Get App

Stocks to Watch: सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी पर ये शेयर धमाल मचाने को तैयार, चेक करें पूरी लिस्ट

Stocks to Watch: एशियााई मार्केट में सुस्ती के बीच गिफ्ट निफ्टी से भी आज घरेलू मार्केट के लिए सुस्त संकेत मिल रहे हैं। सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के दिन आज इंट्रा-डे में टाइटन कंपनी (Titan Company) और जेएसडब्ल्यू इंफ्रास्ट्रक्चर (JSW Infrastructure) समेत इन शेयरों पर नजर रखें। चेक करें स्टॉक्स की लिस्ट जिनमें किसी खास वजह से तेज उठा-पटक के आसार हैं और बनाएं इंट्रा-डे के लिए सॉलिड स्ट्रैटेजी

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jul 08, 2025 पर 8:46 AM
Stocks to Watch:  सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी पर ये शेयर धमाल मचाने को तैयार, चेक करें पूरी लिस्ट
एक कारोबारी दिन पहले सोमवार 7 जुलाई को सेंसेक्स (Sensex) महज 9.61 प्वाइंट्स के उछाल के साथ 83,442.50 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 0.30 प्वाइंट्स की मामूली बढ़त के साथ 25,461.30 पर बंद हुआ था।

Stocks to Watch: घरेलू मार्केट में आज सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी और रेसिप्रोकल टैरिफ की डेडलाइन 1 अगस्त तक बढ़ाए जाने के चलत घरेलू स्टॉक मार्केट में तेज हलचल दिख सकती है। हालांकि गिफ्ट निफ्टी से सुस्ती के संकेत मिल रहे हैं। एक कारोबारी दिन पहले की बात करें तो सोमवार 7 जुलाई को सेंसेक्स (Sensex) महज 9.61 प्वाइंट्स के उछाल के साथ 83,442.50 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 0.30 प्वाइंट्स की मामूली बढ़त के साथ 25,461.30 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो आज एक स्टॉक की डीमर्जर के बाद लिस्टिंग है, और अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।

प्रोविजनल कारोबारी आंकड़े

Titan Company

जून तिमाही में सालाना आधार पर टाइटन कंपनी का इंटरनेशनल बिजनेस 49%, घरेलू बिजनेस 19%, कंज्यूमर बिजनेस 20%, ज्वैलरी सेगमेंट 18%, घड़ियों का बिजनेस 23%, आईकेयर सेगमेंट 12% की रफ्तार से बढ़ा। जून तिमाही में कंपनी ने 9 नए घरेलू स्टोर खुले और 1 नए इंटरनेशनल स्टोर खोले और अब इसके कुल 3,322 स्टोर्स हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें