Stocks to Watch: चार लिस्टिंग्स, निफ्टी की वीकली एक्सपायरी को Wipro समेत इन शेयरों में खास वजहों से रहेगी तेज हलचल!
Stocks to Watch: निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन आज गिफ्ट निफ्टी से घरेलू स्टॉक मार्केट में हल्की मुनाफालसूली का संकेत मिल रहा है। स्टॉक्स में बात करें तो चार लिस्टिंग के साथ-साथ इंट्रा-डे में अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises), एनसीसी (NCC) और विप्रो (Wipro) समेत इन शेयरों पर आज नजर रखें। चेक करें स्टॉक्स की लिस्ट जिनमें किसी खास वजह से तेज उठा-पटक के आसार हैं और बनाएं इंट्रा-डे के लिए सॉलिड स्ट्रैटेजी
एक कारोबारी दिन 15 सितंबर को सेंसेक्स (Sensex) 118.96 प्वाइंट्स यानी 0.15% की गिरावट के साथ 81,785.74 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 44.80 प्वाइंट्स यानी 0.18% की फिसलन के साथ 25,069.20 पर बंद हुआ था।
Stocks to Watch: वैश्विक मार्केट से मिले-जुले रुझानों के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू मार्केट में हल्की मुनाफावसूली के संकेत मिल रहे हैं। आज निफ्टी की वीकली एक्सपायरी है तो इंट्रा-डे में तेज हलचल दिख सकती है। एक कारोबारी दिन पहले की बात करें तो 15 सितंबर को सेंसेक्स (Sensex) 118.96 प्वाइंट्स यानी 0.15% की गिरावट के साथ 81,785.74 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 44.80 प्वाइंट्स यानी 0.18% की फिसलन के साथ 25,069.20 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो चार स्टॉक्स की लिस्टिंग्स के साथ-साथ अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।
Stocks to Watch: इन शेयरों पर रहेगी नजर
Mangal Electrical Industries
आज मंगल इलेक्ट्रिकल इंडस्ट्रीज कारोबारी नतीजे जारी करेगी।
Patel Retail
जून तिमाही में सालाना आधार पर पटेल रिटेल का प्रॉफिट 13.2% उछलकर ₹6.9 करोड़ और रेवेन्यू 2.86% बढ़कर ₹182.5 करोड़ पर पहुंच गया।
Wipro
विप्रो ने विप्रो साइबरशील्ड एमडीआर लॉन्च करने के लिए क्राउडस्ट्राइक के साथ साझेदारी का ऐलान किया है। विप्रो साइबरशील्ड एमडीआर एआई से लैस एक यूनिफाइड मैनेज्ड सिक्योरिटी सर्विस (MSS) है जो कंपनियों के सिक्योरिटी के काम को आसान और मजबूत करती है।
Transrail Lighting
ट्रांसरेल लाइटिंग को ₹421 करोड़ के नए ऑर्डर मिले हैं। इसमें एक अफ्रीकी देश में पहली बार एक बड़ी ट्रांसमिशन लाइन का कॉन्ट्रैक्ट भी शामिल है। इनके साथ कंपनी का वित्त वर्ष 2026 का ऑर्डर इनफ्लो अगस्त 2025 तक ₹3,500 करोड़ से अधिक हो गया है, जो सालाना आधार पर 78% अधिक है।
NCC
एनसीसी को बिहार के वाटर रिसोर्सेज डिपार्टमेंट से जमुई जिले में बांध और इससे जुड़े काम के लिए ₹2,090.5 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट मिला है।
Adani Enterprises
अदाणी एंटरप्राइजेज को सोनप्रयाग को केदारनाथ से जोड़ने वाली रोपवे प्रोजेक्ट के लिए नेशनल हाईवेज लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट (एनएचएलएमएल) से लेटर ऑफ अवार्ड (एलओए) मिला है। कंपनी सोनप्रयाग और केदारनाथ के बीच अपनी पहली रोपवे परियोजना में ₹4,081 करोड़ का निवेश करेगी।
Sanghvi Movers
सांघवी मूवर्स की सहायक कंपनी सांगरीन फ्यूचर रिन्यूएबल को प्रमुख इंडिपेंडेंड पावर प्रोड्यूसर्स (आईपीपी) से ₹292 करोड़ के बड़े वर्क ऑर्डर्स मिले हैं।
Mishra Dhatu Nigam
मिश्र धातु निगम को ₹136 करोड़ का ऑर्डर मिला है। इसके साथ ही कंपनी का कुल ऑर्डर बुक ₹1,983 करोड़ हो गया है।
Bajaj Finserv
बॉम्बे हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार के ₹374 करोड़ के दावे को खारिज कर बजाज फिनसर्व की सहायक कंपनी बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस कंपनी को बड़ी राहत दी है।
Lloyds Engineering Works
लॉयड्स इंजीनियरिंग वर्क्स ने भारतीय बाजार में CEMI के प्रोडक्ट्स और सर्विसेज की बिक्री के लिए CEMI प्रोसेस ऑप्टिमाइजेशन ब्राजील और CEMI प्रोसेस ऑप्टिमाइजेशन LLC के साथ एक एग्रीमेंट किया है।
Tega Industries
टेगा इंडस्ट्रीज के बोर्ड की 18 सितंबर को होने वाली बैठक में प्रिफरेंशियल बेसिस पर इक्विटी शेयर जारी करके फंड जुटाने के प्रस्ताव पर विचार होगा।
Canara Bank
केनरा बैंक की सहायक कंपनी केनरा एचएसबीसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी को सेबी से आईपीओ के लिए अपडेटेड आरएचपी दाखिल करने की मंजूरी मिल गई है।
Aksharchem India
अक्षरकेम इंडिया ने मेंटेनेंस के लिए 15 सितंबर से महेसाणा के इंद्राद में स्थित अपने ग्रीन प्लांट को बंद करने की योजना का खुलासा किया है। यह प्लांट तीन हफ्ते तक बंद रह सकता है।
Maruti Suzuki India
मारुति सुजुकी इंडिया ने नई विक्टोरिस की शुरुआती कीमत ₹10,49,900 रखी है। इसकी बिक्री 22 सितंबर से शुरू होगी।
Kaya
काया के बोर्ड की 18 सितंबर को होने वाली फंड जुटाने के विकल्पों पर विचार होगा।
JSW Infrastructure
जेएसडब्ल्यू इन्फ्रास्ट्रक्चर की सहायक कंपनी जेएसडब्ल्यू कोलकाता कंटेनर ने पोर्ट अथॉरिटी के साथ कॉन्ट्रैक्ट मिलने की तारीख से 30 साल के लिए एक कंसेशन एग्रीमेंट किया है। जुलाई में इसे श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट अथॉरिटी के तहत आने वाले कोलकाता डॉक सिस्टम के नेताजी सुभाष डॉक पर बर्थ-8 को फिर से बनाने के साथ बर्थ-7 और बर्थ-8 के मशीनीकरण के लिए पीपीपी मोड में लेटर ऑफ अवार्ड मिला था।
Asahi India Glass
असाही इंडिया ग्लास ने 15 सितंबर को क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) इश्यू खोल दिया जिसका फ्लोर प्राइस प्रति शेयर ₹844.79 है।
John Cockerill India
जॉन कॉकरिल इंडिया को झारखंड के जमशेदपुर (टिनप्लेट डिवीजन) में पिकलिंग और एआरपी प्लांट्स से जुड़े काम के लिए टाटा स्टील से ₹80 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट मिला है। इसके अलावा कंपनी ने 15 सितंबर से उज्ज्वल कावले को चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर नियुक्त किया है।
IndusInd Bank
क्रेड ने सभी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के साथ-साथ फ्लाइट, होटल्स और सैकड़ों दुकानों पर तत्काल और फ्लेक्सिबल रिडेम्प्शन ऑप्शंस के साथ रिवार्ड वाला एक नया क्रेडिट कार्ड प्रोग्राम लॉन्च किया है। इसके तहत क्रेड ने सबसे पहले क्रेड इंडसइंड बैंक रूपे क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है। इसके अलावा बैंक ने चारू सचदेवा को हेड-डिजिटव बैंकिंग एंड स्ट्रैटेजी (एग्जिस्टिंग बिजनेस) और सीनियर मैनेजमेंट पर्सनल नियु्क्त किया है।
Crompton Greaves Consumer Electricals
क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स के बोर्ड ने 18 सितंबर से नॉन-एग्जीक्यूटिव, नॉन-इंडिपेंडेंट डायरेक्टर के रूप में सुंदरम दामोदरनय्यर की कंपनी के चेयरमैन के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।
Zydus Lifesciences
जाइडस फार्मा (यूएसए) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी जायवेट एनिमल हेल्थ ने कुत्तों के लिए फेनिलप्रोपेनोलामाइन हाइड्रोक्लोराइड टैबलेट की पहली जेनेरिक दवा लॉन्च की है। इसे अमेरिकी दवा नियामक एफडीए से मंजूरी मिल चुकी है। इसके अलावा जायवेट ने फ्यूरोसेमाइड टैबलेट को लॉन्च करने का भी ऐलान किया है जो कुत्तों और बिल्लियों में हार्ट से जुड़ी दिक्कतों के इलाज के लिए है।
Wendt (India)
वेंड्ट के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और सीईओ निनाद गाडगिल ने 15 सितंबर से इस्तीफा दे दिया है।
बल्क और ब्लॉक डील्स
Resourceful Automobile
प्लूटस कैपिटल मैनेजमेंट ने रिसोर्सफुल ऑटोमोबाइल में ₹62.85 के भाव पर 31,200 शेयर खरीदे, जबकि रजत वर्मा ने ₹63.07 के भाव पर 32,400 शेयर बेचे।
Godawari Power and Ispat
अमृता केडिया और आनंद पोद्दार ने आर्डेंट स्टील से ₹242 की दर से गोदावरी पावर एंड इस्पात के 32.5 लाख शेयर ₹78.65 करोड़ में खरीद लिया।
लिस्टिंग
आज क्रुपालु मेटल्स, नीलाचल कार्बो मेटलिक्स और कार्बनस्टील इंजीनियरिंग की बीएसई एसएमई पर एंट्री होगी। साथ ही टौरियन एमपीएस की एनएसई एसएमई पर एंट्री होगी।
एक्स-डेट
आज डिक्सन टेक्नोलॉजीज, आरती सर्फेक्टेंट्स, एओनक्स डिजिटल टेक्नोलॉजी, अग्रवाल इंडस्ट्रियल कॉर्पोरेशन, अमृतांजन हेल्थकेयर, एक्सिस सॉल्यूशंस, बाल्मर लॉरी एंड कंपनी, बाल्मर लॉरी इन्वेस्टमेंट्स, डेक्कन सीमेंट्स, इनसोलेशन एनर्जी, इंडिया जिलेटिन एंड केमिकल्स, जे कुमार इंफ्राप्रोजेक्ट्स, कर्नाटक बैंक, लैंकोर होल्डिंग्स, लिंक, निखिल एडहेसिव्स, ओरिएंट सेराटेक, प्रकाश पाइप्स, सोधानी एकेडमी ऑफ फिनटेक इनेबलर्स, सिगाची इंडस्ट्रीज, स्किपर, साउदर्न पेट्रोकेमिकल्स इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन, यूनाइटेड ड्रिलिंग टूल्स और वाडीलाल एंटरप्राइजेज के शेयर आज एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे।
वहीं दूसरी तरफ गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया के शेयर आज एक्स-बोनस तो जीएचवी इन्फ्रा प्रोजेक्ट्स के शेयर एक्स-स्प्लिट और एक्स-बोनस ट्रेड करेंगे।
F&O Ban
एंजेल वन , एचएफसीएल, ओरेकल फाइनेंशियल सर्विसेज सॉफ्टवेयर और आरबीएल बैंक में आज एफएंडओ की नई पोजिशन नहीं ले पाएंगे।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।