Stocks to Watch: L&T, BHEL, Wipro और Zydus Lifesciences समेत ये स्टॉक्स, सेंसेक्स की एक्सपायरी को मचाएंगे धमाल!

Stocks to Watch: सेंसेक्स की मंथली एक्सपायरी के दिन आज गिफ्ट निफ्टी से घरेलू स्टॉक मार्केट में मुनाफावसूली का संकेत मिल रहा है। आज इंट्रा-डे में लार्सन एंड टुब्रो (L&T), भेल (BHEL), विप्रो (Wipro) और जाइडस लाइफसेंस (Zydus Lifesciences) समेत इन शेयरों पर आज नजर रखें। चेक करें स्टॉक्स की लिस्ट जिनमें किसी खास वजह से तेज उठा-पटक के आसार हैं और बनाएं इंट्रा-डे के लिए सॉलिड स्ट्रैटेजी

अपडेटेड Oct 30, 2025 पर 9:07 AM
Stocks to Watch: सेंसेक्स की मंथली एक्सपायरी के साथ-साथ अमेरिकी फेड की ब्याज दरों में 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती का असर आज मार्केट पर दिख सकता है।

Stocks to Watch: वैश्विक मार्केट से मिले-जुले रुझानों के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू मार्केट में मुनाफावसूली के संकेत मिल रहे हैं। सेंसेक्स की मंथली एक्सपायरी के साथ-साथ अमेरिकी फेड की ब्याज दरों में 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती का असर आज मार्केट पर दिख सकता है। एक कारोबारी दिन पहले की बात करें तो सेंसेक्स (Sensex) 368.97 प्वाइंट्स यानी 0.44% के उछाल के साथ 84,997.13 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 117.70 प्वाइंट्स यानी 0.45% की बढ़त के साथ 26,053.90 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ कंपनियों के कारोबारी नतीजे आ चुके हैं, कुछ के आज आएंगे और इनके साथ ही अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।

आज इन कंपनियों के आएंगे कारोबारी नतीजे

आईटीसी, सिप्ला, एनटीपीसी, हुंडई मोटर इंडिया, स्विगी, केनरा बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, आदित्य बिड़ला कैपिटल, अदाणी पावर, बंधन बैंक, बिड़ला केबल, कोरोमंडल इंटरनेशनल, डाबर इंडिया, डीएलएफ, डॉ अग्रवाल्स हेल्थ केयर, डॉ अग्रवाल्स आई हॉस्पिटल, एक्साइड इंडस्ट्रीज, इंडियन एनर्जी एक्सचेंज (IEX), लोढ़ा डेवलपर्स, मणप्पुरम फाइनेंस, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज, एम्फैसिस, निप्पॉन लाइफ इंडिया एसेट मैनेजमेंट, नवीन फ्लोरीन इंटरनेशनल, पिडिलाइट इंडस्ट्रीज, यूनाइटेड स्पिरिट्स और वेलस्पन कॉर्प आज कारोबारी नतीजे जारी करेंगी।


इन कंपनियों के कारोबारी नतीजे जारी

Larsen & Toubro (L&T) Q2 (Consolidated YoY)

सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर एलएंडटी का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 16% बढ़कर ₹3,926 करोड़ और रेवेन्यू 10% उछलकर ₹67,984 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान ऑपरेटिंग प्रॉफिट 10% बढ़कर ₹67,984 करोड़ पर पहुंच गया लेकिन ऑपरेटिंग मार्जिन 10.3% से फिसलकर 10% पर आ गया।

Bharat Heavy Electricals Q2 (Consolidated YoY)

सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर भेल का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 253.2% बढ़कर ₹374.9 करोड़ और रेवेन्यू 14.1% उछलकर ₹7,511.8 करोड़ पर पहुंच गया।

PB Fintech Q2 (Consolidated YoY)

सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर पॉलिसीबाजार की पीबी फिनटेक का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 164.6% बढ़कर ₹134.9 करोड़ और रेवेन्यू 38.2% उछलकर ₹1,613.6 करोड़ पर पहुंच गया।

United Breweries Q2 (Consolidated YoY)

सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर किंगफिशर की यूनाइटेड ब्रूअरीज का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 64.8% गिरकर ₹46.5 करोड़ और रेवेन्यू 3% फिसलकर ₹2,052.8 करोड़ पर आ गया।

Le Travenues Technology Q2 (Consolidated YoY)

इक्सिगो की ले ट्रेवेन्यू टेक सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर कंसालिडेटेड लेवल पर ₹13 करोड़ के मुनाफे से ₹3.5 करोड़ के घाटे में आ गई। हालांकि इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू 36.9% उछलकर ₹282.7 करोड़ पर पहुंच गया।

RailTel Corporation of India Q2 (YoY)

सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर रेलटेल का प्रॉफिट 4.7% उछलकर ₹76 करोड़ और रेवेन्यू 12.8% बढ़कर ₹951.4 करोड़ पर पहुंच गया।

LIC Housing Finance Q2 (Standalone YoY)

सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस का स्टैंडएलोन प्रॉफिट 2% उछलकर ₹1,354 करोड़ और नेट इंटेरेस्ट इनकम 3% बढ़कर ₹2,038 करोड़ पर पहुंच गया। हालांकि इस दौरान नेट इंटेरेस्ट मार्जिन 2.71% से गिरकर 2.62% पर आ गया।

NTPC Green Energy Q2 (Consolidated YoY)

सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 130.3% बढ़कर ₹87.6 करोड़ और रेवेन्यू 21.5% उछलकर ₹612.3 करोड़ पर पहुंच गया।

Sagility India Q2 (Consolidated YoY)

सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर सैगिलिटी इंडिया का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 113.8% बढ़कर ₹250.8 करोड़ और रेवेन्यू 25.2% उछलकर ₹1,658.5 करोड़ पर पहुंच गया।

Steel Authority of India Q2 (Consolidated YoY)

सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर सेल (स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड) का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 153.3% गिरकर ₹418.7 करोड़ पर आ गया लेकिन रेवेन्यू 8.2% उछलकर ₹26,704.2 करोड़ पर पहुंच गया।

Stocks to Watch: इन शेयरों पर भी रहेगी नजर

Wipro

विप्रो ने आइकॉनिक एपेरल ब्रांड हेन्सब्रांड्स इंक के साथ कई वर्षों का एक रणनीतिक समझौता किया है। इसके तहत विप्रो के इंटेलिजेंस विंग्स प्लेटफॉर्म के जरिए हेन्सब्रांड्स के आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर और साइबरसिक्योरिटी ऑपरेशंस को नया रूप देना है।

Zydus Lifesciences

फार्मा कंपनी जाइडस लाइफसाइंसेज को अपनी बड्डी मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी को लेकर अमेरिकी जांच नियामक एफडीए ने एस्टैब्लिशमेंट इंस्पेक्शन रिपोर्ट (EIR) जारी की है। इस फैसिलिटी की जांच 4-13 अगस्त क बीच हुई थी। इस ईआईआर को वालंटरी एक्शन इंडिकेटेड (VAI) के रूप में रखा गया है।

Aditya Birla Capital

आदित्य बिड़ला कैपिटल ने आदित्य बिड़ला सन लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में राइट्स बेसिस पर ₹382.5 करोड़ का निवेश किया है।

Dr Reddy’s Laboratories

डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज को सेमाग्लूटाइड इंजेक्शन के लिए इसकी एब्रिविएटेड न्यू ड्रग सबमिशन (एएनडीएस) को लेकर कनाडा की फार्मास्युटिकल ड्रग्स डायरेक्टोरेट से नॉन-कंप्लॉयंस का नोटिस मिला है।

Ola Electric Mobility

ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी (सीसीपीए) से एक जांच रिपोर्ट मिली है, जिसमें इसे 7 दिनों के भीतर उस पर अपना जवाब देने को कहा गया है। सीसीपीए ने 10 नवंबर 2025 को एक सुनवाई भी तय की है।

Container Corporation of India

कंटेनर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने प्रस्तावित वाधवन पोर्ट पर सभी कंटेनर टर्मिनलों के लिए कॉमन रेल हैंडलिंग संचालन के डेवलपमेंट और मैनेजमेंट को लेकर जवाहरलाल नेहरू पोर्ट अथॉरिटी (जेएनपीए) के साथ एक एमओयू किया है।

Samvardhana Motherson International

संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल ने कुणाल मलानी को प्रमोट कर 15 नवंबर से प्रेसिडेंट-ग्रुप स्ट्रैटेजी और ट्रांसफॉर्मेशन का पद दिया है। वह 14 नवंबर से कंपनी के मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) के पद से इस्तीफा दे देंगे और उनकी जगह गंधर्व टोंगिया जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके अलावा बोर्ड ने कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी एमएसएसएल-सिंगापुर के जरिए राइडर डोम में $5 लाख के शुरुआती निवेश को मंजूरी दी है। राइडर डोम दोपहिया गाड़ियों के लिए राइडर असिस्टेंस सिस्टम (एआरएएस) के डिजाइन और डेवलपमेंट में लगी हुई है।

Dilip Buildcon

दिलीप बिल्डकॉन को दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में आईएससी प्रोजेक्ट्स से ₹307.08 करोड़ का सब-कॉन्ट्रैक्ट मिला है।

बल्क डील्स

Dynamatic Technologies

समीना स्पेशल सिचुएशंस मॉरीशस III ने प्रिसिजन इंजीनियरिंग कंपनी डायनामैटिक टेक्नोलॉजीज के 53,949 इक्विटी शेयर (0.79% इक्विटी होल्डिंग) ₹7,712.34 के भाव पर ₹41.6 करोड़ में बेच दिया। इस बिकवाली के साथ अक्टूबर में इसने 1.85% हिस्सेदारी बेच दी है। सितंबर 2025 तक इसकी कंपनी में 3.66% हिस्सेदारी (2.48 लाख शेयर) थी।

F&O Ban

आज सम्मान कैपिटल (Sammaan Capital) में एफएंडओ की नई पोजिशन नहीं ले पाएंगे।

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।