Stocks to Watch Today: गिफ्ट निफ्टी से आज भी घरेलू मार्केट में मजबूत शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। एक कारोबारी दिन पहले मार्केट में हर तरफ हरियाली ही हरियाली दिखी थी और निफ्टी के सभी सेक्टर के इंडेक्स ग्रीन बंद हुए थे। बुधवार को बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 740.30 प्वाइंट्स यानी 1.01% उछलकर 73730.23 तो निफ्टी 50 (Nifty 50) 1.15% यानी 254.65 प्वाइंट्स की बढ़त के साथ 22337.30 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ शेयरों में अपनी खास एक्टिविटी के चलते तेज हलचल रह सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।
