Stocks to Watch: Torrent Power और NCC समेत इन शेयर पर रखें नजर, तीन स्टॉक्स की है लिस्टिंग भी

Stocks to Watch: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज गिफ्ट निफ्टी से घरेलू स्टॉक मार्केट में खरीदारी के रुझान का संकेत मिल रहा है। आज तीन स्टॉक्स की लिस्टिंग है। इसके अलावा इंट्रा-डे में टोरेंट पावर (Torrent Power) और एनसीसी (NCC) समेत इन शेयरों पर आज नजर रखें। चेक करें स्टॉक्स की लिस्ट जिनमें किसी खास वजह से तेज उठा-पटक के आसार हैं और बनाएं इंट्रा-डे के लिए सॉलिड स्ट्रैटेजी

अपडेटेड Sep 01, 2025 पर 8:15 AM
Story continues below Advertisement
शुक्रवार 29 अगस्त को सेंसेक्स (Sensex) 270.92 प्वाइंट्स यानी 0.34% की फिसलन के साथ 79,809.65 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 74.05 प्वाइंट्स यानी 0.30% की गिरावट के साथ 24,426.85 पर बंद हुआ था।

Stocks to Watch: वैश्विक मार्केट से मिले-जुले रुझानों के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू मार्केट में ग्रीन शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। एक कारोबारी दिन पहले की बात करें तो शुक्रवार 29 अगस्त को सेंसेक्स (Sensex) 270.92 प्वाइंट्स यानी 0.34% की फिसलन के साथ 79,809.65 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 74.05 प्वाइंट्स यानी 0.30% की गिरावट के साथ 24,426.85 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो तीन स्टॉक्स की लिस्टिंग के साथ-साथ अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।

Stocks to Watch: इन शेयरों पर रहेगी नजर

आज इन कंपनियों के आएंगे कारोबारी नतीजे

हाईवे इन्फ्रास्ट्रक्चर, ब्राइटकॉम ग्रुप, वेलेंसिया इंडिया और विवंता इंडस्ट्रीज आज कारोबारी नतीजे जारी करेंगी।


Torrent Power

टोरेंट पावर को एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी से कोयला वाले 1,600 मेगावाट के नए पावर प्लांट से ₹5.829 रुपये प्रति किलोवाट घंटा की दर से बिजली की लॉन्ग-टर्म खरीदारी के लिए एक लेटर ऑफ अवार्ड मिला है। कंपनी DBFOO (डिजाइन, बिल्ड, फाइनेंस, ओन एंड ऑपरेट) मॉडल पर ₹22 हजार करोड़ के निवेश पर मध्य प्रदेश में एक एक ग्रीनफील्ड 2x800 MW अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल पावर प्लांट सेटअप करेगी और यहां से जितनी बिजली बनेगी, वह एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी को सप्लाई होगी।

Adani Power

अदाणी पावर को मध्य प्रदेश के अनूपपुर में डीबीएफओओ मॉडल पर बनने वाली 800 मेगावाट की नई अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर प्रोजेक्ट से बिजली की सप्लाई के लिए एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी (एमपीपीएमसीएल) से लेटर ऑफ अवार्ड (एलओए) मिला है।

NCC

एनसीसी को अगस्त में वाटर डिविजन से जुड़ा ₹788.34 करोड़ का दो ऑर्डर मिले।

बल्क डील्स

Reliable Data Services

क्रिकेटर रोहित शर्मा ने ₹87.2 लाख में दिल्ली स्थित आईटी सर्विसेज मुहैया कराने वाली कंपनी रिलायबल डेटा सर्विसेज के 53,200 शेयर (0.5% से थोड़ी ज़्यादा हिस्सेदारी) ₹163.91 के भाव पर बेचे। दिसंबर 2023 के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक उनके पास 1,03,200 शेयर (1% हिस्सेदारी) थे, लेकिन मार्च 2024 तिमाही में उनकी हिस्सेदारी 1% से नीचे आ गई।

Advanced Enzyme Technologies

पोलुनिन कैपिटल पार्टनर्स की पोलुनिन इमर्जिंग मार्केट्स स्मॉल कैप फंड एलएलसी ने एडवांस्ड एंजाइम टेक्नोलॉजीज में ₹353.5 की दर से ₹44.22 करोड़ में 1.1% हिस्सेदारी (12,50,938 शेयर) खरीदी है।

Tarsons Products

रियल एस्टेट फर्म अनंतनाथ स्काईकॉन ने ₹315 की दर से टारसंस प्रोडक्ट्स के 7.7 लाख शेयर (1.44% हिस्सेदारी के बराबर) खरीदे। वहीं इसी कीमत पर ट्रू कैपिटल ने 4,18,617 शेयर और कुबेर इंडिया फंड 3.5 लाख शेयर बेचे। जून 2025 तक ट्रू कैपिटल के पास कंपनी के 12.68 लाख शेयर (2.38% हिस्सेदारी) थे।

PG Electroplast

पीजी इलेक्ट्रोप्लास्ट की सहायक कंपनी नेक्स्ट जेनरेशन मैन्युफैक्चरर्स ने महाराष्ट्र सरकार के साथ कमरगांव, अहिल्यानगर में ₹1000 करोड़ के ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट में निवेश के लिए MoU किया है। इस प्रोजेक्ट के तहत एयर कंडीशनर, वॉशिंग मशीन, रेफ्रिजरेटर और इनसे जुड़े प्रोजेक्ट्स को बनाने की क्षमता स्थापित की जाएगी।

PNB Housing Finance

पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस के बोर्ड की 5 सितंबर को बैठक है जिसमें प्राइवेट प्लेसमेंट के जरिए ₹5,000 करोड़ तक के नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCDs) जारी कर फंड जुटाने के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा।

Bharat Heavy Electricals Ltd (BHEL)

भेल ने डीआरडीओ की रिसर्च लैब डिफेंस मेटलर्जिकल रिसर्च लैबोरेटरी (DMRL), हैदराबाद के साथ टेक्नोलॉजी ट्रांसफर के लिए लाइसेंस एग्रीमेंट किया है।

Zydus Wellness

जायडस वेलनेस की सहायक कंपनी अलीडैक यूके (Alidac UK) ने कंफर्ट क्लिक (यूके) के Class A और B के 100%, Class C के 71.43%, और Class D के 66.67% शेयरों को खरीदने के लिए शेयर पर्चेज एग्रीमेंट किया है।

HEG

एचईजी की सहायक कंपनी टीएसीसी ने LOLC होल्डिंग्स की सहायक कंपनी सिलोन ग्रैफीन टेक्नोलॉजीज के साथ तकनीकी साझेदारी के लिए एग्रीमेंट किया है।

Popular Vehicles and Services

पॉपुलर वेईकल्स एंड सर्विसेज को मारुति सुज़ुकी इंडिया से तेलंगाना में एक डीलरशिप के अधिग्रहण की मंजूरी मिल गई है।

Bank of India

बैंक ऑफ इंडिया ने 1, 3 और 6 महीने की MCLR (मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट) को 10 बेसिस प्वाइंट, 1 साल की MCLR को 5 बेसिस प्वाइंट, और 3 साल की MCLR को 15 बेसिस प्वाइंट कम किया है। ये दरें 1 सितंबर से प्रभावी हैं।

Nazara Technologies

ऑनलाइन रियल मनी गेमिंग पर प्रतिबंध के चलते नजारा टेक्नोलॉजीज ने मूनशाइन टेक्नोलॉजी में शेष 0.98% हिस्सेदारी खरीदने के लिए किया गया एग्रीमेंट समाप्त कर दिया है और I3 Interactive Inc को 31 अगस्त को टर्मिनेशन नोटिस जारी किया है।ट

EPACK Durable

उत्तराखंड के देहरादून में स्थित ईपैक ड्यूरेबल की फैसिलिटी में 30 अगस्त को टैक्स डिपार्टमेंट का छापा पड़ा। हालांकि कंपनी का कहना है कि कोई आरोप साबित नहीं हुआ है और अथॉरिटी ने उसी दिन तलाशी की कार्यवाही शांतिपूर्ण ढंग से पूरी करने का आदेश जारी किया। हालांकि दो सामान और तीन रजिस्टर जब्त किए गए।

GHCL

सेबी ने गोल्डन टोबैको मामले में जीएचसीएल के गैर-कार्यकारी अध्यक्ष अनुराग डालमिया के खिलाफ एक आदेश पारित किया है, जिसमें उन्हें 18 महीने के लिए सिक्योरिटीज मार्केट में एंट्री पर रोक लगा दिया गया है और ₹20 लाख का जुर्माना भी लगाया गया है। हालांकि कंपनी का कहना है कि यह आदेश गोल्डन टोबैको से संबंधित है और इसका जीएचसीएल के कारोबार पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

One 97 Communications (Paytm)

शेयरधारकों ने पेटीएम के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, प्रेसिडेंट और ग्रुप सीएफओ मधुर देवड़ा के रिटायरमेंट के बाद किसी और को नहीं चुनने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। मधुर देवड़ा को रोटेशन के आधार पर रिटायर होना था और उन्होंने फिर से नियुक्ति की मांग नहीं की थी। इस प्रकार मधुर देवड़ा कंपनी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर पद से हट गए।

Dharan Infra-EPC

धरन इन्फ्रा-ईपीसी को स्काईमैक्स इन्फ्रा पावर से ₹1,171.21 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट मिला है।

Neogen Chemicals

नियोजेन केमिकल्स ने मोरिटा केमिकल इंडस्ट्रीज की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी मोरिटा इन्वेस्टमेंट के साथ एक ज्वाइंट वेंचर एग्रीमेंट को मंजूरी दे दी है। दोनों कंपनियां नियोजेन केमिकल्स की सहायक कंपनी नियोजेन मोरिटा न्यू मैटेरियल्स में निवेश करेंगी।

Thomas Cook India

थॉमस कुक (इंडिया) और उसकी ग्रुप कंपनी एसओटीसी ट्रैवल ने क्वींसलैंड टूरिज्म (टूरिज्म एंड इवेंट्स क्वींसलैंड) के साथ एक लॉन्ग टर्म एग्रीमेंट किया है।

Welspun Specialty Solutions

गुजरात प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (जीपीसीबी) से वेलस्पन स्पेशलिटी सॉल्यूशंस को बड़ी राहत मिली है। जीपीसीबी ने अपने उस आदेश को रद्द कर दिया है, जिसमें कंपनी को गुजरात के भरूच प्लांट में काम बंद करने का आदेश दिया गया था।

Punjab National Bank

पंजाब नेशनल बैंक ने 1, 3, 6, 12 और 36 महीनों के लिए अपनी MCLR (मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट) में 5 बेसिस प्वाइंट्स की कटौती की है। नई दरें 1 सितंबर से प्रभावी हैं।

BEML

बीईएमएल को भारतीय रेलवे से यूटिलिटी ट्रैक वाहनों की सप्लाई के लिए ₹80 करोड़ का ऑर्डर मिला है।

Oriental Rail Infrastructure

ओरिएंटल रेल इन्फ्रास्ट्रक्चर को भारतीय रेलवे के चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (आईसीएफ) से ₹3.37 करोड़ के ऑर्डर मिले हैं।

Gujarat Industries Power Company

गुजरात सरकार ने वालिया में 700-750 मेगावाट का लिग्नाइट-आधारित बिजली प्लांट स्थापित करने के गुजरात इंडस्ट्रीज पावर कंपनी के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। गुजरात ऊर्जा विकास निगम ने कंपनी के प्रस्तावित 700 मेगावाट के लिग्नाइट-आधारित बिजली संयंत्र से 25 वर्षों के लिए बिजली खरीदने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है।

Virtuoso Optoelectronics

वर्चुओसो ऑप्टोइलेक्ट्रॉनिक्स ने इलेक्ट्रॉनिक्स और मोटर पार्ट्स बनाने के लिए नासिक में ₹800 करोड़ के निवेश को महाराष्ट्र सरकार के साथ एक नॉन-बाइंडिंग एग्रीमेंट एमओयू किया है।

Asian Energy Services

एशियन एनर्जी सर्विसेज की सहायक कंपनी एशियन ऑयलफील्ड एंड एनर्जी सर्विसेज़ डीएमसीसी (एशियन डीएमसीसी) ने कुइपर होल्डिंग्स (अबू धाबी ग्लोबल मार्केट, यूएई) और कुइपर ग्रुप (केमैन आइलैंड्स) में 100% हिस्सेदारी का अधिग्रहण पूरा कर लिया है।

Ceinsys Tech

सेनसिस टेक को अदाणी ग्रुप की कॉमन डेटा एनवायरनमेंट (सीडीई) जरूरतों को लेकर ऑटोडेस्क बिल्ड एंटरप्राइज लाइसेंस की सप्लाई और इंस्टॉलेशन के लिए ₹5.55 करोड़ का ऑर्डर मिला है।

लिस्टिंग

आज क्लासिक इलेक्ट्रोड्स, शिवास्रित फूड्स और अनोन्दिता मेडिकेयर की एनएसई एसएमई पर एंट्री होगी।

एक्स-डेट

एलिवस लाइफ साइंसेज, एलनेट टेक्नोलॉजीज, कानपुर प्लास्टिपैक, पटेल इंटीग्रेटेड लॉजिस्टिक्स, ऋषिरूप, त्रिवेणी टर्बाइन, और त्रिवेणी इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रीज के शेयर आज एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे। वहीं पावना इंडस्ट्रीज के स्प्लिट की भी आज एक्स-डेट है।

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।