Stocks to Watch: Nifty की एक्सपायरी; Voda Idea, JSW Infra और Hindustan Zinc समेत इन स्टॉक्स पर रहेगी नजर

Stocks to Watch: गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू मार्केट में सुस्त शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। इंट्रा-डे में बात करें तो आज वोडा आइडिया (Voda Idea), जेएसडब्ल्यू इंफ्रा (JSW Infra) और हिंदुस्तान जिंक (Hindustan Zinc) समेत कुछ शेयरों में खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते तेज हलचल रह सकती है। चेक करें पूरी लिस्ट और इंट्रा-डे के लिए बनाएं फटाफट तगड़ी स्ट्रैटेजी

अपडेटेड Jun 23, 2026 पर 8:54 AM
एक कारोबारी दिन पहले 22 जून को सेंसेक्स (Sensex) 291.17 प्वाइंट्स यानी 0.38% के उछाल के साथ 77,094.07 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 89.80 प्वाइंट्स यानी 0.37% की बढ़त के साथ 24,102.90 पर बंद हुआ था।

Stocks to Watch: अधिकतर एशियाई बाजारों में गिरावट के बीच आज गिफ्ट निफ्टी से घरेलू मार्केट में सुस्त शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी फिलहाल 13.50 प्वाइंट्स यानी 0.06% की मामूली बढ़त के साथ 24,115.50 पर है। चूंकि आज निफ्टी की वीकली एक्सपायरी है तो मार्केट में तेज हलचल दिख सकती है। एक कारोबारी दिन पहले 22 जून को सेंसेक्स (Sensex) 291.17 प्वाइंट्स यानी 0.38% के उछाल के साथ 77,094.07 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 89.80 प्वाइंट्स यानी 0.37% की बढ़त के साथ 24,102.90 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।

Stocks to Watch: इन स्टॉक्स पर रहेगी नजर

Craftsman Automation

सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-टीवी18 की रिपोर्ट के मुताबिक क्राफ्ट्समैन ऑटोमेशन के प्रमोटर श्रीनिवासन रवि ब्लॉक डील्स के जरिए अुनी 2.01% तक हिस्सेदारी बेच सकते हैं। यह ब्लॉक डील प्रति शेयर ₹925 के फ्लोर प्राइस के हिसाब से करीब ₹484 करोड़ की हो सकती है।


JSW Infrastructure

जेएसडब्ल्यू इंफ्रा ने 22 जून को अपना QIP (क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट) इश्यू लॉन्च किया, जिसका फ्लोर प्राइस प्रति शेयर ₹290.35 है। इस इश्यू के तहत नए शेयर जारी हों रहे हैं और ऑफर फॉर सेल के जरिए सज्जन जिंदल फैमिली ट्रस्ट कंपनी में अपनी हिस्सेदारी हल्की कर रही है।

Vodafone Idea

वोडा आइडिया के बोर्ड ने प्रमोटर और आदित्य बिड़ला ग्रुप की एक कंपनी सूर्यजा इन्वेस्टमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड को 430 करोड़ वारंट अलॉट करने की मंजूरी दी है। ये वारंट ₹11 के इश्यू प्राइस पर कैश के बदले जारी किए जाएंगे। इसके लिए कंपनी को इश्यू प्राइस का 25% यानी हर वारंट पर ₹2.75 के हिसाब से ₹1,182.50 करोड़ मिलेगा। हर वारंट को 18 महीनों के भीतर कंपनी के एक फुल्ली पेड-अप इक्विटी शेयर में बदला जा सकेगा।

Bharat Electronics

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स को 25 मई से ₹1,081 करोड़ रुपये के और ऑर्डर मिले हैं।

Apar Industries

अपार इंडस्ट्रीज की सब्सिडियरी अपार इंडस्ट्रीज मिडिल ईस्ट, KSA ने सऊदी अरामको बेस ऑयल कंपनी के साथ यानबू में ल्यूबहब वैल्यू पार्क में बेस ऑयल की सप्लाई के लिए एक एग्रीमेंट साइन किया है।

Hindustan Zinc

हिंदुस्तान जिंक ने ग्रीन हाइड्रोजन और वैकल्पिक क्लीन एनर्जी सॉल्यूशन को अपनाने की संभावना तलाशने के लिए एडवांटेक एसोसिएट्स और एयरो ईगल ऑटोमोबाइल्स के साथ एक एमओयू किया है। हिंदुस्तान जिंक अंडरग्राउंड माइनिंग में हाइड्रोजन फ्यूल के इस्तेमाल की पहल करने जा रही है।

Lemon Tree Hotels

लेमन ट्री होटल्स ने नेपाल में लेमन ट्री होटल, जनकपुर के लिए एग्रीमेंट किया है। इस प्रॉपर्टी को इसकी सब्सिडियरी कार्नेशन होटल्स मैनेज करेगी।

Yash Highvoltage

यश हाईवोल्टेज को प्रेफरेंशियल इश्यू के जरिए ₹151 करोड़ तक फंड जुटाने की मंजूरी मिली है। इस पैसे का इस्तेमाल कंपनी की रेजिन-इम्प्रेग्नेटेड पेपर (RIP) बुशिंग मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी को मौजूदा 245 kV रेंज से बढ़ाकर 550 kV कैटेगरी तक ले जाने में किया जाएगा।

Knowledge Marine & Engineering Works

नॉलेज मरीन एंड इंजीनियरिंग वर्क्स के बोर्ड की 26 जून को बैठक में फंड जुटाने के प्रस्ताव पर विचार होगा।

Info Edge (India)

इन्फो एज (इंडिया) ने साल 2020 से 54 एआई और डीपटेक स्टार्टअप्स में ₹1,003 करोड़ का निवेश किया है। इन्फो एज ने अब तक 28 एआई स्टार्टअप्स में ₹614 करोड़ का निवेश किया है, जिनकी वैल्यू अब ₹1,268 करोड़ है,यानी कि 2.1x मल्टीपल और लगभग 31% का ग्रॉस IRR। साथ ही इसने 30 डीपटेक कंपनियों में ₹455 करोड़ का निवेश किया है, जिनकी वैल्यू अब ₹559 करोड़ है, जिसका मतलब है 1.2x मल्टीपल और लगभग 15% का ग्रॉस IRR।

कंज्यूमर टेक इसके पोर्टफोलियो का सबसे बड़ा हिस्सा बना हुआ है। कुल मिलाकर 45 कंज्यूमर-टेक और कंज्यूमर-एआई स्टार्टअप्स में इसने ₹2,755 करोड़ का निवेश किया है, जिनकी वैल्यू अब ₹37,214 करोड़ है, यानी 13.5x मल्टीपल और लगभग 34% का ग्रॉस IRR। ओवरऑल सभी सेक्टर के 135 स्टार्टअप्स में इन्फो एज ने ₹4,900 करोड़ का निवेश किया है, जिनकी वैल्यू अब ₹41,300 करोड़ है, यानी 8.4x मल्टीपल और लगभग 33% का ग्रॉस IRR।

बल्क डील्स

Horizon Reclaim

बंधन म्यूचुअल फंड ने प्रति शेयर ₹139.95 के भाव पर होराइजोन रिक्लेम इंडिया के 1.2 लाख शेयर (0.6% हिस्सेदारी) ₹1.67 करोड़ में खरीदे। 18 जून तक बंधन स्मॉल कैप फंड के पास कंपनी में पहले से ही 3.11% हिस्सेदारी (6.07 लाख शेयर) थी। इनमें से 5.82 लाख शेयर तो आईपीओ खुलने से एक दिन पहले 11 जून को एंकर बुक के ज़रिए प्रति शेयर ₹103 के भाव पर खरीदे गए थे।

एक्सीलेंट शेयर्स एंड फाइनेंस सर्विसेज ने भी प्रति शेयर ₹143.03 के भाव पर कंपनी के 1.32 लाख शेयर खरीदे। वहीं दूसरी तरफ मल्टीप्लायर शेयर एंड स्टॉक एडवाइजर्स ने ₹139.95 के भाव पर 1.02 लाख शेयर बेचे।

Baazar Style Retail

गिरिराज रतन दमानी ने प्रति शेयर ₹326.4 के भाव पर बाजार स्टाइल रिटेल के 5.07 लाख शेयर ₹16.55 करोड़ में बेच दिए। मार्च 2026 तक दमानी के पास बाजार स्टाइल रिटेल में 1.18% हिस्सेदारी (9 लाख शेयर) थी।

एक्स-डेट

आज हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (एचयूएल), एशियन पेंट्स, टाटा पावर कंपनी, आनंद राठी शेयर एंड स्टॉक ब्रोकर्स, डालमिया भारत, फ्रेडुन फार्मा, जीएनए एक्सल्स, इंडियन होटल्स कंपनी, और थायरोकेयर टेक्नोलॉजीज के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे। साथ ही आज डिजिटल फाइबर इंफ्रा ट्रस्ट और इंटेलिजेंस सप्लाई चेन इंफ्रा ट्रस्ट के इनकम डिस्ट्रीब्यूशन की भी एक्स-डेट है।

F&O Ban

आज कीन्स टेक्नोलॉजी इंडिया में एफएंडओ की नई पोजिशन नहीं ले पाएंगे।

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।