Stocks to Watch: Titan और LIC समेत इन शेयरों पर रखें नजर, वीकेंड शानदार करने का मौका

Stocks to Watch: गिफ्ट निफ्टी से आज हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन घरेलू स्टॉक मार्केट में मुनाफावसूली का संकेत मिल रहा है। आज एक स्टॉक की लिस्टिंग है और साथ ही इंट्रा-डे में टाइटन कंपनी (Titan Company), एलआईसी (LIC) और भारती एयरटेल (Bharti Airtel) समेत इन शेयरों पर नजर रखें। चेक करें स्टॉक्स की लिस्ट जिनमें किसी खास वजह से तेज उठा-पटक के आसार हैं और बनाएं इंट्रा-डे के लिए सॉलिड स्ट्रैटेजी

अपडेटेड Aug 08, 2025 पर 9:02 AM
Story continues below Advertisement
एक कारोबारी दिन पहले निफ्टी की वीकली एक्सपायरी गुरुवार 7 अगस्त को सेंसेक्स (Sensex) 79.27 प्वाइंट्स यानी 0.10% के उछाल़ के साथ 80,623.26 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 21.95 प्वाइंट्स यानी 0.09% की बढ़त के साथ 24,596.15 पर बंद हुआ था।

Stocks to Watch: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन एशियाई मार्केट से मिले-जुले रुझानों के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू मार्केट में मुनाफावसूली के संकेत मिल रहे हैं। एक कारोबारी दिन पहले निफ्टी की वीकली एक्सपायरी गुरुवार 7 अगस्त को सेंसेक्स (Sensex) 79.27 प्वाइंट्स यानी 0.10% के उछाल़ के साथ 80,623.26 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 21.95 प्वाइंट्स यानी 0.09% की बढ़त के साथ 24,596.15 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ कंपनियों के कारोबारी नतीजे आज आएंगे तो कुछ के आ चुके हैं। इसके अलावा एक स्टॉक की लिस्टिंग के साथ-साथ अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।

आज इन कंपनियों के आएंगे कारोबारी नतीजे

एसबीआई, टाटा मोटर्स, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, सीमेंस, एफकॉन्स इन्फ्रास्ट्रक्चर, बॉम्बे डाइंग एंड मैन्युफैक्चरिंग कंपनी, डोम्स इंडस्ट्रीज, इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक, ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक, गांधार ऑयल रिफाइनरी, लेमन ट्री होटल्स, मणप्पुरम फाइनेंस, इन्फो ऐज (इंडिया), एपीजे सुरेंद्र पार्क होटल्स, पीजी इलेक्ट्रोप्लास्ट, टीवीएस सप्लाई चेन सॉल्यूशंस, वोल्टास और वॉकहार्ट आज जून तिमाही के कारोबारी नतीजे जारी करेंगी।


इन कंपनियों के कारोबारी नतीजे जारी

Titan Company Q1 (Consolidated YoY)

जून तिमाही में सालाना आधार पर टाइटन कंपनी का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 52.6% उछलकर ₹1,091 करोड़ और रेवेन्यू 24.6% उछलकर ₹16,523 करोड़ पर पहुंच गया।

LIC Q1 (Consolidated YoY)

जून तिमाही में सालाना आधार पर एलआईसी का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 3.9% उछलकर ₹10,957 करोड़ और नेट प्रीमियम इनकम 4.7% उछलकर ₹1,19,618.4 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान नेट कमीशन 2.8% गिरकर ₹4,975 करोड़ पर आ गया लेकिन टोटल एनुअल प्रीमियम इक्विवैलेंट (APE) 9.45% उछलकर ₹12,652 करोड़, रिटेल एपीई 4.65% बढ़कर ₹7,061 करोड़, वैल्यू ऑफ न्यू बिजनेस (VNB) 20.75% बढ़कर ₹1,944 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान वीएनबी मार्जिन भी 13.9% से 15.4% पर पहुंच गया।

Apollo Tyres Q1 (Consolidated YoY)

जून तिमाही में सालाना आधार पर अपोलो टायर्स का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 95.7% गिरकर ₹12.9 करोड़ पर आ गया लेकिन रेवेन्यू 3.6% उछलकर ₹6,560.8 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान एक्सपेश्नल लॉस ₹40.4 से बढ़कर ₹370.2 करोड़ पर पहुंच गया।

NLC India Q1 (Consolidated YoY)

जून तिमाही में सालाना आधार पर एनएलसी इंडिया का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 42.6% उछलकर ₹797.6 करोड़ और रेवेन्यू 13.2% उछलकर ₹3,825.6 करोड़ पर पहुंच गया।

Data Patterns Q1 (YoY)

जून तिमाही में सालाना आधार पर डेटा पैटर्न्स का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 22.2% गिरकर ₹25.5 करोड़ और रेवेन्यू 4.6% फिसलकर ₹99.3 करोड़ पर आ गया।

Indigo Paints Q1 (Consolidated YoY)

जून तिमाही में सालाना आधार पर इंडिगो पेंट्स का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 2.2% गिरकर ₹26 करोड़ और रेवेन्यू 0.7% फिसलकर ₹308.9 करोड़ पर आ गया।

Ramco Cements Q1 (Consolidated YoY)

जून तिमाही में सालाना आधार पर रैमको सीमेंट्स का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 131.2% बढ़कर ₹84.6 करोड़ पर पहुंच गया लेकिन रेवेन्यू 0.9% फिसलकर ₹2,074 करोड़ पर आ गया।

Crompton Greaves Consumer Electricals Q1 (Consolidated YoY)

जून तिमाही में सालाना आधार पर क्राम्पटन ग्रीव्स कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 19.4% गिरकर ₹122.3 करोड़ और रेवेन्यू 6.5% फिसलकर ₹1,998.3 करोड़ पर आ गया।

Godrej Consumer Products Q1 (Consolidated YoY)

जून तिमाही में सालाना आधार पर गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 0.4% उछलकर ₹452.5 करोड़ और रेवेन्यू 9.9% उछलकर ₹3,661.9 करोड़ पर पहुंच गया।

Kalyan Jewellers Q1 (Consolidated YoY)

जून तिमाही में सालाना आधार पर कल्याण ज्वैलर्स का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 48.7% उछलकर ₹264.1 करोड़ और रेवेन्यू 31.5% उछलकर ₹7,268.5 करोड़ पर पहुंच गया।

CE Info Systems Q1 (Consolidated YoY)

जून तिमाही में सालाना आधार पर सीई इंफो सिस्टम्स का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 28.7% उछलकर ₹46.1 करोड़ और रेवेन्यू 19.8% उछलकर ₹121.6 करोड़ पर पहुंच गया।

PTC India Q1 (Consolidated YoY)

जून तिमाही में सालाना आधार पर पीटीसी इंडिया का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 44.2% बढ़कर ₹195 करोड़ पर पहुंच गया लेकिन रेवेन्यू 12% फिसलकर ₹4,009.2 करोड़ पर आ गया।

Biocon Q1 (Consolidated YoY)

जून तिमाही में सालाना आधार पर बॉयोकान का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 95.2% फिसलकर ₹31.4 करोड़ पर आ गया लेकिन रेवेन्यू 14.8% उछलकर ₹3,941.9 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी की अदर इनकम ₹1,134.5 करोड़ से गिरकर ₹79.7 करोड़ पर आ गई। इसके अलावा कंपनी कैप्टिव ऑफ-साइट सोलर एनर्जी पावर प्लांट से सोलर एनर्जी खरीदने के लिए प्रो-जील ग्रीन पावर सिक्सटीन में 26% हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी।

General Insurance Corporation of India Q1 (Consolidated (YoY)

जून तिमाही में सालाना आधार पर जनरल इंश्योरेंस का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 80.7% उछलकर ₹2,530.6 करोड़ और नेट प्रीमियम इनकम 11.6% उछलकर ₹11,274 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान नेट कमीशन 14.6% गिरकर ₹1,879.5 करोड़ पर आ गया।

Cummins India Q1 (Standalone YoY)

जून तिमाही में सालाना आधार पर कमिन्स इंडिया का स्टैंडएलोन प्रॉफिट 40.4% उछलकर ₹589.3 करोड़ और रेवेन्यू 26.2% बढ़कर ₹2,906.8 करोड़ पर पहुंच गया।

BSE Q1 (Consolidated YoY)

जून तिमाही में सालाना आधार पर बीएसई का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 103.5% उछलकर ₹539.4 करोड़ और रेवेन्यू 59.2% बढ़कर ₹958.4 करोड़ पर पहुंच गया।

Hindustan Petroleum Corporation (Consolidated YoY)

जून तिमाही में सालाना आधार पर हिंदुस्तान पेट्रोलियम का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 548.5% बढ़कर ₹4,110.9 करोड़ पर पहुंच गया लेकिन रेवेन्यू 2.7% फिसलकर ₹1.1 लाख करोड़ पर पहुंच गया।

KRBL Q1 (Consolidated YoY)

जून तिमाही में सालाना आधार पर केआरबीएल का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 74% उछलकर ₹150.6 करोड़ और रेवेन्यू 32.1% उछलकर ₹1,584.4 करोड़ पर पहुंच गया।

Schneider Electric Infrastructure Q1 (YoY)

जून तिमाही में सालाना आधार पर शिंडर इलेक्ट्रिक इंफ्रास्ट्रक्चर का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 14.9% गिरकर ₹41.2 करोड़ पर आ गया लेकिन रेवेन्यू 4.8% उछलकर ₹621.6 करोड़ पर पहुंच गया।

Linde India Q1 (Consolidated YoY)

जून तिमाही में सालाना आधार पर लिंडे इंडिया का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 5.7% गिरकर ₹107.2 करोड़ और रेवेन्यू 12.6% फिसलकर ₹571.1 करोड़ पर आ गया।

Metropolis Healthcare Q1 (Consolidated YoY)

जून तिमाही में सालाना आधार पर मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 18.7% उछलकर ₹45.1 करोड़ और रेवेन्यू 23.2% उछलकर ₹386.1 करोड़ पर पहुंच गया।

Gujarat State Fertilizers & Chemicals Q1 (Consolidated YoY)

जून तिमाही में सालाना आधार पर गुजरात स्टेट फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 58.7% उछलकर ₹138.6 करोड़ और रेवेन्यू 1% उछलकर ₹2,184.4 करोड़ पर पहुंच गया।

Sun TV Network Q1 (Consolidated YoY)

जून तिमाही में सालाना आधार पर सन टीवी नेटवर्क का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 5.4% गिरकर ₹529.1 करोड़ और रेवेन्यू 1.8% फिसलकर ₹1,290.3 करोड़ पर आ गया।

Global Health Q1 (Consolidated YoY)

जून तिमाही में सालाना आधार पर ग्लोबल हेल्थ का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 49.6% उछलकर ₹159 करोड़ और रेवेन्यू 19.7% उछलकर ₹1,030.8 करोड़ पर पहुंच गया।

Medi Assist Healthcare Services Q1 (Consolidated YoY)

जून तिमाही में सालाना आधार पर मेडी असिस्ट हेल्थकेयर सर्विसेज का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 19% उछलकर ₹22.4 करोड़ और रेवेन्यू 13.6% उछलकर ₹190.6 करोड़ पर पहुंच गया।

GMM Pfaudler Q1 (Consolidated YoY)

जून तिमाही में सालाना आधार पर जीएमएम फडलर का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 52% गिरकर ₹11.2 करोड़ पर आ गया लेकिन रेवेन्यू 1.2% उछलकर ₹794.6 करोड़ पर पहुंच गया।

Kalpataru Projects International Q1 (Consolidated YoY)

जून तिमाही में सालाना आधार पर कल्पतरू प्रोजेक्ट्स इंटरनेशनल का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 154.4% उछलकर ₹213.6 करोड़ और रेवेन्यू 34.5% उछलकर ₹6,171.2 करोड़ पर पहुंच गया।

Stocks to Watch: इन शेयरों पर भी रहेगी नजरें

Bharti Airtel

सीएनबीसी-टीवी18 के सूत्रों के मुताबिक प्रमोटर एंटिटी इंडियन कंटिनेंट इंवेस्टमेंट ब्लॉक डील के जरिए भारती एयरटेल में अपनी 0.8% हिस्सेदारी बेच सकती है। यह ब्लॉक डील करीब ₹9,310 करोड़ का हो सकता है और इसका फ्लोर प्राइस ₹1,862 है।

AU Small Finance Bank

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक को आरबीआई से स्मॉल फाइनेंस बैंक से यूनिवर्सल बैंक में बदलने की इन-प्रिंसिपल अप्रूवल मिल चुकी है।

Zydus Lifesciences

जाइडस लाइफसाइंसेज को अपनी ZDS-वैरेनिकलाइन टैबलेट (0.5 मिलीग्राम और 1 मिलीग्राम) के लिए हेल्थ कनाडा से नोटिस ऑफ कंप्लॉयंस (NOC) मिल गई है। वैरेनिकलाइन का इस्तेमाल धूम्रपान छोड़ने में किया जाता है।

Piramal Pharma

पीरामल फार्मा की एक थर्ड पार्टी वेयरहाउस में 6 अगस्त को आग लग गई जिसमें कंपनी का कुछ माल रखा हुआ था। इस घटना से करीब ₹45 करोड़ का माल प्रभावित हुआ है।

बल्क डील्स

Eternal

अलीबाबा की ऐंटफिन सिंगापुर ने एटर्नल के 14.13 करोड़ शेयर यानी 1.46% हिस्सेदारी ₹289.91 के भाव पर ₹4,096.7 करोड़ में बेच दिए हैं। जून 2025 के आखिरी में ऐंटफिन की जोमैटो की पैरेंट कंपनी एटर्नल में 1.95% हिस्सेदारी थी।

Kotak Mahindra Bank

ओपेनहाइमर फंड्स इंक ने अपने ओपेनहाइमर डेवलपिंग मार्केट्स फंड के जरिए कोटक महिंद्रा बैंक के 1.03 करोड़ शेयर (0.52% हिस्सेदारी) ₹1,965.2 के भाव पर ₹2,035.4 करोड़ में बेची है।

Zinka Logistics Solutions

इथन क्रीक मास्टर इन्वेस्टर्स (केमैन) एलपीएफ ने जिंका लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशंस के 9.9 लाख शेयर (0.55% हिस्सेदारी) ₹540.54 की भाव पर ₹53.67 करोड़ में बेच दी है। जून 2025 के आखिरी में इथन क्रीक की जिंका में 1.3% हिस्सेदारी थी।

लिस्टिंग

आज Flysbs Aviation की एनएसई एसएमई पर लिस्टिंग है।

एक्स-डेट

हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, एबीबी इंडिया, एल्केम लैबोरेटरीज, अरविंदो फार्मा, कंप्यूटर ऐज मैनेजमेंट सर्विसेज, सिएट, डेल्टा कॉर्प, इंडियन ऑयल, जेटेक इंडिया, क्रोनॉक्स लैब साइंसेज, मैनकाइंड फार्मा, मैट्रिमोनी.कॉम, एमसीएक्स, फ्लेयर राइटिंग इंडस्ट्रीज, ऑलदिगी टेक, गुजरात कंटेनर्स, गुजरात होटल्स, इंडो थाई सिक्योरिटीज, ओरिएंटल एरोमैटिक्स, पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज, प्रेमको ग्लोबल, क्वेस कॉर्प, शिलचर टेक्नोलॉजीज, श्रद्धा एआई टेक्नोलॉजीज, सोनाटा सॉफ्टवेयर, स्टीलकास्ट, वैरोक इंजीनियरिंग, विष्णु केमिकल्स, वोइथ पेपर फैब्रिक्स इंडिया, वंडरला हॉलिडेज और जेडएफ कमर्शियल व्हीकल कंट्रोल सिस्टम्स इंडिया के शेयर आज एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे। वहीं नेस्ले इंडिया के शेयर आज एक्स-बोनस तो पावरग्रिड इंफ्रास्ट्रक्चर इंवेस्टमेंट ट्रस्ट और एंजेन इंडिया एनर्जी यील्ड प्लस ट्रस्ट के इनकम डिस्ट्रीब्यूशन की आज एक्स-डेट है।

F&O Ban

आज पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस में एफएंडओ की नई पोजिशन नहीं ले पाएंगे।

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।