Stocks to Watch: और लाल होगा मार्केट! इंट्रा-डे में इन शेयरों से बनेगा तगड़ा पैसा

Stocks to Watch: बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) लगातार चार कारोबारी दिन से लाल हैं। रिकॉर्ड हाई से फिलहाल ये 13 फीसदी से अधिक नीचे हैं। पिछले साल 27 सितंबर को इंट्रा-डे में सेंसेक्स 86 हजार के काफी करीब 85,978.25 और निफ्टी भी 26300 के करीब 26,277.35 के रिकॉर्ड हाई तक पहुंचा था। जानिए कि आज किन शेयरों में तेज हलचल रह सकती है

अपडेटेड Feb 24, 2025 पर 8:32 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
शुक्रवार 22 फरवरी को दिन के आखिरी में बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 424.90 प्वाइंट्स यानी 0.56% गिरकर 75311.06 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 0.51% यानी 117.25 प्वाइंट्स फिसलकर 22795.90 पर बंद हुआ था।

Stocks to Watch: वैश्विक मार्केट से हाहाकार के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू मार्केट में रेड ओपनिंग के संकेत मिल रहे हैं। एक कारोबारी दिन पहले मेटल शेयरों को छोड़ घरेलू मार्केट को किसी भी सेक्टर से सपोर्ट नहीं मिला था। शुक्रवार 22 फरवरी को दिन के आखिरी में बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 424.90 प्वाइंट्स यानी 0.56% गिरकर 75311.06 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 0.51% यानी 117.25 प्वाइंट्स फिसलकर 22795.90 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो तीन लिस्टिंग्स के साथ कुछ स्टॉक्स में कॉरपोरेट एक्शन के चलते तेज हलचल दिख सकती है। यहां इनके बारे में बताया जा रहा है।

Stocks to Watch: आज इन शेयरों पर रहेगी निगाहें

Zomato, Jio Financial Services

जौमैटो और जियो फाइनेंशियल सर्विसेज 28 मार्च से निफ्टी 50 में ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज और भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) की जगह लेंगे। इसके अलावा बजाज हाउसिंग फाइनेंस, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज, सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस, हुंडई मोटर इंडिया, इंडियन होटल्स कंपनी और स्विगी निफ्टी नेक्स्ट 50 इंडेक्स में अदाणी टोटल गैस, भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL), इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC), जियो फाइनेंशियल सर्विसेज, NHPC, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और जोमैटो की जगह लेंगे।


Bharti Airtel

भारती एयरटेल के निदेशकों की विशेष समिति ने एयरटेल अफ्रीका मॉरीशस के जरिए वित्त वर्ष 2025 के दौरान एक या अधिक किस्तों में 5% हिस्सेदारी हासिल करके अपनी यूके स्थित सहायक कंपनी एयरटेल अफ्रीका पीएलसी में भारती एयरटेल की शेयरहोल्डिंग बढ़ाने को मंजूरी दी है। भारती एयरटेल की सहायक कंपनी एयरटेल अफ्रीका मॉरीशस के पास अभी एयरटेल अफ्रीका पीएलसी की 57.29% हिस्सेदारी है।

Coal India

कोल इंडिया ने भारत और पड़ोसी देशों में रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट्स के साथ-साथ पीएसपी

प्रोजेक्ट्स शुरू करने के लिए ज्वाइंट वेंचर बनाने के लिए ईडीएफ इंडिया के साथ एक नॉन-बाइंडिंग शेयरहोल्डर्स एग्रीमेंट (एसएचए) टर्म शीट को एग्जेक्यूट किया है। ईडीएफ इंडिया इलेक्ट्रिकिट डी फ्रांस एसए की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है।

Crompton Greaves Consumer Electricals

क्रॉम्प्टन ग्रीव्स कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स ने 24 फरवरी से प्रभावी तन्मय प्रुस्टी (Tanmay Prusty) को चीफ मार्केटिंग ऑफिसर के रूप में नियुक्त किया है।

Zaggle Prepaid Ocean Services

जैगल ने इंडस टॉवर्स के साथ जैगल सेव के लिए कस्टमर सर्विस एग्रीमेंट पर साइन किए हैं।

Jagsonpal Pharmaceuticals

जगसोनपाल फार्मा ने 24 करोड़ रुपये में ब्रांड्स और ट्रेडमार्क के साथ रीसाइलेंट कॉस्मे-स्टूटिकल्स के भारतीय कारोबार को खरीदने के लिए बिजनेस ट्रांसफर एग्रीमेंट किया है। इसके अलावा कंपनी को अमेरिकी दवा नियामक एफडीए से 5 फरवरी की तारीख में एक वार्निंग लेटर भी मिला है जो इसके कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी की जांच से जुड़ा है।

Adani Green Energy

अदाणी ग्रीन एनर्जी की स्टेप-डाउन सहायक कंपनी अदाणी ग्रीन एनर्जी ट्वेंटी फोर लिमिटेड ((AGE24L) ने राजस्थान के जैसलमेर के भीमसर और द्वाडा में 250 मेगावाट की एक सोलर पावर प्रोजेक्ट शुरू किया है। इसके चालू होने के साथ अदाणी ग्रीन एनर्जी की कुल रिन्यूएबल जेनेरेशन कैपिसिटी बढ़कर 11,916.1 मेगावाट हो गई है।

Lupin

लुपिन को अपने अमेरिकी के न्यू जर्सी के सोमरसेट में स्थित मैनुफैक्चरिंग फैसिलिटी के लिए अमेरिकी दवा नियामक एफडीए से एस्टैब्लिशमेंट इंस्पेक्शन रिपोर्ट (EIR) मिला है। अमेरिकी एफडी ने इस फैसिलिटी की जांच 27 जनवरी से 31 जनवरी 2025 तक की थी।

Rail Vikas Nigam

रेल विकास निगम ने दक्षिण पश्चिम रेलवे की 156.35 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट के लिए सबसे कम बोली लगाई है।

Ujjivan Small Finance Bank

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक के बोर्ड ने एक एसेट रीकंस्ट्रक्शन कंपनी को 294.51 करोड़ रुपये के एनपीए बेचने और 70 करोड़ रुपये के लोन राइट ऑफ करने की मंजूरी दी है।

Paisalo Digital

पैसालो डिजिटल ने शेयरों में गिरावट और मार्केट में उतार-चढ़ाव के चलते 3,37,86,756 कंवर्टिंबल इक्विटी वारंट्स के प्रस्तावित प्रिफरेंशियल इश्यू को वापस लेने का फैसला किया है।

Bajaj Auto

बजाज ऑटो के बोर्ड ने सब्सिडरी बजाज ऑटो इंटरनेशनल होल्डिंग्स बीवी, नीदरलैंड्स में 15 करोड़ यूरो के निवेश की योजना को मंजूरी दी है। यह निवेश एक या अधिक किश्तों में इक्विटी कैपिटल, प्रिफरेंस कैपिटल या लोन के जरिए होगा।

Granules India

ग्रेन्यूल्स इंडिया के बोर्ड ने स्विट्जरलैंड में स्थित सेन केमिकल्स एजी में 192.5 करोड़ रुपये में 100% इक्विटी हिस्सेदारी के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है, और इस अधिग्रहण के लिए भारत में एक पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी भी बनाने को मंजूरी दे दी है।

RailTel Corporation of India

रेलटेल को ईस्ट सेंट्रल रेलवे से 288.15 करोड़ रुपये का वर्क ऑर्डर मिला है।

Swiggy

स्विगी के बोर्ड ने सहायक कंपनी स्कूट्सी लॉजिस्टिक्स में राइट्स इश्यू के जरिए एक या अधिक किश्तों में 1,000 करोड़ रुपये तक के निवेश को मंजूरी दे दी है।

Ami Organics

एमी ऑर्गेनिक्स के बोर्ड ने 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले शेयरों को 5-5 रुपये की फेस वाले शेयरों में तोड़ने की मंजूरी दी है।

SRF

एसआरएफ के बोर्ड ने जुलाई 2021 में कच्चे माल के लिए फ्लोरोकॉर्बन रेफ्रिजेरेंट गैस कैपेसिटी के विस्तार करने को मंजूरी दी थी। इस प्रोजेक्ट के तहत 317 करोड़ रुपये की लागत में कुछ हिस्सा शुरू हुआ। अब 21 फरवरी को दहेज में 361 करोड़ रुपये की कुल लागत पर फ्लोरोकार्बन रेफ्रिजरेंट गैस क्षमता विस्तार परियोजना के शेष हिस्से को चालू कर दिया है।

Brigade Enterprises

ब्रिगेड ग्रुप का प्रस्ताव केरल में 1,500 करोड़ रुपये के निवेश का है, जिससे अगले पांच वर्षों में करीब 12,000 लोगों को रोजगार मिलेगा। इसका प्रस्तान केरल में अपना दूसरा वर्ल्ड ट्रेड सेंटर (WTC) सेटअप करने है, जिसमें पहला डब्ल्यूटीसी कोच्चि होगा। इसके अलावा ब्रिगेड की योजना कोच्चि में एक रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट और वायकोम में एक लक्जरी आईलैंड रिजॉर्ट प्रोजेक्ट शुरू करने का है। इन प्रोजेक्ट्स के वर्ष 2030 तक पूरा होने की उम्मीद है।

DTH Stocks

टेलीकॉम रेगुलेटर ट्राई ने डायरेक्ट-टू-होम (DTH) कंपनियों को डीटीएच सर्विसेज के लिए आथरॉइजेशन फीस एडजस्टेग ग्रॉस रेवेन्यू (AGR) के 8 फीसदी से घटाकर 3 फीसदी करने और वित्त वर्ष 2026-27 से पूरी तरह से हटाने की सिफारिश की है।

बल्क डील्स

Alkem Laboratories

एसबीआई म्यूचुअल फंड ने संप्रदा एंड नन्हमती सिंह फैमिली ट्रस्ट से 300.32 करोड़ रुपये में 4,680 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर फार्मा कंपनी एल्केब लैब में 0.5% हिस्सेदारी खरीदी है।

लिस्टिंग

आज क्वालिटी पावर इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट्स (Quality Power Electrical Equipments) की बीएसई और एनएसई पर लिस्टिंग होगी। वहीं रॉयल आर्क इलेक्ट्रोट्ड्स (Royal Rrc Electrodes) और तेजस कार्गो इंडिया (Tejas Cargo India) की एनएसई एसएमई पर एंट्री होगी।

एक्स-डेट

आज एएसएम टेक और पृथ्वी एक्सचेंज इंडिया के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रे़ड करेंगे।

F&O Ban

मणप्पुरम फाइनेंस (Manappuram Finance) और चंबल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स (Chambal Fertilisers and Chemicals) के शेयरों में आज एफएंडओ पोजिशन नहीं ले पाएंगे।

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल, नेटवर्क18 ग्रुप का हिस्सा है। नेटवर्क18 का नियंत्रण इंडिपेंडेट मीडिया ट्रस्ट करता है, जिसकी एकमात्र लाभार्थी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।