Stocks to Watch: Ola Electric, Titan और NMDC समेत इन स्टॉक्स पर फोकस; धांसू सब्सक्रिप्शन के बाद एक लिस्टिंग भी
Stocks to Watch: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज गिफ्ट निफ्टी से घरेलू मार्केट में ग्रीन शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। इंट्रा-डे में बात करें तो एक स्टॉक की लिस्टिंग के साथ-साथ आज ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric), टाइटन कंपनी (Titan Company), वेदांता एलुमिनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) और एनएमडीसी (NMDC) समेत कुछ शेयरों में तेज हलचल रह सकती है। चेक करें पूरी लिस्ट और इंट्रा-डे के लिए बनाएं फटाफट तगड़ी स्ट्रैटेजी
एक कारोबारी दिन पहले 7 अगस्त को सेंसेक्स (Sensex) 455.59 प्वाइंट्स यानी 0.58% की गिरावट के साथ 78,499.17 और निफ्टी 65.35 प्वाइंट्स यानी 0.27% की फिसलन के साथ 24,570.65 पर बंद हुआ था। (File Photo- Pexels)
Stocks to Watch: वैश्विक बाजारों में रौनक के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू मार्केट में भी ग्रीन शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी फिलहाल 19.50 प्वाइंट्स यानी 0.08% की बढ़त के साथ 24,661.00 पर है। एक कारोबारी दिन पहले 7 अगस्त को सेंसेक्स (Sensex) 455.59 प्वाइंट्स यानी 0.58% की गिरावट के साथ 78,499.17 और निफ्टी 65.35 प्वाइंट्स यानी 0.27% की फिसलन के साथ 24,570.65 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।
आज इन कंपनियों के नतीजे होंगे पेश
वोडाफोन आइडिया, बॉश, अमारा राजा एनर्जी एंड मोबिलिटी, एस्ट्राजेनेका फार्मा, भारत फोर्ज, बॉम्बे डाइंग एंड मैन्युफैक्चरिंग कंपनी, सीएमएस इन्फो सिस्टम्स, दिलीप बिल्डकॉन, ग्लैंड फार्मा, हिंदुस्तान कॉपर, केईसी इंटरनेशनल, इन्फो एज (इंडिया), पीसी ज्वेलर, सन फार्मा एडवांस्ड रिसर्च कंपनी, त्रिवेणी टर्बाइन, टीवीएस सप्लाई चेन सॉल्यूशंस, वेबसोल एनर्जी सिस्टम, वॉकहार्ट, यथार्थ हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा केयर सर्विसेज और जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज आज कारोबारी नतीजे पेश करेंगी।
इन कंपनियों के नतीजे जारी
Titan Company Q1 (Consolidated YoY)
जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर टाइटन कंपनी का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 62.9% बढ़कर ₹1,777 करोड़ और रेवेन्यू 29.3% उछलकर ₹21,356 करोड़ पर पहुंच गया।
Power Finance Corporation (PFC) Q1 (Consolidated YoY)
जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर पीएफसी का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 2.1% बढ़कर ₹7,012 करोड़ पर पहुंच गया लेकिन रेवेन्यू 3.3% फिसलकर ₹10,696.4 करोड़ पर आ गया।
Oil India Q1 (Standalone YoY)
जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर ऑयल इंडिया का स्टैंडएलोन प्रॉफिट 253% बढ़कर ₹2,870.2 करोड़ और रेवेन्यू 58.8% उछलकर ₹7,958.1 करोड़ पर पहुंच गया।
Kaynes Technology India Q1 (Consolidated YoY)
जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर कीन्स टेक्नोलॉजी का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 24.4% घटकर ₹56.4 करोड़ पर आ गया लेकिन इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू 40.5% उछलकर ₹9,460.2 करोड़ पर पहुंच गया।
Ola Electric Mobility Q1 (Consolidated YoY)
जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का कंसालिडेटेड लॉस ₹428 करोड़ से घटकर ₹336 करोड़ रह गया लेकिन इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू भी 45% फिसलकर ₹455 करोड़ पर आ गया।
Entero Healthcare Solutions Q1 (Consolidated YoY)
जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर एंटेरो हेल्थकेयर सॉल्यूशंस का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 37.3% बढ़कर ₹38.2 करोड़ और रेवेन्यू 38.2% उछलकर ₹1,940.5 करोड़ पर पहुंच गया।
Akums Drugs and Pharmaceuticals Q1 (Consolidated YoY)
जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर एकम्स ड्रग्स एंड फार्मा का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 56.1% बढ़कर ₹101 करोड़ और रेवेन्यू 13.9% उछलकर ₹1,166.6 करोड़ पर पहुंच गया।
Nitin Spinners Q1 (Standalone YoY)
जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर नितिन स्पिनर्स का स्टैंडएलोन प्रॉफिट 83.6% बढ़कर ₹75.3 करोड़ और रेवेन्यू 10.3% उछलकर ₹875 करोड़ पर पहुंच गया।
Anant Raj Q1 (Consolidated YoY)
जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर अनंत राज का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 18.9% बढ़कर ₹149.6 करोड़ और रेवेन्यू 6.6% उछलकर ₹631.4 करोड़ पर पहुंच गया।
Ambika Cotton Mills Q1 (YoY)
जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर अंबिका कॉटन का प्रॉफिट 61.4% बढ़कर ₹25.7 करोड़ और रेवेन्यू 34.3% उछलकर ₹257.9 करोड़ पर पहुंच गया।
Stocks to Watch: इन स्टॉक्स पर भी रहेगा फोकस
Signature Global
गुरुग्राम के सोहना में सिग्नेचर ग्लोबल ने 11.887 एकड़ और इसकी सब्सिडियरी सिग्नेचरग्लोबल बिज़नेस पार्क ने 13.73 एकड़ जमीन के लिए एग्रीमेंट किए हैं। इन पर कुल मिलाकर लगभग 21.8 लाख स्क्वेयर फुट का डेवलपमेंट एरिया बन सकता है।
Emcure Pharmaceuticals
एमक्योर फार्मा को गुजरात के साणंद में अपनी फॉर्मूलेशन फैसिलिटी के लिए अमेरिकी दवा नियामक एफडीए से EIA (एस्टेब्लिशमेंट इंस्पेक्शन रिपोर्ट) मिला है। एफडीए ने 6-15 मई तक जांच के बाद फैसिलिटी के इंस्पेक्शन स्टेटस को VAI (वॉलंटरी एक्शन इंडिकेटेड) के तौर पर क्लासिफाई किया है।
NMDC
एनएमडीसी ने लम्प अयस्क की कीमत प्रति टन ₹5,250 और फाइन अयस्क की कीमत प्रति टन ₹4,500 तय की है और ये कीमतें 8 अगस्त से प्रभावी हैं।
RITES, Hindustan Petroleum Corporation
राइट्स ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम की फैसिलिटीज में रेलवे साइडिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के डेवलपमेंट के लिए कंसल्टेंसी सर्विस देने को लेकर हिंदुस्तान पेट्रोलियम के साथ एक एमओयू किया है।
Vedanta Aluminium Metal
वेदांता एल्युमीनियम मेटल की सब्सिडियरी भारत एल्युमीनियम कंपनी (BALCO) ने कार्लापट बॉक्साइट ब्लॉक के लिए सफल बोली लगाई है। यह ब्लॉक एक्सप्लोरेशन के G2 लेवल पर है, जो 1,822.61 हेक्टेयर में फैला हुआ है और अनुमानित मिनरल रिजर्व लगभग 24.8 करोड़ टन है।
बल्क डील्स
Electronics Mart India
आनंदम एंटरप्राइजेज ने हर शेयर ₹166.98 के भाव पर ₹35.2 करोड़ में इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट इंडिया के 21.08 लाख शेयर खरीदे तो नवोदय एंटरप्राइजेज ने ₹165.36 के भाव पर 32.2 लाख शेयर ₹53.24 करोड़ में खरीदे। इन दोनों सौदों में कुल 1.38% होल्डिंग का लेन-देन हुआ।
Prataap Snacks
ऑथम इन्वेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर ने हर शेयर ₹1,179.86 के भाव पर ₹32.32 करोड़ में प्रताप स्नैक्स के अतिरिक्त 2.73 लाख शेयर (1.14% हिस्सेदारी) खरीदी। इससे पहले बुधवार को भी ऑथम इन्वेस्टमेंट ने प्रताप स्नैक्स में ₹25.45 करोड़ में 0.91% हिस्सेदारी खरीदी थी।
RPP Infra Projects
प्रमोटर पी अरुल सुंदरम ने हर शेयर ₹57.24 के भाव पर ₹3.98 करोड़ में आरपीपी इंफ्रा प्रोजेक्ट्स के 6.97 लाख शेयर (1.4% हिस्सेदारी) बेचे। वहीं भास्करन गणेशन अबिन दिनेश ने ₹57.27 के भाव पर 3.46 लाख शेयर ₹1.98 करोड़ में तो जी विसलाची ने ₹57.22 के भाव पर 3.48 लाख शेयर ₹1.99 करोड़ में खरीदे।
लिस्टिंग
आज जीवी इलेक्ट्रिकल्स के शेयरों की बीएसई एसएमई पर एंट्री होगी। इसके आईपीओ को ओवरऑल 169 गुना से अधिक बोली मिली थी।
एक्स-डेट
आज जियो फाइनेंशियल सर्विसेज, इंडस टावर्स, एवीटी नेचुरल प्रोडक्ट्स, CMPDI (सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टीट्यूट), मैजेस्टिक ऑटो, पीटीसी इंडिया, राइट्स, स्टाइरेनिक्स परफॉरमेंस मैटेरियल्स और वेस्ट कोस्ट पेपर मिल्स के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे तो इंडस इंफ्रा ट्रस्ट के इनकम डिस्ट्रीब्यूशन की भी आज एक्स-डेट है।
F&O Ban
बंधन बैंक, कीन्स टेक्नोलॉजी और एलआईसी में आज एफएंडओ की नई पोजिशन नहीं ले पाएंगे।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल, नेटवर्क18 ग्रुप का हिस्सा है। नेटवर्क18 का नियंत्रण इंडिपेंडेट मीडिया ट्रस्ट करता है, जिसकी एकमात्र लाभार्थी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।