Stocks to Watch: इंडेक्स और स्टॉक्स की मंथली एक्सपायरी, इंट्रा-डे में तगड़ी हलचल में इन शेयरों से बनेगा पैसा
Stocks to Watch Today: लगातार सात दिनों में 5 फीसदी से अधिक तेजी के बाद बुधवार को आधे फीसदी से अधिक गिरावट के चलते इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) रिकॉर्ड हाई से फिर 10.5 फीसदी से अधिक नीचे आ गए। पिछले साल 27 सितंबर को इंट्रा-डे में सेंसेक्स 86 हजार के काफी करीब 85,978.25 और निफ्टी भी 26300 के करीब 26,277.35 के रिकॉर्ड हाई तक पहुंचा था। जानिए कि आज किन शेयरों में तेज हलचल रह सकती है?
दिन के आखिरी में 26 मार्च को बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 728.69 प्वाइंट्स यानी 0.93% फिसलकर 77288.50 तो निफ्टी 50 (Nifty 50) 0.77% यानी 181.80 प्वाइंट्स की गिरावट के साथ 23486.85 पर बंद हुआ था।
Stocks to Watch: गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू मार्केट में कमजोर शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। आज निफ्टी के सभी डेरिवेटिव इंडेक्सेज की मंथली एक्सपायरी है और स्टॉक्स के भी डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्टस की भी एक्सपायरी है। इससे पहले लगातार सात कारोबारी दिनों तक ग्रीन रहने के बाद बुधवार को भी मार्केट की ग्रीन शुरुआत हुई थी लेकिन फिर बिकवाली की आंधी आ गई। सेक्टरवाइज सिर्फ निफ्टी का ऑटो इंडेक्स ही ग्रीन रहा और वह भी लगभग फ्लैट।
दिन के आखिरी में 26 मार्च को बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 728.69 प्वाइंट्स यानी 0.93% फिसलकर 77288.50 तो निफ्टी 50 (Nifty 50) 0.77% यानी 181.80 प्वाइंट्स की गिरावट के साथ 23486.85 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो एक एसएमई लिस्टिंग के साथ-साथ कुछ शेयरों में अपनी खास एक्टिविटी के चलते तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।
Stocks To Watch: इन शेयरों पर रहेगी निगाहें
Wipro
विप्रो ने यूके के सबसे बड़े लॉन्ग टर्म सेविंग्स और रिटायरमेंट बिजनेस फीनिक्स ग्रुप से 10 साल के लिए 50 करोड़ पौंड का रणनीतिक सौदा हासिल किया है।
JB Chemicals and Pharmaceuticals
सीएबीसी-टीवी18 को सूत्रों से जानकारी मिली है कि प्रमोटर ताऊ इन्वेस्टमेंट होल्डिंग्स Pte ब्लॉक डील के जरिए जेबी केमिकल्स एंड फार्मा में 10.2% हिस्सेदारी बेच सकती है। यह सौदा 1,625 रुपये प्रति शेयर के भाव पर हो सकता है और इसका साइज 2,576 करोड़ रुपये हो सकता है।
Max Financial Services
सूत्रों के हवाले से सीएबीसी-टीवी18 की रिपोर्ट के अनुसार प्रमोटर एंटिटी मैक्स वेंचर्स इन्वेस्टमेंट होल्डिंग ब्लॉक डील के जरिए मैक्स फाइनेंशियल में 1.59% हिस्सेदारी बेच सकती है। यह सौदा 1,117.6 रुपये प्रति शेयर के भाव पर हो सकता है और इसका साइज 611.6 करोड़ रुपये हो सकता है।
TVS Supply Chain Solutions
टीवीएस सप्लाई चेन सॉल्यूशंस अपनी तीन पूर्ण स्वामित्व वाली विदेशी सहायक कंपनियों-टीवीएस लॉजिस्टिक्स इन्वेस्टमेंट यूके, टीवीएस सप्लाई चेन सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड, सिंगापुर और टीवीएस लॉजिस्टिक्स इन्वेस्टमेंट्स यूएसए इंक, यूएसए में 250 करोड़ रुपये तक का निवेश करेगी।
Timken India
टिमकेन इंडिया के बोर्ड ने सुजीत कुमार पटनायक को 1 अप्रैल से कंपनी का बिजनेस कंट्रोलर(भारत) और मुख्य वित्तीय अधिकारी नियुक्त किया है। वह अविश्रांत केशव की जगह लेंगे। अविश्रांत कंपनी के पूर्णकालिक निदेशक के रूप में काम करना जारी रखेंगे।
Torrent Power
टोरेंट पावर ने अपनी 10 सहायक कंपनियों के इक्विटी शेयर 474.26 करोड़ रुपये में अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी टोरेंट ग्रीन एनर्जी को बेच दिए।
Indian Hotels Company
इंडियन होटल्स कंपनी ने नीदरलैंड में अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी IHOCO BV में 90 लाख डॉलर का इक्विटी निवेश किया है।
Restaurant Brands Asia
रेस्टोरेंट ब्रांड्स एशिया की फंड जुटाने वाली समिति ने क्यूआईपी इश्यू के जरिए 500 करोड़ रुपये जुटाए हैं। इसके तहत एसबीआई म्यूचुअल फंड, मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, अरिसैग एशिया फंड, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी और मोतीलाल ओसवाल लार्ज कैप फंड जैसे निवेशकों को 60 रुपये के भाव पर 8.33 करोड़ इक्विटी शेयर जारी हुए हैं।
Bharat Forge
रक्षा मंत्रालय ने 155 मिमी/52 कैलिबर एडवांस्ड टोड आर्टिलरी गन सिस्टम (एटीएजीएस) के लिए भारत फोर्ज और हाई-मोबिलिटी वाहन 6x6 गन टोइंग वाहनों की खरीदारी के लिए टाटा एडवांस्ड सिस्टम के साथ 6,900 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट किया है।
Sterlite Technologies
स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज ने बेल्जियम में अपने मल्टीगिगाबिट फाइबर-टू-द-होम (एफटीटीएच) नेटवर्क के विकास के लिए वायर (Wyre) के साथ साझेदारी का ऐलान किया है।
NBCC (India)
एनबीसीसी ने महात्मा फुले रिन्यूएबल एनर्जी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर टेक्नोलॉजी (MAHAPREIT) के साथ एक रणनीतिक MoU पर साइन किए हैं। दोनों मिलकर तीन से पांच साल में चरणबद्ध तरीके से 25 हजार करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट पर काम करेंगे।
BSE
बोनस शेयरों को लेकर बीएसई के बोर्ड की 30 मार्च को बैठक है।
IRM Energy
आईआरएम एनर्जी ने 1,23,21,200 MMBtu रीगैसीफाइड लिक्विड नेचुरल गैस (RLNG) की सप्लाई के लिए शेल एनर्जी इंडिया के साथ 5 साल का कॉन्ट्रैक्ट किया है।
Ashok Leyland
अशोक लीलैंड की स्टेप-डाउन सहायक कंपनी स्विच मोबिलिटी, यूके ने एंप्लॉयीज के साथ कंसल्टेशन प्रोसेस शुरू करने को मंजूरी दे दी। इससे शेरबर्न फैसिलिटी में इसकी मैन्युफैक्चरिंग और असेंबली एक्टिविटीज बंद हो सकती हैं। हालांकि स्विच यूके मौजूदा ऑर्डर्स पर काम जारी रखेगी और मौजूदा वेईकल पार्क के लिए आफ्टरमार्केट सपोर्ट जारी रखेगी। यूके और यूरोप भर में मौजूदगी वाली इलेक्ट्रिक बस बनाने वाली स्विच यूके की यूके मार्केट से बाहर निकलने की कोई योजना नहीं है।
Vedanta
वेदांता के बोर्ड ने राजीव कुमार को सीईओ (एल्युमीनियम बिजनेस) के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दे दी है और उन्हें 26 मार्च से तीन साल के लिए वेदांता में सीनियर मैनेजमेंट में में शामिल किया है। वह टाटा स्टील से वेदांता एल्युमीनियम में शामिल हुए हैं।
NHPC
एनएचपीसी ने हिमाचल प्रदेश में पार्बती II HE परियोजना (4x200 मेगावाट) की यूनिट 3 (200 मेगावाट) का ट्रायल रन पूरा कर लिया है।
MSTC
एमएसटीसी के बोर्ड ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 4.50 रुपये प्रति शेयर का तीसरा अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है।
Rolta India
बैंक ऑफ इंडिया ने रोल्टा इंडिया को फ्रॉड घोषित कर दिया है। बैंक के ऐलान के मुताबिक कंपनी की एनपीए राशि 616.3 करोड़ रुपये है।
Aditya Birla Capital
आदित्य बिड़ला कैपिटल के बोर्ड की 31 मार्च को बैठक है, जिसमें डेट सिक्योरिटीज के जरिए फंड जुटाने के प्रस्ताव पर विचार होगा।
Macrotech Developers
मैक्रोटेक डेवलपर्स और इसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी काउटाउन इन्फोटेक सर्विसेज ने आपसी सहमति से मध्यस्थता का निपटारा कर लिया है।
Bandhan Bank
आयकर विभाग ने एसेसमेंट वर्ष 2023-24 को लेकर बंधन बंक से ब्याज समेत 119.38 करोड़ रुपये का डिमांड नोटिस भेजा है।
HDFC Bank
केवाईसी से जुड़े कुछ निर्देशों का पालन नहीं करने पर आरबीआई ने एचडीएफसी बैंक पर 75 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
Sunteck Realty
सनटेक रियल्टी अपनी सहायक कंपनी सनटेक लाइफस्टाइल इंटरनेशनल में एक या अधिक किस्तों में 1-2 करोड़ डॉलर का निवेश करेगी।
Hindustan Unilever
हिंदुस्तान यूनिलीवर के बोर्ड ने 7 अप्रैल से कार्यकारी निदेशक (फूड्स) और जनरल मैनेजर (भारत, फूड्स बिजनेस यूनिट) के रूप में रजनीत कोहली की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। वह शिव कृष्णमूर्ति की जगह लेंगे।।
Oracle Financial Services Software
ओरेकल फाइनेंशियल सर्विसेज सॉफ्टवेयर के बोर्ड ने 1 अप्रैल से जेन मर्फी को कंपनी का चेयरपर्सन नियुक्त किया है। अभी वह कंपनी के गैर-कार्यकारी स्वतंत्र निदेशक हैं। श्रीधर श्रीनिवासन 31 मार्च से कंपनी के गैर-कार्यकारी, स्वतंत्र निदेशक और बोर्ड के वर्तमान अध्यक्ष के रूप में रिटायर होंगे।
Piramal Enterprises
पीरामल इंटरप्राइजेज ने अपनी सहायक कंपनी पीरामल फाइनेंस में राइट्स इश्यू के जरिए 600 करोड़ रुपये का निवेश किया है।
TVS Motor Company
टीवीएस मोटर कंपनी की सहायक कंपनी टीवीएस मोटर (सिंगापुर) पीटीई ने मौजूदा शेयरहोल्डर से 60,000 ब्रिटिश पौंड में EBCO में अतिरिक्त 30% हिस्सेदारी हासिल कर ली है। इसके साथ ही EBCO अब TVS मोटर (सिंगापुर) और TVS मोटर की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी बन गई है।
बल्क डील्स
National Highways Infra Trust
एक्सिस बैंक ने नेशनल हाईवे इंफ्रा ट्रस्ट की 1.71 करोड़ यूनिट्स 229.8 करोड़ रुपये में 133.8 रुपये प्रति यूनिट की औसत कीमत पर बेच दी हैं।
Bajaj Hindusthan Sugar
बजाज होल्डिंग्स एंड इन्वेस्टमेंट ने 1.3 करोड़ शेयरों की अपनी पूरी हिस्सेदारी 19.63 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर 25.65 करोड़ रुपये में बेचकर बजाज हिंदुस्तान शुगर से बाहर निकल गई।
Meson Valves India
एमर्जिंग जायंट्स फंड -इक्विटी अपॉर्च्युनिटी ने मेसन वाल्व्स इंडिया के 70,800 शेयर 403.55 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर खरीदे हैं।
ब्लॉक डील्स
Agro Tech Foods
प्रमोटर एंटिटी सीएजी-टेक (मॉरीशस) ने इन्फिनिटी पोर्टफोलियो होल्डिंग्स से 797.8 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर एग्रो टेक फूड्स के 1.55 लाख शेयर खरीदे हैं।
लिस्टिंग
आज ग्रैंड कांटिनेंट होटल्स के शेयरों की एनएसई एसएमई पर एंट्री होगी।
एक्स-डेट
आज सुंदरम-क्लेटन, ऑथम इंवेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर, बॉम्बे बर्मा ट्रेडिंग कॉर्पोरेशन, नेपेरोल इंवेस्टमेंट्स के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे।
F&O ban
आज हिंदुस्तान कॉपर में एफएंडओ की नई पोजिशन नहीं ले पाएंगे तो दूसरी तरफ एफएंडओ की बैन लिस्ट से इंडसइंड बैंक बाहर हो गया है।