया है।
Gaudium IVF and Women Health: GDN Ventures LLP ने इस कंपनी में 10 लाख शेयर 8.58 करोड़ रुपये में खरीदे हैं।
Sai Parenterals: अरिहंत कैपिटल मार्केट्स ने कंपनी में 3.98 लाख शेयर 16.84 करोड़ रुपये में खरीदे हैं।
ये शेयर करेंगे एक्स-डिविडेंड और बाय-बैक, बोनस की एक्स-डेट पर ट्रेड
जैश इंजीनियरिंग
प्योरट्रोप फ्रूट्स
RM ड्रिप एंड स्प्रिंकलर्स सिस्टम्स
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।